Luke 22
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Now the Feast of Unleavened Bread, called the Passover, was approaching, | HINIRV 1 अख़मीरी रोटी का पर्व जो फसह कहलाता है, निकट था। |
| BSB 2 and the chief priests and scribes were looking for a way to put Jesus to death, for they feared the people. | HINIRV 2 और प्रधान याजक और शास्त्री इस बात की खोज में थे कि उसको कैसे मार डालें, पर वे लोगों से डरते थे। |
| BSB 3 Then Satan entered Judas Iscariot, who was one of the Twelve. | HINIRV 3 और शैतान यहूदा में समाया, जो इस्करियोती कहलाता और बारह चेलों में गिना जाता था। |
| BSB 4 And Judas went to discuss with the chief priests and temple officers how he might betray Jesus to them. | HINIRV 4 उसने जाकर प्रधान याजकों और पहरुओं के सरदारों के साथ बातचीत की, कि उसको किस प्रकार उनके हाथ पकड़वाए। |
| BSB 5 They were delighted and agreed to give him money. | HINIRV 5 वे आनन्दित हुए, और उसे रुपये देने का वचन दिया। |
| BSB 6 Judas consented, and began to look for an opportunity to betray Jesus to them in the absence of a crowd. | HINIRV 6 उसने मान लिया, और अवसर ढूँढ़ने लगा, कि बिना उपद्रव के उसे उनके हाथ पकड़वा दे। |
| BSB 7 Then came the day of Unleavened Bread on which the Passover lamb was to be sacrificed. | HINIRV 7 तब अख़मीरी रोटी के पर्व का दिन आया, जिसमें फसह का मेम्ना बलि करना अवश्य था। (निर्ग. 12:3,6,8,14) |
| BSB 8 Jesus sent Peter and John, saying, “Go and make preparations for us to eat the Passover.” | HINIRV 8 और यीशु ने पतरस और यूहन्ना को यह कहकर भेजा, “जाकर हमारे खाने के लिये फसह तैयार करो।” |
| BSB 9 “Where do You want us to prepare it?” they asked. | HINIRV 9 उन्होंने उससे पूछा, “तू कहाँ चाहता है, कि हम तैयार करें?” |
| BSB 10 He answered, “When you enter the city, a man carrying a jug of water will meet you. Follow him to the house he enters, | HINIRV 10 उसने उनसे कहा, “देखो, नगर में प्रवेश करते ही एक मनुष्य जल का घड़ा उठाए हुए तुम्हें मिलेगा, जिस घर में वह जाए; तुम उसके पीछे चले जाना, |
| BSB 11 and say to the owner of that house, ‘The Teacher asks: Where is the guest room, where I may eat the Passover with My disciples?’ | HINIRV 11 और उस घर के स्वामी से कहो, ‘गुरु तुझ से कहता है; कि वह पाहुनशाला कहाँ है जिसमें मैं अपने चेलों के साथ फसह खाऊँ?’ |
| BSB 12 And he will show you a large upper room, already furnished. Make preparations there.” | HINIRV 12 वह तुम्हें एक सजी-सजाई बड़ी अटारी दिखा देगा; वहाँ तैयारी करना।” |
| BSB 13 So they went and found it just as Jesus had told them. And they prepared the Passover. | HINIRV 13 उन्होंने जाकर, जैसा उसने उनसे कहा था, वैसा ही पाया, और फसह तैयार किया। |
| BSB 14 When the hour had come, Jesus reclined at the table with His apostles. | HINIRV 14 जब घड़ी पहुँची, तो वह प्रेरितों के साथ भोजन करने बैठा। |
| BSB 15 And He said to them, “I have eagerly desired to eat this Passover with you before My suffering. | HINIRV 15 और उसने उनसे कहा, “मुझे बड़ी लालसा थी, कि दुःख भोगने से पहले यह फसह तुम्हारे साथ खाऊँ। |
| BSB 16 For I tell you that I will not eat it again until it is fulfilled in the kingdom of God.” | HINIRV 16 क्योंकि मैं तुम से कहता हूँ, कि जब तक वह परमेश्वर के राज्य में पूरा न हो तब तक मैं उसे कभी न खाऊँगा।” |
| BSB 17 After taking the cup, He gave thanks and said, “Take this and divide it among yourselves. | HINIRV 17 तब उसने कटोरा लेकर धन्यवाद किया और कहा, “इसको लो और आपस में बाँट लो। |
| BSB 18 For I tell you that I will not drink of the fruit of the vine from now on until the kingdom of God comes.” | HINIRV 18 क्योंकि मैं तुम से कहता हूँ, कि जब तक परमेश्वर का राज्य न आए तब तक मैं दाखरस अब से कभी न पीऊँगा।” |
| BSB 19 And He took the bread, gave thanks and broke it, and gave it to them, saying, “This is My body, given for you; do this in remembrance of Me.” | HINIRV 19 फिर उसने रोटी ली, और धन्यवाद करके तोड़ी, और उनको यह कहते हुए दी, “यह मेरी देह है, जो तुम्हारे लिये दी जाती है: मेरे स्मरण के लिये यही किया करो।” |
| BSB 20 In the same way, after supper He took the cup, saying, “This cup is the new covenant in My blood, which is poured out for you. | HINIRV 20 इसी रीति से उसने भोजन के बाद कटोरा भी यह कहते हुए दिया, “यह कटोरा मेरे उस लहू में जो तुम्हारे लिये बहाया जाता है नई वाचा है। (निर्ग. 24:8, 1 कुरि. 11:25, मत्ती 26:28, जक. 9:11) |
| BSB 21 Look! The hand of My betrayer is with Mine on the table. | HINIRV 21 पर देखो, मेरे पकड़वानेवाले का हाथ मेरे साथ मेज पर है। (भज. 41:9) |
| BSB 22 Indeed, the Son of Man will go as it has been determined, but woe to that man who betrays Him.” | HINIRV 22 क्योंकि मनुष्य का पुत्र तो जैसा उसके लिये ठहराया गया, जाता ही है, पर हाय उस मनुष्य पर, जिसके द्वारा वह पकड़वाया जाता है!” |
| BSB 23 Then they began to question among themselves which of them was going to do this. | HINIRV 23 तब वे आपस में पूछताछ करने लगे, “हम में से कौन है, जो यह काम करेगा?” |
| BSB 24 A dispute also arose among the disciples as to which of them should be considered the greatest. | HINIRV 24 उनमें यह वाद-विवाद भी हुआ; कि हम में से कौन बड़ा समझा जाता है? |
| BSB 25 So Jesus declared, “The kings of the Gentiles lord it over them, and those in authority over them call themselves benefactors. | HINIRV 25 उसने उनसे कहा, “अन्यजातियों के राजा उन पर प्रभुता करते हैं; और जो उन पर अधिकार रखते हैं, वे उपकारक कहलाते हैं। |
| BSB 26 But you shall not be like them. Instead, the greatest among you should be like the youngest, and the one who leads like the one who serves. | HINIRV 26 परन्तु तुम ऐसे न होना; वरन् जो तुम में बड़ा है, वह छोटे के समान और जो प्रधान है, वह सेवक के समान बने। |
| BSB 27 For who is greater, the one who reclines at the table or the one who serves? Is it not the one who reclines? But I am among you as one who serves. | HINIRV 27 क्योंकि बड़ा कौन है; वह जो भोजन पर बैठा है, या वह जो सेवा करता है? क्या वह नहीं जो भोजन पर बैठा है? पर मैं तुम्हारे बीच में सेवक के समान हूँ। |
| BSB 28 You are the ones who have stood by Me in My trials. | HINIRV 28 “परन्तु तुम वह हो, जो मेरी परीक्षाओं में लगातार मेरे साथ रहे; |
| BSB 29 And I bestow on you a kingdom, just as My Father has bestowed one on Me, | HINIRV 29 और जैसे मेरे पिता ने मेरे लिये एक राज्य ठहराया है, वैसे ही मैं भी तुम्हारे लिये ठहराता हूँ। |
| BSB 30 so that you may eat and drink at My table in My kingdom and sit on thrones, judging the twelve tribes of Israel. | HINIRV 30 ताकि तुम मेरे राज्य में मेरी मेज पर खाओ-पीओ; वरन् सिंहासनों पर बैठकर इस्राएल के बारह गोत्रों का न्याय करो। |
| BSB 31 Simon, Simon, Satan has asked to sift all of you like wheat. | HINIRV 31 “शमौन, हे शमौन, शैतान ने तुम लोगों को माँग लिया है कि गेहूँ के समान फटके । |
| BSB 32 But I have prayed for you, Simon, that your faith will not fail. And when you have turned back, strengthen your brothers.” | HINIRV 32 परन्तु मैंने तेरे लिये विनती की, कि तेरा विश्वास जाता न रहे और जब तू फिरे, तो अपने भाइयों को स्थिर करना।” |
| BSB 33 “Lord,” said Peter, “I am ready to go with You even to prison and to death.” | HINIRV 33 उसने उससे कहा, “हे प्रभु, मैं तेरे साथ बन्दीगृह जाने, वरन् मरने को भी तैयार हूँ।” |
| BSB 34 But Jesus replied, “I tell you, Peter, the rooster will not crow today until you have denied three times that you know Me.” | HINIRV 34 उसने कहा, “हे पतरस मैं तुझ से कहता हूँ, कि आज मुर्गा बाँग देगा जब तक तू तीन बार मेरा इन्कार न कर लेगा कि मैं उसे नहीं जानता।” |
| BSB 35 Then Jesus asked them, “When I sent you out without purse or bag or sandals, did you lack anything?” “Nothing,” they answered. | HINIRV 35 और उसने उनसे कहा, “जब मैंने तुम्हें बटुए, और झोली, और जूते बिना भेजा था, तो क्या तुम को किसी वस्तु की घटी हुई थी?” उन्होंने कहा, “किसी वस्तु की नहीं।” |
| BSB 36 “Now, however,” He told them, “the one with a purse should take it, and likewise a bag; and the one without a sword should sell his cloak and buy one. | HINIRV 36 उसने उनसे कहा, “परन्तु अब जिसके पास बटुआ हो वह उसे ले, और वैसे ही झोली भी, और जिसके पास तलवार न हो वह अपने कपड़े बेचकर एक मोल ले। |
| BSB 37 For I tell you that this Scripture must be fulfilled in Me: ‘And He was numbered with the transgressors.’ For what is written about Me is reaching its fulfillment.” | HINIRV 37 क्योंकि मैं तुम से कहता हूँ, कि यह जो लिखा है, ‘वह अपराधी के साथ गिना गया,’ उसका मुझ में पूरा होना अवश्य है; क्योंकि मेरे विषय की बातें पूरी होने पर हैं।” (गला. 3:13, 2 कुरि. 5:21, यशा. 53:12) |
| BSB 38 So they said, “Look, Lord, here are two swords.” “That is enough,” He answered. | HINIRV 38 उन्होंने कहा, “हे प्रभु, देख, यहाँ दो तलवारें हैं।” उसने उनसे कहा, “बहुत हैं।” |
| BSB 39 Jesus went out as usual to the Mount of Olives, and the disciples followed Him. | HINIRV 39 तब वह बाहर निकलकर अपनी रीति के अनुसार जैतून के पहाड़ पर गया, और चेले उसके पीछे हो लिए। |
| BSB 40 When He came to the place, He told them, “Pray that you will not enter into temptation.” | HINIRV 40 उस जगह पहुँचकर उसने उनसे कहा, “प्रार्थना करो, कि तुम परीक्षा में न पड़ो।” |
| BSB 41 And He withdrew about a stone’s throw beyond them, where He knelt down and prayed, | HINIRV 41 और वह आप उनसे अलग एक ढेला फेंकने की दूरी भर गया, और घुटने टेककर प्रार्थना करने लगा। |
| BSB 42 “Father, if You are willing, take this cup from Me. Yet not My will, but Yours be done.” | HINIRV 42 “हे पिता यदि तू चाहे तो इस कटोरे को मेरे पास से हटा ले, फिर भी मेरी नहीं परन्तु तेरी ही इच्छा पूरी हो।” |
| BSB 43 Then an angel from heaven appeared to Him and strengthened Him. | HINIRV 43 तब स्वर्ग से एक दूत उसको दिखाई दिया जो उसे सामर्थ्य देता था । |
| BSB 44 And in His anguish, He prayed more earnestly, and His sweat became like drops of blood falling to the ground. | HINIRV 44 और वह अत्यन्त संकट में व्याकुल होकर और भी हार्दिक वेदना से प्रार्थना करने लगा; और उसका पसीना मानो लहू की बड़ी-बड़ी बूँदों के समान भूमि पर गिर रहा था। |
| BSB 45 When Jesus rose from prayer and returned to the disciples, He found them asleep, exhausted from sorrow. | HINIRV 45 तब वह प्रार्थना से उठा और अपने चेलों के पास आकर उन्हें उदासी के मारे सोता पाया। |
| BSB 46 “Why are you sleeping?” He asked. “Get up and pray so that you will not enter into temptation.” | HINIRV 46 और उनसे कहा, “क्यों सोते हो? उठो, प्रार्थना करो, कि परीक्षा में न पड़ो।” |
| BSB 47 While He was still speaking, a crowd arrived, led by the man called Judas, one of the Twelve. He approached Jesus to kiss Him. | HINIRV 47 वह यह कह ही रहा था, कि देखो एक भीड़ आई, और उन बारहों में से एक जिसका नाम यहूदा था उनके आगे-आगे आ रहा था, वह यीशु के पास आया, कि उसे चूम ले। |
| BSB 48 But Jesus asked him, “Judas, are you betraying the Son of Man with a kiss?” | HINIRV 48 यीशु ने उससे कहा, “हे यहूदा, क्या तू चूमा लेकर मनुष्य के पुत्र को पकड़वाता है?” |
| BSB 49 Those around Jesus saw what was about to happen and said, “Lord, should we strike with our swords?” | HINIRV 49 उसके साथियों ने जब देखा कि क्या होनेवाला है, तो कहा, “हे प्रभु, क्या हम तलवार चलाएँ?” |
| BSB 50 And one of them struck the servant of the high priest, cutting off his right ear. | HINIRV 50 और उनमें से एक ने महायाजक के दास पर तलवार चलाकर उसका दाहिना कान काट दिया। |
| BSB 51 But Jesus answered, “No more of this!” And He touched the man’s ear and healed him. | HINIRV 51 इस पर यीशु ने कहा, “अब बस करो।” और उसका कान छूकर उसे अच्छा किया। |
| BSB 52 Then Jesus said to the chief priests, temple officers, and elders who had come for Him, “Have you come out with swords and clubs as you would against an outlaw? | HINIRV 52 तब यीशु ने प्रधान याजकों और मन्दिर के पहरुओं के सरदारों और प्राचीनों से, जो उस पर चढ़ आए थे, कहा, “क्या तुम मुझे डाकू जानकर तलवारें और लाठियाँ लिए हुए निकले हो? |
| BSB 53 Every day I was with you in the temple courts, and you did not lay a hand on Me. But this hour belongs to you and to the power of darkness.” | HINIRV 53 जब मैं मन्दिर में हर दिन तुम्हारे साथ था, तो तुम ने मुझ पर हाथ न डाला; पर यह तुम्हारी घड़ी है, और अंधकार का अधिकार है।” |
| BSB 54 Then they seized Jesus, led Him away, and took Him into the house of the high priest. And Peter followed at a distance. | HINIRV 54 फिर वे उसे पकड़कर ले चले, और महायाजक के घर में लाए और पतरस दूर ही दूर उसके पीछे-पीछे चलता था। |
| BSB 55 When those present had kindled a fire in the middle of the courtyard and sat down together, Peter sat down among them. | HINIRV 55 और जब वे आँगन में आग सुलगाकर इकट्ठे बैठे, तो पतरस भी उनके बीच में बैठ गया। |
| BSB 56 A servant girl saw him seated in the firelight and looked intently at him. “This man also was with Him,” she said. | HINIRV 56 और एक दासी उसे आग के उजियाले में बैठे देखकर और उसकी ओर ताक कर कहने लगी, “यह भी तो उसके साथ था।” |
| BSB 57 But Peter denied it. “Woman, I do not know Him,” he said. | HINIRV 57 परन्तु उसने यह कहकर इन्कार किया, “हे नारी, मैं उसे नहीं जानता।” |
| BSB 58 A short time later, someone else saw him and said, “You also are one of them.” But Peter said, “Man, I am not.” | HINIRV 58 थोड़ी देर बाद किसी और ने उसे देखकर कहा, “तू भी तो उन्हीं में से है।” पतरस ने कहा, “हे मनुष्य, मैं नहीं हूँ।” |
| BSB 59 About an hour later, another man insisted, “Certainly this man was with Him, for he too is a Galilean.” | HINIRV 59 कोई घंटे भर के बाद एक और मनुष्य दृढ़ता से कहने लगा, “निश्चय यह भी तो उसके साथ था; क्योंकि यह गलीली है।” |
| BSB 60 “Man, I do not know what you are talking about,” Peter replied. And immediately, while he was still speaking, the rooster crowed. | HINIRV 60 पतरस ने कहा, “हे मनुष्य, मैं नहीं जानता कि तू क्या कहता है?” वह कह ही रहा था कि तुरन्त मुर्गे ने बाँग दी। |
| BSB 61 And the Lord turned and looked at Peter. Then Peter remembered the word that the Lord had spoken to him: “Before the rooster crows today, you will deny Me three times.” | HINIRV 61 तब प्रभु ने घूमकर पतरस की ओर देखा, और पतरस को प्रभु की वह बात याद आई जो उसने कही थी, “आज मुर्गे के बाँग देने से पहले, तू तीन बार मेरा इन्कार करेगा।” |
| BSB 62 And he went outside and wept bitterly. | HINIRV 62 और वह बाहर निकलकर फूट फूटकर रोने लगा। |
| BSB 63 The men who were holding Jesus began to mock Him and beat Him. | HINIRV 63 जो मनुष्य यीशु को पकड़े हुए थे, वे उसका उपहास करके पीटने लगे; |
| BSB 64 They blindfolded Him and kept demanding, “Prophesy! Who hit You?” | HINIRV 64 और उसकी आँखें ढाँपकर उससे पूछा, “भविष्यद्वाणी करके बता कि तुझे किसने मारा।” |
| BSB 65 And they said many other blasphemous things against Him. | HINIRV 65 और उन्होंने बहुत सी और भी निन्दा की बातें उसके विरोध में कहीं। |
| BSB 66 At daybreak the council of the elders of the people, both the chief priests and scribes, met together. They led Jesus into their Sanhedrin and said, | HINIRV 66 जब दिन हुआ तो लोगों के पुरनिए और प्रधान याजक और शास्त्री इकट्ठे हुए, और उसे अपनी महासभा में लाकर पूछा, |
| BSB 67 “If You are the Christ, tell us.” Jesus answered, “If I tell you, you will not believe. | HINIRV 67 “यदि तू मसीह है, तो हम से कह दे!” उसने उनसे कहा, “यदि मैं तुम से कहूँ तो विश्वास न करोगे। |
| BSB 68 And if I ask you a question, you will not answer. | HINIRV 68 और यदि पूछूँ, तो उत्तर न दोगे। |
| BSB 69 But from now on the Son of Man will be seated at the right hand of the power of God.” | HINIRV 69 परन्तु अब से मनुष्य का पुत्र सर्वशक्तिमान परमेश्वर की दाहिनी ओर बैठा रहेगा।” (मर. 14:62, भज. 110:1) |
| BSB 70 So they all asked, “Are You then the Son of God?” He replied, “You say that I am.” | HINIRV 70 इस पर सब ने कहा, “तो क्या तू परमेश्वर का पुत्र है?” उसने उनसे कहा, “तुम आप ही कहते हो, क्योंकि मैं हूँ।” |
| BSB 71 “Why do we need any more testimony?” they declared. “We have heard it for ourselves from His own lips.” | HINIRV 71 तब उन्होंने कहा, “अब हमें गवाही की क्या आवश्यकता है; क्योंकि हमने आप ही उसके मुँह से सुन लिया है।” |
Questions about Luke 22? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.