Psalms 115
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Not to us, O LORD, not to us, but to Your name be the glory, because of Your loving devotion, because of Your faithfulness. | HINCV 1 हमारी नहीं, याहवेह, हमारी नहीं, परंतु आपकी ही महिमा हो, आपके करुणा-प्रेम और आपकी सच्चाई के निमित्त. |
| BSB 2 Why should the nations say, “Where is their God?” | HINCV 2 अन्य जनता यह क्यों कह रहे हैं, “कहां है उनका परमेश्वर?” |
| BSB 3 Our God is in heaven; He does as He pleases. | HINCV 3 स्वर्ग में हैं हमारे परमेश्वर और वह वही सब करते हैं; जिसमें उनकी चाहत है. |
| BSB 4 Their idols are silver and gold, made by the hands of men. | HINCV 4 किंतु इन राष्ट्रों की प्रतिमाएं मात्र स्वर्ण और चांदी हैं, मनुष्यों की हस्तकृति मात्र. |
| BSB 5 They have mouths, but cannot speak; they have eyes, but cannot see; | HINCV 5 हां, उनका मुख अवश्य है, किंतु ये बोल नहीं सकतीं, उनकी आंखें अवश्य हैं, किंतु ये देख नहीं सकतीं. |
| BSB 6 they have ears, but cannot hear; they have noses, but cannot smell; | HINCV 6 उनके कान हैं, किंतु ये सुन नहीं सकतीं, नाक तो है, किंतु ये सूंघ नहीं सकती. |
| BSB 7 they have hands, but cannot feel; they have feet, but cannot walk; they cannot even clear their throats. | HINCV 7 इनके हाथ हैं, किंतु ये स्पर्श नहीं कर सकतीं, पैर भी हैं, किंतु ये चल फिर नहीं सकतीं, न ही ये अपने कण्ठ से कोई स्वर ही उच्चार सकती हैं. |
| BSB 8 Those who make them become like them, as do all who trust in them. | HINCV 8 इनके समान ही हो जाएंगे इनके निर्माता, साथ ही वे सभी, जो इन पर भरोसा करते हैं. |
| BSB 9 O Israel, trust in the LORD! He is their help and shield. | HINCV 9 इस्राएल के वंशजो, याहवेह पर भरोसा करो; वही हैं तुम्हारे सहायक तथा रक्षक. |
| BSB 10 O house of Aaron, trust in the LORD! He is their help and shield. | HINCV 10 अहरोन के वंशजो, याहवेह पर भरोसा करो; वही हैं तुम्हारे सहायक तथा रक्षक. |
| BSB 11 You who fear the LORD, trust in the LORD! He is their help and shield. | HINCV 11 याहवेह के भय माननेवालो, याहवेह में भरोसा रखो, याहवेह सहारा देता है और अपने अनुयायियों की रक्षा करता है. |
| BSB 12 The LORD is mindful of us; He will bless us. He will bless the house of Israel; He will bless the house of Aaron; | HINCV 12 याहवेह को हमारा स्मरण रहता है, हम पर उनकी कृपादृष्टि रहेगी: याहवेह अपने लोग इस्राएल को आशीर्वाद देंगे, उनकी कृपादृष्टि अहरोन के वंश पर रहेगी. |
| BSB 13 He will bless those who fear the LORD—small and great alike. | HINCV 13 उनकी कृपादृष्टि उन सभी पर रहेगी, जिनमें याहवेह के प्रति श्रद्धा है— चाहे वे साधारण हों अथवा विशिष्ट. |
| BSB 14 May the LORD give you increase, both you and your children. | HINCV 14 याहवेह तुम्हें ऊंचा करें, तुम्हें और तुम्हारी संतान को. |
| BSB 15 May you be blessed by the LORD, the Maker of heaven and earth. | HINCV 15 याहवेह की कृपादृष्टि तुम पर स्थिर रहे, जो स्वर्ग और पृथ्वी के रचनेवाले हैं. |
| BSB 16 The highest heavens belong to the LORD, but the earth He has given to mankind. | HINCV 16 सर्वोच्च स्वर्ग के स्वामी याहवेह हैं, किंतु पृथ्वी उन्होंने मनुष्य को सौंपी है. |
| BSB 17 It is not the dead who praise the LORD, nor any who descend into silence. | HINCV 17 वे मृतक नहीं हैं, जो याहवेह का स्तवन करते हैं, न ही जो चिर-निद्रा में समा जाते हैं; |
| BSB 18 But it is we who will bless the LORD, both now and forevermore. Hallelujah! | HINCV 18 किंतु जहां तक हमारा प्रश्न है, हम याहवेह का गुणगान करते रहेंगे, इस समय तथा सदा-सर्वदा. याहवेह का स्तवन हो. |
Questions about Psalms 115? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.