Psalms 69
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 For the choirmaster. To the tune of “Lilies.” Of David. Save me, O God, for the waters are up to my neck. | HINIRV 1 हे परमेश्वर, मेरा उद्धार कर, मैं जल में डूबा जाता हूँ। |
| BSB 2 I have sunk into the miry depths, where there is no footing; I have drifted into deep waters, where the flood engulfs me. | HINIRV 2 मैं बड़े दलदल में धँसा जाता हूँ, और मेरे पैर कहीं नहीं रुकते; मैं गहरे जल में आ गया, और धारा में डूबा जाता हूँ। |
| BSB 3 I am weary from my crying; my throat is parched. My eyes fail, looking for my God. | HINIRV 3 मैं पुकारते-पुकारते थक गया, मेरा गला सूख गया है; अपने परमेश्वर की बाट जोहते-जोहते, मेरी आँखें धुँधली पड़ गई हैं। |
| BSB 4 Those who hate me without cause outnumber the hairs of my head; many are those who would destroy me—my enemies for no reason. Though I did not steal, I must repay. | HINIRV 4 जो अकारण मेरे बैरी हैं, वे गिनती में मेरे सिर के बालों से अधिक हैं; मेरे विनाश करनेवाले जो व्यर्थ मेरे शत्रु हैं, वे सामर्थी हैं, इसलिए जो मैंने लूटा नहीं वह भी मुझ को देना पड़ा। (यूह. 15:25, भज. 35:19) |
| BSB 5 You know my folly, O God, and my guilt is not hidden from You. | HINIRV 5 हे परमेश्वर, तू तो मेरी मूर्खता को जानता है, और मेरे दोष तुझ से छिपे नहीं हैं। |
| BSB 6 May those who hope in You not be ashamed through me, O Lord GOD of Hosts; may those who seek You not be dishonored through me, O God of Israel. | HINIRV 6 हे प्रभु, हे सेनाओं के यहोवा, जो तेरी बाट जोहते हैं, वे मेरे कारण लज्जित न हो; हे इस्राएल के परमेश्वर, जो तुझे ढूँढ़ते हैं, वह मेरे कारण अपमानित न हो। |
| BSB 7 For I have endured scorn for Your sake, and shame has covered my face. | HINIRV 7 तेरे ही कारण मेरी निन्दा हुई है, और मेरा मुँह लज्जा से ढँपा है। |
| BSB 8 I have become a stranger to my brothers and a foreigner to my mother’s sons, | HINIRV 8 मैं अपने भाइयों के सामने अजनबी हुआ, और अपने सगे भाइयों की दृष्टि में परदेशी ठहरा हूँ। |
| BSB 9 because zeal for Your house has consumed me, and the insults of those who insult You have fallen on me. | HINIRV 9 क्योंकि मैं तेरे भवन के निमित्त जलते-जलते भस्म हुआ, और जो निन्दा वे तेरी करते हैं, वही निन्दा मुझ को सहनी पड़ी है। (यूह. 2:17, रोम. 15:3, इब्रा. 11:26) |
| BSB 10 I wept and fasted, but it brought me reproach. | HINIRV 10 जब मैं रोकर और उपवास करके दुःख उठाता था, तब उससे भी मेरी नामधराई ही हुई। |
| BSB 11 I made sackcloth my clothing, and I was sport to them. | HINIRV 11 जब मैं टाट का वस्त्र पहने था, तब मेरा दृष्टान्त उनमें चलता था। |
| BSB 12 Those who sit at the gate mock me, and I am the song of drunkards. | HINIRV 12 फाटक के पास बैठनेवाले मेरे विषय बातचीत करते हैं, और मदिरा पीनेवाले मुझ पर लगता हुआ गीत गाते हैं। |
| BSB 13 But my prayer to You, O LORD, is for a time of favor. In Your abundant loving devotion, O God, answer me with Your sure salvation. | HINIRV 13 परन्तु हे यहोवा, मेरी प्रार्थना तो तेरी प्रसन्नता के समय में हो रही है; हे परमेश्वर अपनी करुणा की बहुतायात से, और बचाने की अपनी सच्ची प्रतिज्ञा के अनुसार मेरी सुन ले। |
| BSB 14 Rescue me from the mire and do not let me sink; deliver me from my foes and out of the deep waters. | HINIRV 14 मुझ को दलदल में से उबार, कि मैं धँस न जाऊँ; मैं अपने बैरियों से, और गहरे जल में से बच जाऊँ। |
| BSB 15 Do not let the floods engulf me or the depths swallow me up; let not the Pit close its mouth over me. | HINIRV 15 मैं धारा में डूब न जाऊँ, और न मैं गहरे जल में डूब मरूँ, और न पाताल का मुँह मेरे ऊपर बन्द हो। |
| BSB 16 Answer me, O LORD, for Your loving devotion is good; turn to me in keeping with Your great compassion. | HINIRV 16 हे यहोवा, मेरी सुन ले, क्योंकि तेरी करुणा उत्तम है; अपनी दया की बहुतायत के अनुसार मेरी ओर ध्यान दे। |
| BSB 17 Hide not Your face from Your servant, for I am in distress. Answer me quickly! | HINIRV 17 अपने दास से अपना मुँह न मोड़; क्योंकि मैं संकट में हूँ, फुर्ती से मेरी सुन ले। |
| BSB 18 Draw near to my soul and redeem me; ransom me because of my foes. | HINIRV 18 मेरे निकट आकर मुझे छुड़ा ले, मेरे शत्रुओं से मुझ को छुटकारा दे। |
| BSB 19 You know my reproach, my shame and disgrace. All my adversaries are before You. | HINIRV 19 मेरी नामधराई और लज्जा और अनादर को तू जानता है: मेरे सब द्रोही तेरे सामने हैं। |
| BSB 20 Insults have broken my heart, and I am in despair. I looked for sympathy, but there was none, for comforters, but I found no one. | HINIRV 20 मेरा हृदय नामधराई के कारण फट गया, और मैं बहुत उदास हूँ। मैंने किसी तरस खानेवाले की आशा तो की, परन्तु किसी को न पाया, और शान्ति देनेवाले ढूँढ़ता तो रहा, परन्तु कोई न मिला। |
| BSB 21 They poisoned my food with gall and gave me vinegar to quench my thirst. | HINIRV 21 लोगों ने मेरे खाने के लिये विष दिया, और मेरी प्यास बुझाने के लिये मुझे सिरका पिलाया । (मर. 15:23,36, लूका 23:36, यूह. 19:28,29) |
| BSB 22 May their table become a snare; may it be a retribution and a trap. | HINIRV 22 उनका भोजन उनके लिये फंदा हो जाए; और उनके सुख के समय जाल बन जाए। |
| BSB 23 May their eyes be darkened so they cannot see, and their backs be bent forever. | HINIRV 23 उनकी आँखों पर अंधेरा छा जाए, ताकि वे देख न सके; और तू उनकी कमर को निरन्तर कँपाता रह। (रोम. 11:9,10) |
| BSB 24 Pour out Your wrath upon them, and let Your burning anger overtake them. | HINIRV 24 उनके ऊपर अपना रोष भड़का, और तेरे क्रोध की आँच उनको लगे। (प्रका. 16:1) |
| BSB 25 May their place be deserted; let there be no one to dwell in their tents. | HINIRV 25 उनकी छावनी उजड़ जाए, उनके डेरों में कोई न रहे। (प्रेरि. 1:20) |
| BSB 26 For they persecute the one You struck and recount the pain of those You wounded. | HINIRV 26 क्योंकि जिसको तूने मारा, वे उसके पीछे पड़े हैं, और जिनको तूने घायल किया, वे उनकी पीड़ा की चर्चा करते हैं। (यशा. 53:4) |
| BSB 27 Add iniquity to their iniquity; let them not share in Your righteousness. | HINIRV 27 उनके अधर्म पर अधर्म बढ़ा; और वे तेरे धर्म को प्राप्त न करें। |
| BSB 28 May they be blotted out of the Book of Life and not listed with the righteous. | HINIRV 28 उनका नाम जीवन की पुस्तक में से काटा जाए, और धर्मियों के संग लिखा न जाए। (लूका 10:20, प्रका. 3:5, प्रका. 20:12,15, प्रका. 21:27) |
| BSB 29 But I am in pain and distress; let Your salvation protect me, O God. | HINIRV 29 परन्तु मैं तो दुःखी और पीड़ित हूँ, इसलिए हे परमेश्वर, तू मेरा उद्धार करके मुझे ऊँचे स्थान पर बैठा। |
| BSB 30 I will praise God’s name in song and exalt Him with thanksgiving. | HINIRV 30 मैं गीत गाकर तेरे नाम की स्तुति करूँगा, और धन्यवाद करता हुआ तेरी बड़ाई करूँगा। |
| BSB 31 And this will please the LORD more than an ox, more than a bull with horns and hooves. | HINIRV 31 यह यहोवा को बैल से अधिक, वरन् सींग और खुरवाले बैल से भी अधिक भाएगा। |
| BSB 32 The humble will see and rejoice. You who seek God, let your hearts be revived! | HINIRV 32 नम्र लोग इसे देखकर आनन्दित होंगे, हे परमेश्वर के खोजियों, तुम्हारा मन हरा हो जाए । |
| BSB 33 For the LORD listens to the needy and does not despise His captive people. | HINIRV 33 क्योंकि यहोवा दरिद्रों की ओर कान लगाता है, और अपने लोगों को जो बन्दी हैं तुच्छ नहीं जानता। |
| BSB 34 Let heaven and earth praise Him, the seas and everything that moves in them. | HINIRV 34 स्वर्ग और पृथ्वी उसकी स्तुति करें, और समुद्र अपने सब जीवजन्तुओं समेत उसकी स्तुति करे। |
| BSB 35 For God will save Zion and rebuild the cities of Judah, that they may dwell there and possess it. | HINIRV 35 क्योंकि परमेश्वर सिय्योन का उद्धार करेगा, और यहूदा के नगरों को फिर बसाएगा; और लोग फिर वहाँ बसकर उसके अधिकारी हो जाएँगे। |
| BSB 36 The descendants of His servants will inherit it, and those who love His name will settle in it. | HINIRV 36 उसके दासों का वंश उसको अपने भाग में पाएगा, और उसके नाम के प्रेमी उसमें वास करेंगे। |
Questions about Psalms 69? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.