Psalms 78

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 A Maskil of Asaph. Give ear, O my people, to my instruction; listen to the words of my mouth.

HINCV

1 मेरी प्रजा, मेरी शिक्षा पर ध्यान दो; जो शिक्षा मैं दे रहा हूं उसे ध्यान से सुनो.

BSB

2 I will open my mouth in parables; I will utter things hidden from the beginning,

HINCV

2 मैं अपनी शिक्षा दृष्टान्तों में दूंगा; मैं पूर्वकाल से गोपनीय रखी गई बातों को प्रकाशित करूंगा—

BSB

3 that we have heard and known and our fathers have relayed to us.

HINCV

3 वे बातें जो हम सुन चुके थे, जो हमें मालूम थीं, वे बातें, जो हमने अपने पूर्वजों से प्राप्‍त की थीं.

BSB

4 We will not hide them from their children but will declare to the next generation the praises of the LORD and His might and the wonders He has performed.

HINCV

4 याहवेह द्वारा किए गए स्तुत्य कार्य, जो उनके सामर्थ्य के अद्भुत कार्य हैं, इन्हें हम इनकी संतानों से गुप्‍त नहीं रखेंगे; उनका लिखा भावी पीढ़ी तक किया जायेगा.

BSB

5 For He established a testimony in Jacob and appointed a law in Israel, which He commanded our fathers to teach to their children,

HINCV

5 प्रभु ने याकोब के लिए नियम स्थापित किया तथा इस्राएल में व्यवस्था स्थापित कर दिया, इनके संबंध में परमेश्वर का आदेश था कि हमारे पूर्वज अगली पीढ़ी को इनकी शिक्षा दें,

BSB

6 that the coming generation would know them—even children yet to be born—to arise and tell their own children

HINCV

6 कि आगामी पीढ़ी इनसे परिचित हो जाए, यहां तक कि वे बालक भी, जिनका अभी जन्म भी नहीं हुआ है, कि अपने समय में वे भी अपनी अगली पीढ़ी तक इन्हें बताते जाए.

BSB

7 that they should put their confidence in God, not forgetting His works, but keeping His commandments.

HINCV

7 तब वे परमेश्वर में अपना भरोसा स्थापित करेंगे और वे परमेश्वर के महाकार्य भूल न सकेंगे, तथा उनके आदेशों का पालन करेंगे.

BSB

8 Then they will not be like their fathers, a stubborn and rebellious generation, whose heart was not loyal, whose spirit was not faithful to God.

HINCV

8 तब उनका आचरण उनके पूर्वजों के समान न रहेगा, जो हठी और हठीली पीढ़ी प्रमाणित हुई, जिनका हृदय परमेश्वर को समर्पित न था, उनकी आत्माएं उनके प्रति सच्ची नहीं थीं.

BSB

9 The archers of Ephraim turned back on the day of battle.

HINCV

9 एफ्राईम के सैनिक यद्यपि धनुष से सुसज्जित थे, युद्ध के दिन वे फिरकर भाग गए;

BSB

10 They failed to keep God’s covenant and refused to live by His law.

HINCV

10 उन्होंने परमेश्वर से स्थापित वाचा को भंग कर दिया, उन्होंने उनकी व्यवस्था की अधीनता भी अस्वीकार कर दी.

BSB

11 They forgot what He had done, the wonders He had shown them.

HINCV

11 परमेश्वर द्वारा किए गए महाकार्य, वे समस्त आश्चर्य कार्य, जो उन्हें प्रदर्शित किए गए थे, वे भूल गए.

BSB

12 He worked wonders before their fathers in the land of Egypt, in the region of Zoan.

HINCV

12 ये आश्चर्यकर्म परमेश्वर ने उनके पूर्वजों के देखते उनके सामने किए थे, ये सब मिस्र देश तथा ज़ोअन क्षेत्र में किए गए थे.

BSB

13 He split the sea and brought them through; He set the waters upright like a wall.

HINCV

13 परमेश्वर ने समुद्र जल को विभक्त कर दिया और इसमें उनके लिए मार्ग निर्मित किया; इसके लिए परमेश्वर ने समुद्र जल को दीवार समान खड़ा कर दिया.

BSB

14 He led them with a cloud by day and with a light of fire all night.

HINCV

14 परमेश्वर दिन के समय उनकी अगुवाई बादल के द्वारा तथा संपूर्ण रात्रि में अग्निप्रकाश के द्वारा करते रहे.

BSB

15 He split the rocks in the wilderness and gave them drink as abundant as the seas.

HINCV

15 परमेश्वर ने बंजर भूमि में चट्टानों को फाड़कर उन्हें इतना जल प्रदान किया, जितना जल समुद्र में होता है;

BSB

16 He brought streams from the stone and made water flow down like rivers.

HINCV

16 उन्होंने चट्टान में से जलधाराएं प्रवाहित कर दीं, कि जल नदी समान प्रवाहित हो चला.

BSB

17 But they continued to sin against Him, rebelling in the desert against the Most High.

HINCV

17 यह सब होने पर भी वे परमेश्वर के विरुद्ध पाप करते ही रहे, बंजर भूमि में उन्होंने सर्वोच्च परमेश्वर के विरुद्ध विद्रोह किया.

BSB

18 They willfully tested God by demanding the food they craved.

HINCV

18 जिस भोजन के लिए वे लालायित थे, उसके लिए हठ करके उन्होंने मन ही मन परमेश्वर की परीक्षा ली.

BSB

19 They spoke against God, saying, “Can God really prepare a table in the wilderness?

HINCV

19 वे यह कहते हुए परमेश्वर की निंदा करते रहे; “क्या परमेश्वर बंजर भूमि में भी हमें भोजन परोस सकते हैं?

BSB

20 When He struck the rock, water gushed out and torrents raged. But can He also give bread or supply His people with meat?”

HINCV

20 जब उन्होंने चट्टान पर प्रहार किया तो जल-स्रोत फूट पड़े तथा विपुल जलधाराएं बहने लगीं; किंतु क्या वह हमें भोजन भी दे सकते हैं? क्या वह संपूर्ण प्रजा के लिए मांस भोजन का भी प्रबंध कर सकते हैं?”

BSB

21 Therefore the LORD heard and was filled with wrath; so a fire was kindled against Jacob, and His anger flared against Israel,

HINCV

21 यह सुन याहवेह अत्यंत उदास हो गए; याकोब के विरुद्ध उनकी अग्नि भड़क उठी, उनका क्रोध इस्राएल के विरुद्ध भड़क उठा,

BSB

22 because they did not believe God or rely on His salvation.

HINCV

22 क्योंकि उन्होंने न तो परमेश्वर में विश्वास किया और न उनके उद्धार पर भरोसा किया.

BSB

23 Yet He commanded the clouds above and opened the doors of the heavens.

HINCV

23 यह होने पर भी उन्होंने आकाश को आदेश दिया और स्वर्ग के झरोखे खोल दिए;

BSB

24 He rained down manna for them to eat; He gave them grain from heaven.

HINCV

24 उन्होंने उनके भोजन के लिए मन्‍ना वृष्टि की, उन्होंने उन्हें स्वर्गिक अन्‍न प्रदान किया.

BSB

25 Man ate the bread of angels; He sent them food in abundance.

HINCV

25 मनुष्य वह भोजन कर रहे थे, जो स्वर्गदूतों के लिए निर्धारित था; परमेश्वर ने उन्हें भरपेट भोजन प्रदान किया.

BSB

26 He stirred the east wind from the heavens and drove the south wind by His might.

HINCV

26 स्वर्ग से उन्होंने पूर्वी हवा प्रवाहित की, अपने सामर्थ्य में उन्होंने दक्षिणी हवा भी प्रवाहित की.

BSB

27 He rained meat on them like dust, and winged birds like the sand of the sea.

HINCV

27 उन्होंने उनके लिए मांस की ऐसी वृष्टि की, मानो वह धूलि मात्र हो, पक्षी ऐसे उड़ रहे थे, जैसे सागर तट पर रेत कण उड़ते हैं.

BSB

28 He felled them in the midst of their camp, all around their dwellings.

HINCV

28 परमेश्वर ने पक्षियों को उनके मण्डपों में घुस जाने के लिए बाध्य कर दिया, वे मंडप के चारों ओर छाए हुए थे.

BSB

29 So they ate and were well filled, for He gave them what they craved.

HINCV

29 उन्होंने तृप्‍त होने के बाद भी इन्हें खाया. परमेश्वर ने उन्हें वही प्रदान कर दिया था, जिसकी उन्होंने कामना की थी.

BSB

30 Yet before they had filled their desire, with the food still in their mouths,

HINCV

30 किंतु इसके पूर्व कि वे अपने कामना किए भोजन से तृप्‍त होते, जब भोजन उनके मुख में ही था,

BSB

31 God’s anger flared against them, and He put to death their strongest and subdued the young men of Israel.

HINCV

31 परमेश्वर का रोष उन पर भड़क उठा; परमेश्वर ने उनके सबसे सशक्तों को मिटा डाला, उन्होंने इस्राएल के युवाओं को मिटा डाला.

BSB

32 In spite of all this, they kept on sinning; despite His wonderful works, they did not believe.

HINCV

32 इतना सब होने पर भी वे पाप से दूर न हुए; समस्त आश्चर्य कार्यों को देखने के बाद भी उन्होंने विश्वास नहीं किया.

BSB

33 So He ended their days in futility, and their years in sudden terror.

HINCV

33 तब परमेश्वर ने उनके दिन व्यर्थता में तथा उनके वर्ष आतंक में समाप्‍त कर दिए.

BSB

34 When He slew them, they would seek Him; they repented and searched for God.

HINCV

34 जब कभी परमेश्वर ने उनमें से किसी को मारा, वे बाकी परमेश्वर को खोजने लगे; वे दौड़कर परमेश्वर की ओर लौट गये.

BSB

35 And they remembered that God was their Rock, that God Most High was their Redeemer.

HINCV

35 उन्हें यह स्मरण आया कि परमेश्वर उनके लिए चट्टान हैं, उन्हें यह स्मरण आया कि सर्वोच्च परमेश्वर उनके उद्धारक हैं.

BSB

36 But they deceived Him with their mouths, and lied to Him with their tongues.

HINCV

36 किंतु उन्होंने अपने मुख से परमेश्वर की चापलूसी की, अपनी जीभ से उन्होंने उनसे झूठाचार किया;

BSB

37 Their hearts were disloyal to Him, and they were unfaithful to His covenant.

HINCV

37 उनके हृदय में सच्चाई नहीं थी, वे उनके साथ बांधी गई वाचा के प्रतिनिष्ठ न रहे.

BSB

38 And yet He was compassionate; He forgave their iniquity and did not destroy them. He often restrained His anger and did not unleash His full wrath.

HINCV

38 फिर भी परमेश्वर उनके प्रति कृपालु बने रहे; परमेश्वर ही ने उनके अपराधों को क्षमा कर दिया और उनका विनाश न होने दिया. बार-बार वह अपने कोप पर नियंत्रण करते रहे और उन्होंने अपने समग्र प्रकोप को प्रगट न होने दिया.

BSB

39 He remembered that they were but flesh, a passing breeze that does not return.

HINCV

39 परमेश्वर को यह स्मरण रहा कि वे मात्र मनुष्य ही हैं—पवन के समान, जो बहने के बाद लौटकर नहीं आता.

BSB

40 How often they disobeyed Him in the wilderness and grieved Him in the desert!

HINCV

40 बंजर भूमि में कितनी ही बार उन्होंने परमेश्वर के विरुद्ध विद्रोह किया, कितनी ही बार उन्होंने उजाड़ भूमि में उन्हें उदास किया!

BSB

41 Again and again they tested God and provoked the Holy One of Israel.

HINCV

41 बार-बार वे परीक्षा लेकर परमेश्वर को उकसाते रहे; वे इस्राएल के पवित्र परमेश्वर को क्रोधित करते रहे.

BSB

42 They did not remember His power—the day He redeemed them from the adversary,

HINCV

42 वे परमेश्वर की सामर्थ्य को भूल गए, जब परमेश्वर ने उन्हें अत्याचारी की अधीनता से छुड़ा लिया था.

BSB

43 when He performed His signs in Egypt and His wonders in the fields of Zoan.

HINCV

43 जब परमेश्वर ने मिस्र देश में चमत्कार चिन्ह प्रदर्शित किए, जब ज़ोअन प्रदेश में आश्चर्य कार्य किए थे.

BSB

44 He turned their rivers to blood, and from their streams they could not drink.

HINCV

44 परमेश्वर ने नदी को रक्त में बदल दिया; वे जलधाराओं से जल पीने में असमर्थ हो गए.

BSB

45 He sent swarms of flies that devoured them, and frogs that devastated them.

HINCV

45 परमेश्वर ने उन पर कुटकी के समूह भेजे, जो उन्हें निगल गए. मेंढकों ने वहां विध्वंस कर डाला.

BSB

46 He gave their crops to the grasshopper, the fruit of their labor to the locust.

HINCV

46 परमेश्वर ने उनकी उपज हासिल टिड्डों को, तथा उनके उत्पाद अरबेह टिड्डियों को सौंप दिए.

BSB

47 He killed their vines with hailstones and their sycamore-figs with sleet.

HINCV

47 उनकी द्राक्षा उपज ओलों से नष्ट कर दी गई, तथा उनके गूलर-अंजीर पाले में नष्ट हो गए.

BSB

48 He abandoned their cattle to the hail and their livestock to bolts of lightning.

HINCV

48 उनका पशु धन भी ओलों द्वारा नष्ट कर दिया गया, तथा उनकी भेड़-बकरियों को बिजलियों द्वारा.

BSB

49 He unleashed His fury against them, wrath, indignation, and calamity—a band of destroying angels.

HINCV

49 परमेश्वर का उत्तप्‍त क्रोध, प्रकोप तथा आक्रोश उन पर टूट पड़ा, ये सभी उनके विनाशक दूत थे.

BSB

50 He cleared a path for His anger; He did not spare them from death but delivered their lives to the plague.

HINCV

50 परमेश्वर ने अपने प्रकोप का पथ तैयार किया था; उन्होंने उन्हें मृत्यु से सुरक्षा प्रदान नहीं की परंतु उन्हें महामारी को सौंप दिया.

BSB

51 He struck all the firstborn of Egypt, the virility in the tents of Ham.

HINCV

51 मिस्र के सभी पहलौठों को परमेश्वर ने हत्या कर दी, हाम के मण्डपों में पौरुष के प्रथम फलों का.

BSB

52 He led out His people like sheep and guided them like a flock in the wilderness.

HINCV

52 किंतु उन्होंने भेड़ के झुंड के समान अपनी प्रजा को बचाया; बंजर भूमि में वह भेड़ का झुंड के समान उनकी अगुवाई करते रहे.

BSB

53 He led them safely, so they did not fear, but the sea engulfed their enemies.

HINCV

53 उनकी अगुवाई ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की, फलस्वरूप वे अभय आगे बढ़ते गए; जबकि उनके शत्रुओं को समुद्र ने समेट लिया.

BSB

54 He brought them to His holy land, to the mountain His right hand had acquired.

HINCV

54 यह सब करते हुए परमेश्वर उन्हें अपनी पवित्र भूमि की सीमा तक, उस पर्वतीय भूमि तक ले आए जिस पर उनके दायें हाथ ने अपने अधीन किया था.

BSB

55 He drove out nations before them and apportioned their inheritance; He settled the tribes of Israel in their tents.

HINCV

55 तब उन्होंने जनताओं को वहां से काटकर अलग कर दिया और उनकी भूमि अपनी प्रजा में भाग स्वरूप बाट दिया; इस्राएल के समस्त गोत्रों को उनके आवास प्रदान करके उन्हें वहां बसा दिया.

BSB

56 But they tested and disobeyed God Most High, for they did not keep His decrees.

HINCV

56 इतना सब होने के बाद भी उन्होंने परमेश्वर की परीक्षा ली, उन्होंने सर्वोच्च परमेश्वर के विरुद्ध विद्रोह किया; उन्होंने परमेश्वर की आज्ञाओं को भंग कर दिया.

BSB

57 They turned back and were faithless like their fathers, twisted like a faulty bow.

HINCV

57 अपने पूर्वजों के जैसे वे भी अकृतज्ञ तथा विश्वासघाती हो गए; वैसे ही अयोग्य, जैसा एक दोषपूर्ण धनुष होता है.

BSB

58 They enraged Him with their high places and provoked His jealousy with their idols.

HINCV

58 उन्होंने देवताओं के लिए निर्मित वेदियों के द्वारा परमेश्वर के क्रोध को भड़काया है; उन प्रतिमाओं ने परमेश्वर में डाह भाव उत्तेजित किया.

BSB

59 On hearing it, God was furious and rejected Israel completely.

HINCV

59 उन्हें सुन परमेश्वर को अत्यंत झुंझलाहट सी हो गई; उन्होंने इस्राएल को पूर्णतः छोड़ दिया.

BSB

60 He abandoned the tabernacle of Shiloh, the tent He had pitched among men.

HINCV

60 उन्होंने शीलो के निवास-मंडप का परित्याग कर दिया, जिसे उन्होंने मनुष्य के मध्य बसा दिया था.

BSB

61 He delivered His strength to captivity, and His splendor to the hand of the adversary.

HINCV

61 परमेश्वर ने अपने सामर्थ्य के संदूक को बन्दीत्व में भेज दिया, उनका वैभव शत्रुओं के वश में हो गया.

BSB

62 He surrendered His people to the sword because He was enraged by His heritage.

HINCV

62 उन्होंने अपनी प्रजा तलवार को भेंट कर दी; अपने ही निज भाग पर वह अत्यंत उदास थे.

BSB

63 Fire consumed His young men, and their maidens were left without wedding songs.

HINCV

63 अग्नि उनके युवाओं को निगल कर गई, उनकी कन्याओं के लिए कोई भी वैवाहिक गीत-संगीत शेष न रह गया.

BSB

64 His priests fell by the sword, but their widows could not lament.

HINCV

64 उनके पुरोहितों का तलवार से वध कर दिया गया, उनकी विधवाएं आंसुओं के लिए असमर्थ हो गईं.

BSB

65 Then the Lord awoke as from sleep, like a mighty warrior overcome by wine.

HINCV

65 तब मानो प्रभु की नींद भंग हो गई, कुछ वैसे ही, जैसे कोई वीर दाखमधु की होश से बाहर आ गया हो.

BSB

66 He beat back His foes; He put them to everlasting shame.

HINCV

66 परमेश्वर ने अपने शत्रुओं को ऐसे मार भगाया; कि उनकी लज्जा चिरस्थाई हो गई.

BSB

67 He rejected the tent of Joseph and refused the tribe of Ephraim.

HINCV

67 तब परमेश्वर ने योसेफ़ के मण्डपों को अस्वीकार कर दिया, उन्होंने एफ्राईम के गोत्र को नहीं चुना;

BSB

68 But He chose the tribe of Judah, Mount Zion, which He loved.

HINCV

68 किंतु उन्होंने यहूदाह गोत्र को चुन लिया, अपने प्रिय ज़ियोन पर्वत को.

BSB

69 He built His sanctuary like the heights, like the earth He has established forever.

HINCV

69 परमेश्वर ने अपना पवित्र आवास उच्च पर्वत जैसा निर्मित किया, पृथ्वी-सा चिरस्थाई.

BSB

70 He chose David His servant and took him from the sheepfolds;

HINCV

70 उन्होंने अपने सेवक दावीद को चुन लिया, इसके लिए उन्होंने उन्हें भेड़शाला से बाहर निकाल लाया;

BSB

71 from tending the ewes He brought him to be shepherd of His people Jacob, of Israel His inheritance.

HINCV

71 भेड़ों के चरवाहे से उन्हें लेकर परमेश्वर ने उन्हें अपनी प्रजा याकोब का रखवाला बना दिया, इस्राएल का, जो उनके निज भाग हैं.

BSB

72 So David shepherded them with integrity of heart and guided them with skillful hands.

HINCV

72 दावीद उनकी देखभाल हृदय की सच्चाई में करते रहे; उनके कुशल हाथों ने उनकी अगुवाई की.

Questions about Psalms 78? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.