Philemon 1
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Paul, a prisoner of Christ Jesus, and Timothy our brother, To Philemon our beloved fellow worker, | HINIRV 1 पौलुस की ओर से जो मसीह यीशु का कैदी है, और भाई तीमुथियुस की ओर से हमारे प्रिय सहकर्मी फिलेमोन, |
| BSB 2 to Apphia our sister, to Archippus our fellow soldier, and to the church that meets at your house: | HINIRV 2 और बहन अफफिया, और हमारे साथी योद्धा अरखिप्पुस और फिलेमोन के घर की कलीसिया के नाम। |
| BSB 3 Grace and peace to you from God our Father and the Lord Jesus Christ. | HINIRV 3 हमारे पिता परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह की ओर से अनुग्रह और शान्ति तुम्हें मिलती रहे। |
| BSB 4 I always thank my God, remembering you in my prayers, | HINIRV 4 मैं सदा परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ; और अपनी प्रार्थनाओं में भी तुझे स्मरण करता हूँ। |
| BSB 5 because I hear about your faith in the Lord Jesus and your love for all the saints. | HINIRV 5 क्योंकि मैं तेरे उस प्रेम और विश्वास की चर्चा सुनकर, जो प्रभु यीशु पर और सब पवित्र लोगों के साथ है। |
| BSB 6 I pray that your partnership in the faith may become effective as you fully acknowledge every good thing that is ours in Christ. | HINIRV 6 मैं प्रार्थना करता हूँ कि, विश्वास में तुम्हारी सहभागिता हर अच्छी बात के ज्ञान के लिए प्रभावी हो जो मसीह में हमारे पास है। |
| BSB 7 I take great joy and encouragement in your love, because you, brother, have refreshed the hearts of the saints. | HINIRV 7 क्योंकि हे भाई, मुझे तेरे प्रेम से बहुत आनन्द और शान्ति मिली है, इसलिए, कि तेरे द्वारा पवित्र लोगों के मन हरे भरे हो गए हैं। |
| BSB 8 So although in Christ I am bold enough to order you to do what is proper, | HINIRV 8 इसलिए यद्यपि मुझे मसीह में बड़ा साहस है, कि जो बात ठीक है, उसकी आज्ञा तुझे दूँ। |
| BSB 9 I prefer to appeal on the basis of love. For I, Paul, am now aged, and a prisoner of Christ Jesus as well. | HINIRV 9 तो भी मुझ बूढ़े पौलुस को जो अब मसीह यीशु के लिये कैदी हूँ, यह और भी भला जान पड़ा कि प्रेम से विनती करूँ। |
| BSB 10 I appeal to you for my child Onesimus, whose father I became while I was in chains. | HINIRV 10 मैं अपने बच्चे उनेसिमुस के लिये जो मुझसे मेरी कैद में जन्मा है तुझ से विनती करता हूँ। |
| BSB 11 Formerly he was useless to you, but now he has become useful both to you and to me. | HINIRV 11 वह तो पहले तेरे कुछ काम का न था, पर अब तेरे और मेरे दोनों के बड़े काम का है। |
| BSB 12 I am sending back to you him who is my very heart. | HINIRV 12 उसी को अर्थात् जो मेरे हृदय का टुकड़ा है, मैंने उसे तेरे पास लौटा दिया है। |
| BSB 13 I would have liked to keep him with me, so that on your behalf he could minister to me in my chains for the gospel. | HINIRV 13 उसे मैं अपने ही पास रखना चाहता था कि वह तेरी ओर से इस कैद में जो सुसमाचार के कारण है, मेरी सेवा करे। |
| BSB 14 But I did not want to do anything without your consent, so that your goodness will not be out of compulsion, but by your own free will. | HINIRV 14 पर मैंने तेरी इच्छा बिना कुछ भी करना न चाहा कि तेरा यह उपकार दबाव से नहीं पर आनन्द से हो। |
| BSB 15 For perhaps this is why he was separated from you for a while, so that you might have him back for good— | HINIRV 15 क्योंकि क्या जाने वह तुझ से कुछ दिन तक के लिये इसी कारण अलग हुआ कि सदैव तेरे निकट रहे। |
| BSB 16 no longer as a slave, but better than a slave, as a beloved brother. He is especially beloved to me, but even more so to you, both in person and in the Lord. | HINIRV 16 परन्तु अब से दास के समान नहीं, वरन् दास से भी उत्तम, अर्थात् भाई के समान रहे जो मेरा तो विशेष प्रिय है ही, पर अब शरीर में और प्रभु में भी, तेरा भी विशेष प्रिय हो। |
| BSB 17 So if you consider me a partner, receive him as you would receive me. | HINIRV 17 यदि तू मुझे अपना सहभागी समझता है, तो उसे इस प्रकार ग्रहण कर जैसे मुझे। |
| BSB 18 But if he has wronged you in any way or owes you anything, charge it to my account. | HINIRV 18 और यदि उसने तेरी कुछ हानि की है, या उस पर तेरा कुछ आता है, तो मेरे नाम पर लिख ले। |
| BSB 19 I, Paul, write this with my own hand. I will repay it—not to mention that you owe me your very self. | HINIRV 19 मैं पौलुस अपने हाथ से लिखता हूँ, कि मैं आप भर दूँगा; और इसके कहने की कुछ आवश्यकता नहीं, कि मेरा कर्ज जो तुझ पर है वह तू ही है। |
| BSB 20 Yes, brother, let me have some benefit from you in the Lord. Refresh my heart in Christ. | HINIRV 20 हे भाई, यह आनन्द मुझे प्रभु में तेरी ओर से मिले, मसीह में मेरे जी को हरा भरा कर दे। |
| BSB 21 Confident of your obedience, I write to you, knowing that you will do even more than I ask. | HINIRV 21 मैं तेरे आज्ञाकारी होने का भरोसा रखकर, तुझे लिखता हूँ और यह जानता हूँ, कि जो कुछ मैं कहता हूँ, तू उससे कहीं बढ़कर करेगा। |
| BSB 22 In the meantime, prepare a guest room for me, because I hope that through your prayers I will be restored to you. | HINIRV 22 और यह भी, कि मेरे लिये ठहरने की जगह तैयार रख; मुझे आशा है, कि तुम्हारी प्रार्थनाओं के द्वारा मैं तुम्हें दे दिया जाऊँगा। |
| BSB 23 Epaphras, my fellow prisoner in Christ Jesus, sends you greetings, | HINIRV 23 इपफ्रास जो मसीह यीशु में मेरे साथ कैदी है |
| BSB 24 as do Mark, Aristarchus, Demas, and Luke, my fellow workers. | HINIRV 24 और मरकुस और अरिस्तर्खुस और देमास और लूका जो मेरे सहकर्मी हैं; इनका तुझे नमस्कार। |
| BSB 25 The grace of the Lord Jesus Christ be with your spirit. | HINIRV 25 हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम्हारी आत्मा पर होता रहे। आमीन। |
Questions about Philemon 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.