Psalms 49

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 For the choirmaster. A Psalm of the sons of Korah. Hear this, all you peoples; listen, all inhabitants of the world,

HINCV

1 विभिन्‍न देशों के निवासियो, यह सुनो; धरती के वासियो, यह सुनो,

BSB

2 both low and high, rich and poor alike.

HINCV

2 सुनो अरे उच्च और निम्न, सुनो अरे दीन जनो और अमीरो,

BSB

3 My mouth will impart wisdom, and the meditation of my heart will bring understanding.

HINCV

3 मैं बुद्धिमानी की बातें करने पर हूं; तथा मेरे हृदय का चिंतन समझ से परिपूर्ण होगा.

BSB

4 I will incline my ear to a proverb; I will express my riddle with the harp:

HINCV

4 मैं नीतिवचन पर ध्यान दूंगा; मैं किन्‍नोर की संगत पर पहेली स्पष्ट करूंगा:

BSB

5 Why should I fear in times of trouble, when wicked usurpers surround me?

HINCV

5 क्या आवश्यकता है विपत्ति के समय मुझे भयभीत होने की, जब दुष्ट धोखेबाज मुझे आ घेरते हैं;

BSB

6 They trust in their wealth and boast in their great riches.

HINCV

6 हां, वे जिनका भरोसा उनकी संपत्ति पर है, तथा जिन्हें अपनी सम्पन्‍नता का गर्व है?

BSB

7 No man can possibly redeem his brother or pay his ransom to God.

HINCV

7 कोई भी मनुष्य किसी अन्य मनुष्य के प्राणों का उद्धार नहीं कर सकता, और न ही वह परमेश्वर को किसी के प्राणों के लिए छुड़ौती दे सकता है.

BSB

8 For the redemption of his soul is costly, and never can payment suffice,

HINCV

8 क्योंकि उसके प्राणों का मूल्य अत्यंत ऊंचा है, कि कोई मूल्य पर्याप्‍त नहीं है,

BSB

9 that he should live on forever and not see decay.

HINCV

9 कि मनुष्य सर्वदा जीवित रहे, वह कभी कब्र का अनुभव न करे.

BSB

10 For it is clear that wise men die, and the foolish and the senseless both perish and leave their wealth to others.

HINCV

10 सभी के सामने यह स्पष्ट है, कि सभी बुद्धिमानो की भी मृत्यु होती है; वैसे ही मूर्खों और अज्ञानियों की भी, ये सभी अपनी संपत्ति दूसरों के लिए छोड़ जाते हैं.

BSB

11 Their graves are their eternal homes—their dwellings for endless generations—even though their lands were their namesakes.

HINCV

11 उनकी आत्मा में उनका विचार है, कि उनके आवास अमर हैं, तथा उनके निवास सभी पीढ़ियों के लिए हो गए हैं, वे तो अपने देशों को भी अपने नाम से पुकारने लगे हैं.

BSB

12 But a man, despite his wealth, cannot endure; he is like the beasts that perish.

HINCV

12 अपने ऐश्वर्य के बावजूद मनुष्य अमरत्व प्राप्‍त नहीं कर सकता; वह तो फिर भी नश्वर पशु समान ही है.

BSB

13 This is the fate of the foolish and their followers who endorse their sayings. Selah

HINCV

13 यह नियति उनकी है, जो बुद्धिहीन हैं तथा उनकी, जो उनके विचारों से सहमत होते हैं.

BSB

14 Like sheep they are destined for Sheol. Death will be their shepherd. The upright will rule them in the morning, and their form will decay in Sheol, far from their lofty abode.

HINCV

14 भेड़ों के समान अधोलोक ही उनकी नियति है; मृत्यु ही उनका चरवाहा होगा. प्रातःकाल सीधे लोग उन पर शासन करेंगे तथा उनकी देह अधोलोक की ग्रास हो जाएंगी, परिणामस्वरूप उनका कोई आधार शेष न रह जाएगा.

BSB

15 But God will redeem my life from Sheol, for He will surely take me to Himself. Selah

HINCV

15 मेरे प्राण परमेश्वर द्वारा अधोलोक की सामर्थ्य से मुक्त किए जाएंगे; निश्चयतः वह मुझे स्वीकार कर लेंगे.

BSB

16 Do not be afraid when a man grows rich, when the splendor of his house increases.

HINCV

16 किसी पुरुष की विकसित होती जा रही समृद्धि को देख डर न जाना, जब उसकी जीवनशैली वैभवशाली होने लगे;

BSB

17 For when he dies, he will carry nothing away; his abundance will not follow him down.

HINCV

17 क्योंकि मृत्यु होने पर वह इनमें से कुछ भी अपने साथ नहीं ले जाएगा, उसका वैभव उसके साथ कब्र में नहीं उतरेगा.

BSB

18 Though in his lifetime he blesses his soul—and men praise you when you prosper—

HINCV

18 यद्यपि जब वह जीवित था, उसने प्रशंसा ही प्राप्‍त की, क्योंकि मनुष्य समृद्ध होने पर उनकी प्रशंसा करते ही हैं,

BSB

19 he will join the generation of his fathers, who will never see the light of day.

HINCV

19 वह पुरुष अंततः अपने पूर्वजों में ही जा मिलेगा, जिनके लिए जीवन प्रकाश देखना नियत नहीं है.

BSB

20 A man who has riches without understanding is like the beasts that perish.

HINCV

20 एक धनवान मनुष्य को सुबुद्धि खो गया है, तो उसमें और उस नाशमान पशु में कोई अंतर नहीं रह गया!

Questions about Psalms 49? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.