Psalms 77

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 For the choirmaster. According to Jeduthun. A Psalm of Asaph. I cried out to God; I cried aloud to God to hear me.

HINCV

1 मैं परमेश्वर को पुकारता हूं—उच्च स्वर में परमेश्वर की दुहाई दे रहा हूं; कि वह मेरी प्रार्थना पर ध्यान दें.

BSB

2 In the day of trouble I sought the Lord; through the night my outstretched hands did not grow weary; my soul refused to be comforted.

HINCV

2 अपनी संकट की स्थिति में, मैंने प्रभु की सहायता की कामना की; रात्रि के समय थकावट की अनदेखी कर मैं उनकी ओर हाथ बढ़ाए रहा किंतु, मेरे प्राण को थोडी भी सांत्वना प्राप्‍त न हुई.

BSB

3 I remembered You, O God, and I groaned; I mused and my spirit grew faint. Selah

HINCV

3 परमेश्वर, कराहते हुए मैं आपको स्मरण करता रहा; आपका ध्यान करते हुए मेरी आत्मा क्षीण हो गई.

BSB

4 You have kept my eyes from closing; I am too troubled to speak.

HINCV

4 जब मैं संकट में निराश हो चुका था; आपने मेरी आंख न लगने दी.

BSB

5 I considered the days of old, the years long in the past.

HINCV

5 मेरे विचार प्राचीन काल में चले गए, और फिर मैं प्राचीन काल में दूर चला गया.

BSB

6 At night I remembered my song; in my heart I mused, and my spirit pondered:

HINCV

6 जब रात्रि में मैं अपनी गीत रचनाएं स्मरण कर रहा था, मेरा हृदय उन पर विचार करने लगा, तब मेरी आत्मा में यह प्रश्न उभर आया.

BSB

7 “Will the Lord spurn us forever and never show His favor again?

HINCV

7 “क्या प्रभु स्थाई रूप से हमारा परित्याग कर देंगे? क्या हमने स्थाई रूप से उनकी कृपादृष्टि खो दी है?

BSB

8 Is His loving devotion gone forever? Has His promise failed for all time?

HINCV

8 क्या उनका बड़ा प्रेम अब पूर्णतः शून्य हो गया? क्या उनकी प्रतिज्ञा पूर्णतः विफल प्रमाणित हो गई?

BSB

9 Has God forgotten to be gracious? Has His anger shut off His compassion?” Selah

HINCV

9 क्या परमेश्वर की कृपालुता अब जाती रही? क्या अपने क्रोध के कारण वह दया नहीं करेंगे?”

BSB

10 So I said, “I am grieved that the right hand of the Most High has changed.”

HINCV

10 तब मैंने विचार किया, “वस्तुतः मेरे दुःख का कारण यह है: कि सर्वोच्च प्रभु परमेश्वर ने अपना दायां हाथ खींच लिया है.

BSB

11 I will remember the works of the LORD; yes, I will remember Your wonders of old.

HINCV

11 मैं याहवेह के महाकार्य स्मरण करूंगा; हां, प्रभु पूर्व युगों में आपके द्वारा किए गए आश्चर्य कार्यों का मैं स्मरण करूंगा.

BSB

12 I will reflect on all You have done and ponder Your mighty deeds.

HINCV

12 आपके समस्त महाकार्य मेरे मनन का विषय होंगे और आपके आश्चर्य कार्य मेरी सोच का विषय.”

BSB

13 Your way, O God, is holy. What god is so great as our God?

HINCV

13 परमेश्वर, पवित्र हैं, आपके मार्ग. और कौन सा ईश्वर हमारे परमेश्वर के तुल्य महान है?

BSB

14 You are the God who works wonders; You display Your strength among the peoples.

HINCV

14 आप तो वह परमेश्वर हैं, जो आश्चर्य कार्य करते हैं; समस्त राष्ट्रों पर आप अपना सामर्थ्य प्रदर्शित करते हैं.

BSB

15 With power You redeemed Your people, the sons of Jacob and Joseph. Selah

HINCV

15 आपने अपने भुजबल से अपने लोगों को, याकोब और योसेफ़ के वंशजों को, छुड़ा लिया.

BSB

16 The waters saw You, O God; the waters saw You and swirled; even the depths were shaken.

HINCV

16 परमेश्वर, महासागर ने आपकी ओर दृष्टि की, महासागर ने आपकी ओर दृष्टि की और छटपटाने लगा; महासागर की गहराइयों तक में उथल-पुथल हो गई.

BSB

17 The clouds poured down water; the skies resounded with thunder; Your arrows flashed back and forth.

HINCV

17 मेघों ने जल वृष्टि की, स्वर्ग में मेघ की गरजना गूंज उठी; आपके बाण इधर-उधर-सर्वत्र बरसने लगे.

BSB

18 Your thunder resounded in the whirlwind; the lightning lit up the world; the earth trembled and quaked.

HINCV

18 आपकी गरजना का स्वर बवंडर में सुनाई पड़ रहा था, आपकी बिजली की चमक से समस्त संसार प्रकाशित हो उठा; पृथ्वी कांपी और हिल उठी.

BSB

19 Your path led through the sea, Your way through the mighty waters, but Your footprints were not to be found.

HINCV

19 आपका मार्ग सागर में से होकर गया है, हां, महासागर में होकर आपका मार्ग गया है, किंतु आपके पदचिन्ह अदृश्य ही रहे.

BSB

20 You led Your people like a flock by the hand of Moses and Aaron.

HINCV

20 एक चरवाहे के समान आप अपनी प्रजा को लेकर आगे बढ़ते गए. मोशेह और अहरोन आपके प्रतिनिधि थे.

Questions about Psalms 77? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.