Psalms 77

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 For the choirmaster. According to Jeduthun. A Psalm of Asaph. I cried out to God; I cried aloud to God to hear me.

HINIRV

1 मैं परमेश्वर की दुहाई चिल्ला चिल्लाकर दूँगा, मैं परमेश्वर की दुहाई दूँगा, और वह मेरी ओर कान लगाएगा।

BSB

2 In the day of trouble I sought the Lord; through the night my outstretched hands did not grow weary; my soul refused to be comforted.

HINIRV

2 संकट के दिन मैं प्रभु की खोज में लगा रहा; रात को मेरा हाथ फैला रहा, और ढीला न हुआ, मुझ में शान्ति आई ही नहीं ।

BSB

3 I remembered You, O God, and I groaned; I mused and my spirit grew faint. Selah

HINIRV

3 मैं परमेश्वर का स्मरण कर करके कराहता हूँ; मैं चिन्ता करते-करते मूर्छित हो चला हूँ। (सेला)

BSB

4 You have kept my eyes from closing; I am too troubled to speak.

HINIRV

4 तू मुझे झपकी लगने नहीं देता; मैं ऐसा घबराया हूँ कि मेरे मुँह से बात नहीं निकलती।

BSB

5 I considered the days of old, the years long in the past.

HINIRV

5 मैंने प्राचीनकाल के दिनों को, और युग-युग के वर्षों को सोचा है।

BSB

6 At night I remembered my song; in my heart I mused, and my spirit pondered:

HINIRV

6 मैं रात के समय अपने गीत को स्मरण करता; और मन में ध्यान करता हूँ, और मन में भली भाँति विचार करता हूँ:

BSB

7 “Will the Lord spurn us forever and never show His favor again?

HINIRV

7 “क्या प्रभु युग-युग के लिये मुझे छोड़ देगा; और फिर कभी प्रसन्न न होगा?

BSB

8 Is His loving devotion gone forever? Has His promise failed for all time?

HINIRV

8 क्या उसकी करुणा सदा के लिये जाती रही? क्या उसका वचन पीढ़ी-पीढ़ी के लिये निष्फल हो गया है?

BSB

9 Has God forgotten to be gracious? Has His anger shut off His compassion?” Selah

HINIRV

9 क्या परमेश्वर अनुग्रह करना भूल गया? क्या उसने क्रोध करके अपनी सब दया को रोक रखा है?” (सेला)

BSB

10 So I said, “I am grieved that the right hand of the Most High has changed.”

HINIRV

10 मैंने कहा, “यह तो मेरा दुःख है, कि परमप्रधान का दाहिना हाथ बदल गया है।”

BSB

11 I will remember the works of the LORD; yes, I will remember Your wonders of old.

HINIRV

11 मैं यहोवा के बड़े कामों की चर्चा करूँगा; निश्चय मैं तेरे प्राचीनकालवाले अद्भुत कामों को स्मरण करूँगा।

BSB

12 I will reflect on all You have done and ponder Your mighty deeds.

HINIRV

12 मैं तेरे सब कामों पर ध्यान करूँगा, और तेरे बड़े कामों को सोचूँगा।

BSB

13 Your way, O God, is holy. What god is so great as our God?

HINIRV

13 हे परमेश्वर तेरी गति पवित्रता की है। कौन सा देवता परमेश्वर के तुल्य बड़ा है?

BSB

14 You are the God who works wonders; You display Your strength among the peoples.

HINIRV

14 अद्भुत काम करनेवाला परमेश्वर तू ही है, तूने देश-देश के लोगों पर अपनी शक्ति प्रगट की है।

BSB

15 With power You redeemed Your people, the sons of Jacob and Joseph. Selah

HINIRV

15 तूने अपने भुजबल से अपनी प्रजा, याकूब और यूसुफ के वंश को छुड़ा लिया है। (सेला)

BSB

16 The waters saw You, O God; the waters saw You and swirled; even the depths were shaken.

HINIRV

16 हे परमेश्वर, समुद्र ने तुझे देखा, समुद्र तुझे देखकर डर गया, गहरा सागर भी काँप उठा।

BSB

17 The clouds poured down water; the skies resounded with thunder; Your arrows flashed back and forth.

HINIRV

17 मेघों से बड़ी वर्षा हुई; आकाश से शब्द हुआ; फिर तेरे तीर इधर-उधर चले।

BSB

18 Your thunder resounded in the whirlwind; the lightning lit up the world; the earth trembled and quaked.

HINIRV

18 बवंडर में तेरे गरजने का शब्द सुन पड़ा था; जगत बिजली से प्रकाशित हुआ; पृथ्वी काँपी और हिल गई।

BSB

19 Your path led through the sea, Your way through the mighty waters, but Your footprints were not to be found.

HINIRV

19 तेरा मार्ग समुद्र में है, और तेरा रास्ता गहरे जल में हुआ; और तेरे पाँवों के चिन्ह मालूम नहीं होते।

BSB

20 You led Your people like a flock by the hand of Moses and Aaron.

HINIRV

20 तूने मूसा और हारून के द्वारा, अपनी प्रजा की अगुआई भेड़ों की सी की।

Questions about Psalms 77? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.