Luke 23
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then the whole council rose and led Jesus away to Pilate. | HINCV 1 इस पर सारी सभा उठ खड़ी हुई और वे प्रभु येशु को राज्यपाल पिलातॉस के पास ले गए. |
| BSB 2 And they began to accuse Him, saying, “We found this man subverting our nation, forbidding payment of taxes to Caesar, and proclaiming Himself to be Christ, a King.” | HINCV 2 पिलातॉस के सामने वे यह कहते हुए प्रभु येशु पर दोष लगाने लगे, “हमने यह पाया है कि यह व्यक्ति हमारे राष्ट्र को भरमा रहा है. यह कयसर को कर देने का विरोध करता है तथा यह दावा करता है कि वह स्वयं ही मसीह, राजा है.” |
| BSB 3 So Pilate asked Him, “Are You the King of the Jews?” “You have said so,” Jesus replied. | HINCV 3 इसलिये पिलातॉस ने प्रभु येशु से प्रश्न किया, “क्या तुम यहूदियों के राजा हो?” “सच वही है, जो आपने कहा है.” प्रभु येशु ने उत्तर दिया. |
| BSB 4 Then Pilate said to the chief priests and the crowds, “I find no basis for a charge against this man.” | HINCV 4 इस पर पिलातॉस ने प्रधान पुरोहितों और भीड़ को संबोधित करते हुए घोषणा की, “मुझे इस व्यक्ति में ऐसा कोई दोष नहीं मिला कि इस पर मुकद्दमा चलाया जाए.” |
| BSB 5 But they kept insisting, “He stirs up the people all over Judea with His teaching. He began in Galilee and has come all the way here.” | HINCV 5 किंतु वे दृढतापूर्वक कहते रहे, “यह सारे यहूदिया प्रदेश में लोगों को अपनी शिक्षाओं द्वारा भड़का रहा है. यह सब इसने गलील प्रदेश में प्रारंभ किया और अब यहां भी आ पहुंचा है.” |
| BSB 6 When Pilate heard this, he asked if the man was a Galilean. | HINCV 6 यह सुनते ही पिलातॉस ने प्रश्न किया, “क्या यह व्यक्ति गलीलवासी है?” |
| BSB 7 And learning that Jesus was under Herod’s jurisdiction, he sent Him to Herod, who himself was in Jerusalem at that time. | HINCV 7 यह मालूम होने पर कि प्रभु येशु हेरोदेस के अधिकार क्षेत्र के हैं, उसने उन्हें हेरोदेस के पास भेज दिया, जो इस समय येरूशलेम नगर में ही था. |
| BSB 8 When Herod saw Jesus, he was greatly pleased. He had wanted to see Him for a long time, because he had heard about Him and was hoping to see Him perform a miracle. | HINCV 8 प्रभु येशु को देखकर हेरोदेस अत्यंत प्रसन्न हुआ क्योंकि बहुत दिनों से उसे प्रभु येशु को देखने की इच्छा थी. उसने प्रभु येशु के विषय में बहुत कुछ सुन रखा था. उसे आशा थी कि वह प्रभु येशु द्वारा किया गया कोई चमत्कार देख सकेगा. |
| BSB 9 Herod questioned Jesus at great length, but He gave no answer. | HINCV 9 उसने प्रभु येशु से अनेक प्रश्न किए किंतु प्रभु येशु ने कोई भी उत्तर न दिया. |
| BSB 10 Meanwhile, the chief priests and scribes stood there, vehemently accusing Him. | HINCV 10 प्रधान पुरोहित और शास्त्री वहीं खड़े हुए थे और पूरे ज़ोर शोर से प्रभु येशु पर दोष लगा रहे थे. |
| BSB 11 And even Herod and his soldiers ridiculed and mocked Him. Dressing Him in a fine robe, they sent Him back to Pilate. | HINCV 11 हेरोदेस और उसके सैनिकों ने अपमान करके प्रभु येशु का मज़ाक उड़ाया और उन पर भड़कीला वस्त्र डालकर वापस पिलातॉस के पास भेज दिया. |
| BSB 12 That day Herod and Pilate became friends; before this time they had been enemies. | HINCV 12 उसी दिन से हेरोदेस और पिलातॉस में मित्रता हो गई—इसके पहले वे एक दूसरे के शत्रु थे. |
| BSB 13 Then Pilate called together the chief priests, the rulers, and the people, | HINCV 13 पिलातॉस ने प्रधान पुरोहितों, नायकों और लोगों को पास बुलाया |
| BSB 14 and said to them, “You brought me this man as one who was inciting the people to rebellion. I have examined Him here in your presence and found Him not guilty of your charges against Him. | HINCV 14 और उनसे कहा, “तुम इस व्यक्ति को यह कहते हुए मेरे पास लाए हो कि यह लोगों को विद्रोह के लिए उकसा रहा है. तुम्हारी ही उपस्थिति में मैंने उससे पूछताछ की और मुझे उसमें तुम्हारे द्वारा लगाए आरोप के लिए कोई भी आधार नहीं मिला—न ही हेरोदेस को उसमें कोई दोष मिला है. |
| BSB 15 Neither has Herod, for he sent Him back to us. As you can see, He has done nothing deserving of death. | HINCV 15 उसने उसे हमारे पास ही भेज दिया है. तुम देख ही रहे हो कि उसने मृत्यु दंड के योग्य कोई अपराध नहीं किया है. |
| BSB 16 Therefore I will punish Him and release Him.” | HINCV 16 इसलिये मैं उसे कोड़े लगवाकर छोड़ देता हूं.” [ |
| BSB | HINCV 17 उत्सव के अवसर पर एक बंदी को मुक्त कर देने की प्रथा थी.] |
| BSB 18 But they all cried out in unison: “Away with this man! Release Barabbas to us!” | HINCV 18 भीड़ एक शब्द में चिल्ला उठी, “उसे मृत्यु दंड दीजिए और हमारे लिए बार-अब्बास को मुक्त कर दीजिए!” |
| BSB 19 (Barabbas had been imprisoned for an insurrection in the city, and for murder.) | HINCV 19 (बार-अब्बास को नगर में विद्रोह भड़काने और हत्या के आरोप में बंदी बनाया गया था.) |
| BSB 20 Wanting to release Jesus, Pilate addressed them again, | HINCV 20 प्रभु येशु को मुक्त करने की इच्छा से पिलातॉस ने उनसे एक बार फिर विनती की, |
| BSB 21 but they kept shouting, “Crucify Him! Crucify Him!” | HINCV 21 किंतु वे चिल्लाते रहे, “क्रूस पर चढ़ाओ! क्रूस पर चढ़ाओ!” |
| BSB 22 A third time he said to them, “What evil has this man done? I have found in Him no offense worthy of death. So after I punish Him, I will release Him.” | HINCV 22 पिलातॉस ने तीसरी बार उनसे प्रश्न किया, “क्यों? क्या है उसका अपराध? मुझे तो उसमें मृत्यु दंड देने योग्य कोई दोष नहीं मिला. मैं उसे कोड़े लगवाकर छोड़ देता हूं.” |
| BSB 23 But they were insistent, demanding with loud voices for Jesus to be crucified. And their clamor prevailed. | HINCV 23 किंतु वे हठ करते हुए ऊंचे शब्द में चिल्लाते रहे, “क्रूस पर चढ़ाओ उसे!” तब हारकर उसे उनके आगे झुकना ही पड़ा. |
| BSB 24 So Pilate sentenced that their demand be met. | HINCV 24 पिलातॉस ने अनुमति दे दी कि उनकी मांग पूरी की जाए |
| BSB 25 As they had requested, he released the one imprisoned for insurrection and murder, and he handed Jesus over to their will. | HINCV 25 और उसने उस व्यक्ति को मुक्त कर दिया, जिसे विद्रोह तथा हत्या के अपराधों में बंदी बनाया गया था, जिसे छोड़ देने की उन्होंने मांग की थी और उसने प्रभु येशु को भीड़ की इच्छा अनुसार उन्हें ही सौंप दिया. |
| BSB 26 As the soldiers led Him away, they seized Simon of Cyrene on his way in from the country, and they put the cross on him to carry behind Jesus. | HINCV 26 जब सैनिक प्रभु येशु को लेकर जा रहे थे, उन्होंने सायरीनवासी शिमओन को पकड़ा, जो अपने गांव से आ रहा था. उन्होंने प्रभु येशु के लिए निर्धारित क्रूस उस पर लाद दिया कि वह उसे लेकर प्रभु येशु के पीछे-पीछे जाए. |
| BSB 27 A great number of people followed Him, including women who kept mourning and wailing for Him. | HINCV 27 बड़ी संख्या में लोग उनके पीछे चल रहे थे. उनमें अनेक स्त्रियां भी थी, जो प्रभु येशु के लिए विलाप कर रही थी. |
| BSB 28 But Jesus turned to them and said, “Daughters of Jerusalem, do not weep for Me, but weep for yourselves and for your children. | HINCV 28 मुड़कर प्रभु येशु ने उनसे कहा, “येरूशलेम की पुत्रियो! मेरे लिए रोना छोड़कर स्वयं अपने लिए तथा अपनी संतान के लिए रोओ. |
| BSB 29 Look, the days are coming when people will say, ‘Blessed are the barren women, the wombs that never bore, and breasts that never nursed!’ | HINCV 29 क्योंकि वे दिन आ रहे हैं जब लोग कहेंगे, ‘धन्य हैं वे स्त्रियां, जो बांझ हैं, वे गर्भ, जिन्होंने संतान पैदा नहीं किए और वे स्तन, जिन्होंने दूध नहीं पिलाया!’ |
| BSB 30 At that time ‘they will say to the mountains, “Fall on us!” and to the hills, “Cover us!”’ | HINCV 30 “ ‘तब वे पर्वतों से कहेंगे, “हम पर आ गिरो!” और पहाड़ियों से कहेंगे, “हमें ढांप लो!”’ |
| BSB 31 For if men do these things while the tree is green, what will happen when it is dry?” | HINCV 31 क्योंकि जब वे एक हरे पेड़ के साथ इस प्रकार का व्यवहार कर रहे हैं तब क्या होगी सूखे पेड़ की दशा?” |
| BSB 32 Two others, who were criminals, were also led away to be executed with Jesus. | HINCV 32 राजद्रोह के अपराधी दो व्यक्ति भी प्रभु येशु के साथ मृत्यु दंड के लिए ले जाए जा रहे थे. |
| BSB 33 When they came to the place called The Skull, they crucified Him there, along with the criminals, one on His right and the other on His left. | HINCV 33 जब वे कपाल नामक स्थल पर पहुंचे उन्होंने प्रभु येशु तथा उन दोनों राजद्रोहियों को भी क्रूसित कर दिया—एक को प्रभु येशु की दायीं ओर दूसरे को उनकी बायीं ओर. |
| BSB 34 Then Jesus said, “Father, forgive them, for they do not know what they are doing.” And they divided up His garments by casting lots. | HINCV 34 प्रभु येशु ने प्रार्थना की, “पिता, इनको क्षमा कर दीजिए क्योंकि इन्हें यह पता ही नहीं कि ये क्या कर रहे हैं.” उन्होंने पासा फेंककर प्रभु येशु के वस्त्र आपस में बांट लिए. |
| BSB 35 The people stood watching, and the rulers sneered at Him, saying, “He saved others; let Him save Himself if He is the Christ of God, the Chosen One.” | HINCV 35 भीड़ खड़ी हुई यह सब देख रही थी. यहूदी राजा यह कहते हुए प्रभु येशु का ठट्ठा कर रहे थे, “इसने अन्य लोगों की रक्षा की है. यदि यह परमेश्वर का मसीह, उनका चुना हुआ है, तो अब अपनी रक्षा स्वयं कर ले.” |
| BSB 36 The soldiers also mocked Him and came up to offer Him sour wine. | HINCV 36 सैनिक भी उनका ठट्ठा किये. वे प्रभु येशु के पास आकर उन्हें घटिया दाखरस प्रस्तुत करके कहे, |
| BSB 37 “If You are the King of the Jews,” they said, “save Yourself!” | HINCV 37 “यदि यहूदियों के राजा हो तो स्वयं को बचा लो.” |
| BSB 38 Above Him was posted an inscription: THIS IS THE KING OF THE JEWS. | HINCV 38 क्रूस पर उनके सिर के ऊपर सूचना पत्र के रूप में यह लिखा था: यही वह यहूदियों का राजा है. |
| BSB 39 One of the criminals who hung there heaped abuse on Him. “Are You not the Christ?” he said. “Save Yourself and us!” | HINCV 39 वहां लटकाए गए राजद्रोहियों में से एक ने प्रभु येशु पर अपशब्दों की बौछार करते हुए कहा: “अरे! क्या तुम मसीह नहीं हो? स्वयं अपने आपको बचाओ और हमको भी!” |
| BSB 40 But the other one rebuked him, saying, “Do you not even fear God, since you are under the same judgment? | HINCV 40 किंतु दूसरे राजद्रोही ने डपटते हुए उससे कहा, “क्या तुझे परमेश्वर का थोड़ा भी भय नहीं है? तुझे भी तो वही दंड दिया जा रहा है! |
| BSB 41 We are punished justly, for we are receiving what our actions deserve. But this man has done nothing wrong.” | HINCV 41 हमारे लिए तो यह दंड सही ही है क्योंकि हमें वही मिल रहा है, जो हमारे बुरे कामों के लिए सही है किंतु इन्होंने तो कुछ भी गलत नहीं किया.” |
| BSB 42 Then he said, “Jesus, remember me when You come into Your kingdom!” | HINCV 42 तब प्रभु येशु की ओर देखकर उसने उनसे विनती की, “आदरणीय येशु! अपने राज्य में मुझ पर दया कीजिएगा.” |
| BSB 43 And Jesus said to him, “Truly I tell you, today you will be with Me in Paradise.” | HINCV 43 प्रभु येशु ने उसे आश्वासन दिया, “मैं तुम पर यह सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: आज ही तुम मेरे साथ स्वर्गलोक में होगे.” |
| BSB 44 It was now about the sixth hour, and darkness came over all the land until the ninth hour. | HINCV 44 यह दिन का मध्याह्न था. सारे क्षेत्र पर अंधकार छा गया और यह तीन बजे तक छाया रहा. |
| BSB 45 The sun was darkened, and the veil of the temple was torn down the middle. | HINCV 45 सूर्य अंधियारा हो गया, मंदिर का पर्दा फटकर दो भागों में बांट दिया गया. |
| BSB 46 Then Jesus called out in a loud voice, “Father, into Your hands I commit My Spirit.” And when He had said this, He breathed His last. | HINCV 46 प्रभु येशु ने ऊंचे शब्द में पुकारते हुए कहा, “पिता! मैं अपनी आत्मा आपके हाथों में सौंपता हूं.” यह कहते हुए उन्होंने प्राण त्याग दिए. |
| BSB 47 When the centurion saw what had happened, he gave glory to God, saying, “Surely this was a righteous man.” | HINCV 47 वह शताधिपति, जो यह सब देख रहा था, यह कहते हुए परमेश्वर की वंदना करने लगा, “सचमुच यह व्यक्ति निर्दोष था.” |
| BSB 48 And when all the people who had gathered for this spectacle saw what had happened, they returned home beating their breasts. | HINCV 48 इस घटना को देखने के लिए इकट्ठा भीड़ यह सब देख छाती पीटकर विलाप करती हुई घर लौट गयी. |
| BSB 49 But all those who knew Jesus, including the women who had followed Him from Galilee, stood at a distance watching these things. | HINCV 49 प्रभु येशु के परिचित और गलील प्रदेश से प्रभु येशु के साथ आई स्त्रियां कुछ दूर खड़ी हुई ये सब देख रही थी. |
| BSB 50 Now there was a Council member named Joseph, a good and righteous man, | HINCV 50 योसेफ़ नामक एक व्यक्ति थे. वह महासभा के सदस्य, सज्जन तथा धर्मी थे. |
| BSB 51 who had not consented to their decision or action. He was from the Judean town of Arimathea and was waiting for the kingdom of God. | HINCV 51 वह न तो यहूदी अगुओं की योजना से और न ही उसके कामों से सहमत थे. योसेफ़ यहूदियों के एक नगर अरिमथिया के निवासी थे और वह परमेश्वर के राज्य की प्रतीक्षा कर रहे थे. |
| BSB 52 He went to Pilate to ask for the body of Jesus. | HINCV 52 योसेफ़ ने पिलातॉस के पास जाकर प्रभु येशु का शरीर के लिए विनती की. |
| BSB 53 Then he took it down, wrapped it in a linen cloth, and placed it in a tomb cut into the rock, where no one had yet been laid. | HINCV 53 उन्होंने शरीर को क्रूस से उतारकर मलमल के वस्त्र में लपेटा और चट्टान में खोदकर बनाई गई एक कब्र की गुफ़ा में रख दिया. इस कब्र में अब तक कोई भी शरीर रखा नहीं गया था. |
| BSB 54 It was Preparation Day, and the Sabbath was beginning. | HINCV 54 यह शब्बाथ की तैयारी का दिन था. शब्बाथ प्रारंभ होने पर ही था. |
| BSB 55 The women who had come with Jesus from Galilee followed, and they saw the tomb and how His body was placed. | HINCV 55 गलील प्रदेश से आई हुई स्त्रियां भी उनके साथ वहां गईं. उन्होंने उस कब्र को देखा तथा यह भी कि शरीर को वहां कैसे रखा गया था. |
| BSB 56 Then they returned to prepare spices and perfumes. And they rested on the Sabbath, according to the commandment. | HINCV 56 तब वे सब घर लौट गए और उन्होंने अंत्येष्टि के लिए उबटन-लेप तैयार किए. व्यवस्था के अनुसार उन्होंने शब्बाथ पर विश्राम किया. |
Questions about Luke 23? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.