Psalms 116

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 I love the LORD, for He has heard my voice—my appeal for mercy.

HINIRV

1 मैं प्रेम रखता हूँ, इसलिए कि यहोवा ने मेरे गिड़गिड़ाने को सुना है।

BSB

2 Because He has inclined His ear to me, I will call on Him as long as I live.

HINIRV

2 उसने जो मेरी ओर कान लगाया है, इसलिए मैं जीवन भर उसको पुकारा करूँगा।

BSB

3 The ropes of death entangled me; the anguish of Sheol overcame me; I was confronted by trouble and sorrow.

HINIRV

3 मृत्यु की रस्सियाँ मेरे चारों ओर थीं; मैं अधोलोक की सकेती में पड़ा था; मुझे संकट और शोक भोगना पड़ा । (भज. 18:4,5)

BSB

4 Then I called on the name of the LORD: “O LORD, deliver my soul!”

HINIRV

4 तब मैंने यहोवा से प्रार्थना की, “हे यहोवा, विनती सुनकर मेरे प्राण को बचा ले!”

BSB

5 The LORD is gracious and righteous; our God is full of compassion.

HINIRV

5 यहोवा करुणामय और धर्मी है; और हमारा परमेश्वर दया करनेवाला है।

BSB

6 The LORD preserves the simplehearted; I was helpless, and He saved me.

HINIRV

6 यहोवा भोलों की रक्षा करता है; जब मैं बलहीन हो गया था, उसने मेरा उद्धार किया।

BSB

7 Return to your rest, O my soul, for the LORD has been good to you.

HINIRV

7 हे मेरे प्राण, तू अपने विश्रामस्थान में लौट आ; क्योंकि यहोवा ने तेरा उपकार किया है।

BSB

8 For You have delivered my soul from death, my eyes from tears, my feet from stumbling.

HINIRV

8 तूने तो मेरे प्राण को मृत्यु से, मेरी आँख को आँसू बहाने से, और मेरे पाँव को ठोकर खाने से बचाया है।

BSB

9 I will walk before the LORD in the land of the living.

HINIRV

9 मैं जीवित रहते हुए, अपने को यहोवा के सामने जानकर नित चलता रहूँगा।

BSB

10 I believed, therefore I said, “I am greatly afflicted.”

HINIRV

10 मैंने जो ऐसा कहा है, इसे विश्वास की कसौटी पर कसकर कहा है, “मैं तो बहुत ही दुःखित हूँ;” (2 कुरि. 4:13)

BSB

11 In my alarm I said, “All men are liars!”

HINIRV

11 मैंने उतावली से कहा, “सब मनुष्य झूठें हैं।” (रोम. 3:4)

BSB

12 How can I repay the LORD for all His goodness to me?

HINIRV

12 यहोवा ने मेरे जितने उपकार किए हैं, उनके बदले मैं उसको क्या दूँ?

BSB

13 I will lift the cup of salvation and call on the name of the LORD.

HINIRV

13 मैं उद्धार का कटोरा उठाकर, यहोवा से प्रार्थना करूँगा,

BSB

14 I will fulfill my vows to the LORD in the presence of all His people.

HINIRV

14 मैं यहोवा के लिये अपनी मन्नतें, सभी की दृष्टि में प्रगट रूप में, उसकी सारी प्रजा के सामने पूरी करूँगा।

BSB

15 Precious in the sight of the LORD is the death of His saints.

HINIRV

15 यहोवा के भक्तों की मृत्यु, उसकी दृष्टि में अनमोल है ।

BSB

16 Truly, O LORD, I am Your servant; I am Your servant, the son of Your maidservant; You have broken my bonds.

HINIRV

16 हे यहोवा, सुन, मैं तो तेरा दास हूँ; मैं तेरा दास, और तेरी दासी का पुत्र हूँ। तूने मेरे बन्धन खोल दिए हैं।

BSB

17 I will offer to You a sacrifice of thanksgiving and call on the name of the LORD.

HINIRV

17 मैं तुझको धन्यवाद-बलि चढ़ाऊँगा, और यहोवा से प्रार्थना करूँगा।

BSB

18 I will fulfill my vows to the LORD in the presence of all His people,

HINIRV

18 मैं यहोवा के लिये अपनी मन्नतें, प्रगट में उसकी सारी प्रजा के सामने

BSB

19 in the courts of the LORD’s house, in your midst, O Jerusalem. Hallelujah!

HINIRV

19 यहोवा के भवन के आँगनों में, हे यरूशलेम, तेरे भीतर पूरी करूँगा। यहोवा की स्तुति करो!

Questions about Psalms 116? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.