Psalms 78

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 A Maskil of Asaph. Give ear, O my people, to my instruction; listen to the words of my mouth.

HINIRV

1 हे मेरे लोगों, मेरी शिक्षा सुनो; मेरे वचनों की ओर कान लगाओ!

BSB

2 I will open my mouth in parables; I will utter things hidden from the beginning,

HINIRV

2 मैं अपना मुँह नीतिवचन कहने के लिये खोलूँगा; मैं प्राचीनकाल की गुप्त बातें कहूँगा, (मत्ती 13:35)

BSB

3 that we have heard and known and our fathers have relayed to us.

HINIRV

3 जिन बातों को हमने सुना, और जान लिया, और हमारे बापदादों ने हम से वर्णन किया है।

BSB

4 We will not hide them from their children but will declare to the next generation the praises of the LORD and His might and the wonders He has performed.

HINIRV

4 उन्हें हम उनकी सन्तान से गुप्त न रखेंगे, परन्तु होनहार पीढ़ी के लोगों से, यहोवा का गुणानुवाद और उसकी सामर्थ्य और आश्चर्यकर्मों का वर्णन करेंगे। (व्यव. 4:9, यहो. 4:6,7, इफि. 6:4)

BSB

5 For He established a testimony in Jacob and appointed a law in Israel, which He commanded our fathers to teach to their children,

HINIRV

5 उसने तो याकूब में एक चितौनी ठहराई, और इस्राएल में एक व्यवस्था चलाई, जिसके विषय उसने हमारे पितरों को आज्ञा दी, कि तुम इन्हें अपने-अपने बाल-बच्चों को बताना;

BSB

6 that the coming generation would know them—even children yet to be born—to arise and tell their own children

HINIRV

6 कि आनेवाली पीढ़ी के लोग, अर्थात् जो बच्चे उत्पन्न होनेवाले हैं, वे इन्हें जानें; और अपने-अपने बाल-बच्चों से इनका बखान करने में उद्यत हों,

BSB

7 that they should put their confidence in God, not forgetting His works, but keeping His commandments.

HINIRV

7 जिससे वे परमेश्वर का भरोसा रखें, परमेश्वर के बड़े कामों को भूल न जाएँ, परन्तु उसकी आज्ञाओं का पालन करते रहें;

BSB

8 Then they will not be like their fathers, a stubborn and rebellious generation, whose heart was not loyal, whose spirit was not faithful to God.

HINIRV

8 और अपने पितरों के समान न हों, क्योंकि उस पीढ़ी के लोग तो हठीले और झगड़ालू थे, और उन्होंने अपना मन स्थिर न किया था, और न उनकी आत्मा परमेश्वर की ओर सच्ची रही। (2 राजा. 17:14,15)

BSB

9 The archers of Ephraim turned back on the day of battle.

HINIRV

9 एप्रैमियों ने तो शस्त्रधारी और धनुर्धारी होने पर भी, युद्ध के समय पीठ दिखा दी।

BSB

10 They failed to keep God’s covenant and refused to live by His law.

HINIRV

10 उन्होंने परमेश्वर की वाचा पूरी नहीं की, और उसकी व्यवस्था पर चलने से इन्कार किया।

BSB

11 They forgot what He had done, the wonders He had shown them.

HINIRV

11 उन्होंने उसके बड़े कामों को और जो आश्चर्यकर्म उसने उनके सामने किए थे, उनको भुला दिया।

BSB

12 He worked wonders before their fathers in the land of Egypt, in the region of Zoan.

HINIRV

12 उसने तो उनके बापदादों के सम्मुख मिस्र देश के सोअन के मैदान में अद्भुत कर्म किए थे।

BSB

13 He split the sea and brought them through; He set the waters upright like a wall.

HINIRV

13 उसने समुद्र को दो भाग करके उन्हें पार कर दिया, और जल को ढेर के समान खड़ा कर दिया।

BSB

14 He led them with a cloud by day and with a light of fire all night.

HINIRV

14 उसने दिन को बादल के खम्भे से और रात भर अग्नि के प्रकाश के द्वारा उनकी अगुआई की।

BSB

15 He split the rocks in the wilderness and gave them drink as abundant as the seas.

HINIRV

15 वह जंगल में चट्टानें फाड़कर, उनको मानो गहरे जलाशयों से मनमाना पिलाता था। (निर्ग. 17:6, गिन. 20:11, 1 कुरि. 10:4)

BSB

16 He brought streams from the stone and made water flow down like rivers.

HINIRV

16 उसने चट्टान से भी धाराएँ निकालीं और नदियों का सा जल बहाया।

BSB

17 But they continued to sin against Him, rebelling in the desert against the Most High.

HINIRV

17 तो भी वे फिर उसके विरुद्ध अधिक पाप करते गए, और निर्जल देश में परमप्रधान के विरुद्ध उठते रहे।

BSB

18 They willfully tested God by demanding the food they craved.

HINIRV

18 और अपनी चाह के अनुसार भोजन माँगकर मन ही मन परमेश्वर की परीक्षा की ।

BSB

19 They spoke against God, saying, “Can God really prepare a table in the wilderness?

HINIRV

19 वे परमेश्वर के विरुद्ध बोले, और कहने लगे, “क्या परमेश्वर जंगल में मेज लगा सकता है?

BSB

20 When He struck the rock, water gushed out and torrents raged. But can He also give bread or supply His people with meat?”

HINIRV

20 उसने चट्टान पर मारकर जल बहा तो दिया, और धाराएँ उमड़ चली, परन्तु क्या वह रोटी भी दे सकता है? क्या वह अपनी प्रजा के लिये माँस भी तैयार कर सकता?”

BSB

21 Therefore the LORD heard and was filled with wrath; so a fire was kindled against Jacob, and His anger flared against Israel,

HINIRV

21 यहोवा सुनकर क्रोध से भर गया, तब याकूब के विरुद्ध उसकी आग भड़क उठी, और इस्राएल के विरुद्ध क्रोध भड़का;

BSB

22 because they did not believe God or rely on His salvation.

HINIRV

22 इसलिए कि उन्होंने परमेश्वर पर विश्वास नहीं रखा था, न उसकी उद्धार करने की शक्ति पर भरोसा किया।

BSB

23 Yet He commanded the clouds above and opened the doors of the heavens.

HINIRV

23 तो भी उसने आकाश को आज्ञा दी, और स्वर्ग के द्वारों को खोला;

BSB

24 He rained down manna for them to eat; He gave them grain from heaven.

HINIRV

24 और उनके लिये खाने को मन्ना बरसाया, और उन्हें स्वर्ग का अन्न दिया। (निर्ग. 16:4, यूह. 6:31)

BSB

25 Man ate the bread of angels; He sent them food in abundance.

HINIRV

25 मनुष्यों को स्वर्गदूतों की रोटी मिली; उसने उनको मनमाना भोजन दिया।

BSB

26 He stirred the east wind from the heavens and drove the south wind by His might.

HINIRV

26 उसने आकाश में पुरवाई को चलाया, और अपनी शक्ति से दक्षिणी बहाई;

BSB

27 He rained meat on them like dust, and winged birds like the sand of the sea.

HINIRV

27 और उनके लिये माँस धूलि के समान बहुत बरसाया, और समुद्र के रेत के समान अनगिनत पक्षी भेजे;

BSB

28 He felled them in the midst of their camp, all around their dwellings.

HINIRV

28 और उनकी छावनी के बीच में, उनके निवासों के चारों ओर गिराए।

BSB

29 So they ate and were well filled, for He gave them what they craved.

HINIRV

29 और वे खाकर अति तृप्त हुए, और उसने उनकी कामना पूरी की।

BSB

30 Yet before they had filled their desire, with the food still in their mouths,

HINIRV

30 उनकी कामना बनी ही रही, उनका भोजन उनके मुँह ही में था,

BSB

31 God’s anger flared against them, and He put to death their strongest and subdued the young men of Israel.

HINIRV

31 कि परमेश्वर का क्रोध उन पर भड़का, और उसने उनके हष्टपुष्टों को घात किया, और इस्राएल के जवानों को गिरा दिया। (1 कुरि. 10:5)

BSB

32 In spite of all this, they kept on sinning; despite His wonderful works, they did not believe.

HINIRV

32 इतने पर भी वे और अधिक पाप करते गए; और परमेश्वर के आश्चर्यकर्मों पर विश्वास न किया।

BSB

33 So He ended their days in futility, and their years in sudden terror.

HINIRV

33 तब उसने उनके दिनों को व्यर्थ श्रम में, और उनके वर्षों को घबराहट में कटवाया।

BSB

34 When He slew them, they would seek Him; they repented and searched for God.

HINIRV

34 जब वह उन्हें घात करने लगता, तब वे उसको पूछते थे; और फिरकर परमेश्वर को यत्न से खोजते थे।

BSB

35 And they remembered that God was their Rock, that God Most High was their Redeemer.

HINIRV

35 उनको स्मरण होता था कि परमेश्वर हमारी चट्टान है, और परमप्रधान परमेश्वर हमारा छुड़ानेवाला है।

BSB

36 But they deceived Him with their mouths, and lied to Him with their tongues.

HINIRV

36 तो भी उन्होंने उसकी चापलूसी की; वे उससे झूठ बोले।

BSB

37 Their hearts were disloyal to Him, and they were unfaithful to His covenant.

HINIRV

37 क्योंकि उनका हृदय उसकी ओर दृढ़ न था; न वे उसकी वाचा के विषय सच्चे थे। (प्रेरि. 8:21)

BSB

38 And yet He was compassionate; He forgave their iniquity and did not destroy them. He often restrained His anger and did not unleash His full wrath.

HINIRV

38 परन्तु वह जो दयालु है, वह अधर्म को ढाँपता, और नाश नहीं करता; वह बार बार अपने क्रोध को ठंडा करता है, और अपनी जलजलाहट को पूरी रीति से भड़कने नहीं देता।

BSB

39 He remembered that they were but flesh, a passing breeze that does not return.

HINIRV

39 उसको स्मरण हुआ कि ये नाशवान हैं, ये वायु के समान हैं जो चली जाती और लौट नहीं आती।

BSB

40 How often they disobeyed Him in the wilderness and grieved Him in the desert!

HINIRV

40 उन्होंने कितनी ही बार जंगल में उससे बलवा किया, और निर्जल देश में उसको उदास किया!

BSB

41 Again and again they tested God and provoked the Holy One of Israel.

HINIRV

41 वे बार बार परमेश्वर की परीक्षा करते थे, और इस्राएल के पवित्र को खेदित करते थे।

BSB

42 They did not remember His power—the day He redeemed them from the adversary,

HINIRV

42 उन्होंने न तो उसका भुजबल स्मरण किया, न वह दिन जब उसने उनको द्रोही के वश से छुड़ाया था;

BSB

43 when He performed His signs in Egypt and His wonders in the fields of Zoan.

HINIRV

43 कि उसने कैसे अपने चिन्ह मिस्र में, और अपने चमत्कार सोअन के मैदान में किए थे।

BSB

44 He turned their rivers to blood, and from their streams they could not drink.

HINIRV

44 उसने तो मिस्रियों की नदियों को लहू बना डाला, और वे अपनी नदियों का जल पी न सके। (प्रका. 16:4)

BSB

45 He sent swarms of flies that devoured them, and frogs that devastated them.

HINIRV

45 उसने उनके बीच में डांस भेजे जिन्होंने उन्हें काट खाया, और मेंढ़क भी भेजे, जिन्होंने उनका बिगाड़ किया।

BSB

46 He gave their crops to the grasshopper, the fruit of their labor to the locust.

HINIRV

46 उसने उनकी भूमि की उपज कीड़ों को, और उनकी खेतीबारी टिड्डियों को खिला दी थी।

BSB

47 He killed their vines with hailstones and their sycamore-figs with sleet.

HINIRV

47 उसने उनकी दाखलताओं को ओलों से, और उनके गूलर के पेड़ों को ओले बरसाकर नाश किया।

BSB

48 He abandoned their cattle to the hail and their livestock to bolts of lightning.

HINIRV

48 उसने उनके पशुओं को ओलों से, और उनके ढोरों को बिजलियों से मिटा दिया।

BSB

49 He unleashed His fury against them, wrath, indignation, and calamity—a band of destroying angels.

HINIRV

49 उसने उनके ऊपर अपना प्रचण्ड क्रोध और रोष भड़काया, और उन्हें संकट में डाला, और दुःखदाई दूतों का दल भेजा।

BSB

50 He cleared a path for His anger; He did not spare them from death but delivered their lives to the plague.

HINIRV

50 उसने अपने क्रोध का मार्ग खोला, और उनके प्राणों को मृत्यु से न बचाया, परन्तु उनको मरी के वश में कर दिया।

BSB

51 He struck all the firstborn of Egypt, the virility in the tents of Ham.

HINIRV

51 उसने मिस्र के सब पहिलौठों को मारा, जो हाम के डेरों में पौरूष के पहले फल थे;

BSB

52 He led out His people like sheep and guided them like a flock in the wilderness.

HINIRV

52 परन्तु अपनी प्रजा को भेड़-बकरियों के समान प्रस्थान कराया, और जंगल में उनकी अगुआई पशुओं के झुण्ड की सी की।

BSB

53 He led them safely, so they did not fear, but the sea engulfed their enemies.

HINIRV

53 तब वे उसके चलाने से बेखटके चले और उनको कुछ भय न हुआ, परन्तु उनके शत्रु समुद्र में डूब गए।

BSB

54 He brought them to His holy land, to the mountain His right hand had acquired.

HINIRV

54 और उसने उनको अपने पवित्र देश की सीमा तक, इसी पहाड़ी देश में पहुँचाया, जो उसने अपने दाहिने हाथ से प्राप्त किया था।

BSB

55 He drove out nations before them and apportioned their inheritance; He settled the tribes of Israel in their tents.

HINIRV

55 उसने उनके सामने से अन्यजातियों को भगा दिया; और उनकी भूमि को डोरी से माप-मापकर बाँट दिया; और इस्राएल के गोत्रों को उनके डेरों में बसाया।

BSB

56 But they tested and disobeyed God Most High, for they did not keep His decrees.

HINIRV

56 तो भी उन्होंने परमप्रधान परमेश्वर की परीक्षा की और उससे बलवा किया, और उसकी चितौनियों को न माना,

BSB

57 They turned back and were faithless like their fathers, twisted like a faulty bow.

HINIRV

57 और मुड़कर अपने पुरखाओं के समान विश्वासघात किया; उन्होंने निकम्मे धनुष के समान धोखा दिया।

BSB

58 They enraged Him with their high places and provoked His jealousy with their idols.

HINIRV

58 क्योंकि उन्होंने ऊँचे स्थान बनाकर उसको रिस दिलाई, और खुदी हुई मूर्तियों के द्वारा उसमें से जलन उपजाई।

BSB

59 On hearing it, God was furious and rejected Israel completely.

HINIRV

59 परमेश्वर सुनकर रोष से भर गया, और उसने इस्राएल को बिल्कुल तज दिया।

BSB

60 He abandoned the tabernacle of Shiloh, the tent He had pitched among men.

HINIRV

60 उसने शीलो के निवास, अर्थात् उस तम्बू को जो उसने मनुष्यों के बीच खड़ा किया था, त्याग दिया,

BSB

61 He delivered His strength to captivity, and His splendor to the hand of the adversary.

HINIRV

61 और अपनी सामर्थ्य को बँधुवाई में जाने दिया, और अपनी शोभा को द्रोही के वश में कर दिया।

BSB

62 He surrendered His people to the sword because He was enraged by His heritage.

HINIRV

62 उसने अपनी प्रजा को तलवार से मरवा दिया, और अपने निज भाग के विरुद्ध रोष से भर गया।

BSB

63 Fire consumed His young men, and their maidens were left without wedding songs.

HINIRV

63 उनके जवान आग से भस्म हुए, और उनकी कुमारियों के विवाह के गीत न गाएँ गए।

BSB

64 His priests fell by the sword, but their widows could not lament.

HINIRV

64 उनके याजक तलवार से मारे गए, और उनकी विधवाएँ रोने न पाई।

BSB

65 Then the Lord awoke as from sleep, like a mighty warrior overcome by wine.

HINIRV

65 तब प्रभु मानो नींद से चौंक उठा, और ऐसे वीर के समान उठा जो दाखमधु पीकर ललकारता हो।

BSB

66 He beat back His foes; He put them to everlasting shame.

HINIRV

66 उसने अपने द्रोहियों को मारकर पीछे हटा दिया; और उनकी सदा की नामधराई कराई।

BSB

67 He rejected the tent of Joseph and refused the tribe of Ephraim.

HINIRV

67 फिर उसने यूसुफ के तम्बू को तज दिया; और एप्रैम के गोत्र को न चुना;

BSB

68 But He chose the tribe of Judah, Mount Zion, which He loved.

HINIRV

68 परन्तु यहूदा ही के गोत्र को, और अपने प्रिय सिय्योन पर्वत को चुन लिया।

BSB

69 He built His sanctuary like the heights, like the earth He has established forever.

HINIRV

69 उसने अपने पवित्रस्थान को बहुत ऊँचा बना दिया, और पृथ्वी के समान स्थिर बनाया, जिसकी नींव उसने सदा के लिये डाली है।

BSB

70 He chose David His servant and took him from the sheepfolds;

HINIRV

70 फिर उसने अपने दास दाऊद को चुनकर भेड़शालाओं में से ले लिया;

BSB

71 from tending the ewes He brought him to be shepherd of His people Jacob, of Israel His inheritance.

HINIRV

71 वह उसको बच्चेवाली भेड़ों के पीछे-पीछे फिरने से ले आया कि वह उसकी प्रजा याकूब की अर्थात् उसके निज भाग इस्राएल की चरवाही करे।

BSB

72 So David shepherded them with integrity of heart and guided them with skillful hands.

HINIRV

72 तब उसने खरे मन से उनकी चरवाही की, और अपने हाथ की कुशलता से उनकी अगुआई की।

Questions about Psalms 78? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.