Psalms 44
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 For the choirmaster. A Maskil of the sons of Korah. We have heard with our ears, O God; our fathers have told us the work You did in their days, in the days of old. | HINCV 1 हे परमेश्वर, हमने अपने कानों से सुना है, पूर्वजों ने उसका उल्लेख किया है, कि प्राचीन काल में, हमारे पूर्वजों के समय में आपने जो कुछ किया है: |
| BSB 2 With Your hand You drove out the nations and planted our fathers there; You crushed the peoples and cast them out. | HINCV 2 अपने भुजबल से आपने जनताओं को निकाल दिया और उनके स्थान पर हमारे पूर्वजों को बसा दिया; आपने उन लोगों को कुचल दिया और हमारे पूर्वजों को समृद्ध बना दिया. |
| BSB 3 For it was not by their sword that they took the land; their arm did not bring them victory. It was by Your right hand, Your arm, and the light of Your face, because You favored them. | HINCV 3 यह अधिकार उन्होंने अपनी तलवार के बल पर नहीं किया, और न ही यह उनके भुजबल का परिणाम था; यह परिणाम था आपके दायें हाथ, उसकी सामर्थ्य तथा आपके मुख के प्रकाश का, क्योंकि वे आपकी प्रीति के पात्र थे. |
| BSB 4 You are my King, O God, who ordains victories for Jacob. | HINCV 4 मेरे परमेश्वर, आप मेरे राजा हैं, याकोब की विजय का आदेश दीजिए. |
| BSB 5 Through You we repel our foes; through Your name we trample our enemies. | HINCV 5 आपके द्वारा ही हम अपने शत्रुओं पर प्रबल हो सकेंगे; आप ही के महिमामय नाम से हम अपने शत्रुओं को कुचल डालेंगे. |
| BSB 6 For I do not trust in my bow, nor does my sword save me. | HINCV 6 मुझे अपने धनुष पर भरोसा नहीं है, मेरी तलवार भी मेरी विजय का साधन नहीं है; |
| BSB 7 For You save us from our enemies; You put those who hate us to shame. | HINCV 7 हमें अपने शत्रुओं पर विजय आपने ही प्रदान की है, आपने ही हमारे शत्रुओं को लज्जित किया है. |
| BSB 8 In God we have boasted all day long, and Your name we will praise forever. Selah | HINCV 8 हम निरंतर परमेश्वर में गर्व करते रहे, हम सदा-सर्वदा आपकी महिमा का धन्यवाद करते रहेंगे. |
| BSB 9 But You have rejected and humbled us; You no longer go forth with our armies. | HINCV 9 किंतु अब आपने हमें लज्जित होने के लिए शोकित छोड़ दिया है; आप हमारी सेना के साथ भी नहीं चल रहे. |
| BSB 10 You have made us retreat from the foe, and those who hate us have plundered us. | HINCV 10 आपके दूर होने के कारण, हमें शत्रुओं को पीठ दिखानी पड़ी. यहां तक कि हमारे विरोधी हमें लूटकर चले गए. |
| BSB 11 You have given us up as sheep to be devoured; You have scattered us among the nations. | HINCV 11 आपने हमें वध के लिए निर्धारित भेड़ों समान छोड़ दिया है. आपने हमें अनेक राष्ट्रों में बिखेर दिया है. |
| BSB 12 You sell Your people for nothing; no profit do You gain from their sale. | HINCV 12 आपने अपनी प्रजा को मिट्टी के मोल बेच दिया, और ऊपर से आपने इसमें लाभ मिलने की भी बात नहीं की. |
| BSB 13 You have made us a reproach to our neighbors, a mockery and derision to those around us. | HINCV 13 अपने पड़ोसियों के लिए अब हम निंदनीय हो गए हैं, सबके सामने घृणित एवं उपहास पात्र. |
| BSB 14 You have made us a byword among the nations, a laughingstock among the peoples. | HINCV 14 राष्ट्रों में हम उपमा होकर रह गए हैं; हमारे नाम पर वे सिर हिलाने लगते हैं. |
| BSB 15 All day long my disgrace is before me, and shame has covered my face, | HINCV 15 सारे दिन मेरा अपमान मेरे सामने झूलता रहता है, तथा मेरी लज्जा ने मुझे भयभीत कर रखा है. |
| BSB 16 at the voice of the scorner and reviler, because of the enemy, bent on revenge. | HINCV 16 उस शत्रु की वाणी, जो मेरी निंदा एवं मुझे कलंकित करता है, उसकी उपस्थिति के कारण जो शत्रु तथा बदला लेनेवाले है. |
| BSB 17 All this has come upon us, though we have not forgotten You or betrayed Your covenant. | HINCV 17 हमने न तो आपको भुला दिया था, और न हमने आपकी वाचा ही भंग की; फिर भी हमें यह सब सहना पड़ा. |
| BSB 18 Our hearts have not turned back; our steps have not strayed from Your path. | HINCV 18 हमारे हृदय आपसे बहके नहीं; हमारे कदम आपके मार्ग से भटके नहीं. |
| BSB 19 But You have crushed us in the lair of jackals; You have covered us with deepest darkness. | HINCV 19 फिर भी आपने हमें उजाड़ कर गीदड़ों का बसेरा बना दिया; और हमें गहन अंधकार में छिपा दिया. |
| BSB 20 If we had forgotten the name of our God or spread out our hands to a foreign god, | HINCV 20 यदि हम अपने परमेश्वर को भूल ही जाते अथवा हमने अन्य देवताओं की ओर हाथ बढ़ाया होता, |
| BSB 21 would not God have discovered, since He knows the secrets of the heart? | HINCV 21 क्या परमेश्वर को इसका पता न चल गया होता, उन्हें तो हृदय के सभी रहस्यों का ज्ञान होता है? |
| BSB 22 Yet for Your sake we face death all day long; we are considered as sheep to be slaughtered. | HINCV 22 फिर भी आपके निमित्त हम दिन भर मृत्यु का सामना करते रहते हैं; हमारी स्थिति वध के लिए निर्धारित भेड़ों के समान है. |
| BSB 23 Wake up, O Lord! Why are You sleeping? Arise! Do not reject us forever. | HINCV 23 जागिए, प्रभु! सो क्यों रहे हैं? उठ जाइए! हमें सदा के लिए शोकित न छोड़िए. |
| BSB 24 Why do You hide Your face and forget our affliction and oppression? | HINCV 24 आपने हमसे अपना मुख क्यों छिपा लिया है हमारी दुर्दशा और उत्पीड़न को अनदेखा न कीजिए? |
| BSB 25 For our soul has sunk to the dust; our bodies cling to the earth. | HINCV 25 हमारे प्राण धूल में मिल ही चुके हैं; हमारा पेट भूमि से जा लगा है. |
| BSB 26 Rise up; be our help! Redeem us on account of Your loving devotion. | HINCV 26 उठकर हमारी सहायता कीजिए; अपने करुणा-प्रेम के निमित्त हमें मुक्त कीजिए. |
Questions about Psalms 44? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.