Psalms 116
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 I love the LORD, for He has heard my voice—my appeal for mercy. | HINCV 1 मुझे याहवेह से प्रेम है, क्योंकि उन्होंने मेरी पुकार सुन ली; उन्होंने मेरी प्रार्थना सुन ली. |
| BSB 2 Because He has inclined His ear to me, I will call on Him as long as I live. | HINCV 2 इसलिये कि उन्होंने मेरी पुकार सुन ली, मैं आजीवन उन्हें ही पुकारता रहूंगा. |
| BSB 3 The ropes of death entangled me; the anguish of Sheol overcame me; I was confronted by trouble and sorrow. | HINCV 3 मृत्यु के डोर मुझे कसे जा रहे थे, अधोलोक की वेदना से मैं भयभीत हो चुका था; भय और संकट में मैं पूर्णतः डूब चुका था. |
| BSB 4 Then I called on the name of the LORD: “O LORD, deliver my soul!” | HINCV 4 इस स्थिति में मैंने याहवेह के नाम को पुकारा: “याहवेह, मेरा अनुरोध है, मुझे बचाइए!” |
| BSB 5 The LORD is gracious and righteous; our God is full of compassion. | HINCV 5 याहवेह उदार एवं धर्ममय हैं; हां, हमारे परमेश्वर करुणानिधान हैं. |
| BSB 6 The LORD preserves the simplehearted; I was helpless, and He saved me. | HINCV 6 याहवेह भोले लोगों की रक्षा करते हैं; मेरी विषम परिस्थिति में उन्होंने मेरा उद्धार किया. |
| BSB 7 Return to your rest, O my soul, for the LORD has been good to you. | HINCV 7 ओ मेरे प्राण, लौट आ अपने विश्राम स्थान पर, क्योंकि याहवेह ने तुझ पर उपकार किया है. |
| BSB 8 For You have delivered my soul from death, my eyes from tears, my feet from stumbling. | HINCV 8 याहवेह, आपने मेरे प्राण को मृत्यु से मुक्त किया है, मेरे आंखों को अश्रुओं से, तथा मेरे पांवों को लड़खड़ाने से सुरक्षित रखा है, |
| BSB 9 I will walk before the LORD in the land of the living. | HINCV 9 कि मैं जीवितों के लोक में याहवेह के साथ चल फिर सकूं. |
| BSB 10 I believed, therefore I said, “I am greatly afflicted.” | HINCV 10 उस स्थिति में भी, जब मैं यह कह रहा था, “असह्य है मेरी पीड़ा” विश्वास मुझमें बना था; |
| BSB 11 In my alarm I said, “All men are liars!” | HINCV 11 अपनी खलबली में मैंने यह कह दिया था, “सभी मनुष्य झूठ बोलनेवाले हैं.” |
| BSB 12 How can I repay the LORD for all His goodness to me? | HINCV 12 याहवेह के इन समस्त उपकारों का प्रतिफल मैं उन्हें कैसे दे सकूंगा? |
| BSB 13 I will lift the cup of salvation and call on the name of the LORD. | HINCV 13 मैं उद्धार का प्याला ऊंचा उठाऊंगा और याहवेह की महिमा का गुणगान करूंगा. |
| BSB 14 I will fulfill my vows to the LORD in the presence of all His people. | HINCV 14 याहवेह की प्रजा के सामने मैं याहवेह से की गई अपनी प्रतिज्ञाएं पूर्ण करूंगा. |
| BSB 15 Precious in the sight of the LORD is the death of His saints. | HINCV 15 याहवेह की दृष्टि में उनके भक्तों की मृत्यु मूल्यवान होती है. |
| BSB 16 Truly, O LORD, I am Your servant; I am Your servant, the son of Your maidservant; You have broken my bonds. | HINCV 16 याहवेह, निःसंदेह, मैं आपका सेवक हूं; आपका सेवक, आपकी सेविका का पुत्र. आपने मुझे मेरे बंधनों से छुड़ा दिया है. |
| BSB 17 I will offer to You a sacrifice of thanksgiving and call on the name of the LORD. | HINCV 17 मैं आपको आभार-बलि अर्पित करूंगा, मैं याहवेह की वंदना करूंगा. |
| BSB 18 I will fulfill my vows to the LORD in the presence of all His people, | HINCV 18 मैं याहवेह से की गई अपनी प्रतिज्ञाएं उनकी संपूर्ण प्रजा के सामने पूर्ण करूंगा. |
| BSB 19 in the courts of the LORD’s house, in your midst, O Jerusalem. Hallelujah! | HINCV 19 येरूशलेम, तुम्हारे मध्य, याहवेह के भवन के आंगनों में पूर्ण करूंगा. याहवेह का स्तवन हो. |
Questions about Psalms 116? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.