Psalms 46
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 For the choirmaster. Of the sons of Korah. According to Alamoth. A song. God is our refuge and strength, an ever-present help in times of trouble. | HINCV 1 परमेश्वर हमारे आश्रय-स्थल एवं शक्ति हैं, संकट की स्थिति में सदैव उपलब्ध सहायक. |
| BSB 2 Therefore we will not fear, though the earth is transformed and the mountains are toppled into the depths of the seas, | HINCV 2 तब हम भयभीत न होंगे, चाहे पृथ्वी विस्थापित हो जाए, चाहे पर्वत महासागर के गर्भ में जा पड़ें, |
| BSB 3 though their waters roar and foam and the mountains quake in the surge. Selah | HINCV 3 हां, तब भी जब समुद्र गरजना करते हुए फेन उठाने लगें और पर्वत इस उत्तेजना के कारण थर्रा जाएं. |
| BSB 4 There is a river whose streams delight the city of God, the holy place where the Most High dwells. | HINCV 4 परमेश्वर के नगर में एक नदी है, जिसकी जलधारा में इस नगर का उल्लास है, यह नगर वह पवित्र स्थान है, जहां सर्वोच्च परमेश्वर निवास करते हैं. |
| BSB 5 God is within her; she will not be moved. God will help her when morning dawns. | HINCV 5 परमेश्वर इस नगर में निवास करते हैं, इस नगर की क्षति न होगी; हर एक अरुणोदय में उसके लिए परमेश्वर की सहायता मिलती रहेगी. |
| BSB 6 Nations rage, kingdoms crumble; the earth melts when He lifts His voice. | HINCV 6 राष्ट्रों में खलबली मची हुई है, राज्य के लोग डगमगाने लगे; परमेश्वर के एक आह्वान पर, पृथ्वी पिघल जाती है. |
| BSB 7 The LORD of Hosts is with us; the God of Jacob is our fortress. Selah | HINCV 7 सर्वशक्तिमान याहवेह हमारे पक्ष में हैं; याकोब के परमेश्वर में हमारी सुरक्षा है. |
| BSB 8 Come, see the works of the LORD, who brings devastation upon the earth. | HINCV 8 यहां आकर याहवेह के कार्यों पर विचार करो, पृथ्वी पर उन्होंने कैसा विध्वंस किया है. |
| BSB 9 He makes wars to cease throughout the earth; He breaks the bow and shatters the spear; He burns the shields in the fire. | HINCV 9 उन्हीं के आदेश से पृथ्वी के छोर तक युद्ध थम जाते हैं. वही धनुष को भंग और भाले को टुकड़े-टुकड़े कर देते हैं; वह रथों को अग्नि में भस्म कर देते हैं. |
| BSB 10 “Be still and know that I am God; I will be exalted among the nations, I will be exalted over the earth.” | HINCV 10 परमेश्वर कहते हैं, “समस्त प्रयास छोड़कर यह समझ लो कि परमेश्वर मैं हूं; समस्त राष्ट्रों में मेरी महिमा होगी, समस्त पृथ्वी पर मेरी महिमा होगी.” |
| BSB 11 The LORD of Hosts is with us; the God of Jacob is our fortress. Selah | HINCV 11 सर्वशक्तिमान याहवेह हमारे पक्ष में हैं; याकोब के परमेश्वर में हमारी सुरक्षा है. |
Questions about Psalms 46? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.