Psalms 45

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 For the choirmaster. To the tune of “The Lilies.” A Maskil of the sons of Korah. A love song. My heart is stirred by a noble theme as I recite my verses to the king; my tongue is the pen of a skillful writer.

HINCV

1 राजा के सम्मान में कविता पाठ करते हुए मेरे हृदय में मधुर भाव उमड़ रहा हैं; मेरी जीभ कुशल लेखक की लेखनी बन गई है.

BSB

2 You are the most handsome of men; grace has anointed your lips; therefore God has blessed you forever.

HINCV

2 आप ही पुरुषों में सर्वश्रेष्ठ हैं, आपके होंठों में अनुग्रह भरा होता है, क्योंकि स्वयं परमेश्वर द्वारा आपको सदैव के लिए आशीषित किया गया है.

BSB

3 Strap your sword at your side, O mighty warrior; appear in your majesty and splendor.

HINCV

3 परमवीर योद्धा, तलवार से सुसज्जित हो जाइए; ऐश्वर्य और तेज धारण कर लीजिए.

BSB

4 In your splendor ride forth in victory on behalf of truth and humility and justice; may your right hand show your awesome deeds.

HINCV

4 सत्य, विनम्रता तथा धार्मिकता की रक्षा करते हुए, आपके समृद्ध यश में, ऐश्वर्य के साथ अपने अश्व पर सवार हो जाइए! आपका दायां हाथ अद्भुत कार्य कर दिखाए!

BSB

5 Your arrows pierce the hearts of the king’s foes; the nations fall beneath your feet.

HINCV

5 आपके तीक्ष्ण बाण राजा के शत्रुओं के हृदय बेध दें; राष्ट्र आपसे नाश हो आपके चरणों में गिर पड़ें.

BSB

6 Your throne, O God, endures forever and ever, and justice is the scepter of Your kingdom.

HINCV

6 परमेश्वर, आपका सिंहासन अमर है; आपके राज्य का राजदंड वही होगा, जो सच्चाई का राजदंड है.

BSB

7 You have loved righteousness and hated wickedness; therefore God, your God, has anointed you above your companions with the oil of joy.

HINCV

7 धार्मिकता आपको प्रिय है तथा दुष्टता घृणास्पद; यही कारण है कि परमेश्वर, आपके परमेश्वर ने हर्ष के तेल से आपको अभिषिक्त करके आपके समस्त साथियों से ऊंचे स्थान पर बसा दिया है.

BSB

8 All your garments are fragrant with myrrh and aloes and cassia; from palaces of ivory the harps make you glad.

HINCV

8 आपके सभी वस्त्र गन्धरस, अगरू तथा तेजपात से सुगंधित किए गए हैं; हाथी-दांत से जड़ित राजमहल से मधुर तन्तु वाद्यों का संगीत आपको मगन करता रहता है.

BSB

9 The daughters of kings are among your honored women; the queen stands at your right hand, adorned with the gold of Ophir.

HINCV

9 आपके राज्य में आदरणीय स्त्रियों के पद पर राजकुमारियां हैं; आपके दायें पक्ष में ओफीर राज्य के कुन्दन से सजी राज-वधू विराजमान हैं.

BSB

10 Listen, O daughter! Consider and incline your ear: Forget your people and your father’s house,

HINCV

10 राजकन्या, सुनिए, ध्यान दीजिए और विचार कीजिए: अब आपका राज्य और आपके पिता का परिवार प्राचीन काल का विषय हो गया.

BSB

11 and the king will desire your beauty; bow to him, for he is your lord.

HINCV

11 तब महाराज आपके सौंदर्य की कामना करेंगे; क्योंकि वह आपके स्वामी हैं, अब आप उनके सामने नतमस्तक हों.

BSB

12 The Daughter of Tyre will come with a gift; men of wealth will seek your favor.

HINCV

12 सोर देश की राजकन्या उपहार लेकर आएंगी, धनी पुरुष आपकी कृपादृष्टि की कामना करेंगे.

BSB

13 All glorious is the princess in her chamber; her gown is embroidered with gold.

HINCV

13 अंतःपुर में राजकन्या ने भव्य शृंगार किया है; उसके वस्त्र पर सोने के धागों से कढ़ाई की गई है.

BSB

14 In colorful garments she is led to the king; her virgin companions are brought before you.

HINCV

14 कढ़ाई किए गए वस्त्र धारण किए हुए उन्हें राजा के निकट ले जाया जा रहा है; उनके पीछे कुंवारी वधू सहेलियों की पंक्तियां चल रही हैं, यह समूह अब आपके निकट पहुंच रहा है.

BSB

15 They are led in with joy and gladness; they enter the palace of the king.

HINCV

15 ये सभी आनंद एवं उल्लास के भाव में यहां आ पहुंचे हैं, अब उन्होंने राजमहल में प्रवेश किया है.

BSB

16 Your sons will succeed your fathers; you will make them princes throughout the land.

HINCV

16 आपके पुत्र पूर्वजों के स्थान पर होंगे; आप उन्हें समस्त देश के शासक बना देंगे.

BSB

17 I will commemorate your name through all generations; therefore the nations will praise you forever and ever.

HINCV

17 सभी पीढ़ियों के लिए मैं आपकी महिमा सजीव रखूंगा; तब समस्त राष्ट्र सदा-सर्वदा आपका धन्यवाद करेंगे.

Questions about Psalms 45? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.