Luke 20
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 One day as Jesus was teaching the people in the temple courts and proclaiming the gospel, the chief priests and scribes, together with the elders, came up to Him. | HINCV 1 एक दिन जब प्रभु येशु मंदिर में शिक्षा दे रहे तथा सुसमाचार का प्रचार कर रहे थे, प्रधान पुरोहितों तथा शास्त्रियों ने पुरनियों के साथ आकर प्रभु येशु का सामना किया और |
| BSB 2 “Tell us,” they said, “by what authority are You doing these things, and who gave You this authority?” | HINCV 2 उन्होंने उनसे पूछा, “यह बताओ, तुम किस अधिकार से ये सब कर रहे हो? कौन है वह, जिसने तुम्हें यह अधिकार दिया है?” |
| BSB 3 “I will also ask you a question,” Jesus replied. “Tell Me: | HINCV 3 प्रभु येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “एक प्रश्न मैं भी आपसे पूछता हूं: मुझे बताइए, |
| BSB 4 John’s baptism—was it from heaven, or from men?” | HINCV 4 योहन का बपतिस्मा परमेश्वर की ओर से था या मनुष्यों की ओर से?” |
| BSB 5 They deliberated among themselves and said, “If we say, ‘From heaven,’ He will ask, ‘Why did you not believe him?’ | HINCV 5 इस पर वे आपस में विचार-विमर्श करने लगे, “यदि हम कहते हैं, ‘परमेश्वर की ओर से,’ तो वह कहेगा, ‘तब तुमने योहन का विश्वास क्यों नहीं किया?’ |
| BSB 6 But if we say, ‘From men,’ all the people will stone us, for they are convinced that John was a prophet.” | HINCV 6 किंतु यदि हम कहें, ‘मनुष्यों से,’ तब तो जनता हमारा पथराव कर हमें मार डालेगी क्योंकि उनका तो यह पक्का विश्वास है कि योहन एक भविष्यवक्ता थे.” |
| BSB 7 So they answered that they did not know where it was from. | HINCV 7 इसलिये उन्होंने प्रभु येशु को उत्तर दिया, “हम नहीं जानते कि वह बपतिस्मा कहां से था.” |
| BSB 8 And Jesus replied, “Neither will I tell you by what authority I am doing these things.” | HINCV 8 प्रभु येशु ने इसके उत्तर में कहा, “तो मैं भी तुम्हें नहीं बताता कि किस अधिकार से मैं ये काम कर रहा हूं.” |
| BSB 9 Then He proceeded to tell the people this parable: “A man planted a vineyard, rented it out to some tenants, and went away for a long time. | HINCV 9 प्रभु येशु ने भीड़ को यह दृष्टांत सुनाया: “एक व्यक्ति ने एक दाख की बारी लगाई और उसे किसानों को पट्टे पर देकर लंबी यात्रा पर चला गया. |
| BSB 10 At harvest time, he sent a servant to the tenants to collect his share of the fruit of the vineyard. But the tenants beat the servant and sent him away empty-handed. | HINCV 10 फसल तैयार होने पर उसने अपने एक दास को उनके पास भेजा कि वे फसल का एक भाग उसे दे दें किंतु उन किसानों ने उसकी पिटाई कर उसे खाली हाथ ही लौटा दिया. |
| BSB 11 So he sent another servant, but they beat him and treated him shamefully, sending him away empty-handed. | HINCV 11 तब उसने दूसरे दास को उनके पास भेजा. किसानों ने उस दास की भी पिटाई की, उसके साथ शर्मनाक व्यवहार किया और उसे भी खाली हाथ लौटा दिया. |
| BSB 12 Then he sent a third, but they wounded him and threw him out. | HINCV 12 उसने तीसरे दास को उनके पास भेजा. उन्होंने उसे भी घायल कर बाहर फेंक दिया. |
| BSB 13 ‘What shall I do?’ asked the owner of the vineyard. ‘I will send my beloved son. Perhaps they will respect him.’ | HINCV 13 “तब दाख की बारी के स्वामी ने विचार किया: ‘अब मेरा क्या करना सही होगा? मैं अपने प्रिय पुत्र को उनके पास भेजूंगा. ज़रूर वे उसका सम्मान करेंगे.’ |
| BSB 14 But when the tenants saw the son, they discussed it among themselves and said, ‘This is the heir. Let us kill him, and the inheritance will be ours.’ | HINCV 14 “किंतु उसके पुत्र को देख किसानों ने आपस में विचार-विमर्श किया, ‘सुनो, यह तो वारिस है! चलो, इसकी हत्या कर दें जिससे यह संपत्ति ही हमारी हो जाए.’ |
| BSB 15 So they threw him out of the vineyard and killed him. What then will the owner of the vineyard do to them? | HINCV 15 उन्होंने उसे बारी के बाहर निकालकर उसकी हत्या कर दी. “यह बताओ, उद्यान का स्वामी अब उनके साथ क्या करेगा? |
| BSB 16 He will come and kill those tenants and give the vineyard to others.” And when the people heard this, they said, “May such a thing never happen!” | HINCV 16 यही कि वह आएगा और इन किसानों का वध कर बारी अन्य किसानों को सौंप देगा.” यह सुन लोगों ने कहा, “ऐसा कभी न हो!” |
| BSB 17 But Jesus looked directly at them and said, “Then what is the meaning of that which is written: ‘The stone the builders rejected has become the cornerstone’? | HINCV 17 तब उनकी ओर देखकर प्रभु येशु ने उनसे प्रश्न किया, “तो इस लेख का मतलब क्या है: “ ‘राजमिस्त्रियों द्वारा निकम्मी ठहराई शिला ही आधार की शिला बन गई’?” |
| BSB 18 Everyone who falls on this stone will be broken to pieces, but he on whom it falls will be crushed.” | HINCV 18 “हर एक, जो इस पत्थर पर गिरेगा, टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा किंतु जिस किसी पर यह पत्थर गिरेगा उसे कुचलकर चूर्ण बना देगा.” |
| BSB 19 When the scribes and chief priests realized that Jesus had spoken this parable against them, they sought to arrest Him that very hour. But they were afraid of the people. | HINCV 19 फलस्वरूप प्रधान पुरोहित तथा शास्त्री तत्क्षण प्रभु येशु को पकड़ने की योजना में जुट गए, क्योंकि वे यह समझ गए थे कि प्रभु येशु ने उन पर ही यह दृष्टांत कहा है. किंतु उन्हें भीड़ का भय था. |
| BSB 20 So they watched Him closely and sent spies who pretended to be sincere. They were hoping to catch Him in His words in order to hand Him over to the rule and authority of the governor. | HINCV 20 वे प्रभु येशु की गतिविधियों पर दृष्टि रखे हुए थे. उन्होंने प्रभु येशु के पास अपने गुप्तचर भेजे कि वे धर्म का ढोंग कर प्रभु येशु को उनकी ही किसी बात में फंसाकर उन्हें राज्यपाल को सौंप दें. |
| BSB 21 “Teacher,” they inquired, “we know that You speak and teach correctly. You show no partiality but teach the way of God in accordance with the truth. | HINCV 21 गुप्तचरों ने प्रभु येशु से प्रश्न किया, “गुरुवर, यह तो हम जानते हैं कि आपकी बातें तथा शिक्षाएं सही हैं और आप किसी के प्रति पक्षपाती भी नहीं हैं. आप पूरी सच्चाई में परमेश्वर के विषय में शिक्षा दिया करते हैं. |
| BSB 22 Is it lawful for us to pay taxes to Caesar or not?” | HINCV 22 इसलिये यह बताइए कि कयसर को कर देना न्याय संगत है या नहीं?” |
| BSB 23 But Jesus saw through their duplicity and said to them, | HINCV 23 प्रभु येशु ने उनकी चतुराई जानते हुए उनसे कहा. |
| BSB 24 “Show Me a denarius. Whose image and inscription are on it?” “Caesar’s,” they answered. | HINCV 24 “मुझे एक दीनार दिखाओ. इस पर आकृति तथा मुद्रण किसका है?” उन्होंने उत्तर दिया, “कयसर का.” |
| BSB 25 So Jesus told them, “Give to Caesar what is Caesar’s, and to God what is God’s.” | HINCV 25 प्रभु येशु ने उनसे कहा, “तो जो कयसर का है. वह कयसर को और जो परमेश्वर का है, वह परमेश्वर को दो.” |
| BSB 26 And they were unable to trap Him in His words before the people. And amazed at His answer, they fell silent. | HINCV 26 भीड़ की उपस्थिति में वे प्रभु येशु को उनकी बातों के कारण पकड़ने में असफल रहे. प्रभु येशु के इस उत्तर से वे चकित थे और आगे कुछ भी न कह पाए. |
| BSB 27 Then some of the Sadducees, who say there is no resurrection, came to question Him. | HINCV 27 सदूकी समुदाय के कुछ लोग, जो पुनरुत्थान में विश्वास नहीं करते, प्रभु येशु के पास आए. |
| BSB 28 “Teacher,” they said, “Moses wrote for us that if a man’s brother dies and leaves a wife but no children, the man is to marry his brother’s widow and raise up offspring for him. | HINCV 28 उन्होंने उनसे प्रश्न किया, “गुरुवर, हमारे लिए मोशेह के निर्देश हैं यदि किसी निःसंतान पुरुष का पत्नी के रहते हुए निधन हो जाए तो उसका भाई उस स्त्री से विवाह कर अपने भाई के लिए संतान पैदा करे. |
| BSB 29 Now there were seven brothers. The first one married a wife but died childless. | HINCV 29 सात भाई थे. पहले ने विवाह किया और निःसंतान ही उसकी मृत्यु हो गई. |
| BSB 30 Then the second | HINCV 30 तब दूसरे ने |
| BSB 31 and the third married the widow, and in the same way all seven died, leaving no children. | HINCV 31 और फिर तीसरे ने उससे विवाह किया और इस प्रकार सातों ही निःसंतान चल बसे. |
| BSB 32 And last of all, the woman died. | HINCV 32 अंततः उस स्त्री की भी मृत्यु हो गई. |
| BSB 33 So then, in the resurrection, whose wife will she be? For all seven were married to her.” | HINCV 33 अब यह बताइए कि पुनरुत्थान पर वह किसकी पत्नी कहलाएगी? क्योंकि उसका विवाह तो सातों भाइयों से हुआ था.” |
| BSB 34 Jesus answered, “The sons of this age marry and are given in marriage. | HINCV 34 प्रभु येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “विवाह केवल इसी लोक में होते हैं. |
| BSB 35 But those who are considered worthy to share in the age to come and in the resurrection from the dead will neither marry nor be given in marriage. | HINCV 35 वे, जो आनेवाले लोक में प्रवेश तथा मरे हुओं में से जी उठने के योग्य गिने जाते हैं, वैवाहिक अवस्था में प्रवेश नहीं करते. |
| BSB 36 In fact, they can no longer die, because they are like the angels. And since they are sons of the resurrection, they are sons of God. | HINCV 36 जी उठने पर लोग न तो वैवाहिक अवस्था में होंगे और न ही कभी उनकी मृत्यु होगी क्योंकि वहां वे स्वर्गदूतों जैसे होते हैं. जी उठने के परिणामस्वरूप वे परमेश्वर की संतान होंगे. |
| BSB 37 Even Moses demonstrates that the dead are raised, in the passage about the burning bush. For he calls the Lord ‘the God of Abraham, the God of Isaac, and the God of Jacob.’ | HINCV 37 मरे हुओं का जी उठना एक सच्चाई है, इसकी पुष्टि स्वयं मोशेह ने जलती हुई झाड़ी के विवरण में की है, जहां वह प्रभु को अब्राहाम का परमेश्वर, यित्सहाक का परमेश्वर तथा याकोब का परमेश्वर कहते हैं. |
| BSB 38 He is not the God of the dead, but of the living, for to Him all are alive.” | HINCV 38 इसलिये वह मरे हुओं के नहीं, जीवितों के परमेश्वर हैं क्योंकि उनके सामने ये सभी जीवित हैं.” |
| BSB 39 Some of the scribes answered, “Teacher, You have spoken well!” | HINCV 39 कुछ शास्त्रियों ने इसके उत्तर में कहा, “गुरुवर, अति उत्तम उत्तर दिया आपने!” |
| BSB 40 And they did not dare to question Him any further. | HINCV 40 उनमें से किसी को भी अब उनसे किसी भी विषय में प्रश्न करने का साहस न रहा. |
| BSB 41 Then Jesus declared, “How can it be said that the Christ is the Son of David? | HINCV 41 प्रभु येशु ने उनसे प्रश्न किया, “लोग यह क्यों कहते हैं कि मसीह दावीद की संतान हैं, |
| BSB 42 For David himself says in the book of Psalms: ‘The Lord said to my Lord, “Sit at My right hand | HINCV 42 क्योंकि स्वयं दावीद स्तोत्र संहिता में कहते हैं: “ ‘परमेश्वर ने मेरे प्रभु से कहा, “मेरे दायें पक्ष में बैठे रहो, |
| BSB 43 until I make Your enemies a footstool for Your feet.”’ | HINCV 43 मैं तुम्हारे शत्रुओं को तुम्हारे अधीन करूंगा.”’ |
| BSB 44 Thus David calls Him ‘Lord.’ So how can He be David’s son?” | HINCV 44 जब दावीद उन्हें प्रभु कहकर संबोधित करते हैं तब वह दावीद के पुत्र कैसे हुए?” |
| BSB 45 In the hearing of all the people, Jesus said to His disciples, | HINCV 45 सारी भीड़ को सुनते हुए प्रभु येशु ने शिष्यों को संबोधित करते हुए कहा, |
| BSB 46 “Beware of the scribes. They like to walk around in long robes, and they love the greetings in the marketplaces, the chief seats in the synagogues, and the places of honor at banquets. | HINCV 46 “उन शास्त्रियों से सावधान रहना, जो लंबे ढीले लहराते वस्त्र पहने हुए घूमा करते हैं, सार्वजनिक स्थलों पर सम्मानपूर्ण नमस्कार की आशा करते है. वे यहूदी सभागृहों में मुख्य आसन और दावतों में मुख्य स्थान की प्रीति रखते है. |
| BSB 47 They defraud widows of their houses, and for a show make lengthy prayers. These men will receive greater condemnation.” | HINCV 47 वे विधवाओं के घर हड़प जाते हैं तथा मात्र दिखावे के उद्देश्य से लम्बी-लम्बी प्रार्थनाएं करते हैं. कठोर होगा इनका दंड!” |
Questions about Luke 20? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.