Psalms 51

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 For the choirmaster. A Psalm of David. When Nathan the prophet came to him after his adultery with Bathsheba. Have mercy on me, O God, according to Your loving devotion; according to Your great compassion, blot out my transgressions.

HINCV

1 परमेश्वर, अपने करुणा-प्रेम में, अपनी बड़ी करुणा में; मुझ पर दया कीजिए, मेरे अपराधों को मिटा दीजिए.

BSB

2 Wash me clean of my iniquity and cleanse me from my sin.

HINCV

2 मेरे समस्त अधर्म को धो दीजिए और मुझे मेरे पाप से शुद्ध कर दीजिए.

BSB

3 For I know my transgressions, and my sin is always before me.

HINCV

3 मैंने अपने अपराध पहचान लिए हैं, और मेरा पाप मेरे दृष्टि पर छाया रहता है.

BSB

4 Against You, You only, have I sinned and done what is evil in Your sight, so that You may be proved right when You speak and blameless when You judge.

HINCV

4 वस्तुतः मैंने आपके, मात्र आपके विरुद्ध ही पाप किया है, मैंने ठीक वही किया है, जो आपकी दृष्टि में बुरा है; तब जब आप अपने न्याय के अनुरूप दंड देते हैं, यह हर दृष्टि से न्याय संगत एवं उपयुक्त है.

BSB

5 Surely I was brought forth in iniquity; I was sinful when my mother conceived me.

HINCV

5 इसमें भी संदेह नहीं कि मैं जन्म के समय से ही पापी हूं, हां, उसी क्षण से, जब मेरी माता ने मुझे गर्भ में धारण किया था.

BSB

6 Surely You desire truth in the inmost being; You teach me wisdom in the inmost place.

HINCV

6 यह भी बातें हैं कि आपकी यह अभिलाषा है, कि हमारी आत्मा में सत्य हो; तब आप मेरे अंतःकरण में भलाई प्रदान करेंगे.

BSB

7 Purify me with hyssop, and I will be clean; wash me, and I will be whiter than snow.

HINCV

7 जूफ़ा पौधे की टहनी से मुझे स्वच्छ करें, तो मैं शुद्ध हो जाऊंगा; मुझे धो दीजिए, तब मैं हिम से भी अधिक श्वेत हो जाऊंगा.

BSB

8 Let me hear joy and gladness; let the bones You have crushed rejoice.

HINCV

8 मुझमें हर्षोल्लास एवं आनंद का संचार कीजिए; कि मेरी हड्डियां जिन्हें आपने कुचल दी हैं, मगन हो उठें.

BSB

9 Hide Your face from my sins and blot out all my iniquities.

HINCV

9 मेरे पापों को अपनी दृष्टि से दूर कर दीजिए और मेरे समस्त अपराध मिटा दीजिए.

BSB

10 Create in me a clean heart, O God, and renew a right spirit within me.

HINCV

10 परमेश्वर, मुझमें एक शुद्ध हृदय को उत्पन्‍न कीजिए, और मेरे अंदर में सुदृढ़ आत्मा की पुनःस्थापना कीजिए.

BSB

11 Cast me not away from Your presence; take not Your Holy Spirit from me.

HINCV

11 मुझे अपने सान्‍निध्य से दूर न कीजिए और मुझसे आपके पवित्रात्मा को न छीनिए.

BSB

12 Restore to me the joy of Your salvation, and sustain me with a willing spirit.

HINCV

12 अपने उद्धार का उल्लास मुझमें पुनः संचारित कीजिए, और एक तत्पर आत्मा प्रदान कर मुझमें नवजीवन का संचार कीजिए.

BSB

13 Then I will teach transgressors Your ways, and sinners will return to You.

HINCV

13 तब मैं अपराधियों को आपकी नीतियों की शिक्षा दे सकूंगा, कि पापी आपकी ओर पुनः फिर सकें.

BSB

14 Deliver me from bloodguilt, O God, the God of my salvation, and my tongue will sing of Your righteousness.

HINCV

14 परमेश्वर, मेरे छुड़ानेवाले परमेश्वर, मुझे रक्तपात के दोष से मुक्त कर दीजिए, कि मेरी जीभ आपकी धार्मिकता का स्तुति गान कर सके.

BSB

15 O Lord, open my lips, and my mouth will declare Your praise.

HINCV

15 प्रभु, मेरे होंठों को खोल दीजिए, कि मेरे मुख से आपकी स्तुति-प्रशंसा हो सके.

BSB

16 For You do not delight in sacrifice, or I would bring it; You take no pleasure in burnt offerings.

HINCV

16 आपकी प्रसन्‍नता बलियों में नहीं है, अन्यथा मैं बलि अर्पित करता, अग्निबलि में भी आप प्रसन्‍न नहीं हैं.

BSB

17 The sacrifices of God are a broken spirit; a broken and a contrite heart, O God, You will not despise.

HINCV

17 टूटी आत्मा ही परमेश्वर को स्वीकार्य योग्य बलि है; टूटे और पछताये हृदय से, हे परमेश्वर, आप घृणा नहीं करते हैं.

BSB

18 In Your good pleasure, cause Zion to prosper; build up the walls of Jerusalem.

HINCV

18 आपकी कृपादृष्टि से ज़ियोन की समृद्धि हो, येरूशलेम की शहरपनाह का पुनर्निर्माण हो.

BSB

19 Then You will delight in righteous sacrifices, in whole burnt offerings; then bulls will be offered on Your altar.

HINCV

19 तब धर्मी की अग्निबलि तथा सर्वांग पशुबलि अर्पण से आप प्रसन्‍न होंगे; और आपकी वेदी पर बैल अर्पित किए जाएंगे.

Questions about Psalms 51? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.