Psalms 50
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 A Psalm of Asaph. The Mighty One, God the LORD, speaks and summons the earth from where the sun rises to where it sets. | HINIRV 1 सर्वशक्तिमान परमेश्वर यहोवा ने कहा है, और उदयाचल से लेकर अस्ताचल तक पृथ्वी के लोगों को बुलाया है। |
| BSB 2 From Zion, perfect in beauty, God shines forth. | HINIRV 2 सिय्योन से, जो परम सुन्दर है, परमेश्वर ने अपना तेज दिखाया है। |
| BSB 3 Our God approaches and will not be silent! Consuming fire precedes Him, and a tempest rages around Him. | HINIRV 3 हमारा परमेश्वर आएगा और चुपचाप न रहेगा, आग उसके आगे-आगे भस्म करती जाएगी; और उसके चारों ओर बड़ी आँधी चलेगी। |
| BSB 4 He summons the heavens above, and the earth, that He may judge His people: | HINIRV 4 वह अपनी प्रजा का न्याय करने के लिये ऊपर के आकाश को और पृथ्वी को भी पुकारेगा: |
| BSB 5 “Gather to Me My saints, who made a covenant with Me by sacrifice.” | HINIRV 5 “मेरे भक्तों को मेरे पास इकट्ठा करो, जिन्होंने बलिदान चढ़ाकर मुझसे वाचा बाँधी है!” |
| BSB 6 And the heavens proclaim His righteousness, for God Himself is Judge. Selah | HINIRV 6 और स्वर्ग उसके धर्मी होने का प्रचार करेगा क्योंकि परमेश्वर तो आप ही न्यायी है। (सेला) (भज. 97:6, इब्रा. 12:23) |
| BSB 7 “Hear, O My people, and I will speak, O Israel, and I will testify against you: I am God, your God. | HINIRV 7 “हे मेरी प्रजा, सुन, मैं बोलता हूँ, और हे इस्राएल, मैं तेरे विषय साक्षी देता हूँ। परमेश्वर तेरा परमेश्वर मैं ही हूँ। |
| BSB 8 I do not rebuke you for your sacrifices, and your burnt offerings are ever before Me. | HINIRV 8 मैं तुझ पर तेरे बलियों के विषय दोष नहीं लगाता, तेरे होमबलि तो नित्य मेरे लिये चढ़ते हैं। |
| BSB 9 I have no need for a bull from your stall or goats from your pens, | HINIRV 9 मैं न तो तेरे घर से बैल न तेरे पशुशाला से बकरे लूँगा। |
| BSB 10 for every beast of the forest is Mine—the cattle on a thousand hills. | HINIRV 10 क्योंकि वन के सारे जीव-जन्तु और हजारों पहाड़ों के जानवर मेरे ही हैं। |
| BSB 11 I know every bird in the mountains, and the creatures of the field are Mine. | HINIRV 11 पहाड़ों के सब पक्षियों को मैं जानता हूँ, और मैदान पर चलने-फिरनेवाले जानवर मेरे ही हैं। |
| BSB 12 If I were hungry, I would not tell you, for the world is Mine, and the fullness thereof. | HINIRV 12 “यदि मैं भूखा होता तो तुझ से न कहता; क्योंकि जगत और जो कुछ उसमें है वह मेरा है । (प्रेरि. 17:25, 1 कुरि. 10:26) |
| BSB 13 Do I eat the flesh of bulls, or drink the blood of goats? | HINIRV 13 क्या मैं बैल का माँस खाऊँ, या बकरों का लहू पीऊँ? |
| BSB 14 Sacrifice a thank offering to God, and fulfill your vows to the Most High. | HINIRV 14 परमेश्वर को धन्यवाद ही का बलिदान चढ़ा, और परमप्रधान के लिये अपनी मन्नतें पूरी कर; (इब्रा. 13:15, सभो. 5:4,5) |
| BSB 15 Call upon Me in the day of trouble; I will deliver you, and you will honor Me.” | HINIRV 15 और संकट के दिन मुझे पुकार; मैं तुझे छुड़ाऊँगा, और तू मेरी महिमा करने पाएगा।” |
| BSB 16 To the wicked, however, God says, “What right have you to recite My statutes and to bear My covenant on your lips? | HINIRV 16 परन्तु दुष्ट से परमेश्वर कहता है: “तुझे मेरी विधियों का वर्णन करने से क्या काम? तू मेरी वाचा की चर्चा क्यों करता है? |
| BSB 17 For you hate My instruction and cast My words behind you. | HINIRV 17 तू तो शिक्षा से बैर करता, और मेरे वचनों को तुच्छ जानता है। |
| BSB 18 When you see a thief, you befriend him, and throw in your lot with adulterers. | HINIRV 18 जब तूने चोर को देखा, तब उसकी संगति से प्रसन्न हुआ; और परस्त्रीगामियों के साथ भागी हुआ। |
| BSB 19 You unleash your mouth for evil and harness your tongue to deceit. | HINIRV 19 “तूने अपना मुँह बुराई करने के लिये खोला, और तेरी जीभ छल की बातें गढ़ती है। |
| BSB 20 You sit and malign your brother; you slander your own mother’s son. | HINIRV 20 तू बैठा हुआ अपने भाई के विरुद्ध बोलता; और अपने सगे भाई की चुगली खाता है। |
| BSB 21 You have done these things, and I kept silent; you thought I was just like you. But now I rebuke you and accuse you to your face. | HINIRV 21 यह काम तूने किया, और मैं चुप रहा; इसलिए तूने समझ लिया कि परमेश्वर बिल्कुल मेरे समान है। परन्तु मैं तुझे समझाऊँगा, और तेरी आँखों के सामने सब कुछ अलग-अलग दिखाऊँगा।” |
| BSB 22 Now consider this, you who forget God, lest I tear you to pieces, with no one to rescue you: | HINIRV 22 “हे परमेश्वर को भूलनेवालो यह बात भली भाँति समझ लो, कहीं ऐसा न हो कि मैं तुम्हें फाड़ डालूँ, और कोई छुड़ानेवाला न हो। |
| BSB 23 He who sacrifices a thank offering honors Me, and to him who rightly orders his way, I will show the salvation of God.” | HINIRV 23 धन्यवाद के बलिदान का चढ़ानेवाला मेरी महिमा करता है; और जो अपना चरित्र उत्तम रखता है उसको मैं परमेश्वर का उद्धार दिखाऊँगा!” (इब्रा. 13:15) |
Questions about Psalms 50? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.