Psalms 86
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 A prayer of David. Incline Your ear, O LORD, and answer me, for I am poor and needy. | HINIRV 1 हे यहोवा, कान लगाकर मेरी सुन ले, क्योंकि मैं दीन और दरिद्र हूँ। |
| BSB 2 Preserve my soul, for I am godly. You are my God; save Your servant who trusts in You. | HINIRV 2 मेरे प्राण की रक्षा कर, क्योंकि मैं भक्त हूँ; तू मेरा परमेश्वर है, इसलिए अपने दास का, जिसका भरोसा तुझ पर है, उद्धार कर। |
| BSB 3 Be merciful to me, O Lord, for I call to You all day long. | HINIRV 3 हे प्रभु, मुझ पर अनुग्रह कर, क्योंकि मैं तुझी को लगातार पुकारता रहता हूँ। |
| BSB 4 Bring joy to Your servant, for to You, O Lord, I lift up my soul. | HINIRV 4 अपने दास के मन को आनन्दित कर, क्योंकि हे प्रभु, मैं अपना मन तेरी ही ओर लगाता हूँ। |
| BSB 5 For You, O Lord, are kind and forgiving, rich in loving devotion to all who call on You. | HINIRV 5 क्योंकि हे प्रभु, तू भला और क्षमा करनेवाला है, और जितने तुझे पुकारते हैं उन सभी के लिये तू अति करुणामय है। |
| BSB 6 Hear my prayer, O LORD, and attend to my plea for mercy. | HINIRV 6 हे यहोवा मेरी प्रार्थना की ओर कान लगा, और मेरे गिड़गिड़ाने को ध्यान से सुन। |
| BSB 7 In the day of my distress I call on You, because You answer me. | HINIRV 7 संकट के दिन मैं तुझको पुकारूँगा, क्योंकि तू मेरी सुन लेगा। |
| BSB 8 O Lord, there is none like You among the gods, nor any works like Yours. | HINIRV 8 हे प्रभु, देवताओं में से कोई भी तेरे तुल्य नहीं, और न किसी के काम तेरे कामों के बराबर हैं। |
| BSB 9 All the nations You have made will come and bow before You, O Lord, and they will glorify Your name. | HINIRV 9 हे प्रभु, जितनी जातियों को तूने बनाया है, सब आकर तेरे सामने दण्डवत् करेंगी, और तेरे नाम की महिमा करेंगी । (प्रका. 15:4) |
| BSB 10 For You are great and perform wonders; You alone are God. | HINIRV 10 क्योंकि तू महान और आश्चर्यकर्म करनेवाला है, केवल तू ही परमेश्वर है। |
| BSB 11 Teach me Your way, O LORD, that I may walk in Your truth. Give me an undivided heart, that I may fear Your name. | HINIRV 11 हे यहोवा, अपना मार्ग मुझे सिखा, तब मैं तेरे सत्य मार्ग पर चलूँगा, मुझ को एक चित्त कर कि मैं तेरे नाम का भय मानूँ। |
| BSB 12 I will praise You, O Lord my God, with all my heart; I will glorify Your name forever. | HINIRV 12 हे प्रभु, हे मेरे परमेश्वर, मैं अपने सम्पूर्ण मन से तेरा धन्यवाद करूँगा, और तेरे नाम की महिमा सदा करता रहूँगा। |
| BSB 13 For great is Your loving devotion to me; You have delivered me from the depths of Sheol. | HINIRV 13 क्योंकि तेरी करुणा मेरे ऊपर बड़ी है; और तूने मुझ को अधोलोक की तह में जाने से बचा लिया है। |
| BSB 14 The arrogant rise against me, O God; a band of ruthless men seeks my life; they have no regard for You. | HINIRV 14 हे परमेश्वर, अभिमानी लोग मेरे विरुद्ध उठ गए हैं, और उपद्रवियों का झुण्ड मेरे प्राण के खोजी हुए हैं, और वे तेरा कुछ विचार नहीं रखते। |
| BSB 15 But You, O Lord, are a compassionate and gracious God, slow to anger, abounding in loving devotion and faithfulness. | HINIRV 15 परन्तु प्रभु दयालु और अनुग्रहकारी परमेश्वर है, तू विलम्ब से कोप करनेवाला और अति करुणामय है। |
| BSB 16 Turn to me and have mercy; grant Your strength to Your servant; save the son of Your maidservant. | HINIRV 16 मेरी ओर फिरकर मुझ पर अनुग्रह कर; अपने दास को तू शक्ति दे, और अपनी दासी के पुत्र का उद्धार कर। |
| BSB 17 Show me a sign of Your goodness, that my enemies may see and be ashamed; for You, O LORD, have helped me and comforted me. | HINIRV 17 मुझे भलाई का कोई चिन्ह दिखा, जिसे देखकर मेरे बैरी निराश हों, क्योंकि हे यहोवा, तूने आप मेरी सहायता की और मुझे शान्ति दी है। |
Questions about Psalms 86? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.