Philemon 1
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Paul, a prisoner of Christ Jesus, and Timothy our brother, To Philemon our beloved fellow worker, | HINCV 1 मसीह येशु के लिए बंदी पौलॉस तथा हमारे भाई तिमोथियॉस की ओर से, हमारे प्रिय सहकर्मी फ़िलेमोन, |
| BSB 2 to Apphia our sister, to Archippus our fellow soldier, and to the church that meets at your house: | HINCV 2 हमारी बहन आप्फ़िया, हमारे साथी योद्धा आरखिप्पॉस और कलीसिया को, जो तुम्हारे घर में इकट्ठा होती है: |
| BSB 3 Grace and peace to you from God our Father and the Lord Jesus Christ. | HINCV 3 हमारे पिता परमेश्वर और प्रभु येशु मसीह का अनुग्रह व शांति प्राप्त हो. |
| BSB 4 I always thank my God, remembering you in my prayers, | HINCV 4 अपनी प्रार्थनाओं में तुम्हें याद करते हुए मैं हमेशा अपने परमेश्वर का धन्यवाद करता हूं, |
| BSB 5 because I hear about your faith in the Lord Jesus and your love for all the saints. | HINCV 5 क्योंकि मैं प्रभु येशु मसीह तथा सभी पवित्र लोगों के प्रति तुम्हारे प्रेम और विश्वास के बारे में सुना करता हूं. |
| BSB 6 I pray that your partnership in the faith may become effective as you fully acknowledge every good thing that is ours in Christ. | HINCV 6 मेरी प्रार्थना है कि तुम्हारे विश्वास का सहभागी होना हर एक वरदान के स्पष्ट अहसास के द्वारा, जो तुममें मसीह के लिए है, प्रभावशाली हो. |
| BSB 7 I take great joy and encouragement in your love, because you, brother, have refreshed the hearts of the saints. | HINCV 7 प्रिय भाई बहनो, तुम्हारी प्रेम भावना से मुझे बहुत आनंद व प्रोत्साहन मिला है क्योंकि तुम्हारे कारण पवित्र लोगों के मन आनंदित हुए हैं. |
| BSB 8 So although in Christ I am bold enough to order you to do what is proper, | HINCV 8 यद्यपि मुझे मसीह में तुम्हें यह आज्ञा देने का अधिकार है कि तुम्हारा क्या करना सही है, |
| BSB 9 I prefer to appeal on the basis of love. For I, Paul, am now aged, and a prisoner of Christ Jesus as well. | HINCV 9 मैं, मसीह येशु के लिए बंदी बूढ़ा पौलॉस, प्रेमवश तुमसे इस समय मात्र विनती कर रहा हूं. |
| BSB 10 I appeal to you for my child Onesimus, whose father I became while I was in chains. | HINCV 10 मेरी विनती मेरे पुत्र ओनेसिमॉस के संबंध में है, जो कारावास में मेरा आत्मिक पुत्र बन गया है, |
| BSB 11 Formerly he was useless to you, but now he has become useful both to you and to me. | HINCV 11 जो इससे पहले तुम्हारे लिए किसी काम का न था किंतु अब तुम्हारे और मेरे, दोनों के लिए बड़े काम का हो गया है. |
| BSB 12 I am sending back to you him who is my very heart. | HINCV 12 उसे, जो अब मेरे हृदय का टुकड़ा है, मैं तुम्हारे पास वापस भेज रहा हूं. |
| BSB 13 I would have liked to keep him with me, so that on your behalf he could minister to me in my chains for the gospel. | HINCV 13 हालांकि मैं चाहता था कि उसे अपने पास ही रखूं कि वह तुम्हारा स्थान लेकर ईश्वरीय सुसमाचार के लिए मुझ बंदी की सेवा करे. |
| BSB 14 But I did not want to do anything without your consent, so that your goodness will not be out of compulsion, but by your own free will. | HINCV 14 किंतु मैंने तुम्हारी सलाह के बिना कुछ भी करना उचित न समझा कि तुम्हारी उदारता मजबूरीवश नहीं परंतु अपनी इच्छा से हो. |
| BSB 15 For perhaps this is why he was separated from you for a while, so that you might have him back for good— | HINCV 15 क्योंकि वह तुमसे कुछ समय के लिए इसी कारण अलग हुआ कि तुम उसे हमेशा के लिए प्राप्त कर लो. |
| BSB 16 no longer as a slave, but better than a slave, as a beloved brother. He is especially beloved to me, but even more so to you, both in person and in the Lord. | HINCV 16 दास के रूप में नहीं परंतु दास से ऊंचे एक प्रिय भाई के रूप में, विशेषकर मेरे लिए. वह मुझे तो अत्यंत प्रिय है ही किंतु मुझसे बढ़कर तुम्हें दोनों ही रूपों में—व्यक्ति के रूप में तथा प्रभु में भाई के रूप में. |
| BSB 17 So if you consider me a partner, receive him as you would receive me. | HINCV 17 इसलिये यदि तुम मुझे अपना सहभागी समझते हो तो मेरी विनती है कि तुम उसे ऐसे अपना लो जैसे तुमने मुझे अपनाया था. |
| BSB 18 But if he has wronged you in any way or owes you anything, charge it to my account. | HINCV 18 यदि उसने किसी भी प्रकार से तुम्हारी कोई हानि की है या उस पर तुम्हारा कोई कर्ज़ है तो उसे मेरे नाम लिख देना. |
| BSB 19 I, Paul, write this with my own hand. I will repay it—not to mention that you owe me your very self. | HINCV 19 मैं, पौलॉस, अपने हाथ से यह लिख रहा हूं कि मैं वह कर्ज़ चुका दूंगा—मुझे तुम्हें यह याद दिलाना आवश्यक नहीं कि तुम्हारा सारा जीवन मेरा कर्ज़दार है. |
| BSB 20 Yes, brother, let me have some benefit from you in the Lord. Refresh my heart in Christ. | HINCV 20 प्रिय भाई बहनो, मेरी कामना है कि प्रभु में मुझे तुमसे यह सहायता प्राप्त हो और मेरा मन मसीह में आनंदित हो जाए. |
| BSB 21 Confident of your obedience, I write to you, knowing that you will do even more than I ask. | HINCV 21 तुम्हारे आज्ञाकारी होने पर भरोसा करके, मैं तुम्हें यह लिख रहा हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि तुम मेरे कहे से कहीं अधिक करोगे. |
| BSB 22 In the meantime, prepare a guest room for me, because I hope that through your prayers I will be restored to you. | HINCV 22 इसके साथ ही, मेरे घर का भी प्रबंध करो क्योंकि मुझे आशा है कि तुम्हारी प्रार्थनाओं के उत्तर में मैं परमेश्वर द्वारा तुम्हें दोबारा लौटा दिया जाऊंगा. |
| BSB 23 Epaphras, my fellow prisoner in Christ Jesus, sends you greetings, | HINCV 23 मसीह येशु में मेरा साथी बंदी एपाफ़्रास. |
| BSB 24 as do Mark, Aristarchus, Demas, and Luke, my fellow workers. | HINCV 24 तथा मेरे सहकर्मी मार्कास, आरिस्तारख़ॉस, देमास और लूकॉस तुम्हें नमस्कार करते हैं. |
| BSB 25 The grace of the Lord Jesus Christ be with your spirit. | HINCV 25 प्रभु येशु मसीह का अनुग्रह तुम्हारी आत्मा के साथ रहे. |
Questions about Philemon 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.