Luke 24

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 On the first day of the week, very early in the morning, the women came to the tomb, bringing the spices they had prepared.

HINCV

1 सप्‍ताह के प्रथम दिन पौ फटते ही वे तैयार किए गए उबटन-लेपों को लेकर कंदरा-क़ब्र पर आईं.

BSB

2 They found the stone rolled away from the tomb,

HINCV

2 उन्होंने कब्र के द्वार का पत्थर कब्र से लुढ़का हुआ पाया

BSB

3 but when they entered, they did not find the body of the Lord Jesus.

HINCV

3 किंतु जब उन्होंने कब्र की गुफ़ा में प्रवेश किया, वहां प्रभु येशु का शरीर नहीं था.

BSB

4 While they were puzzling over this, suddenly two men in radiant apparel stood beside them.

HINCV

4 जब वे इस स्थिति का निरीक्षण कर ही रही थी, एकाएक उजले वस्त्रों में दो व्यक्ति उनके पास आ खड़े हुए.

BSB

5 As the women bowed their faces to the ground in terror, the two men asked them, “Why do you look for the living among the dead?

HINCV

5 भय में डरी हुई स्त्रियों की दृष्टि भूमि की ओर ही थी कि उन्होंने स्त्रियों से प्रश्न किया, “आप लोग एक जीवित को मरे हुओं के मध्य क्यों खोज रही हैं?

BSB

6 He is not here; He has risen! Remember how He told you while He was still in Galilee:

HINCV

6 वह यहां नहीं हैं—वह दोबारा जीवित हो गए हैं. याद कीजिए जब वह आपके साथ गलील प्रदेश में थे, उन्होंने आपसे क्या कहा था:

BSB

7 ‘The Son of Man must be delivered into the hands of sinful men, and be crucified, and on the third day rise again.’”

HINCV

7 ‘यह अवश्य है कि मनुष्य का पुत्र कुकर्मियों के हाथों में सौंपा जाए, क्रूस पर चढ़ाया जाए और तीसरे दिन मरे हुओं में से जीवित हो जाए.’”

BSB

8 Then they remembered His words.

HINCV

8 अब उन्हें प्रभु येशु की बातों की याद आई.

BSB

9 And when they returned from the tomb, they reported all these things to the Eleven and to all the others.

HINCV

9 वे सभी स्त्रियां कब्र की गुफ़ा से लौट गईं और सारा हाल ग्यारह शिष्यों तथा बाकियों को सुनाया.

BSB

10 It was Mary Magdalene, Joanna, Mary the mother of James, and the other women with them who told this to the apostles.

HINCV

10 जिन स्त्रियों ने प्रेरितों को यह हाल सुनाया, वे थी: मगदालावासी मरियम, योहान्‍ना तथा याकोब की माता मरियम तथा उनके अलावा अन्य स्त्रियां.

BSB

11 But their words seemed like nonsense to them, and they did not believe the women.

HINCV

11 प्रेरितों को यह समाचार बेमतलब लगा. उन्होंने इसका विश्वास नहीं किया.

BSB

12 Peter, however, got up and ran to the tomb. And after bending down and seeing only the linen cloths, he went away, wondering to himself what had happened.

HINCV

12 किंतु पेतरॉस उठे और कब्र की गुफ़ा की ओर दौड़ पड़े. उन्होंने झुककर भीतर देखा और वहां उन्हें वे पट्टियां, जो शव पर लपेटी गई थी, अलग रखी हुई दिखीं. इस घटना पर अचंभित पेतरॉस घर लौट गए.

BSB

13 That same day two of them were going to a village called Emmaus, about seven miles from Jerusalem.

HINCV

13 उसी दिन दो शिष्य इम्माउस नामक गांव की ओर जा रहे थे, जो येरूशलेम नगर से लगभग ग्यारह किलोमीटर की दूरी पर था.

BSB

14 They were talking with each other about everything that had happened.

HINCV

14 सारा घटनाक्रम ही उनकी आपस की बातों का विषय था.

BSB

15 And as they talked and deliberated, Jesus Himself came up and walked along with them.

HINCV

15 जब वे विचार-विमर्श और बातचीत में मगन ही थे, स्वयं प्रभु येशु उनके पास पहुंचकर उनके साथ साथ चलने लगे.

BSB

16 But their eyes were kept from recognizing Him.

HINCV

16 किंतु उनकी आंखें ऐसी बंद कर दी गई थी कि वे प्रभु येशु को पहचानने न पाएं.

BSB

17 He asked them, “What are you discussing so intently as you walk along?” They stood still, with sadness on their faces.

HINCV

17 प्रभु येशु ने उनसे प्रश्न किया, “आप लोग किस विषय पर बातचीत कर रहे हैं?” वे रुक गए. उनके मुख पर उदासी छायी हुई थी.

BSB

18 One of them, named Cleopas, asked Him, “Are You the only visitor to Jerusalem who does not know the things that have happened there in recent days?”

HINCV

18 उनमें से एक ने, जिसका नाम क्लोपस था, इसके उत्तर में उनसे यह प्रश्न किया, “आप येरूशलेम में आए अकेले ऐसे परदेशी हैं कि आपको यह मालूम नहीं कि यहां इन दिनों में क्या-क्या हुआ है!”

BSB

19 “What things?” He asked. “The events involving Jesus of Nazareth,” they answered. “This man was a prophet, powerful in speech and action before God and all the people.

HINCV

19 “क्या-क्या हुआ है?” प्रभु येशु ने उनसे प्रश्न किया. उन्होंने उत्तर दिया, “नाज़रेथवासी प्रभु येशु से संबंधित घटनाएं—प्रभु येशु, जो वास्तव में परमेश्वर और सभी जनसाधारण की नज़र में और काम में सामर्थ्यी भविष्यवक्ता थे.

BSB

20 Our chief priests and rulers delivered Him up to the sentence of death, and they crucified Him.

HINCV

20 उन्हें प्रधान पुरोहितों और हमारे सरदारों ने मृत्यु दंड दिया और क्रूस पर चढ़ा दिया.

BSB

21 But we were hoping He was the One who would redeem Israel. And besides all this, it is the third day since these things took place.

HINCV

21 हमारी आशा यह थी कि प्रभु येशु इस्राएल राष्ट्र को स्वतंत्र करवा देंगे. यह आज से तीन दिन पूर्व की घटना है.

BSB

22 Furthermore, some of our women astounded us. They were at the tomb early this morning,

HINCV

22 किंतु हमारे समुदाय की कुछ स्त्रियों ने हमें आश्चर्य में डाल दिया है. पौ फटते ही वे कब्र पर गई थी

BSB

23 but they did not find His body. They came and told us they had seen a vision of angels, who said that Jesus was alive.

HINCV

23 किंतु उन्हें वहां प्रभु येशु का शव नहीं मिला. उन्होंने हमें बताया कि उन्होंने वहां स्वर्गदूतों को देखा है; जिन्होंने उन्हें सूचना दी कि प्रभु येशु जीवित हैं.

BSB

24 Then some of our companions went to the tomb and found it just as the women had described. But Him they did not see.”

HINCV

24 हमारे कुछ साथी भी कब्र पर गए थे और उन्होंने ठीक वैसा ही पाया जैसा स्त्रियों ने बताया था किंतु प्रभु येशु को उन्होंने नहीं देखा.”

BSB

25 Then Jesus said to them, “O foolish ones, and slow of heart to believe all that the prophets have spoken!

HINCV

25 तब प्रभु येशु ने उनसे कहा, “ओ मूर्खो! भविष्यद्वक्ताओं की सब बातों पर विश्वास करने में मंदबुद्धियो!

BSB

26 Was it not necessary for the Christ to suffer these things and then to enter His glory?”

HINCV

26 क्या मसीह के लिए यह ज़रूरी न था कि वह सभी यातनाएं सह कर अपनी महिमा में प्रवेश करे?”

BSB

27 And beginning with Moses and all the Prophets, He explained to them what was written in all the Scriptures about Himself.

HINCV

27 तब प्रभु येशु ने पवित्र शास्त्र में स्वयं से संबंधित उन सभी लिखी बातों का अर्थ उन्हें समझा दिया—मोशेह से प्रारंभ कर सभी भविष्यद्वक्ताओं तक.

BSB

28 As they approached the village where they were headed, He seemed to be going farther.

HINCV

28 तब वे उस गांव के पास पहुंचे, जहां उनको जाना था. प्रभु येशु के व्यवहार से ऐसा भास हुआ मानो वह आगे बढ़ना चाह रहे हों

BSB

29 But they pleaded with Him, “Stay with us, for it is nearly evening and the day is almost over.” So He went in to stay with them.

HINCV

29 किंतु उन शिष्यों ने विनती की, “हमारे साथ ही ठहर जाइए क्योंकि दिन ढल चला है और शाम होने को है.” इसलिये प्रभु येशु उनके साथ भीतर चले गए.

BSB

30 While He was reclining at the table with them, He took bread, spoke a blessing and broke it, and gave it to them.

HINCV

30 जब वे सब भोजन के लिए बैठे, प्रभु येशु ने रोटी लेकर आशीर्वाद के साथ उसे तोड़ा और उन्हें दे दिया.

BSB

31 Then their eyes were opened and they recognized Jesus—and He disappeared from their sight.

HINCV

31 तब उनकी आंखों को देखने लायक बना दिया गया और वे प्रभु येशु को पहचान गए किंतु उसी क्षण प्रभु येशु उनकी आंखों से ओझल हो गए.

BSB

32 They asked each other, “Were not our hearts burning within us as He spoke with us on the road and opened the Scriptures to us?”

HINCV

32 वे आपस में विचार करने लगे, “मार्ग में जब वह हमसे बातचीत कर रहे थे और पवित्र शास्त्र की व्याख्या कर रहे थे तो हमारे मन में उत्तेजना हुई थी न!”

BSB

33 And they got up that very hour and returned to Jerusalem. There they found the Eleven and those with them, gathered together

HINCV

33 तत्काल ही वे उठे और येरूशलेम को लौट गए. वहां उन्होंने ग्यारह शिष्यों और अन्यों को, जो वहां इकट्ठा थे, यह कहते पाया,

BSB

34 and saying, “The Lord has indeed risen and has appeared to Simon!”

HINCV

34 “हां, यह सच है! प्रभु मरे हुओं में से दोबारा जीवित हो गए हैं और शिमओन को दिखाई भी दिए हैं.”

BSB

35 Then the two told what had happened on the road, and how they had recognized Jesus in the breaking of the bread.

HINCV

35 तब इन दो शिष्यों ने भी मार्ग में हुई घटना का ब्यौरा सुनाया कि किस प्रकार भोजन करते समय वे प्रभु येशु को पहचानने में समर्थ हो गए थे.

BSB

36 While they were describing these events, Jesus Himself stood among them and said, “Peace be with you.”

HINCV

36 जब वे इस बारे में बातें कर ही रहे थे, स्वयं प्रभु येशु उनके बीच आ खड़े हुए और उनसे बोले, “तुममें शांति बनी रहे.”

BSB

37 But they were startled and frightened, thinking they had seen a spirit.

HINCV

37 वे अचंभित और भयभीत हो गए और उन्हें लगा कि वे किसी दुष्टात्मा को देख रहे हैं.

BSB

38 “Why are you troubled,” Jesus asked, “and why do doubts arise in your hearts?

HINCV

38 प्रभु येशु ने उनसे कहा, “तुम घबरा क्यों हो रहे हो? क्यों उठ रहे हैं तुम्हारे मन में ये संदेह?

BSB

39 Look at My hands and My feet. It is I Myself. Touch Me and see—for a spirit does not have flesh and bones, as you see I have.”

HINCV

39 देखो, ये मेरे हाथ और पांव. यह मैं ही हूं. मुझे स्पर्श करके देख लो क्योंकि दुष्टात्मा के हाड़-मांस नहीं होता, जैसा तुम देख रहे हो कि मेरे हैं.”

BSB

40 And when He had said this, He showed them His hands and feet.

HINCV

40 यह कहकर उन्होंने उन्हें अपने हाथ और पांव दिखाए

BSB

41 While they were still in disbelief because of their joy and amazement, He asked them, “Do you have anything here to eat?”

HINCV

41 और जब वे आश्चर्य और आनंद की स्थिति में विश्वास नहीं कर पा रहे थे, प्रभु येशु ने उनसे प्रश्न किया, “क्या यहां कुछ भोजन है?”

BSB

42 So they gave Him a piece of broiled fish,

HINCV

42 उन्होंने प्रभु येशु को भूनी हुई मछली का एक टुकड़ा दिया

BSB

43 and He took it and ate it in front of them.

HINCV

43 और प्रभु येशु ने उसे लेकर उनके सामने खाया.

BSB

44 Jesus said to them, “These are the words I spoke to you while I was still with you: Everything must be fulfilled that is written about Me in the Law of Moses, the Prophets, and the Psalms.”

HINCV

44 तब प्रभु येशु ने उनसे कहा, “तुम्हारे साथ रहते हुए मैंने तुम लोगों से यही कहा था: वह सब पूरा होना ज़रूरी है, जो मेरे विषय में मोशेह की व्यवस्था, भविष्यद्वक्ताओं के लेख तथा भजन की पुस्तकों में लिखा गया है.”

BSB

45 Then He opened their minds to understand the Scriptures.

HINCV

45 तब प्रभु येशु ने उनकी समझ खोल दी कि वे पवित्र शास्त्र को समझ सकें

BSB

46 And He told them, “This is what is written: The Christ will suffer and rise from the dead on the third day,

HINCV

46 और उनसे कहा, “यह लिखा है कि मसीह यातनाएं सहे और तीसरे दिन मरे हुओं में से दोबारा जीवित किया जाए,

BSB

47 and in His name repentance and forgiveness of sins will be proclaimed to all nations, beginning in Jerusalem.

HINCV

47 और येरूशलेम से प्रारंभ कर सभी राष्ट्रों में उसके नाम में पाप क्षमा के लिए पश्चाताप की घोषणा की जाए.

BSB

48 You are witnesses of these things.

HINCV

48 तुम सभी इन घटनाओं के गवाह हो.

BSB

49 And behold, I am sending the promise of My Father upon you. But remain in the city until you have been clothed with power from on high.”

HINCV

49 जिसकी प्रतिज्ञा मेरे पिता ने की है, उसे मैं तुम्हारे लिए भेजूंगा किंतु आवश्यक यह है कि तुम येरूशलेम में उस समय तक ठहरे रहो, जब तक स्वर्ग से भेजी गई सामर्थ्य से परिपूर्ण न हो जाओ.”

BSB

50 When Jesus had led them out as far as Bethany, He lifted up His hands and blessed them.

HINCV

50 तब प्रभु येशु उन्हें बैथनियाह नामक गांव तक ले गए और अपने हाथ उठाकर उन्हें आशीष दी.

BSB

51 While He was blessing them, He left them and was carried up into heaven.

HINCV

51 जब वह उन्हें आशीष दे ही रहे थे वह उनसे विदा हो गए और स्वर्ग में उठा लिये गये.

BSB

52 And they worshiped Him and returned to Jerusalem with great joy,

HINCV

52 तब उन्होंने येशु की आराधना की और बहुत ही आनंद में येरूशलेम लौट गए.

BSB

53 praising God continually in the temple.

HINCV

53 वे मंदिर में नियमित रूप से परमेश्वर की स्तुति करते रहते थे.

Questions about Luke 24? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.