Luke 22
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Now the Feast of Unleavened Bread, called the Passover, was approaching, | HINCV 1 अखमीरी रोटी का उत्सव, जो फ़सह पर्व कहलाता है, पास आ रहा था. |
| BSB 2 and the chief priests and scribes were looking for a way to put Jesus to death, for they feared the people. | HINCV 2 प्रधान पुरोहित तथा शास्त्री इस खोज में थे कि प्रभु येशु को किस प्रकार मार डाला जाए, किंतु उन्हें लोगों का भय था. |
| BSB 3 Then Satan entered Judas Iscariot, who was one of the Twelve. | HINCV 3 शैतान ने कारियोतवासी यहूदाह में, जो बारह शिष्यों में से एक था, प्रवेश किया. |
| BSB 4 And Judas went to discuss with the chief priests and temple officers how he might betray Jesus to them. | HINCV 4 उसने प्रधान पुरोहितों तथा अधिकारियों से मिलकर निश्चित किया कि वह किस प्रकार प्रभु येशु को पकड़वा सकता है. |
| BSB 5 They were delighted and agreed to give him money. | HINCV 5 इस पर प्रसन्न हो वे उसे इसका दाम देने पर सहमत हो गए. |
| BSB 6 Judas consented, and began to look for an opportunity to betray Jesus to them in the absence of a crowd. | HINCV 6 यहूदाह प्रभु येशु को उनके हाथ पकड़वा देने के ऐसे सुअवसर की प्रतीक्षा करने लगा, जब आस-पास भीड़ न हो. |
| BSB 7 Then came the day of Unleavened Bread on which the Passover lamb was to be sacrificed. | HINCV 7 तब अखमीरी रोटी का उत्सव आ गया, जब फ़सह का मेमना बलि किया जाता था. |
| BSB 8 Jesus sent Peter and John, saying, “Go and make preparations for us to eat the Passover.” | HINCV 8 प्रभु येशु ने पेतरॉस और योहन को इस आज्ञा के साथ भेजा, “जाओ और हमारे लिए फ़सह की तैयारी करो.” |
| BSB 9 “Where do You want us to prepare it?” they asked. | HINCV 9 उन्होंने उनसे प्रश्न किया, “प्रभु, हम किस स्थान पर इसकी तैयारी करें, आप क्या चाहते हैं?” |
| BSB 10 He answered, “When you enter the city, a man carrying a jug of water will meet you. Follow him to the house he enters, | HINCV 10 प्रभु येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “नगर में प्रवेश करते ही तुम्हें एक व्यक्ति पानी का घड़ा ले जाता हुआ मिलेगा. उसका पीछा करते हुए तुम उस घर में चले जाना, |
| BSB 11 and say to the owner of that house, ‘The Teacher asks: Where is the guest room, where I may eat the Passover with My disciples?’ | HINCV 11 जिस घर में वह प्रवेश करेगा. उस घर के स्वामी से कहना, ‘गुरु ने पूछा है, “वह अतिथि कक्ष कहां है जहां मैं अपने शिष्यों के साथ फ़सह खाऊंगा?”’ |
| BSB 12 And he will show you a large upper room, already furnished. Make preparations there.” | HINCV 12 वह तुमको एक विशाल, सुसज्जित ऊपरी कक्ष दिखाएगा; तुम वहीं सारी तैयारी करना.” |
| BSB 13 So they went and found it just as Jesus had told them. And they prepared the Passover. | HINCV 13 यह सुन वे दोनों वहां से चले गए और सब कुछ ठीक वैसा ही पाया जैसा प्रभु येशु ने कहा था. उन्होंने वहां फ़सह तैयार किया. |
| BSB 14 When the hour had come, Jesus reclined at the table with His apostles. | HINCV 14 नियत समय पर प्रभु येशु अपने प्रेरितों के साथ भोज पर बैठे. |
| BSB 15 And He said to them, “I have eagerly desired to eat this Passover with you before My suffering. | HINCV 15 उन्होंने प्रेरितों से कहा, “मेरी बड़ी लालसा थी कि मैं अपने दुःख-भोग के पहले यह फ़सह तुम्हारे साथ खाऊं. |
| BSB 16 For I tell you that I will not eat it again until it is fulfilled in the kingdom of God.” | HINCV 16 क्योंकि सच यह है कि मैं इसे दोबारा तब तक नहीं खाऊंगा जब तक यह परमेश्वर के राज्य में पूरा न हो.” |
| BSB 17 After taking the cup, He gave thanks and said, “Take this and divide it among yourselves. | HINCV 17 तब उन्होंने प्याला उठाया, परमेश्वर के प्रति धन्यवाद दिया और कहा, “इसे लो, आपस में बांट लो |
| BSB 18 For I tell you that I will not drink of the fruit of the vine from now on until the kingdom of God comes.” | HINCV 18 क्योंकि यह निर्धारित है कि जब तक परमेश्वर के राज्य का आगमन न हो जाए, दाख का रस तब तक मैं नहीं पिऊंगा.” |
| BSB 19 And He took the bread, gave thanks and broke it, and gave it to them, saying, “This is My body, given for you; do this in remembrance of Me.” | HINCV 19 तब उन्होंने रोटी ली, धन्यवाद देते हुए उसे तोड़ा और शिष्यों को यह कहते हुए दे दी, “यह मेरा शरीर है, जो तुम्हारे लिए दिया जा रहा है. मेरी याद में तुम ऐसा ही किया करना.” |
| BSB 20 In the same way, after supper He took the cup, saying, “This cup is the new covenant in My blood, which is poured out for you. | HINCV 20 इसी प्रकार इसके बाद प्रभु येशु ने प्याला उठाया और कहा, “यह प्याला मेरे लहू में, जो तुम्हारे लिए बहाया जा रहा है, नई वाचा है. |
| BSB 21 Look! The hand of My betrayer is with Mine on the table. | HINCV 21 वह, जो मुझे पकड़वाएगा हमारे साथ इस भोज में शामिल है. |
| BSB 22 Indeed, the Son of Man will go as it has been determined, but woe to that man who betrays Him.” | HINCV 22 मनुष्य का पुत्र, जैसा उसके लिए तय किया गया है, आगे बढ़ रहा है, किंतु धिक्कार है उस व्यक्ति पर जो उसे पकड़वा रहा है!” |
| BSB 23 Then they began to question among themselves which of them was going to do this. | HINCV 23 यह सुन वे आपस में विचार-विमर्श करने लगे कि वह कौन हो सकता है, जो यह करने पर है. |
| BSB 24 A dispute also arose among the disciples as to which of them should be considered the greatest. | HINCV 24 उनके बीच यह विवाद भी उठ खड़ा हुआ कि उनमें से सबसे बड़ा कौन है. |
| BSB 25 So Jesus declared, “The kings of the Gentiles lord it over them, and those in authority over them call themselves benefactors. | HINCV 25 यह जान प्रभु येशु ने उनसे कहा, “गैर-यहूदियों के राजा उन पर शासन करते हैं और वे, जिन्हें उन पर अधिकार है, उनके हितैषी कहलाते हैं. |
| BSB 26 But you shall not be like them. Instead, the greatest among you should be like the youngest, and the one who leads like the one who serves. | HINCV 26 किंतु तुम वह नहीं हो—तुममें जो बड़ा है, वह सबसे छोटे के समान हो जाए और राजा सेवक समान. |
| BSB 27 For who is greater, the one who reclines at the table or the one who serves? Is it not the one who reclines? But I am among you as one who serves. | HINCV 27 बड़ा कौन है—क्या वह, जो भोजन पर बैठा है या वह, जो खड़ा हुआ सेवा कर रहा है? तुम्हारे मध्य मैं सेवक के समान हूं. |
| BSB 28 You are the ones who have stood by Me in My trials. | HINCV 28 तुम्हीं हो, जो मेरे विषम समयों में मेरा साथ देते रहे हो. |
| BSB 29 And I bestow on you a kingdom, just as My Father has bestowed one on Me, | HINCV 29 इसलिये जैसा मेरे पिता ने मुझे एक राज्य प्रदान किया है, |
| BSB 30 so that you may eat and drink at My table in My kingdom and sit on thrones, judging the twelve tribes of Israel. | HINCV 30 वैसा ही मैं भी तुम्हें यह अधिकार देता हूं कि तुम मेरे राज्य में मेरी मेज़ पर बैठकर मेरे साथ संगति करो, और सिंहासनों पर बैठकर इस्राएल के बारह वंशों का न्याय. |
| BSB 31 Simon, Simon, Satan has asked to sift all of you like wheat. | HINCV 31 “शिमओन, शिमओन, सुनो! शैतान ने तुम सबको गेहूं के समान अलग करने की आज्ञा प्राप्त कर ली है. |
| BSB 32 But I have prayed for you, Simon, that your faith will not fail. And when you have turned back, strengthen your brothers.” | HINCV 32 किंतु शिमओन, तुम्हारे लिए मैंने प्रार्थना की है कि तुम्हारे विश्वास का पतन न हो. जब तुम पहले जैसी स्थिति पर लौट आओ तो अपने भाइयों को भी विश्वास में मजबूत करना.” |
| BSB 33 “Lord,” said Peter, “I am ready to go with You even to prison and to death.” | HINCV 33 पेतरॉस ने प्रभु येशु से कहा, “प्रभु, मैं तो आपके साथ दोनों ही को स्वीकारने के लिए तत्पर हूं—बंदीगृह तथा मृत्यु!” |
| BSB 34 But Jesus replied, “I tell you, Peter, the rooster will not crow today until you have denied three times that you know Me.” | HINCV 34 प्रभु येशु ने इसके उत्तर में कहा, “सुनो, पेतरॉस, आज रात, मुर्ग तब तक बांग न देगा, जब तक तुम तीन बार इस सच को कि तुम मुझे जानते हो, नकार न चुके होगे.” |
| BSB 35 Then Jesus asked them, “When I sent you out without purse or bag or sandals, did you lack anything?” “Nothing,” they answered. | HINCV 35 प्रभु येशु ने उनसे प्रश्न किया, “यह बताओ, जब मैंने तुम्हें बिना बटुए, बिना झोले और बिना जूती के बाहर भेजा था, क्या तुम्हें कोई अभाव हुआ था?” “बिलकुल नहीं,” उन्होंने उत्तर दिया. |
| BSB 36 “Now, however,” He told them, “the one with a purse should take it, and likewise a bag; and the one without a sword should sell his cloak and buy one. | HINCV 36 तब प्रभु येशु ने उनसे कहा, “किंतु अब जिस किसी के पास बटुआ है, वह उसे साथ ले ले. इसी प्रकार झोला भी और जिसके पास तलवार नहीं है, वह अपना वस्त्र बेचकर तलवार मोल ले. |
| BSB 37 For I tell you that this Scripture must be fulfilled in Me: ‘And He was numbered with the transgressors.’ For what is written about Me is reaching its fulfillment.” | HINCV 37 मैं तुम्हें बताना चाहता हूं कि यह जो लेख लिखा है, ‘उसकी गिनती अपराधियों में हुई’ उसका मुझमें पूरा होना ज़रूरी है; क्योंकि मुझसे संबंधित सभी लेखों का पूरा होना अवश्य है.” |
| BSB 38 So they said, “Look, Lord, here are two swords.” “That is enough,” He answered. | HINCV 38 शिष्यों ने कहा, “प्रभु, देखिए, ये दो तलवारें हैं.” प्रभु येशु ने उत्तर दिया, “पर्याप्त हैं.” |
| BSB 39 Jesus went out as usual to the Mount of Olives, and the disciples followed Him. | HINCV 39 तब प्रभु येशु उस घर के बाहर निकलकर ज़ैतून पर्वत पर चले गए, जहां वह प्रायः जाया करते थे. उनके शिष्य भी उनके साथ थे. |
| BSB 40 When He came to the place, He told them, “Pray that you will not enter into temptation.” | HINCV 40 उस स्थान पर पहुंचकर प्रभु येशु ने उनसे कहा, “प्रार्थना करो कि तुम परीक्षा में न फंसो.” |
| BSB 41 And He withdrew about a stone’s throw beyond them, where He knelt down and prayed, | HINCV 41 तब प्रभु येशु शिष्यों से कुछ ही दूरी पर गए और उन्होंने घुटने टेककर यह प्रार्थना की: |
| BSB 42 “Father, if You are willing, take this cup from Me. Yet not My will, but Yours be done.” | HINCV 42 “पिताजी, यदि संभव हो तो यातना का यह प्याला मुझसे दूर कर दीजिए फिर भी मेरी नहीं, आपकी इच्छा पूरी हो.” |
| BSB 43 Then an angel from heaven appeared to Him and strengthened Him. | HINCV 43 उसी समय स्वर्ग से एक स्वर्गदूत ने आकर उनमें बल का संचार किया. |
| BSB 44 And in His anguish, He prayed more earnestly, and His sweat became like drops of blood falling to the ground. | HINCV 44 प्राण निकलने के समान दर्द में वह और भी अधिक कातर भाव में प्रार्थना करने लगे. उनका पसीना लहू के समान भूमि पर टपक रहा था. |
| BSB 45 When Jesus rose from prayer and returned to the disciples, He found them asleep, exhausted from sorrow. | HINCV 45 जब वह प्रार्थना से उठे और शिष्यों के पास आए तो उन्हें सोता हुआ पाया. उदासी के मारे शिष्य सो चुके थे. |
| BSB 46 “Why are you sleeping?” He asked. “Get up and pray so that you will not enter into temptation.” | HINCV 46 प्रभु येशु ने शिष्यों से कहा, “सो क्यों रहे हो? उठो! प्रार्थना करो कि तुम किसी परीक्षा में न फंसो.” |
| BSB 47 While He was still speaking, a crowd arrived, led by the man called Judas, one of the Twelve. He approached Jesus to kiss Him. | HINCV 47 प्रभु येशु जब यह कह ही रहे थे, तभी एक भीड़ वहां आ पहुंची. उनमें यहूदाह, जो बारह शिष्यों में से एक था, सबसे आगे था. वह प्रभु येशु को चूमने के लिए आगे बढ़ा |
| BSB 48 But Jesus asked him, “Judas, are you betraying the Son of Man with a kiss?” | HINCV 48 किंतु प्रभु येशु ने उससे कहा, “यहूदाह! क्या मनुष्य के पुत्र को तुम इस चुंबन के द्वारा पकड़वा रहे हो?” |
| BSB 49 Those around Jesus saw what was about to happen and said, “Lord, should we strike with our swords?” | HINCV 49 यह पता चलने पर कि क्या होने पर है शिष्यों ने प्रभु येशु से पूछा, “प्रभु, क्या हम तलवार चलाएं?” |
| BSB 50 And one of them struck the servant of the high priest, cutting off his right ear. | HINCV 50 उनमें से एक ने तो महापुरोहित के दास पर वार कर उस दास का दाहिना कान ही उड़ा दिया. |
| BSB 51 But Jesus answered, “No more of this!” And He touched the man’s ear and healed him. | HINCV 51 “बस! बहुत हुआ” प्रभु येशु इस पर बोले, और उन्होंने उस दास के कान का स्पर्श कर उसे पहले जैसा कर दिया. |
| BSB 52 Then Jesus said to the chief priests, temple officers, and elders who had come for Him, “Have you come out with swords and clubs as you would against an outlaw? | HINCV 52 तब प्रभु येशु ने प्रधान पुरोहितों, मंदिर के पहरुओं तथा वहां उपस्थित पुरनियों को संबोधित करते हुए कहा, “तलवारें और लाठियां लेकर क्या आप किसी राजद्रोही को पकड़ने आए हैं? |
| BSB 53 Every day I was with you in the temple courts, and you did not lay a hand on Me. But this hour belongs to you and to the power of darkness.” | HINCV 53 आपने मुझे तब तो नहीं पकड़ा जब मैं मंदिर आंगन में प्रतिदिन आपके साथ हुआ करता था! यह इसलिये कि यह क्षण आपका है—अंधकार के हाकिम का.” |
| BSB 54 Then they seized Jesus, led Him away, and took Him into the house of the high priest. And Peter followed at a distance. | HINCV 54 वे प्रभु येशु को पकड़कर महापुरोहित के घर पर ले गए. पेतरॉस दूर ही दूर से उनके पीछे-पीछे चलते रहे. |
| BSB 55 When those present had kindled a fire in the middle of the courtyard and sat down together, Peter sat down among them. | HINCV 55 जब लोग आंगन में आग जलाए हुए बैठे थे, पेतरॉस भी उनके साथ बैठ गए. |
| BSB 56 A servant girl saw him seated in the firelight and looked intently at him. “This man also was with Him,” she said. | HINCV 56 एक सेविका ने पेतरॉस को आग की रोशनी में देखा और उनको एकटक देखते हुए कहा, “यह व्यक्ति भी उसके साथ था!” |
| BSB 57 But Peter denied it. “Woman, I do not know Him,” he said. | HINCV 57 पेतरॉस ने नकारते हुए कहा, “नहीं! हे स्त्री, मैं उसे नहीं जानता!” |
| BSB 58 A short time later, someone else saw him and said, “You also are one of them.” But Peter said, “Man, I am not.” | HINCV 58 कुछ समय बाद किसी अन्य ने उन्हें देखकर कहा, “तुम भी तो उनमें से एक हो!” “नहीं भाई, नहीं!” पेतरॉस ने उत्तर दिया. |
| BSB 59 About an hour later, another man insisted, “Certainly this man was with Him, for he too is a Galilean.” | HINCV 59 लगभग एक घंटे बाद एक अन्य व्यक्ति ने बल देते हुए कहा, “निःसंदेह यह व्यक्ति भी उसके साथ था क्योंकि यह भी गलीलवासी है.” |
| BSB 60 “Man, I do not know what you are talking about,” Peter replied. And immediately, while he was still speaking, the rooster crowed. | HINCV 60 पेतरॉस ने उत्तर दिया, “महोदय, मेरी समझ में नहीं आ रहा कि आप क्या कह रहे हैं!” जब वह यह कह ही रहे थे कि एक मुर्ग ने बांग दी. |
| BSB 61 And the Lord turned and looked at Peter. Then Peter remembered the word that the Lord had spoken to him: “Before the rooster crows today, you will deny Me three times.” | HINCV 61 उसी समय प्रभु ने मुड़कर पेतरॉस की ओर दृष्टि की और पेतरॉस को प्रभु की पहले कही हुई बात याद आ गई: “इसके पहले कि मुर्ग बांग दे, तुम आज तीन बार मुझे नकार चुके होगे.” |
| BSB 62 And he went outside and wept bitterly. | HINCV 62 पेतरॉस बाहर चले गए और फूट-फूटकर रोने लगे. |
| BSB 63 The men who were holding Jesus began to mock Him and beat Him. | HINCV 63 जिन्होंने प्रभु येशु को पकड़ा था, वे उनको ठट्ठों में उड़ाते हुए उन पर वार करते जा रहे थे. |
| BSB 64 They blindfolded Him and kept demanding, “Prophesy! Who hit You?” | HINCV 64 उन्होंने प्रभु येशु की आंखों पर पट्टी बांधी और उनसे पूछने लगे, “भविष्यवाणी कर, किसने वार किया है तुझ पर?” |
| BSB 65 And they said many other blasphemous things against Him. | HINCV 65 इसके अतिरिक्त वे उनकी निंदा करते हुए उनके लिए अनेक अपमानजनक शब्द भी कहे जा रहे थे. |
| BSB 66 At daybreak the council of the elders of the people, both the chief priests and scribes, met together. They led Jesus into their Sanhedrin and said, | HINCV 66 पौ फटने पर पुरनिये लोगों ने प्रधान पुरोहितों तथा शास्त्रियों की एक सभा बुलाई और प्रभु येशु को महासभा में ले गए. |
| BSB 67 “If You are the Christ, tell us.” Jesus answered, “If I tell you, you will not believe. | HINCV 67 उन्होंने प्रभु येशु से प्रश्न किया. “यदि तुम ही मसीह हो तो हमें बता दो.” प्रभु येशु ने उत्तर दिया, “यदि मैं आपको यह बताऊंगा तो भी आप इसका विश्वास नहीं करेंगे और |
| BSB 68 And if I ask you a question, you will not answer. | HINCV 68 यदि मैं आपसे कोई प्रश्न करूं तो आप उसका उत्तर ही न देंगे; |
| BSB 69 But from now on the Son of Man will be seated at the right hand of the power of God.” | HINCV 69 किंतु अब इसके बाद मनुष्य का पुत्र सर्वशक्तिमान परमेश्वर की दायीं ओर बैठाया जाएगा.” |
| BSB 70 So they all asked, “Are You then the Son of God?” He replied, “You say that I am.” | HINCV 70 उन्होंने प्रश्न किया, “तो क्या तुम परमेश्वर के पुत्र हो?” प्रभु येशु ने उत्तर दिया, “जी हां, मैं हूं.” |
| BSB 71 “Why do we need any more testimony?” they declared. “We have heard it for ourselves from His own lips.” | HINCV 71 यह सुन वे कहने लगे, “अब हमें गवाहों की क्या ज़रूरत है? स्वयं हमने यह इसके मुख से सुन लिया है.” |
Questions about Luke 22? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.