Psalms 127

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 A song of ascents. Of Solomon. Unless the LORD builds the house, its builders labor in vain; unless the LORD protects the city, its watchmen stand guard in vain.

HINCV

1 यदि गृह-निर्माण याहवेह द्वारा न किया गया हो तो, श्रमिकों का परिश्रम निरर्थक होता है. यदि नगर की सुरक्षा याहवेह न करें, तो रखवाले द्वारा की गई चौकसी व्यर्थ होती है.

BSB

2 In vain you rise early and stay up late, toiling for bread to eat—for He gives sleep to His beloved.

HINCV

2 तुम्हारा सुबह जाग उठना देर तक जागे रहना, संकटपूर्ण श्रम का भोजन करना व्यर्थ है; क्योंकि याहवेह द्वारा नींद का अनुदान उनके लिए है, जिनसे वह प्रेम करते हैं.

BSB

3 Children are indeed a heritage from the LORD, and the fruit of the womb is His reward.

HINCV

3 संतान याहवेह के दिए हुए निज भाग होते हैं, तथा बालक उनका दिया हुआ उपहार.

BSB

4 Like arrows in the hand of a warrior, so are children born in one’s youth.

HINCV

4 युवावस्था में उत्पन्‍न हुई संतान वैसी ही होती है, जैसे योद्धा के हाथों में बाण.

BSB

5 Blessed is the man whose quiver is full of them. He will not be put to shame when he confronts the enemies at the gate.

HINCV

5 कैसा धन्य होता है वह पुरुष, जिसका तरकश इन बाणों से भरा हुआ है! नगर द्वार पर शत्रुओं का प्रतिकार करते हुए उन्हें लज्जित नहीं होना पड़ेगा.

Questions about Psalms 127? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.