Psalms 48

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 A song. A Psalm of the sons of Korah. Great is the LORD, and greatly to be praised in the city of our God, His holy mountain.

HINCV

1 महान हैं याहवेह, हमारे परमेश्वर के नगर में, उनके पवित्र पर्वत में, सर्वोच्च वंदना और प्रशंसा के योग्य.

BSB

2 Beautiful in loftiness, the joy of all the earth, like the peaks of Zaphon is Mount Zion, the city of the great King.

HINCV

2 मनोहर हैं इसके शिखर, जिसमें समस्त पृथ्वी आनन्दमग्न है, ज़ियोन पर्वत उत्तर के उच्च पर्वत ज़ेफोन के समान है, जो राजाधिराज का नगर है.

BSB

3 God is in her citadels; He has shown Himself to be a fortress.

HINCV

3 इसके राजमहलों में परमेश्वर निवास करते हैं; उन्होंने स्वयं को इसका गढ़ प्रमाणित कर दिया है.

BSB

4 For behold, the kings assembled; they all advanced together.

HINCV

4 जब राजाओं ने अपनी सेनाएं संयुक्त की, जब उन्होंने इस पर आक्रमण किया,

BSB

5 They saw and were astounded; they fled in terror.

HINCV

5 तब वे इसे देख चकित रह गए; वे भयभीत हो भाग खड़े हुए.

BSB

6 Trembling seized them there, anguish like a woman in labor.

HINCV

6 भय के कारण उन्हें वहां ऐसी कंपकंपी होने लगी, जैसी प्रसव पीड़ा में प्रसूता को होती है.

BSB

7 With a wind from the east You wrecked the ships of Tarshish.

HINCV

7 आपने उनका ऐसा विध्वंस किया, जैसे तरशीश के जलयानों का पूर्वी हवा के कारण हुआ था.

BSB

8 As we have heard, so we have seen in the city of the LORD of Hosts, in the city of our God: God will establish her forever. Selah

HINCV

8 जैसा हमने सुना था, और जैसा हमने देखा है सर्वशक्तिमान याहवेह के नगर में, हमारे परमेश्वर के नगर में: परमेश्वर उसे सर्वदा महिमा प्रदान करेंगे.

BSB

9 Within Your temple, O God, we contemplate Your loving devotion.

HINCV

9 परमेश्वर, आपके मंदिर में, हमने आपके करुणा-प्रेम पर चिंतन किया है.

BSB

10 Your name, O God, like Your praise, reaches to the ends of the earth; Your right hand is full of righteousness.

HINCV

10 जैसी आपकी महिमा है, वैसी ही आपकी स्तुति-प्रशंसा भी पृथ्वी के छोर तक पहुंच रही है; आपका दायां हाथ धार्मिकता से भरा है.

BSB

11 Mount Zion is glad, the daughters of Judah rejoice, on account of Your judgments.

HINCV

11 ज़ियोन पर्वत उल्‍लसित है, यहूदाह प्रदेश के नगर आपके निष्पक्ष न्याय के कारण हर्षित हो रहे हैं.

BSB

12 March around Zion, encircle her, count her towers,

HINCV

12 ज़ियोन की परिक्रमा करते हुए, उसके स्तंभों की गणना करो.

BSB

13 consider her ramparts, tour her citadels, that you may tell the next generation.

HINCV

13 उसकी शहरपनाह पर दृष्टि लगाओ, उसके महलों का भ्रमण करो, कि तत्पश्चात तुम अगली पीढ़ी को इनके विषय में बता सको.

BSB

14 For this God is our God forever and ever; He will be our guide even till death.

HINCV

14 यही हैं वह परमेश्वर, जो युगानुयुग के लिए हमारे परमेश्वर हैं; वही अंत तक हमारी अगुवाई करते रहेंगे.

Questions about Psalms 48? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.