Psalms 68

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 For the choirmaster. A Psalm of David. A song. God arises. His enemies are scattered, and those who hate Him flee His presence.

HINCV

1 परमेश्वर उठे, कि उनके शत्रु बिखर जाएं; उनके शत्रु उनके सम्मुख से भाग खड़े हों.

BSB

2 As smoke is blown away, You will drive them out; as wax melts before the fire, the wicked will perish in the presence of God.

HINCV

2 आप उन्हें वैसे ही उड़ा दें, जैसे हवा धुएं को उड़ा ले जाती है, वे परमेश्वर के सामने उसी प्रकार नष्ट हो जाएं जिस प्रकार अग्नि के सम्मुख आने पर मोम.

BSB

3 But the righteous will be glad and rejoice before God; they will celebrate with joy.

HINCV

3 धर्मी हर्षित हों और वे परमेश्वर की उपस्थिति में हर्षोल्लास में मगन हों; वे आनंद में उल्‍लसित हों.

BSB

4 Sing to God! Sing praises to His name. Exalt Him who rides on the clouds—His name is the LORD—and rejoice before Him.

HINCV

4 परमेश्वर का गुणगान करो, जो मेघों पर विराजमान होकर आगे बढ़ते हैं, उनकी महिमा का स्तवन करो, उनका नाम है याहवेह. उपयुक्त है कि उनके सामने उल्‍लसित रहा जाए.

BSB

5 A father of the fatherless and a defender of widows is God in His holy habitation.

HINCV

5 परमेश्वर अपने पवित्र आवास में अनाथों के पिता तथा विधवाओं के रक्षक हैं.

BSB

6 God settles the lonely in families; He leads the prisoners out to prosperity, but the rebellious dwell in a sun-scorched land.

HINCV

6 वह एकाकियों के लिए स्थायी परिवार निर्धारित करते तथा बंदियों को मुक्त कर देते हैं तब वे हर्ष गीत गाने लगते हैं; किंतु हठीले तपते, सूखे भूमि में निवास करने के लिए छोड़ दिए जाते हैं.

BSB

7 O God, when You went out before Your people, when You marched through the wasteland, Selah

HINCV

7 परमेश्वर, जब आप अपनी प्रजा के आगे-आगे चलने के लिए निकल पड़े, जब आप बंजर ज़मीन में से होकर जा रहे थे,

BSB

8 the earth shook and the heavens poured down rain before God, the One on Sinai, before God, the God of Israel.

HINCV

8 पृथ्वी कांप उठी, आकाश ने वृष्टि भेजी, परमेश्वर के सामने, वह जो सीनायी पर्वत के परमेश्वर हैं, परमेश्वर के सामने, जो इस्राएल के परमेश्वर हैं.

BSB

9 You sent abundant rain, O God; You refreshed Your weary inheritance.

HINCV

9 परमेश्वर, आपने समृद्ध वृष्टि प्रदान की; आपने अपने थके हुए विरासत को ताज़ा किया.

BSB

10 Your flock settled therein; O God, from Your bounty You provided for the poor.

HINCV

10 आपकी प्रजा उस देश में बस गई; हे परमेश्वर, आपने अपनी दया के भंडार से असहाय प्रजा की आवश्यकता की व्यवस्था की.

BSB

11 The Lord gives the command; a great company of women proclaim it:

HINCV

11 प्रभु ने आदेश दिया और बड़ी संख्या में स्त्रियों ने यह शुभ संदेश प्रसारित कर दिया:

BSB

12 “Kings and their armies flee in haste; she who waits at home divides the plunder.

HINCV

12 “राजा और सेना पलायन कर रहे हैं; हां, वे पलायन कर रहे हैं, और वह जो घर पर रह गई है लूट की सामग्री को वितरित करेगी.

BSB

13 Though you lie down among the sheepfolds, the wings of the dove are covered with silver, and her feathers with shimmering gold.”

HINCV

13 जब तुम भेड़शाला में लेटते हो, तुम ऐसे लगते हो, मानो कबूतरी के पंखों पर चांदी, तथा उसके पैरों पर प्रकाशमान स्वर्ण मढ़ा गया हो.”

BSB

14 When the Almighty scattered the kings in the land, it was like the snow falling on Zalmon.

HINCV

14 जब सर्वशक्तिमान ने राजाओं को वहां तितर-बितर किया, ज़लमोन में हिमपात हो रहा था.

BSB

15 A mountain of God is Mount Bashan; a mountain of many peaks is Mount Bashan.

HINCV

15 ओ देवताओं का पर्वत, बाशान पर्वत, ओ अनेक शिखरयुक्त पर्वत, बाशान पर्वत,

BSB

16 Why do you gaze in envy, O mountains of many peaks? This is the mountain God chose for His dwelling, where the LORD will surely dwell forever.

HINCV

16 ओ अनेक शिखरयुक्त पर्वत, तुम उस पर्वत की ओर डाह की दृष्टि क्यों डाल रहे हो, जिसे परमेश्वर ने अपना आवास बनाना चाहा है, निश्चयतः वहां याहवेह सदा-सर्वदा निवास करेंगे?

BSB

17 The chariots of God are tens of thousands—thousands of thousands are they; the Lord is in His sanctuary as He was at Sinai.

HINCV

17 परमेश्वर के रथ दस दस हजार, और हजारों हजार हैं; प्रभु अपनी पवित्रता में उनके मध्य हैं, जैसे सीनायी पर्वत पर.

BSB

18 You have ascended on high; You have led captives away. You have received gifts from men, even from the rebellious, that the LORD God may dwell there.

HINCV

18 जब आप ऊंचाइयों पर चढ़ गए, और आप अपने साथ बड़ी संख्या में युद्धबन्दी ले गए; आपने मनुष्यों से, हां, हठीले मनुष्यों से भी भेंट स्वीकार की, कि आप, याहवेह परमेश्वर वहां निवास करें.

BSB

19 Blessed be the Lord, who daily bears our burden, the God of our salvation. Selah

HINCV

19 परमेश्वर, हमारे प्रभु, हमारे उद्धारक का स्तवन हो, जो प्रतिदिन के जीवन में हमारे सहायक हैं.

BSB

20 Our God is a God of deliverance; the Lord GOD is our rescuer from death.

HINCV

20 हमारे परमेश्वर वह परमेश्वर हैं, जो हमें उद्धार प्रदान करते हैं; मृत्यु से उद्धार सर्वसत्ताधारी अधिराज याहवेह से ही होता है.

BSB

21 Surely God will crush the heads of His enemies, the hairy crowns of those who persist in guilty ways.

HINCV

21 इसमें कोई संदेह नहीं, कि परमेश्वर अपने शत्रुओं के सिर कुचल देंगे, केश युक्त सिर, जो पापों में लिप्‍त रहते हैं.

BSB

22 The Lord said, “I will retrieve them from Bashan, I will bring them up from the depths of the sea,

HINCV

22 प्रभु ने घोषणा की, “मैं तुम्हारे शत्रुओं को बाशान से भी खींच लाऊंगा; मैं उन्हें सागर की गहराइयों तक से निकाल लाऊंगा,

BSB

23 that your foot may be dipped in the blood of your foes—the tongues of your dogs in the same.”

HINCV

23 कि तुम अपने पांव अपने शत्रुओं के रक्त में डूबा सको, और तुम्हारे कुत्ते भी अपनी जीभ तृप्‍त कर सकें.”

BSB

24 They have seen Your procession, O God—the march of my God and King into the sanctuary.

HINCV

24 हे परमेश्वर, आपकी शोभायात्रा अब दिखने लगी है; वह शोभायात्रा, जो मेरे परमेश्वर और मेरे राजा की है, जो मंदिर की ओर बढ़ रही है!

BSB

25 The singers lead the way, the musicians follow after, among the maidens playing tambourines.

HINCV

25 इस शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहा है गायक-वृन्द, उसके पीछे है वाद्य-वृन्द; जिनमें युवतियां भी हैं जो डफ़ बजा रही हैं.

BSB

26 Bless God in the great congregation; bless the LORD from the fountain of Israel.

HINCV

26 विशाल जनसभा में परमेश्वर का स्तवन किया जाए; इस्राएल राष्ट्र की महासभा में याहवेह का स्तवन किया जाए.

BSB

27 There is Benjamin, the youngest, ruling them, the princes of Judah in their company, the princes of Zebulun and of Naphtali.

HINCV

27 बिन्यामिन का छोटा गोत्र उनके आगे-आगे चल रहा है, वहीं यहूदी गोत्र के न्यायियों का विशाल समूह है, ज़ेबुलून तथा नफताली गोत्र के प्रधान भी उनमें सम्मिलित हैं.

BSB

28 Summon Your power, O God; show Your strength, O God, which You have exerted on our behalf.

HINCV

28 हे परमेश्वर, अपनी सामर्थ्य को आदेश दीजिए, हम पर अपनी शक्ति प्रदर्शित कीजिए, हे परमेश्वर, जैसा आपने पहले भी किये हैं!

BSB

29 Because of Your temple at Jerusalem kings will bring You gifts.

HINCV

29 येरूशलेम में आपके मंदिर की महिमा के कारण, राजा अपनी भेंटें आपको समर्पित करेंगे.

BSB

30 Rebuke the beast in the reeds, the herd of bulls among the calves of the nations, until it submits, bringing bars of silver. Scatter the nations who delight in war.

HINCV

30 सरकंडों के मध्य घूमते हिंसक पशुओं को, राष्ट्रों के बछड़ों के मध्य सांड़ों के झुंड को आप फटकार लगाइए. उन्हें रौंद डालिए, जिन्हें भेंट पाने की लालसा रहती है. युद्ध के लिए प्रसन्‍न राष्ट्रों की एकता भंग कर दीजिए.

BSB

31 Envoys will arrive from Egypt; Cush will stretch out her hands to God.

HINCV

31 मिस्र देश से राजदूत आएंगे; तथा कूश देश परमेश्वर के सामने समर्पित हो जाएगा.

BSB

32 Sing to God, O kingdoms of the earth; sing praises to the Lord—Selah

HINCV

32 पृथ्वी के समस्त राज्यो, परमेश्वर का गुणगान करो, प्रभु का स्तवन करो.

BSB

33 to Him who rides upon the highest heavens of old; behold, His mighty voice resounds.

HINCV

33 उन्हीं का स्तवन, जो सनातन काल से स्वर्ग में चलते फिरते रहे हैं, जिनका स्वर मेघ के गर्जन समान है.

BSB

34 Ascribe the power to God, whose majesty is over Israel, whose strength is in the skies.

HINCV

34 उन परमेश्वर के सामर्थ्य की घोषणा करो, जिनका वैभव इस्राएल राष्ट्र पर छाया है, जिनका नियंत्रण समस्त स्वर्ग पर प्रगट है.

BSB

35 O God, You are awesome in Your sanctuary; the God of Israel Himself gives strength and power to His people. Blessed be God!

HINCV

35 परमेश्वर, अपने मंदिर में आप कितने शोभायमान लगते हैं; इस्राएल के परमेश्वर अपनी प्रजा को अधिकार एवं सामर्थ्य प्रदान करते हैं. परमेश्वर का स्तवन होता रहे!

Questions about Psalms 68? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.