Psalms 86

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 A prayer of David. Incline Your ear, O LORD, and answer me, for I am poor and needy.

HINCV

1 याहवेह, मेरी बिनती सुनकर मुझे उत्तर दीजिए, क्योंकि मैं दरिद्र तथा दीन हूं.

BSB

2 Preserve my soul, for I am godly. You are my God; save Your servant who trusts in You.

HINCV

2 मेरे प्राणों की रक्षा कीजिए, क्योंकि मैं आपके प्रति समर्पित हूं; अपने इस सेवक को बचा लीजिए, जिसने आप पर भरोसा रखा है. आप मेरे परमेश्वर हैं;

BSB

3 Be merciful to me, O Lord, for I call to You all day long.

HINCV

3 प्रभु, मुझ पर कृपा कीजिए, क्योंकि मैं सारा दिन आपको पुकारता रहता हूं.

BSB

4 Bring joy to Your servant, for to You, O Lord, I lift up my soul.

HINCV

4 अपने सेवक के प्राणों में आनंद का संचार कीजिए, क्योंकि, प्रभु, मैं अपना प्राण आपकी ओर उठाता हूं.

BSB

5 For You, O Lord, are kind and forgiving, rich in loving devotion to all who call on You.

HINCV

5 प्रभु, आप कृपानिधान एवं क्षमा शील हैं, उन सभी के प्रति, जो आपको पुकारते हैं, आपका करुणा-प्रेम महान है.

BSB

6 Hear my prayer, O LORD, and attend to my plea for mercy.

HINCV

6 याहवेह, मेरी प्रार्थना सुनिए; कृपा कर मेरी पुकार पर ध्यान दीजिए.

BSB

7 In the day of my distress I call on You, because You answer me.

HINCV

7 संकट के अवसर पर मैं आपको पुकारूंगा, क्योंकि आप मुझे उत्तर देंगे.

BSB

8 O Lord, there is none like You among the gods, nor any works like Yours.

HINCV

8 प्रभु, देवताओं में कोई भी आपके तुल्य नहीं है; आपके कृत्यों की तुलना किसी अन्य से नहीं की जा सकती.

BSB

9 All the nations You have made will come and bow before You, O Lord, and they will glorify Your name.

HINCV

9 आपके द्वारा बनाए गए समस्त राष्ट्रों के लोग, हे प्रभु, आपके सामने आकर आपकी वंदना करेंगे; वे आपकी महिमा का आदर करेंगे.

BSB

10 For You are great and perform wonders; You alone are God.

HINCV

10 क्योंकि आप महान हैं और अद्भुत हैं आपके कृत्य; मात्र आप ही परमेश्वर हैं.

BSB

11 Teach me Your way, O LORD, that I may walk in Your truth. Give me an undivided heart, that I may fear Your name.

HINCV

11 हे याहवेह, मुझे अपनी राह की शिक्षा दीजिए, कि मैं आपके सत्य का आचरण करूं; मुझे एकचित्त हृदय प्रदान कीजिए, कि मैं आपकी महिमा के प्रति श्रद्धा बनाए रखूं.

BSB

12 I will praise You, O Lord my God, with all my heart; I will glorify Your name forever.

HINCV

12 मेरे प्रभु परमेश्वर, मैं संपूर्ण हृदय से आपका स्तवन करूंगा; मैं आपकी महिमा का आदर सदैव करता रहूंगा.

BSB

13 For great is Your loving devotion to me; You have delivered me from the depths of Sheol.

HINCV

13 क्योंकि मेरे प्रति आपका करुणा-प्रेम अधिक है; अधोलोक के गहरे गड्ढे से, आपने मेरे प्राण छुड़ा लिए हैं.

BSB

14 The arrogant rise against me, O God; a band of ruthless men seeks my life; they have no regard for You.

HINCV

14 परमेश्वर, अहंकारी मुझ पर आक्रमण कर रहे हैं; क्रूर पुरुषों का समूह मेरे प्राणों का प्यासा है, ये वे हैं, जिनके हृदय में आपके लिए कोई सम्मान नहीं है.

BSB

15 But You, O Lord, are a compassionate and gracious God, slow to anger, abounding in loving devotion and faithfulness.

HINCV

15 किंतु प्रभु, आप कृपालु और दयालु परमेश्वर हैं, आप विलंब से क्रोध करनेवाले तथा अति करुणामय एवं सत्य से परिपूर्ण हैं.

BSB

16 Turn to me and have mercy; grant Your strength to Your servant; save the son of Your maidservant.

HINCV

16 मेरी ओर फिरकर मुझ पर कृपा कीजिए; अपने सेवक को अपनी ओर से शक्ति प्रदान कीजिए; अपनी दासी के पुत्र को बचा लीजिए.

BSB

17 Show me a sign of Your goodness, that my enemies may see and be ashamed; for You, O LORD, have helped me and comforted me.

HINCV

17 मुझे अपनी खराई का चिन्ह दिखाइए, कि इसे देख मेरे शत्रु लज्जित हो सकें, क्योंकि वे देखेंगे, कि याहवेह, आपने मेरी सहायता की है, तथा आपने ही मुझे सहारा भी दिया है.

Questions about Psalms 86? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.