Psalms 50
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 A Psalm of Asaph. The Mighty One, God the LORD, speaks and summons the earth from where the sun rises to where it sets. | HINCV 1 वह, जो सर्वशक्तिमान हैं, याहवेह, परमेश्वर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक पृथ्वी को संबोधित करते हैं. |
| BSB 2 From Zion, perfect in beauty, God shines forth. | HINCV 2 ज़ियोन के परम सौंदर्य में, परमेश्वर तेज दिखा रहे हैं. |
| BSB 3 Our God approaches and will not be silent! Consuming fire precedes Him, and a tempest rages around Him. | HINCV 3 हमारे परमेश्वर आ रहे हैं, वह निष्क्रिय नहीं रह सकते; उनके आगे-आगे भस्मकारी अग्नि चलती है, और उनके चारों ओर है प्रचंड आंधी. |
| BSB 4 He summons the heavens above, and the earth, that He may judge His people: | HINCV 4 उन्होंने आकाश तथा पृथ्वी को आह्वान किया, कि वे अपनी प्रजा की न्याय-प्रक्रिया प्रारंभ करें. |
| BSB 5 “Gather to Me My saints, who made a covenant with Me by sacrifice.” | HINCV 5 उन्होंने आदेश दिया, “मेरे पास मेरे भक्तों को एकत्र करो, जिन्होंने बलि अर्पण के द्वारा मुझसे वाचा स्थापित की है.” |
| BSB 6 And the heavens proclaim His righteousness, for God Himself is Judge. Selah | HINCV 6 आकाश उनकी धार्मिकता की पुष्टि करता है, क्योंकि परमेश्वर ही न्यायाध्यक्ष हैं. |
| BSB 7 “Hear, O My people, and I will speak, O Israel, and I will testify against you: I am God, your God. | HINCV 7 “मेरी प्रजा, मेरी सुनो, मैं कुछ कह रहा हूं; इस्राएल, मैं तुम्हारे विरुद्ध साक्ष्य दे रहा हूं, परमेश्वर मैं हूं, तुम्हारा परमेश्वर. |
| BSB 8 I do not rebuke you for your sacrifices, and your burnt offerings are ever before Me. | HINCV 8 तुम्हारी बलियों के कारण मैं तुम्हें डांट नहीं रहा और न मैं तुम्हारी अग्निबलियों की आलोचना कर रहा हूं, जो नित मुझे अर्पित की जा रही हैं. |
| BSB 9 I have no need for a bull from your stall or goats from your pens, | HINCV 9 मुझे न तो तुम्हारे पशुशाले से बैल की आवश्यकता है और न ही तुम्हारे झुंड से किसी बकरे की, |
| BSB 10 for every beast of the forest is Mine—the cattle on a thousand hills. | HINCV 10 क्योंकि हर एक वन्य पशु मेरा है, वैसे ही हजारों पहाड़ियों पर चर रहे पशु भी मेरे ही हैं. |
| BSB 11 I know every bird in the mountains, and the creatures of the field are Mine. | HINCV 11 पर्वतों में बसे समस्त पक्षियों को मैं जानता हूं, मैदान में चलते फिरते सब प्राणी भी मेरे ही हैं. |
| BSB 12 If I were hungry, I would not tell you, for the world is Mine, and the fullness thereof. | HINCV 12 तब यदि मैं भूखा होता तो तुमसे नहीं कहता, क्योंकि समस्त संसार तथा इसमें मगन सभी वस्तुएं मेरी ही हैं. |
| BSB 13 Do I eat the flesh of bulls, or drink the blood of goats? | HINCV 13 क्या बैलों का मांस मेरा आहार है और बकरों का रक्त मेरा पेय? |
| BSB 14 Sacrifice a thank offering to God, and fulfill your vows to the Most High. | HINCV 14 “परमेश्वर को धन्यवाद का बलि अर्पित करो, सर्वोच्च परमेश्वर के लिए अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करो, |
| BSB 15 Call upon Me in the day of trouble; I will deliver you, and you will honor Me.” | HINCV 15 तब संकट काल में मुझे पुकारो; तो मैं तुम्हारा उद्धार करूंगा और तुम मुझे सम्मान दोगे.” |
| BSB 16 To the wicked, however, God says, “What right have you to recite My statutes and to bear My covenant on your lips? | HINCV 16 किंतु दुष्ट से, परमेश्वर कहते हैं: “जब तुम मेरी शिक्षाओं से घृणा करते, और मेरे निर्देशों को हेय मानते हो? |
| BSB 17 For you hate My instruction and cast My words behind you. | HINCV 17 तो क्या अधिकार है तुम्हें मेरी व्यवस्था का वाचन करने, अथवा मेरी वाचा को बोलने का? |
| BSB 18 When you see a thief, you befriend him, and throw in your lot with adulterers. | HINCV 18 चोर को देखते ही तुम उसके साथ हो लेते हो; वैसे ही तुम व्यभिचारियों के साथ व्यभिचार में सम्मिलित हो जाते हो. |
| BSB 19 You unleash your mouth for evil and harness your tongue to deceit. | HINCV 19 तुमने अपने मुख को बुराई के लिए समर्पित कर दिया है, तुम्हारी जीभ छल-कपट के लिए तत्पर रहती है. |
| BSB 20 You sit and malign your brother; you slander your own mother’s son. | HINCV 20 तुम निरंतर अपने ही भाई की निंदा करते रहते हो, अपने ही सगे भाई के विरुद्ध चुगली लगाते रहते हो. |
| BSB 21 You have done these things, and I kept silent; you thought I was just like you. But now I rebuke you and accuse you to your face. | HINCV 21 तुम यह सब करते रहे, किंतु मैं चुप रहा, और तुम यह समझते रहे कि मैं तुमसे सहमत हूं. किंतु मैं अब तुम्ही पर शासन करूंगा और तुम्हारे ही सम्मुख तुम पर आरोप लगाऊंगा. |
| BSB 22 Now consider this, you who forget God, lest I tear you to pieces, with no one to rescue you: | HINCV 22 “तुम, जो परमेश्वर को भूलनेवाले हो गए हो, विचार करो, ऐसा न हो कि मैं तुम्हें टुकड़े-टुकड़े कर नष्ट कर दूं और कोई तुम्हारी रक्षा न कर सके: |
| BSB 23 He who sacrifices a thank offering honors Me, and to him who rightly orders his way, I will show the salvation of God.” | HINCV 23 जो कोई मुझे धन्यवाद की बलि अर्पित करता है, मेरा सम्मान करता है, मैं उसे, जो सन्मार्ग का आचरण करता है, परमेश्वर के उद्धार का अनुभव करवाऊंगा.” |
Questions about Psalms 50? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.