Luke 21

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then Jesus looked up and saw the rich putting their gifts into the treasury,

HINCV

1 प्रभु येशु ने देखा कि धनी व्यक्ति दानकोष में अपना अपना दान डाल रहे हैं.

BSB

2 and He saw a poor widow put in two small copper coins.

HINCV

2 उन्होंने यह भी देखा कि एक निर्धन विधवा ने दो छोटे सिक्‍के डाले हैं.

BSB

3 “Truly I tell you,” He said, “this poor widow has put in more than all the others.

HINCV

3 इस पर प्रभु येशु ने कहा, “सच यह है कि इस निर्धन विधवा ने उन सभी से बढ़कर दिया है.

BSB

4 For they all contributed out of their surplus, but she out of her poverty has put in all she had to live on.”

HINCV

4 इन सबने तो अपने धन की बढ़ती में से दिया है किंतु इस विधवा ने अपनी कंगाली में से अपनी सारी जीविका ही दे दी है.”

BSB

5 As some of the disciples were remarking how the temple was adorned with beautiful stones and consecrated gifts, Jesus said,

HINCV

5 जब कुछ शिष्य मंदिर के विषय में चर्चा कर रहे थे कि यह भवन कितने सुंदर पत्थरों तथा मन्नत की भेंटों से सजाया है;

BSB

6 “As for what you see here, the time will come when not one stone will be left on another; every one will be thrown down.”

HINCV

6 प्रभु येशु ने उनसे कहा, “जिन वस्तुओं को तुम इस समय सराह रहे हो, एक दिन आएगा कि इन भवनों का एक भी पत्थर दूसरे पर स्थापित न दिखेगा—हर एक पत्थर भूमि पर पड़ा होगा.”

BSB

7 “Teacher,” they asked, “when will these things happen? And what will be the sign that they are about to take place?”

HINCV

7 उन्होंने प्रभु येशु से प्रश्न किया, “गुरुवर, यह कब घटित होगा तथा इनके पूरा होने के समय का चिन्ह क्या होगा?”

BSB

8 Jesus answered, “See to it that you are not deceived. For many will come in My name, claiming, ‘I am He,’ and, ‘The time is near.’ Do not follow them.

HINCV

8 प्रभु येशु ने उत्तर दिया, “सावधान रहना कि तुम भटका न दिए जाओ, क्योंकि मेरे नाम में अनेक आएंगे और दावा करेंगे, ‘मैं हूं मसीह’ तथा ‘वह समय पास आ गया है,’ किंतु उनकी न सुनना.

BSB

9 When you hear of wars and rebellions, do not be alarmed. These things must happen first, but the end is not imminent.”

HINCV

9 जब तुम युद्धों तथा बलवों के समाचार सुनो तो भयभीत न होना. इनका पहले घटना ज़रूरी है फिर भी इनके तुरंत बाद अंत नहीं होगा.”

BSB

10 Then He told them, “Nation will rise against nation, and kingdom against kingdom.

HINCV

10 तब प्रभु येशु ने उनसे कहा, “राष्ट्र-राष्ट्र के तथा राज्य-राज्य के विरुद्ध उठ खड़ा होगा.

BSB

11 There will be great earthquakes, famines, and pestilences in various places, along with fearful sights and great signs from heaven.

HINCV

11 भीषण भूकंप आएंगे. विभिन्‍न स्थानों पर महामारियां होंगी तथा अकाल पड़ेंगे. भयावह घटनाएं होंगी तथा आकाश में अचंभित दृश्य दिखाई देंगे.

BSB

12 But before all this, they will seize you and persecute you. On account of My name they will deliver you to the synagogues and prisons, and they will bring you before kings and governors.

HINCV

12 “इन सबके पहले वे तुम्हें पकड़ लेंगे और तुम्हें यातनाएं देंगे. मेरे नाम के कारण वे तुम्हें सभागृहों में ले जाएंगे, बंदीगृह में डाल देंगे तथा तुम्हें राजाओं और राज्यपालों के हाथों में सौंप देंगे.

BSB

13 This will be your opportunity to serve as witnesses.

HINCV

13 तुम्हें गवाही देने का सुअवसर प्राप्‍त हो जाएगा.

BSB

14 So make up your mind not to worry beforehand how to defend yourselves.

HINCV

14 इसलिये यह सुनिश्चित करो कि तुम पहले ही अपने बचाव की तैयारी नहीं करोगे,

BSB

15 For I will give you speech and wisdom that none of your adversaries will be able to resist or contradict.

HINCV

15 क्योंकि तुम्हें अपने बचाव में कहने के विचार तथा बुद्धि मैं दूंगा, जिसका तुम्हारे विरोधी न तो सामना कर सकेंगे और न ही खंडन.

BSB

16 You will be betrayed even by parents and brothers and relatives and friends, and some of you will be put to death.

HINCV

16 तुम्हारे माता-पिता, भाई-बहन तथा परिजन और मित्र ही तुम्हारे साथ धोखा करेंगे—वे तुममें से कुछ की तो हत्या भी कर देंगे.

BSB

17 And you will be hated by everyone because of My name.

HINCV

17 मेरे नाम के कारण सभी तुमसे घृणा करेंगे.

BSB

18 Yet not even a hair of your head will perish.

HINCV

18 फिर भी तुम्हारे एक बाल तक की हानि न होगी.

BSB

19 By your patient endurance you will gain your souls.

HINCV

19 तुम्हारे धीरज में छिपी होगी तुम्हारे जीवन की सुरक्षा.

BSB

20 But when you see Jerusalem surrounded by armies, you will know that her desolation is near.

HINCV

20 “जिस समय येरूशलेम नगर सेनाओं द्वारा घिरा हुआ दिखे, तब यह समझ लेना कि विनाश पास है.

BSB

21 Then let those who are in Judea flee to the mountains, let those in the city get out, and let those in the country stay out of the city.

HINCV

21 तो वे, जो यहूदिया प्रदेश में हों पर्वतों पर भागकर जाएं; वे, जो नगर में हैं, नगर छोड़कर चले जाएं; जो नगर के बाहर हैं, वे नगर में प्रवेश न करें

BSB

22 For these are the days of vengeance, to fulfill all that is written.

HINCV

22 क्योंकि यह बदला लेने का समय होगा कि वह सब, जो लेखों में पहले से लिखा है, पूरा हो जाए.

BSB

23 How miserable those days will be for pregnant and nursing mothers! For there will be great distress upon the land and wrath against this people.

HINCV

23 दयनीय होगी गर्भवती और दूध पिलाती स्त्रियों की स्थिति! क्योंकि यह मनुष्यों पर क्रोध तथा पृथ्वी पर घोर संकट का समय होगा.

BSB

24 They will fall by the edge of the sword and be led captive into all the nations. And Jerusalem will be trodden down by the Gentiles, until the times of the Gentiles are fulfilled.

HINCV

24 वे तलवार से घात किए जाएंगे, अन्य राष्ट्र उन्हें बंदी बनाकर ले जाएंगे. येरूशलेम नगर गैर-यहूदियों द्वारा उस समय तक रौंदा जाएगा जब तक गैर-यहूदियों का समय पूरा न हो जाए.

BSB

25 There will be signs in the sun and moon and stars, and on the earth dismay among the nations, bewildered by the roaring of the sea and the surging of the waves.

HINCV

25 “सूर्य, चंद्रमा और तारों में अद्भुत चिह्न दिखाई देंगे. पृथ्वी पर राष्ट्रों में आतंक छा जाएगा. गरजते सागर की लहरों के कारण लोग घबरा जाएंगे.

BSB

26 Men will faint from fear and anxiety over what is coming upon the earth, for the powers of the heavens will be shaken.

HINCV

26 लोग भय और इस आशंका से मूर्च्छित हो जाएंगे कि अब संसार का क्या होगा क्योंकि आकाशमंडल की शक्तियां हिलायी जाएंगी.

BSB

27 At that time they will see the Son of Man coming in a cloud with power and great glory.

HINCV

27 तब वे मनुष्य के पुत्र को बादल में सामर्थ्य और प्रताप में नीचे आता हुआ देखेंगे.

BSB

28 When these things begin to happen, stand up and lift up your heads, because your redemption is drawing near.”

HINCV

28 जब ये घटनाएं घटित होने लगें, साहस के साथ स्थिर खड़े होकर आनेवाली घटना की प्रतीक्षा करो क्योंकि समीप होगा तुम्हारा छुटकारा.”

BSB

29 Then Jesus told them a parable: “Look at the fig tree and all the trees.

HINCV

29 तब प्रभु येशु ने उन्हें इस दृष्टांत के द्वारा शिक्षा दी: “अंजीर के पेड़ तथा अन्य वृक्षों पर ध्यान दो.

BSB

30 When they sprout leaves, you can see for yourselves and know that summer is near.

HINCV

30 जब उनमें कोंपलें निकलने लगती हैं तो तुम स्वयं जान जाते हो कि गर्मी का समय पास है.

BSB

31 So also, when you see these things happening, know that the kingdom of God is near.

HINCV

31 इसी प्रकार, जब तुम इन घटनाओं को घटित होते हुए देखो तो तुम यह जान जाओगे कि परमेश्वर का राज्य अब पास है.

BSB

32 Truly I tell you, this generation will not pass away until all these things have happened.

HINCV

32 “सच्चाई तो यह है कि इन घटनाओं के हुए बिना इस युग का अंत नहीं होगा.

BSB

33 Heaven and earth will pass away, but My words will never pass away.

HINCV

33 आकाश तथा पृथ्वी खत्म हो जाएंगे किंतु मेरे कहे हुए शब्द कभी नहीं.

BSB

34 But watch yourselves, or your hearts will be weighed down by dissipation, drunkenness, and the worries of life—and that day will spring upon you suddenly like a snare.

HINCV

34 “सावधान रहना कि तुम्हारा हृदय जीवन संबंधी चिंताओं, दुर्व्यसनों तथा मतवालेपन में पड़कर सुस्त न हो जाए और वह दिन तुम पर अचानक से फंदे जैसा आ पड़े.

BSB

35 For it will come upon all who dwell on the face of all the earth.

HINCV

35 उस दिन का प्रभाव पृथ्वी के हर एक मनुष्य पर पड़ेगा.

BSB

36 So keep watch at all times, and pray that you may have the strength to escape all that is about to happen and to stand before the Son of Man.”

HINCV

36 हमेशा सावधान रहना, प्रार्थना करते रहना कि तुम्हें इन आनेवाली घटनाओं से निकलने के लिए बल प्राप्‍त हो और तुम मनुष्य के पुत्र की उपस्थिति में खड़े हो सको.”

BSB

37 Every day Jesus taught at the temple, but every evening He went out to spend the night on the Mount of Olives.

HINCV

37 दिन के समय प्रभु येशु मंदिर में शिक्षा दिया करते तथा संध्याकाल में वह ज़ैतून पर्वत पर जाकर प्रार्थना करते हुए रात बिताया करते थे.

BSB

38 And early in the morning all the people would come to hear Him at the temple.

HINCV

38 लोग भोर में उनका प्रवचन सुनने मंदिर आ जाया करते थे.

Questions about Luke 21? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.