Psalms 79

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 A Psalm of Asaph. The nations, O God, have invaded Your inheritance; they have defiled Your holy temple and reduced Jerusalem to rubble.

HINIRV

1 हे परमेश्वर, अन्यजातियाँ तेरे निज भाग में घुस आईं; उन्होंने तेरे पवित्र मन्दिर को अशुद्ध किया; और यरूशलेम को खण्डहर कर दिया है। (लूका 21:24, प्रका. 11:2)

BSB

2 They have given the corpses of Your servants as food to the birds of the air, the flesh of Your saints to the beasts of the earth.

HINIRV

2 उन्होंने तेरे दासों की शवों को आकाश के पक्षियों का आहार कर दिया, और तेरे भक्तों का माँस पृथ्वी के वन-पशुओं को खिला दिया है।

BSB

3 They have poured out their blood like water all around Jerusalem, and there is no one to bury the dead.

HINIRV

3 उन्होंने उनका लहू यरूशलेम के चारों ओर जल के समान बहाया, और उनको मिट्टी देनेवाला कोई न था। (प्रका. 16:6)

BSB

4 We have become a reproach to our neighbors, a scorn and derision to those around us.

HINIRV

4 पड़ोसियों के बीच हमारी नामधराई हुई; चारों ओर के रहनेवाले हम पर हँसते, और ठट्ठा करते हैं।

BSB

5 How long, O LORD? Will You be angry forever? Will Your jealousy burn like fire?

HINIRV

5 हे यहोवा, कब तक? क्या तू सदा के लिए क्रोधित रहेगा? तुझ में आग की सी जलन कब तक भड़कती रहेगी?

BSB

6 Pour out Your wrath on the nations that do not acknowledge You, on the kingdoms that refuse to call on Your name,

HINIRV

6 जो जातियाँ तुझको नहीं जानती, और जिन राज्यों के लोग तुझ से प्रार्थना नहीं करते, उन्हीं पर अपनी सब जलजलाहट भड़का! (1 थिस्स. 4:5, 2 थिस्स. 1:8)

BSB

7 for they have devoured Jacob and devastated his homeland.

HINIRV

7 क्योंकि उन्होंने याकूब को निगल लिया, और उसके वासस्थान को उजाड़ दिया है।

BSB

8 Do not hold past sins against us; let Your compassion come quickly, for we are brought low.

HINIRV

8 हमारी हानि के लिये हमारे पुरखाओं के अधर्म के कामों को स्मरण न कर; तेरी दया हम पर शीघ्र हो, क्योंकि हम बड़ी दुर्दशा में पड़े हैं।

BSB

9 Help us, O God of our salvation, for the glory of Your name; deliver us and atone for our sins, for the sake of Your name.

HINIRV

9 हे हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर, अपने नाम की महिमा के निमित्त हमारी सहायता कर; और अपने नाम के निमित्त हमको छुड़ाकर हमारे पापों को ढाँप दे।

BSB

10 Why should the nations ask, “Where is their God?” Before our eyes, make known among the nations Your vengeance for the bloodshed of Your servants.

HINIRV

10 अन्यजातियाँ क्यों कहने पाएँ कि उनका परमेश्वर कहाँ रहा? तेरे दासों के खून का पलटा अन्यजातियों पर हमारी आँखों के सामने लिया जाए। (प्रका. 6:10, प्रका. 19:2)

BSB

11 May the groans of the captives reach You; by the strength of Your arm preserve those condemned to death.

HINIRV

11 बन्दियों का कराहना तेरे कान तक पहुँचे; घात होनेवालों को अपने भुजबल के द्वारा बचा।

BSB

12 Pay back into the laps of our neighbors sevenfold the reproach they hurled at You, O Lord.

HINIRV

12 हे प्रभु, हमारे पड़ोसियों ने जो तेरी निन्दा की है, उसका सात गुणा बदला उनको दे!

BSB

13 Then we Your people, the sheep of Your pasture, will thank You forever; from generation to generation we will declare Your praise.

HINIRV

13 तब हम जो तेरी प्रजा और तेरी चराई की भेड़ें हैं, तेरा धन्यवाद सदा करते रहेंगे; और पीढ़ी से पीढ़ी तक तेरा गुणानुवाद करते रहेंगे।

Questions about Psalms 79? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.