Luke 24

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 On the first day of the week, very early in the morning, the women came to the tomb, bringing the spices they had prepared.

HINIRV

1 परन्तु सप्ताह के पहले दिन बड़े भोर को वे उन सुगन्धित वस्तुओं को जो उन्होंने तैयार की थी, लेकर कब्र पर आईं।

BSB

2 They found the stone rolled away from the tomb,

HINIRV

2 और उन्होंने पत्थर को कब्र पर से लुढ़का हुआ पाया,

BSB

3 but when they entered, they did not find the body of the Lord Jesus.

HINIRV

3 और भीतर जाकर प्रभु यीशु का शव न पाया।

BSB

4 While they were puzzling over this, suddenly two men in radiant apparel stood beside them.

HINIRV

4 जब वे इस बात से भौचक्की हो रही थीं तब, दो पुरुष झलकते वस्त्र पहने हुए उनके पास आ खड़े हुए।

BSB

5 As the women bowed their faces to the ground in terror, the two men asked them, “Why do you look for the living among the dead?

HINIRV

5 जब वे डर गईं, और धरती की ओर मुँह झुकाए रहीं; तो उन्होंने उनसे कहा, “तुम जीविते को मरे हुओं में क्यों ढूँढ़ती हो? (प्रका. 1:18, मर. 16:5,6)

BSB

6 He is not here; He has risen! Remember how He told you while He was still in Galilee:

HINIRV

6 वह यहाँ नहीं, परन्तु जी उठा है। स्मरण करो कि उसने गलील में रहते हुए तुम से कहा था,

BSB

7 ‘The Son of Man must be delivered into the hands of sinful men, and be crucified, and on the third day rise again.’”

HINIRV

7 ‘अवश्य है, कि मनुष्य का पुत्र पापियों के हाथ में पकड़वाया जाए, और क्रूस पर चढ़ाया जाए, और तीसरे दिन जी उठे।’”

BSB

8 Then they remembered His words.

HINIRV

8 तब उसकी बातें उनको स्मरण आईं,

BSB

9 And when they returned from the tomb, they reported all these things to the Eleven and to all the others.

HINIRV

9 और कब्र से लौटकर उन्होंने उन ग्यारहों को, और अन्य सब को, ये सब बातें कह सुनाई।

BSB

10 It was Mary Magdalene, Joanna, Mary the mother of James, and the other women with them who told this to the apostles.

HINIRV

10 जिन्होंने प्रेरितों से ये बातें कहीं, वे मरियम मगदलीनी और योअन्ना और याकूब की माता मरियम और उनके साथ की अन्य स्त्रियाँ भी थीं।

BSB

11 But their words seemed like nonsense to them, and they did not believe the women.

HINIRV

11 परन्तु उनकी बातें उन्हें कहानी के समान लगी और उन्होंने उन पर विश्वास नहीं किया।

BSB

12 Peter, however, got up and ran to the tomb. And after bending down and seeing only the linen cloths, he went away, wondering to himself what had happened.

HINIRV

12 तब पतरस उठकर कब्र पर दौड़ा गया, और झुककर केवल कपड़े पड़े देखे, और जो हुआ था, उससे अचम्भा करता हुआ, अपने घर चला गया।

BSB

13 That same day two of them were going to a village called Emmaus, about seven miles from Jerusalem.

HINIRV

13 उसी दिन उनमें से दो जन इम्माऊस नामक एक गाँव को जा रहे थे, जो यरूशलेम से कोई सात मील की दूरी पर था।

BSB

14 They were talking with each other about everything that had happened.

HINIRV

14 और वे इन सब बातों पर जो हुईं थीं, आपस में बातचीत करते जा रहे थे।

BSB

15 And as they talked and deliberated, Jesus Himself came up and walked along with them.

HINIRV

15 और जब वे आपस में बातचीत और पूछताछ कर रहे थे, तो यीशु आप पास आकर उनके साथ हो लिया।

BSB

16 But their eyes were kept from recognizing Him.

HINIRV

16 परन्तु उनकी आँखें ऐसी बन्द कर दी गईं थी, कि उसे पहचान न सके ।

BSB

17 He asked them, “What are you discussing so intently as you walk along?” They stood still, with sadness on their faces.

HINIRV

17 उसने उनसे पूछा, “ये क्या बातें हैं, जो तुम चलते-चलते आपस में करते हो?” वे उदास से खड़े रह गए।

BSB

18 One of them, named Cleopas, asked Him, “Are You the only visitor to Jerusalem who does not know the things that have happened there in recent days?”

HINIRV

18 यह सुनकर, उनमें से क्लियुपास नामक एक व्यक्ति ने कहा, “क्या तू यरूशलेम में अकेला परदेशी है; जो नहीं जानता, कि इन दिनों में उसमें क्या-क्या हुआ है?”

BSB

19 “What things?” He asked. “The events involving Jesus of Nazareth,” they answered. “This man was a prophet, powerful in speech and action before God and all the people.

HINIRV

19 उसने उनसे पूछा, “कौन सी बातें?” उन्होंने उससे कहा, “यीशु नासरी के विषय में जो परमेश्वर और सब लोगों के निकट काम और वचन में सामर्थी भविष्यद्वक्ता था।

BSB

20 Our chief priests and rulers delivered Him up to the sentence of death, and they crucified Him.

HINIRV

20 और प्रधान याजकों और हमारे सरदारों ने उसे पकड़वा दिया, कि उस पर मृत्यु की आज्ञा दी जाए; और उसे क्रूस पर चढ़वाया।

BSB

21 But we were hoping He was the One who would redeem Israel. And besides all this, it is the third day since these things took place.

HINIRV

21 परन्तु हमें आशा थी, कि यही इस्राएल को छुटकारा देगा, और इन सब बातों के सिवाय इस घटना को हुए तीसरा दिन है।

BSB

22 Furthermore, some of our women astounded us. They were at the tomb early this morning,

HINIRV

22 और हम में से कई स्त्रियों ने भी हमें आश्चर्य में डाल दिया है, जो भोर को कब्र पर गई थीं।

BSB

23 but they did not find His body. They came and told us they had seen a vision of angels, who said that Jesus was alive.

HINIRV

23 और जब उसका शव न पाया, तो यह कहती हुई आईं, कि हमने स्वर्गदूतों का दर्शन पाया, जिन्होंने कहा कि वह जीवित है।

BSB

24 Then some of our companions went to the tomb and found it just as the women had described. But Him they did not see.”

HINIRV

24 तब हमारे साथियों में से कई एक कब्र पर गए, और जैसा स्त्रियों ने कहा था, वैसा ही पाया; परन्तु उसको न देखा।”

BSB

25 Then Jesus said to them, “O foolish ones, and slow of heart to believe all that the prophets have spoken!

HINIRV

25 तब उसने उनसे कहा, “हे निर्बुद्धियों, और भविष्यद्वक्ताओं की सब बातों पर विश्वास करने में मन्दमतियों!

BSB

26 Was it not necessary for the Christ to suffer these things and then to enter His glory?”

HINIRV

26 क्या अवश्य न था, कि मसीह ये दुःख उठाकर अपनी महिमा में प्रवेश करे?”

BSB

27 And beginning with Moses and all the Prophets, He explained to them what was written in all the Scriptures about Himself.

HINIRV

27 तब उसने मूसा से और सब भविष्यद्वक्ताओं से आरम्भ करके सारे पवित्रशास्त्रों में से, अपने विषय में की बातों का अर्थ, उन्हें समझा दिया। (यूह. 1:45, लूका 24:44, व्यव. 18:15)

BSB

28 As they approached the village where they were headed, He seemed to be going farther.

HINIRV

28 इतने में वे उस गाँव के पास पहुँचे, जहाँ वे जा रहे थे, और उसके ढंग से ऐसा जान पड़ा, कि वह आगे बढ़ना चाहता है।

BSB

29 But they pleaded with Him, “Stay with us, for it is nearly evening and the day is almost over.” So He went in to stay with them.

HINIRV

29 परन्तु उन्होंने यह कहकर उसे रोका, “हमारे साथ रह; क्योंकि संध्या हो चली है और दिन अब बहुत ढल गया है।” तब वह उनके साथ रहने के लिये भीतर गया।

BSB

30 While He was reclining at the table with them, He took bread, spoke a blessing and broke it, and gave it to them.

HINIRV

30 जब वह उनके साथ भोजन करने बैठा, तो उसने रोटी लेकर धन्यवाद किया, और उसे तोड़कर उनको देने लगा।

BSB

31 Then their eyes were opened and they recognized Jesus—and He disappeared from their sight.

HINIRV

31 तब उनकी आँखें खुल गईं; और उन्होंने उसे पहचान लिया, और वह उनकी आँखों से छिप गया।

BSB

32 They asked each other, “Were not our hearts burning within us as He spoke with us on the road and opened the Scriptures to us?”

HINIRV

32 उन्होंने आपस में कहा, “जब वह मार्ग में हम से बातें करता था, और पवित्रशास्त्र का अर्थ हमें समझाता था, तो क्या हमारे मन में उत्तेजना न उत्पन्न हुई?”

BSB

33 And they got up that very hour and returned to Jerusalem. There they found the Eleven and those with them, gathered together

HINIRV

33 वे उसी घड़ी उठकर यरूशलेम को लौट गए, और उन ग्यारहों और उनके साथियों को इकट्ठे पाया।

BSB

34 and saying, “The Lord has indeed risen and has appeared to Simon!”

HINIRV

34 वे कहते थे, “प्रभु सचमुच जी उठा है, और शमौन को दिखाई दिया है।”

BSB

35 Then the two told what had happened on the road, and how they had recognized Jesus in the breaking of the bread.

HINIRV

35 तब उन्होंने मार्ग की बातें उन्हें बता दीं और यह भी कि उन्होंने उसे रोटी तोड़ते समय कैसे पहचाना।

BSB

36 While they were describing these events, Jesus Himself stood among them and said, “Peace be with you.”

HINIRV

36 वे ये बातें कह ही रहे थे, कि वह आप ही उनके बीच में आ खड़ा हुआ; और उनसे कहा, “तुम्हें शान्ति मिले।”

BSB

37 But they were startled and frightened, thinking they had seen a spirit.

HINIRV

37 परन्तु वे घबरा गए, और डर गए, और समझे, कि हम किसी भूत को देख रहे हैं।

BSB

38 “Why are you troubled,” Jesus asked, “and why do doubts arise in your hearts?

HINIRV

38 उसने उनसे कहा, “क्यों घबराते हो? और तुम्हारे मन में क्यों सन्देह उठते हैं?

BSB

39 Look at My hands and My feet. It is I Myself. Touch Me and see—for a spirit does not have flesh and bones, as you see I have.”

HINIRV

39 मेरे हाथ और मेरे पाँव को देखो, कि मैं वहीं हूँ; मुझे छूकर देखो; क्योंकि आत्मा के हड्डी माँस नहीं होता जैसा मुझ में देखते हो।”

BSB

40 And when He had said this, He showed them His hands and feet.

HINIRV

40 यह कहकर उसने उन्हें अपने हाथ पाँव दिखाए।

BSB

41 While they were still in disbelief because of their joy and amazement, He asked them, “Do you have anything here to eat?”

HINIRV

41 जब आनन्द के मारे उनको विश्वास नहीं हो रहा था, और आश्चर्य करते थे, तो उसने उनसे पूछा, “क्या यहाँ तुम्हारे पास कुछ भोजन है?”

BSB

42 So they gave Him a piece of broiled fish,

HINIRV

42 उन्होंने उसे भुनी मछली का टुकड़ा दिया।

BSB

43 and He took it and ate it in front of them.

HINIRV

43 उसने लेकर उनके सामने खाया।

BSB

44 Jesus said to them, “These are the words I spoke to you while I was still with you: Everything must be fulfilled that is written about Me in the Law of Moses, the Prophets, and the Psalms.”

HINIRV

44 फिर उसने उनसे कहा, “ये मेरी वे बातें हैं, जो मैंने तुम्हारे साथ रहते हुए, तुम से कही थीं, कि अवश्य है, कि जितनी बातें मूसा की व्यवस्था और भविष्यद्वक्ताओं और भजनों की पुस्तकों में, मेरे विषय में लिखी हैं, सब पूरी हों।”

BSB

45 Then He opened their minds to understand the Scriptures.

HINIRV

45 तब उसने पवित्रशास्त्र समझने के लिये उनकी समझ खोल दी।

BSB

46 And He told them, “This is what is written: The Christ will suffer and rise from the dead on the third day,

HINIRV

46 और उनसे कहा, “यह लिखा है कि मसीह दुःख उठाएगा, और तीसरे दिन मरे हुओं में से जी उठेगा, (यशा. 53:5, लूका 24:7)

BSB

47 and in His name repentance and forgiveness of sins will be proclaimed to all nations, beginning in Jerusalem.

HINIRV

47 और यरूशलेम से लेकर सब जातियों में मन फिराव का और पापों की क्षमा का प्रचार, उसी के नाम से किया जाएगा।

BSB

48 You are witnesses of these things.

HINIRV

48 तुम इन सब बातें के गवाह हो।

BSB

49 And behold, I am sending the promise of My Father upon you. But remain in the city until you have been clothed with power from on high.”

HINIRV

49 और जिसकी प्रतिज्ञा मेरे पिता ने की है, मैं उसको तुम पर उतारूँगा और जब तक स्वर्ग से सामर्थ्य न पाओ, तब तक तुम इसी नगर में ठहरे रहो।”

BSB

50 When Jesus had led them out as far as Bethany, He lifted up His hands and blessed them.

HINIRV

50 तब वह उन्हें बैतनिय्याह तक बाहर ले गया, और अपने हाथ उठाकर उन्हें आशीष दी;

BSB

51 While He was blessing them, He left them and was carried up into heaven.

HINIRV

51 और उन्हें आशीष देते हुए वह उनसे अलग हो गया और स्वर्ग पर उठा लिया गया। (प्रेरि. 1:9, भज. 47:5)

BSB

52 And they worshiped Him and returned to Jerusalem with great joy,

HINIRV

52 और वे उसको दण्डवत् करके बड़े आनन्द से यरूशलेम को लौट गए।

BSB

53 praising God continually in the temple.

HINIRV

53 और वे लगातार मन्दिर में उपस्थित होकर परमेश्वर की स्तुति किया करते थे।

Questions about Luke 24? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.