Psalms 79
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 A Psalm of Asaph. The nations, O God, have invaded Your inheritance; they have defiled Your holy temple and reduced Jerusalem to rubble. | HINCV 1 परमेश्वर, जनताओं ने आपके निज भाग में अतिक्रमण किया है; आपके पवित्र मंदिर को उन्होंने दूषित कर दिया है, येरूशलेम अब खंडहर मात्र रह गया है. |
| BSB 2 They have given the corpses of Your servants as food to the birds of the air, the flesh of Your saints to the beasts of the earth. | HINCV 2 उन्होंने आपके सेवकों के शव आकाश के पक्षियों के आहार के लिए छोड़ दिए हैं; आपके भक्तों का मांस वन्य पशुओं का आहार बन गया है. |
| BSB 3 They have poured out their blood like water all around Jerusalem, and there is no one to bury the dead. | HINCV 3 येरूशलेम के चारों ओर उन्होंने रक्त को जलधारा समान बहा दिया है, मृतकों को भूमिस्थ करने के लिए कोई शेष न रहा. |
| BSB 4 We have become a reproach to our neighbors, a scorn and derision to those around us. | HINCV 4 हमारे पड़ोसियों के लिए हम तिरस्कार के पात्र हो गए हैं. उनके लिए, जो हमारे आस-पास होते हैं, हम घृणा और ठट्ठा का विषय बन गए हैं. |
| BSB 5 How long, O LORD? Will You be angry forever? Will Your jealousy burn like fire? | HINCV 5 याहवेह, कब तक? क्या हम पर आपका क्रोध लगातार रहेगा? कब तक आपकी डाह अग्नि के जैसी दहकती रहेगी? |
| BSB 6 Pour out Your wrath on the nations that do not acknowledge You, on the kingdoms that refuse to call on Your name, | HINCV 6 अब तो उन जनताओं पर अपना क्रोध उंडेल दीजिए, जो आपकी अवमानना करते हैं, उन राष्ट्रों पर, जो आपकी महिमा को मान्यता नहीं देते; |
| BSB 7 for they have devoured Jacob and devastated his homeland. | HINCV 7 उन्होंने याकोब को निगल लिया है तथा उसकी मातृभूमि को ध्वस्त कर दिया है. |
| BSB 8 Do not hold past sins against us; let Your compassion come quickly, for we are brought low. | HINCV 8 हमारे पूर्वजों के पापों का दंड हमें न दीजिए; हम पर आपकी कृपा तुरंत पहुंच जाए, क्योंकि हमारी स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है. |
| BSB 9 Help us, O God of our salvation, for the glory of Your name; deliver us and atone for our sins, for the sake of Your name. | HINCV 9 परमेश्वर, हमारे छुड़ानेवाले, अपनी महिमा के तेज के निमित्त हमारी सहायता कीजिए; अपनी महिमा के निमित्त हमारे पाप क्षमा कर हमारा उद्धार कीजिए. |
| BSB 10 Why should the nations ask, “Where is their God?” Before our eyes, make known among the nations Your vengeance for the bloodshed of Your servants. | HINCV 10 भला जनताओं को यह कहने का अवसर क्यों दिया जाए, “कहां है उनका परमेश्वर?” हमारे देखते-देखते राष्ट्रों पर यह प्रकट कर दीजिए, कि आप अपने सेवकों के बहे रक्त का प्रतिशोध लेते हैं. |
| BSB 11 May the groans of the captives reach You; by the strength of Your arm preserve those condemned to death. | HINCV 11 बंदियों का कराहना आप तक पहुंचे; अपने महा सामर्थ्य के द्वारा उनकी रक्षा कीजिए, जो मृत्यु के लिए सौंपे जा चुके हैं. |
| BSB 12 Pay back into the laps of our neighbors sevenfold the reproach they hurled at You, O Lord. | HINCV 12 प्रभु, पड़ोसी राष्ट्रों ने जो आपकी निंदा की है, उसका सात गुणा प्रतिशोध उनके झोली में डाल दीजिए. |
| BSB 13 Then we Your people, the sheep of Your pasture, will thank You forever; from generation to generation we will declare Your praise. | HINCV 13 तब, हम आपकी प्रजा, आपके चरागाह की भेड़ें, सदा-सर्वदा आपका धन्यवाद करेंगे; एक पीढ़ी से दूसरी तक हम आपका गुणगान करते रहेंगे. |
Questions about Psalms 79? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.