Luke 20

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 One day as Jesus was teaching the people in the temple courts and proclaiming the gospel, the chief priests and scribes, together with the elders, came up to Him.

HINIRV

1 एक दिन ऐसा हुआ कि जब वह मन्दिर में लोगों को उपदेश देता और सुसमाचार सुना रहा था, तो प्रधान याजक और शास्त्री, प्राचीनों के साथ पास आकर खड़े हुए।

BSB

2 “Tell us,” they said, “by what authority are You doing these things, and who gave You this authority?”

HINIRV

2 और कहने लगे, “हमें बता, तू इन कामों को किस अधिकार से करता है, और वह कौन है, जिसने तुझे यह अधिकार दिया है?”

BSB

3 “I will also ask you a question,” Jesus replied. “Tell Me:

HINIRV

3 उसने उनको उत्तर दिया, “मैं भी तुम से एक बात पूछता हूँ; मुझे बताओ

BSB

4 John’s baptism—was it from heaven, or from men?”

HINIRV

4 यूहन्ना का बपतिस्मा स्वर्ग की ओर से था या मनुष्यों की ओर से था?”

BSB

5 They deliberated among themselves and said, “If we say, ‘From heaven,’ He will ask, ‘Why did you not believe him?’

HINIRV

5 तब वे आपस में कहने लगे, “यदि हम कहें, ‘स्वर्ग की ओर से,’ तो वह कहेगा; ‘फिर तुम ने उस पर विश्वास क्यों नहीं किया?’

BSB

6 But if we say, ‘From men,’ all the people will stone us, for they are convinced that John was a prophet.”

HINIRV

6 और यदि हम कहें, ‘मनुष्यों की ओर से,’ तो सब लोग हमें पथराव करेंगे, क्योंकि वे सचमुच जानते हैं, कि यूहन्ना भविष्यद्वक्ता था।”

BSB

7 So they answered that they did not know where it was from.

HINIRV

7 अतः उन्होंने उत्तर दिया, “हम नहीं जानते, कि वह किसकी ओर से था।”

BSB

8 And Jesus replied, “Neither will I tell you by what authority I am doing these things.”

HINIRV

8 यीशु ने उनसे कहा, “तो मैं भी तुम्हें नहीं बताता कि मैं ये काम किस अधिकार से करता हूँ।”

BSB

9 Then He proceeded to tell the people this parable: “A man planted a vineyard, rented it out to some tenants, and went away for a long time.

HINIRV

9 तब वह लोगों से यह दृष्टान्त कहने लगा, “किसी मनुष्य ने दाख की बारी लगाई, और किसानों को उसका ठेका दे दिया और बहुत दिनों के लिये परदेश चला गया। (मर. 12:1-12, मत्ती 21:33-46)

BSB

10 At harvest time, he sent a servant to the tenants to collect his share of the fruit of the vineyard. But the tenants beat the servant and sent him away empty-handed.

HINIRV

10 नियुक्त समय पर उसने किसानों के पास एक दास को भेजा, कि वे दाख की बारी के कुछ फलों का भाग उसे दें, पर किसानों ने उसे पीटकर खाली हाथ लौटा दिया।

BSB

11 So he sent another servant, but they beat him and treated him shamefully, sending him away empty-handed.

HINIRV

11 फिर उसने एक और दास को भेजा, ओर उन्होंने उसे भी पीटकर और उसका अपमान करके खाली हाथ लौटा दिया।

BSB

12 Then he sent a third, but they wounded him and threw him out.

HINIRV

12 फिर उसने तीसरा भेजा, और उन्होंने उसे भी घायल करके निकाल दिया।

BSB

13 ‘What shall I do?’ asked the owner of the vineyard. ‘I will send my beloved son. Perhaps they will respect him.’

HINIRV

13 तब दाख की बारी के स्वामी ने कहा, ‘मैं क्या करूँ? मैं अपने प्रिय पुत्र को भेजूँगा, क्या जाने वे उसका आदर करें।’

BSB

14 But when the tenants saw the son, they discussed it among themselves and said, ‘This is the heir. Let us kill him, and the inheritance will be ours.’

HINIRV

14 जब किसानों ने उसे देखा तो आपस में विचार करने लगे, ‘यह तो वारिस है; आओ, हम उसे मार डालें, कि विरासत हमारी हो जाए।’

BSB

15 So they threw him out of the vineyard and killed him. What then will the owner of the vineyard do to them?

HINIRV

15 और उन्होंने उसे दाख की बारी से बाहर निकालकर मार डाला: इसलिए दाख की बारी का स्वामी उनके साथ क्या करेगा?

BSB

16 He will come and kill those tenants and give the vineyard to others.” And when the people heard this, they said, “May such a thing never happen!”

HINIRV

16 “वह आकर उन किसानों को नाश करेगा, और दाख की बारी दूसरों को सौंपेगा।” यह सुनकर उन्होंने कहा, “परमेश्वर ऐसा न करे।”

BSB

17 But Jesus looked directly at them and said, “Then what is the meaning of that which is written: ‘The stone the builders rejected has become the cornerstone’?

HINIRV

17 उसने उनकी ओर देखकर कहा, “फिर यह क्या लिखा है: ‘जिस पत्थर को राजमिस्त्रियों ने निकम्मा ठहराया था, वही कोने का सिरा हो गया।’ (भज. 118:22,23)

BSB

18 Everyone who falls on this stone will be broken to pieces, but he on whom it falls will be crushed.”

HINIRV

18 “जो कोई उस पत्थर पर गिरेगा वह चकनाचूर हो जाएगा, और जिस पर वह गिरेगा, उसको पीस डालेगा।” (दानि. 2:34,35)

BSB

19 When the scribes and chief priests realized that Jesus had spoken this parable against them, they sought to arrest Him that very hour. But they were afraid of the people.

HINIRV

19 उसी घड़ी शास्त्रियों और प्रधान याजकों ने उसे पकड़ना चाहा, क्योंकि समझ गए थे, कि उसने उनके विरुद्ध दृष्टान्त कहा, परन्तु वे लोगों से डरे।

BSB

20 So they watched Him closely and sent spies who pretended to be sincere. They were hoping to catch Him in His words in order to hand Him over to the rule and authority of the governor.

HINIRV

20 और वे उसकी ताक में लगे और भेदिए भेजे, कि धर्मी का भेष धरकर उसकी कोई न कोई बात पकड़ें, कि उसे राज्यपाल के हाथ और अधिकार में सौंप दें।

BSB

21 “Teacher,” they inquired, “we know that You speak and teach correctly. You show no partiality but teach the way of God in accordance with the truth.

HINIRV

21 उन्होंने उससे यह पूछा, “हे गुरु, हम जानते हैं कि तू ठीक कहता, और सिखाता भी है, और किसी का पक्षपात नहीं करता; वरन् परमेश्वर का मार्ग सच्चाई से बताता है।

BSB

22 Is it lawful for us to pay taxes to Caesar or not?”

HINIRV

22 क्या हमें कैसर को कर देना उचित है, कि नहीं?”

BSB

23 But Jesus saw through their duplicity and said to them,

HINIRV

23 उसने उनकी चतुराई को ताड़कर उनसे कहा,

BSB

24 “Show Me a denarius. Whose image and inscription are on it?” “Caesar’s,” they answered.

HINIRV

24 “एक दीनार मुझे दिखाओ। इस पर किसकी छाप और नाम है?” उन्होंने कहा, “कैसर का।”

BSB

25 So Jesus told them, “Give to Caesar what is Caesar’s, and to God what is God’s.”

HINIRV

25 उसने उनसे कहा, “तो जो कैसर का है, वह कैसर को दो और जो परमेश्वर का है, वह परमेश्वर को दो।”

BSB

26 And they were unable to trap Him in His words before the people. And amazed at His answer, they fell silent.

HINIRV

26 वे लोगों के सामने उस बात को पकड़ न सके, वरन् उसके उत्तर से अचम्भित होकर चुप रह गए।

BSB

27 Then some of the Sadducees, who say there is no resurrection, came to question Him.

HINIRV

27 फिर सदूकी जो कहते हैं, कि मरे हुओं का जी उठना है ही नहीं, उनमें से कुछ ने उसके पास आकर पूछा।

BSB

28 “Teacher,” they said, “Moses wrote for us that if a man’s brother dies and leaves a wife but no children, the man is to marry his brother’s widow and raise up offspring for him.

HINIRV

28 “हे गुरु, मूसा ने हमारे लिये यह लिखा है, ‘यदि किसी का भाई अपनी पत्नी के रहते हुए बिना सन्तान मर जाए, तो उसका भाई उसकी पत्नी से विवाह कर ले, और अपने भाई के लिये वंश उत्पन्न करे।’ (उत्प. 38:8, व्यव. 25:5)

BSB

29 Now there were seven brothers. The first one married a wife but died childless.

HINIRV

29 अतः सात भाई थे, पहला भाई विवाह करके बिना सन्तान मर गया।

BSB

30 Then the second

HINIRV

30 फिर दूसरे,

BSB

31 and the third married the widow, and in the same way all seven died, leaving no children.

HINIRV

31 और तीसरे ने भी उस स्त्री से विवाह कर लिया। इसी रीति से सातों बिना सन्तान मर गए।

BSB

32 And last of all, the woman died.

HINIRV

32 सब के पीछे वह स्त्री भी मर गई।

BSB

33 So then, in the resurrection, whose wife will she be? For all seven were married to her.”

HINIRV

33 अतः जी उठने पर वह उनमें से किसकी पत्नी होगी, क्योंकि वह सातों की पत्नी रह चुकी थी।”

BSB

34 Jesus answered, “The sons of this age marry and are given in marriage.

HINIRV

34 यीशु ने उनसे कहा, “इस युग के सन्तानों में तो विवाह-शादी होती है,

BSB

35 But those who are considered worthy to share in the age to come and in the resurrection from the dead will neither marry nor be given in marriage.

HINIRV

35 पर जो लोग इस योग्य ठहरेंगे, की उस युग को और मरे हुओं में से जी उठना प्राप्त करें, उनमें विवाह-शादी न होगी।

BSB

36 In fact, they can no longer die, because they are like the angels. And since they are sons of the resurrection, they are sons of God.

HINIRV

36 वे फिर मरने के भी नहीं; क्योंकि वे स्वर्गदूतों के समान होंगे, और पुनरुत्थान की सन्तान होने से परमेश्वर के भी सन्तान होंगे।

BSB

37 Even Moses demonstrates that the dead are raised, in the passage about the burning bush. For he calls the Lord ‘the God of Abraham, the God of Isaac, and the God of Jacob.’

HINIRV

37 परन्तु इस बात को कि मरे हुए जी उठते हैं, मूसा ने भी झाड़ी की कथा में प्रगट की है, वह प्रभु को ‘अब्राहम का परमेश्वर, और इसहाक का परमेश्वर, और याकूब का परमेश्वर’ कहता है। (निर्ग. 3:2, निर्ग. 3:6)

BSB

38 He is not the God of the dead, but of the living, for to Him all are alive.”

HINIRV

38 परमेश्वर तो मुर्दों का नहीं परन्तु जीवितों का परमेश्वर है: क्योंकि उसके निकट सब जीवित हैं।”

BSB

39 Some of the scribes answered, “Teacher, You have spoken well!”

HINIRV

39 तब यह सुनकर शास्त्रियों में से कितनों ने कहा, “हे गुरु, तूने अच्छा कहा।”

BSB

40 And they did not dare to question Him any further.

HINIRV

40 और उन्हें फिर उससे कुछ और पूछने का साहस न हुआ ।

BSB

41 Then Jesus declared, “How can it be said that the Christ is the Son of David?

HINIRV

41 फिर उसने उनसे पूछा, “मसीह को दाऊद की सन्तान कैसे कहते हैं?

BSB

42 For David himself says in the book of Psalms: ‘The Lord said to my Lord, “Sit at My right hand

HINIRV

42 दाऊद आप भजन संहिता की पुस्तक में कहता है: ‘प्रभु ने मेरे प्रभु से कहा, मेरे दाहिने बैठ,

BSB

43 until I make Your enemies a footstool for Your feet.”’

HINIRV

43 जब तक कि मैं तेरे बैरियों को तेरे पाँवों तले की चौकी न कर दूँ।’

BSB

44 Thus David calls Him ‘Lord.’ So how can He be David’s son?”

HINIRV

44 दाऊद तो उसे प्रभु कहता है; तो फिर वह उसकी सन्तान कैसे ठहरा?”

BSB

45 In the hearing of all the people, Jesus said to His disciples,

HINIRV

45 जब सब लोग सुन रहे थे, तो उसने अपने चेलों से कहा।

BSB

46 “Beware of the scribes. They like to walk around in long robes, and they love the greetings in the marketplaces, the chief seats in the synagogues, and the places of honor at banquets.

HINIRV

46 “शास्त्रियों से सावधान रहो, जिनको लम्बे-लम्बे वस्त्र पहने हुए फिरना अच्छा लगता है, और जिन्हें बाजारों में नमस्कार, और आराधनालयों में मुख्य आसन और भोज में मुख्य स्थान प्रिय लगते हैं।

BSB

47 They defraud widows of their houses, and for a show make lengthy prayers. These men will receive greater condemnation.”

HINIRV

47 वे विधवाओं के घर खा जाते हैं, और दिखाने के लिये बड़ी देर तक प्रार्थना करते रहते हैं, ये बहुत ही दण्ड पाएँगे।”

Questions about Luke 20? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.