Psalms 132
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 A song of ascents. O LORD, remember on behalf of David all the hardships he endured, | HINCV 1 याहवेह, दावीद को और उनके द्वारा झेली गई समस्त विषमताओं को स्मरण कीजिए. |
| BSB 2 how he swore an oath to the LORD, and vowed to the Mighty One of Jacob: | HINCV 2 उन्होंने याहवेह की शपथ खाई, तथा याकोब के सर्वशक्तिमान से शपथ की थी: |
| BSB 3 “I will not enter my house or get into my bed, | HINCV 3 “मैं न तो तब तक घर में प्रवेश करूंगा और न मैं अपने बिछौने पर जाऊंगा, |
| BSB 4 I will not give sleep to my eyes or slumber to my eyelids, | HINCV 4 न तो मैं अपनी आंखों में नींद आने दूंगा और न पलकों में झपकी, |
| BSB 5 until I find a place for the LORD, a dwelling for the Mighty One of Jacob.” | HINCV 5 जब तक मुझे याहवेह के लिए एक स्थान उपलब्ध न हो जाए, याकोब के सर्वशक्तिमान के आवास के लिए.” |
| BSB 6 We heard that the ark was in Ephrathah; we found it in the fields of Jaar. | HINCV 6 इसके विषय में हमने एफ़राथा में सुना, याअर के मैदान में भी यही पाया गया: |
| BSB 7 Let us go to His dwelling place; let us worship at His footstool. | HINCV 7 “आओ, हम उनके आवास को चलें; हम उनके चरणों में जाकर आराधना करें. |
| BSB 8 Arise, O LORD, to Your resting place, You and the ark of Your strength. | HINCV 8 ‘याहवेह, अब उठकर अपने विश्राम स्थल पर आ जाइए, आप और आपकी सामर्थ्य का संदूक भी. |
| BSB 9 May Your priests be clothed with righteousness, and Your saints shout for joy. | HINCV 9 आपके पुरोहित धर्म के वस्त्र पहिने हुए हों; और आपके सात्विक हर्ष गीत गाएं.’” |
| BSB 10 For the sake of Your servant David, do not reject Your anointed one. | HINCV 10 अपने सेवक दावीद के निमित्त, अपने अभिषिक्त को न ठुकराईए. |
| BSB 11 The LORD swore an oath to David, a promise He will not revoke: “One of your descendants I will place on your throne. | HINCV 11 याहवेह ने दावीद से शपथ खाई थी, एक ऐसी शपथ, जिसे वह तोड़ेंगे नहीं: “तुम्हारे ही अपने वंशजों में से एक को मैं तुम्हारे सिंहासन पर विराजमान करूंगा. |
| BSB 12 If your sons keep My covenant and the testimony I will teach them, then their sons will also sit on your throne forever and ever.” | HINCV 12 यदि तुम्हारे वंशज मेरी वाचा का पालन करेंगे तथा मेरे द्वारा सिखाए गए उपदेशों का पालन करेंगे, तब उनकी संतान भी तुम्हारे सिंहासन पर सदा-सर्वदा के लिए विराजमान होगी.” |
| BSB 13 For the LORD has chosen Zion; He has desired it for His home: | HINCV 13 क्योंकि ज़ियोन याहवेह द्वारा ही निर्धारित किया गया है, अपने आवास के लिए याहवेह की यही अभिलाषा है. |
| BSB 14 “This is My resting place forever and ever; here I will dwell, for I have desired this home. | HINCV 14 “यह सदा-सर्वदा के लिए मेरा विश्रान्ति स्थल है; मैं यहीं सिंहासन पर विराजमान रहूंगा, क्योंकि यही मेरी अभिलाषा है. |
| BSB 15 I will bless her with abundant provisions; I will satisfy her poor with bread. | HINCV 15 उसके लिए मेरी आशीष बड़ी योजना होगी; मैं इसके दरिद्रों को भोजन से तृप्त करूंगा. |
| BSB 16 I will clothe her priests with salvation, and her saints will sing out in joy. | HINCV 16 उसके पुरोहितों को मैं उद्धार के परिधानों से सुसज्जित करूंगा, और उसके निवासी सात्विक सदैव हर्षगान गाते रहेंगे. |
| BSB 17 There I will make a horn grow for David; I have prepared a lamp for My anointed one. | HINCV 17 “यहां मैं दावीद के वंश को बढाऊंगा, मैं अपने अभिषिक्त के लिए एक दीप स्थापित करूंगा. |
| BSB 18 I will clothe his enemies with shame, but the crown upon him will gleam.” | HINCV 18 मैं उसके शत्रुओं को लज्जा के वस्त्र पहनाऊंगा, किंतु उसके अपने सिर का मुकुट उज्जवल रहेगा.” |
Questions about Psalms 132? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.