Psalms 69

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 For the choirmaster. To the tune of “Lilies.” Of David. Save me, O God, for the waters are up to my neck.

HINCV

1 परमेश्वर, मेरी रक्षा कीजिए, क्योंकि जल स्तर मेरे गले तक आ पहुंचा है.

BSB

2 I have sunk into the miry depths, where there is no footing; I have drifted into deep waters, where the flood engulfs me.

HINCV

2 मैं गहरे दलदल में डूब जा रहा हूं, यहां मैं पैर तक नहीं टिक पा रहा हूं. मैं गहरे जल में आ पहुंचा हूं; और चारों ओर से जल मुझे डूबा रहा है.

BSB

3 I am weary from my crying; my throat is parched. My eyes fail, looking for my God.

HINCV

3 सहायता के लिए पुकारते-पुकारते मैं थक चुका हूं; मेरा गला सूख चुका है. अपने परमेश्वर की प्रतीक्षा करते-करते मेरी दृष्टि धुंधली हो चुकी है.

BSB

4 Those who hate me without cause outnumber the hairs of my head; many are those who would destroy me—my enemies for no reason. Though I did not steal, I must repay.

HINCV

4 जो अकारण ही मुझसे बैर करते हैं उनकी संख्या मेरे सिर के केशों से भी बढ़कर है; बलवान हैं वे, जो अकारण ही मेरे शत्रु हो गए हैं, वे सभी मुझे मिटा देने पर सामर्थ्यी हैं. जो मैंने चुराया ही नहीं, उसी की भरपाई मुझसे ली जा रही है.

BSB

5 You know my folly, O God, and my guilt is not hidden from You.

HINCV

5 परमेश्वर, आप मेरी मूर्खतापूर्ण त्रुटियों से परिचित हैं; मेरे दोष आपसे छिपे नहीं हैं.

BSB

6 May those who hope in You not be ashamed through me, O Lord GOD of Hosts; may those who seek You not be dishonored through me, O God of Israel.

HINCV

6 मेरी प्रार्थना है कि मेरे कारण आपके विश्वासियों को लज्जित न होना पड़े. प्रभु, सर्वशक्तिमान याहवेह, मेरे कारण, इस्राएल के परमेश्वर, आपके खोजियों को लज्जित न होना पड़े.

BSB

7 For I have endured scorn for Your sake, and shame has covered my face.

HINCV

7 मैं यह लज्जा आपके निमित्त सह रहा हूं, मेरा मुखमंडल ही घृणास्पद हो चुका है.

BSB

8 I have become a stranger to my brothers and a foreigner to my mother’s sons,

HINCV

8 मैं अपने परिवार के लिए अपरिचित हो चुका हूं; अपने ही भाइयों के लिए मैं परदेशी हो गया हूं.

BSB

9 because zeal for Your house has consumed me, and the insults of those who insult You have fallen on me.

HINCV

9 आपके भवन की धुन में जलते जलते मैं भस्म हुआ, तथा आपके निंदकों द्वारा की जा रही निंदा मुझ पर पड़ रही है.

BSB

10 I wept and fasted, but it brought me reproach.

HINCV

10 जब मैंने उपवास करते हुए विलाप किया, तो मैं उनके लिए घृणा का पात्र बन गया;

BSB

11 I made sackcloth my clothing, and I was sport to them.

HINCV

11 जब मैंने शोक-वस्त्र धारण किए, तो लोग मेरी निंदा करने लगे.

BSB

12 Those who sit at the gate mock me, and I am the song of drunkards.

HINCV

12 नगर द्वार पर बैठे हुए पुरुष मुझ पर ताना मारते हैं, मैं पियक्कड़ पुरुषों के गीतों का विषय बन चुका हूं.

BSB

13 But my prayer to You, O LORD, is for a time of favor. In Your abundant loving devotion, O God, answer me with Your sure salvation.

HINCV

13 किंतु याहवेह, आपसे मेरी गिड़गिड़ाहट है, अपने करुणा-प्रेम के कारण, अपनी कृपादृष्टि के अवसर पर, परमेश्वर, अपने निश्चित उद्धार के द्वारा मुझे प्रत्युत्तर दीजिए.

BSB

14 Rescue me from the mire and do not let me sink; deliver me from my foes and out of the deep waters.

HINCV

14 मुझे इस दलदल से बचा लीजिए, इस गहरे जल में मुझे डूबने न दीजिए; मुझे मेरे शत्रुओं से बचा लीजिए.

BSB

15 Do not let the floods engulf me or the depths swallow me up; let not the Pit close its mouth over me.

HINCV

15 बाढ़ का जल मुझे समेट न ले और मैं गहराई में न जा पड़ूं और पाताल मुझे निगल न ले.

BSB

16 Answer me, O LORD, for Your loving devotion is good; turn to me in keeping with Your great compassion.

HINCV

16 याहवेह, अपने करुणा-प्रेम की भलाई के कारण मुझे प्रत्युत्तर दीजिए; अपनी कृपादृष्टि में अपना मुख मेरी ओर कीजिए.

BSB

17 Hide not Your face from Your servant, for I am in distress. Answer me quickly!

HINCV

17 अपने सेवक से मुंह न मोड़िए; मुझे शीघ्र उत्तर दीजिए, क्योंकि मैं संकट में पड़ा हुआ हूं.

BSB

18 Draw near to my soul and redeem me; ransom me because of my foes.

HINCV

18 पास आकर मुझे इस स्थिति से बचा लीजिए; मुझे मेरे शत्रुओं से छुड़ा लीजिए.

BSB

19 You know my reproach, my shame and disgrace. All my adversaries are before You.

HINCV

19 आपको सब कुछ ज्ञात है, किस प्रकार मुझसे घृणा की जा रही है, मुझे लज्जित एवं अपमानित किया जा रहा है; आप मेरे सभी शत्रुओं को भी जानते हैं.

BSB

20 Insults have broken my heart, and I am in despair. I looked for sympathy, but there was none, for comforters, but I found no one.

HINCV

20 निंदा ने मेरा हृदय तोड़ दिया है और अब मैं दुःखी रह गया हूं; मुझे सहानुभूति की आवश्यकता थी, किंतु यह कहीं भी न मिली, तब मैंने सांत्वना खोजी, किंतु वह भी कहीं न थी.

BSB

21 They poisoned my food with gall and gave me vinegar to quench my thirst.

HINCV

21 उन्होंने मेरे भोजन में विष मिला दिया, और पीने के लिए मुझे सिरका दिया गया.

BSB

22 May their table become a snare; may it be a retribution and a trap.

HINCV

22 उनके लिए सजाई गई मेज़ ही उनके लिए फंदा बन जाए; और जब वे शान्तिपूर्ण स्थिति में हैं, यही उनके लिए जाल सिद्ध हो जाए.

BSB

23 May their eyes be darkened so they cannot see, and their backs be bent forever.

HINCV

23 उनके आंखों की ज्योति जाती रहे और वे देख न सकें, उनकी कमर स्थायी रूप से झुक जाए.

BSB

24 Pour out Your wrath upon them, and let Your burning anger overtake them.

HINCV

24 अपना क्रोध उन पर उंडेल दीजिए; आपका भस्मकारी क्रोध उन्हें समेट ले.

BSB

25 May their place be deserted; let there be no one to dwell in their tents.

HINCV

25 उनकी छावनी निर्जन हो जाए; उनके मण्डपों में निवास करने के लिए कोई शेष न रह जाए.

BSB

26 For they persecute the one You struck and recount the pain of those You wounded.

HINCV

26 ये उन्हें दुःखित करते हैं, जिन्हें आपने घायल किया था, और उनकी पीड़ा पर वार्तालाप करते हैं, जिस पर आपने प्रहार किया है.

BSB

27 Add iniquity to their iniquity; let them not share in Your righteousness.

HINCV

27 उनके समस्त पापों के लिए उन्हें दोषी घोषित कीजिए; वे कभी आपकी धार्मिकता में सम्मिलित न होने पाएं.

BSB

28 May they be blotted out of the Book of Life and not listed with the righteous.

HINCV

28 उनके नाम जीवन-पुस्तक से मिटा दिए जाएं; उनका लिखा धर्मियों के साथ कभी न हो.

BSB

29 But I am in pain and distress; let Your salvation protect me, O God.

HINCV

29 मैं पीड़ा और संकट में पड़ा हुआ हूं, परमेश्वर, आपके उद्धार में ही मेरी सुरक्षा हो.

BSB

30 I will praise God’s name in song and exalt Him with thanksgiving.

HINCV

30 मैं परमेश्वर की महिमा गीत के द्वारा करूंगा, मैं धन्यवाद के साथ उनके तेज की बड़ाई करूंगा.

BSB

31 And this will please the LORD more than an ox, more than a bull with horns and hooves.

HINCV

31 इससे याहवेह बछड़े के बलि अर्पण से अधिक प्रसन्‍न होंगे; अथवा सींग और खुरयुक्त सांड़ की बलि से.

BSB

32 The humble will see and rejoice. You who seek God, let your hearts be revived!

HINCV

32 दरिद्रों के लिए यह हर्ष का विषय होगा. तुम, जो परमेश्वर के खोजी हो, इससे नया बल प्राप्‍त करो!

BSB

33 For the LORD listens to the needy and does not despise His captive people.

HINCV

33 याहवेह असहायों की सुनते हैं, उन्हें बंदियों से घृणा नहीं है.

BSB

34 Let heaven and earth praise Him, the seas and everything that moves in them.

HINCV

34 आकाश और पृथ्वी उनकी वंदना करें, हां, महासागर और उसमें चलते फिरते सभी प्राणी भी,

BSB

35 For God will save Zion and rebuild the cities of Judah, that they may dwell there and possess it.

HINCV

35 क्योंकि परमेश्वर ज़ियोन की रक्षा करेंगे; वह यहूदिया प्रदेश के नगरों का पुनःनिर्माण करेंगे. तब प्रभु की प्रजा वहां बस जाएगी और उस क्षेत्र पर अधिकार कर लेगी.

BSB

36 The descendants of His servants will inherit it, and those who love His name will settle in it.

HINCV

36 यह भूमि प्रभु के सेवकों की संतान का भाग हो जाएगी, तथा जो प्रभु पर श्रद्धा रखते हैं, वहां निवास करेंगे.

Questions about Psalms 69? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.