Luke 21

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then Jesus looked up and saw the rich putting their gifts into the treasury,

HINIRV

1 फिर उसने आँख उठाकर धनवानों को अपना-अपना दान भण्डार में डालते हुए देखा।

BSB

2 and He saw a poor widow put in two small copper coins.

HINIRV

2 और उसने एक कंगाल विधवा को भी उसमें दो दमड़ियाँ डालते हुए देखा।

BSB

3 “Truly I tell you,” He said, “this poor widow has put in more than all the others.

HINIRV

3 तब उसने कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ कि इस कंगाल विधवा ने सबसे बढ़कर डाला है।

BSB

4 For they all contributed out of their surplus, but she out of her poverty has put in all she had to live on.”

HINIRV

4 क्योंकि उन सब ने अपनी-अपनी बढ़ती में से दान में कुछ डाला है, परन्तु इसने अपनी घटी में से अपनी सारी जीविका डाल दी है।”

BSB

5 As some of the disciples were remarking how the temple was adorned with beautiful stones and consecrated gifts, Jesus said,

HINIRV

5 जब कितने लोग मन्दिर के विषय में कह रहे थे, कि वह कैसे सुन्दर पत्थरों और भेंट की वस्तुओं से संवारा गया है, तो उसने कहा,

BSB

6 “As for what you see here, the time will come when not one stone will be left on another; every one will be thrown down.”

HINIRV

6 “वे दिन आएँगे, जिनमें यह सब जो तुम देखते हो, उनमें से यहाँ किसी पत्थर पर पत्थर भी न छूटेगा, जो ढाया न जाएगा।”

BSB

7 “Teacher,” they asked, “when will these things happen? And what will be the sign that they are about to take place?”

HINIRV

7 उन्होंने उससे पूछा, “हे गुरु, यह सब कब होगा? और ये बातें जब पूरी होने पर होंगी, तो उस समय का क्या चिन्ह होगा?”

BSB

8 Jesus answered, “See to it that you are not deceived. For many will come in My name, claiming, ‘I am He,’ and, ‘The time is near.’ Do not follow them.

HINIRV

8 उसने कहा, “सावधान रहो, कि भरमाए न जाओ, क्योंकि बहुत से मेरे नाम से आकर कहेंगे, कि मैं वही हूँ; और यह भी कि समय निकट आ पहुँचा है: तुम उनके पीछे न चले जाना। (1 यूह. 4:1, मर. 13:21,23)

BSB

9 When you hear of wars and rebellions, do not be alarmed. These things must happen first, but the end is not imminent.”

HINIRV

9 और जब तुम लड़ाइयों और बलवों की चर्चा सुनो, तो घबरा न जाना; क्योंकि इनका पहले होना अवश्य है; परन्तु उस समय तुरन्त अन्त न होगा।”

BSB

10 Then He told them, “Nation will rise against nation, and kingdom against kingdom.

HINIRV

10 तब उसने उनसे कहा, “जाति पर जाति और राज्य पर राज्य चढ़ाई करेगा। (2 इति. 15:5,6, यशा. 19:2)

BSB

11 There will be great earthquakes, famines, and pestilences in various places, along with fearful sights and great signs from heaven.

HINIRV

11 और बड़े-बड़े भूकम्प होंगे, और जगह-जगह अकाल और महामारियाँ पड़ेंगी, और आकाश में भयंकर बातें और बड़े-बड़े चिन्ह प्रगट होंगे।

BSB

12 But before all this, they will seize you and persecute you. On account of My name they will deliver you to the synagogues and prisons, and they will bring you before kings and governors.

HINIRV

12 परन्तु इन सब बातों से पहले वे मेरे नाम के कारण तुम्हें पकड़ेंगे, और सताएँगे, और आराधनालयों में सौंपेंगे, और बन्दीगृह में डलवाएँगे, और राजाओं और राज्यपालों के सामने ले जाएँगे।

BSB

13 This will be your opportunity to serve as witnesses.

HINIRV

13 पर यह तुम्हारे लिये गवाही देने का अवसर हो जाएगा।

BSB

14 So make up your mind not to worry beforehand how to defend yourselves.

HINIRV

14 इसलिए अपने-अपने मन में ठान रखो कि हम पहले से उत्तर देने की चिन्ता न करेंगे।

BSB

15 For I will give you speech and wisdom that none of your adversaries will be able to resist or contradict.

HINIRV

15 क्योंकि मैं तुम्हें ऐसा बोल और बुद्धि दूँगा, कि तुम्हारे सब विरोधी सामना या खण्डन न कर सकेंगे।

BSB

16 You will be betrayed even by parents and brothers and relatives and friends, and some of you will be put to death.

HINIRV

16 और तुम्हारे माता-पिता और भाई और कुटुम्ब, और मित्र भी तुम्हें पकड़वाएँगे; यहाँ तक कि तुम में से कितनों को मरवा डालेंगे।

BSB

17 And you will be hated by everyone because of My name.

HINIRV

17 और मेरे नाम के कारण सब लोग तुम से बैर करेंगे।

BSB

18 Yet not even a hair of your head will perish.

HINIRV

18 परन्तु तुम्हारे सिर का एक बाल भी बाँका न होगा । (मत्ती 10:30, लूका 12:7)

BSB

19 By your patient endurance you will gain your souls.

HINIRV

19 अपने धीरज से तुम अपने प्राणों को बचाए रखोगे।

BSB

20 But when you see Jerusalem surrounded by armies, you will know that her desolation is near.

HINIRV

20 “जब तुम यरूशलेम को सेनाओं से घिरा हुआ देखो, तो जान लेना कि उसका उजड़ जाना निकट है।

BSB

21 Then let those who are in Judea flee to the mountains, let those in the city get out, and let those in the country stay out of the city.

HINIRV

21 तब जो यहूदिया में हों वह पहाड़ों पर भाग जाएँ, और जो यरूशलेम के भीतर हों वे बाहर निकल जाएँ; और जो गाँवों में हो वे उसमें न जाएँ।

BSB

22 For these are the days of vengeance, to fulfill all that is written.

HINIRV

22 क्योंकि यह पलटा लेने के ऐसे दिन होंगे, जिनमें लिखी हुई सब बातें पूरी हो जाएँगी। (व्यव. 32:35, यिर्म. 46:10)

BSB

23 How miserable those days will be for pregnant and nursing mothers! For there will be great distress upon the land and wrath against this people.

HINIRV

23 उन दिनों में जो गर्भवती और दूध पिलाती होंगी, उनके लिये हाय, हाय! क्योंकि देश में बड़ा क्लेश और इन लोगों पर बड़ी आपत्ति होगी।

BSB

24 They will fall by the edge of the sword and be led captive into all the nations. And Jerusalem will be trodden down by the Gentiles, until the times of the Gentiles are fulfilled.

HINIRV

24 वे तलवार के कौर हो जाएँगे, और सब देशों के लोगों में बन्धुए होकर पहुँचाए जाएँगे, और जब तक अन्यजातियों का समय पूरा न हो, तब तक यरूशलेम अन्यजातियों से रौंदा जाएगा। (एज्रा 9:7, भज. 79:1, यशा. 63:18, यिर्म. 21:7, दानि. 9:26)

BSB

25 There will be signs in the sun and moon and stars, and on the earth dismay among the nations, bewildered by the roaring of the sea and the surging of the waves.

HINIRV

25 “और सूरज और चाँद और तारों में चिन्ह दिखाई देंगे, और पृथ्वी पर, देश-देश के लोगों को संकट होगा; क्योंकि वे समुद्र के गरजने और लहरों के कोलाहल से घबरा जाएँगे। (भज. 46:2,3, भज. 65:7, यशा. 13:10, यशा. 24:19, यहे. 32:7, योए. 2:30)

BSB

26 Men will faint from fear and anxiety over what is coming upon the earth, for the powers of the heavens will be shaken.

HINIRV

26 और भय के कारण और संसार पर आनेवाली घटनाओं की बाँट देखते-देखते लोगों के जी में जी न रहेगा क्योंकि आकाश की शक्तियाँ हिलाई जाएँगी। (लैव्य. 26:36, हाग्गै 2:6, हाग्गै 2:21)

BSB

27 At that time they will see the Son of Man coming in a cloud with power and great glory.

HINIRV

27 तब वे मनुष्य के पुत्र को सामर्थ्य और बड़ी महिमा के साथ बादल पर आते देखेंगे। (प्रका. 1:7, दानि. 7:13)

BSB

28 When these things begin to happen, stand up and lift up your heads, because your redemption is drawing near.”

HINIRV

28 जब ये बातें होने लगें, तो सीधे होकर अपने सिर ऊपर उठाना; क्योंकि तुम्हारा छुटकारा निकट होगा।”

BSB

29 Then Jesus told them a parable: “Look at the fig tree and all the trees.

HINIRV

29 उसने उनसे एक दृष्टान्त भी कहा, “अंजीर के पेड़ और सब पेड़ों को देखो।

BSB

30 When they sprout leaves, you can see for yourselves and know that summer is near.

HINIRV

30 ज्यों ही उनकी कोंपलें निकलती हैं, तो तुम देखकर आप ही जान लेते हो, कि ग्रीष्मकाल निकट है।

BSB

31 So also, when you see these things happening, know that the kingdom of God is near.

HINIRV

31 इसी रीति से जब तुम ये बातें होते देखो, तब जान लो कि परमेश्वर का राज्य निकट है।

BSB

32 Truly I tell you, this generation will not pass away until all these things have happened.

HINIRV

32 मैं तुम से सच कहता हूँ, कि जब तक ये सब बातें न हो लें, तब तक इस पीढ़ी का कदापि अन्त न होगा।

BSB

33 Heaven and earth will pass away, but My words will never pass away.

HINIRV

33 आकाश और पृथ्वी टल जाएँगे, परन्तु मेरी बातें कभी न टलेंगी।

BSB

34 But watch yourselves, or your hearts will be weighed down by dissipation, drunkenness, and the worries of life—and that day will spring upon you suddenly like a snare.

HINIRV

34 “इसलिए सावधान रहो, ऐसा न हो कि तुम्हारे मन खुमार और मतवालेपन, और इस जीवन की चिन्ताओं से सुस्त हो जाएँ, और वह दिन तुम पर फंदे के समान अचानक आ पड़े।

BSB

35 For it will come upon all who dwell on the face of all the earth.

HINIRV

35 क्योंकि वह सारी पृथ्वी के सब रहनेवालों पर इसी प्रकार आ पड़ेगा। (प्रका. 3:3, लूका 12:40)

BSB

36 So keep watch at all times, and pray that you may have the strength to escape all that is about to happen and to stand before the Son of Man.”

HINIRV

36 इसलिए जागते रहो और हर समय प्रार्थना करते रहो कि तुम इन सब आनेवाली घटनाओं से बचने, और मनुष्य के पुत्र के सामने खड़े होने के योग्य बनो।”

BSB

37 Every day Jesus taught at the temple, but every evening He went out to spend the night on the Mount of Olives.

HINIRV

37 और वह दिन को मन्दिर में उपदेश करता था; और रात को बाहर जाकर जैतून नाम पहाड़ पर रहा करता था।

BSB

38 And early in the morning all the people would come to hear Him at the temple.

HINIRV

38 और भोर को तड़के सब लोग उसकी सुनने के लिये मन्दिर में उसके पास आया करते थे।

Questions about Luke 21? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.