Psalms 115

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Not to us, O LORD, not to us, but to Your name be the glory, because of Your loving devotion, because of Your faithfulness.

HINIRV

1 हे यहोवा, हमारी नहीं, हमारी नहीं, वरन् अपने ही नाम की महिमा, अपनी करुणा और सच्चाई के निमित्त कर।

BSB

2 Why should the nations say, “Where is their God?”

HINIRV

2 जाति-जाति के लोग क्यों कहने पाएँ, “उनका परमेश्वर कहाँ रहा?”

BSB

3 Our God is in heaven; He does as He pleases.

HINIRV

3 हमारा परमेश्वर तो स्वर्ग में हैं; उसने जो चाहा वही किया है।

BSB

4 Their idols are silver and gold, made by the hands of men.

HINIRV

4 उन लोगों की मूरतें सोने चाँदी ही की तो हैं, वे मनुष्यों के हाथ की बनाई हुई हैं।

BSB

5 They have mouths, but cannot speak; they have eyes, but cannot see;

HINIRV

5 उनके मुँह तो रहता है परन्तु वे बोल नहीं सकती; उनके आँखें तो रहती हैं परन्तु वे देख नहीं सकती।

BSB

6 they have ears, but cannot hear; they have noses, but cannot smell;

HINIRV

6 उनके कान तो रहते हैं, परन्तु वे सुन नहीं सकती; उनके नाक तो रहती हैं, परन्तु वे सूँघ नहीं सकती।

BSB

7 they have hands, but cannot feel; they have feet, but cannot walk; they cannot even clear their throats.

HINIRV

7 उनके हाथ तो रहते हैं, परन्तु वे स्पर्श नहीं कर सकती; उनके पाँव तो रहते हैं, परन्तु वे चल नहीं सकती; और उनके कण्ठ से कुछ भी शब्द नहीं निकाल सकती। (भज. 135:16,17)

BSB

8 Those who make them become like them, as do all who trust in them.

HINIRV

8 जैसी वे हैं वैसे ही उनके बनानेवाले हैं; और उन पर सब भरोसा रखनेवाले भी वैसे ही हो जाएँगे।

BSB

9 O Israel, trust in the LORD! He is their help and shield.

HINIRV

9 हे इस्राएल, यहोवा पर भरोसा रख! तेरा सहायक और ढाल वही है।

BSB

10 O house of Aaron, trust in the LORD! He is their help and shield.

HINIRV

10 हे हारून के घराने, यहोवा पर भरोसा रख! तेरा सहायक और ढाल वही है।

BSB

11 You who fear the LORD, trust in the LORD! He is their help and shield.

HINIRV

11 हे यहोवा के डरवैयों, यहोवा पर भरोसा रखो! तुम्हारा सहायक और ढाल वही है।

BSB

12 The LORD is mindful of us; He will bless us. He will bless the house of Israel; He will bless the house of Aaron;

HINIRV

12 यहोवा ने हमको स्मरण किया है; वह आशीष देगा; वह इस्राएल के घराने को आशीष देगा; वह हारून के घराने को आशीष देगा।

BSB

13 He will bless those who fear the LORD—small and great alike.

HINIRV

13 क्या छोटे क्या बड़े जितने यहोवा के डरवैये हैं, वह उन्हें आशीष देगा। (भज. 128:1)

BSB

14 May the LORD give you increase, both you and your children.

HINIRV

14 यहोवा तुम को और तुम्हारे वंश को भी अधिक बढ़ाता जाए।

BSB

15 May you be blessed by the LORD, the Maker of heaven and earth.

HINIRV

15 यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है, उसकी ओर से तुम आशीष पाए हो।

BSB

16 The highest heavens belong to the LORD, but the earth He has given to mankind.

HINIRV

16 स्वर्ग तो यहोवा का है, परन्तु पृथ्वी उसने मनुष्यों को दी है।

BSB

17 It is not the dead who praise the LORD, nor any who descend into silence.

HINIRV

17 मृतक जितने चुपचाप पड़े हैं, वे तो यहोवा की स्तुति नहीं कर सकते,

BSB

18 But it is we who will bless the LORD, both now and forevermore. Hallelujah!

HINIRV

18 परन्तु हम लोग यहोवा को अब से लेकर सर्वदा तक धन्य कहते रहेंगे। यहोवा की स्तुति करो!

Questions about Psalms 115? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.