Luke 23

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then the whole council rose and led Jesus away to Pilate.

HINIRV

1 तब सारी सभा उठकर यीशु को पिलातुस के पास ले गई।

BSB

2 And they began to accuse Him, saying, “We found this man subverting our nation, forbidding payment of taxes to Caesar, and proclaiming Himself to be Christ, a King.”

HINIRV

2 और वे यह कहकर उस पर दोष लगाने लगे, “हमने इसे लोगों को बहकाते और कैसर को कर देने से मना करते, और अपने आपको मसीह, राजा कहते हुए सुना है।”

BSB

3 So Pilate asked Him, “Are You the King of the Jews?” “You have said so,” Jesus replied.

HINIRV

3 पिलातुस ने उससे पूछा, “क्या तू यहूदियों का राजा है?” उसने उसे उत्तर दिया, “तू आप ही कह रहा है।”

BSB

4 Then Pilate said to the chief priests and the crowds, “I find no basis for a charge against this man.”

HINIRV

4 तब पिलातुस ने प्रधान याजकों और लोगों से कहा, “मैं इस मनुष्य में कुछ दोष नहीं पाता।”

BSB

5 But they kept insisting, “He stirs up the people all over Judea with His teaching. He began in Galilee and has come all the way here.”

HINIRV

5 पर वे और भी दृढ़ता से कहने लगे, “यह गलील से लेकर यहाँ तक सारे यहूदिया में उपदेश दे देकर लोगों को भड़काता है।”

BSB

6 When Pilate heard this, he asked if the man was a Galilean.

HINIRV

6 यह सुनकर पिलातुस ने पूछा, “क्या यह मनुष्य गलीली है?”

BSB

7 And learning that Jesus was under Herod’s jurisdiction, he sent Him to Herod, who himself was in Jerusalem at that time.

HINIRV

7 और यह जानकर कि वह हेरोदेस की रियासत का है, उसे हेरोदेस के पास भेज दिया, क्योंकि उन दिनों में वह भी यरूशलेम में था।

BSB

8 When Herod saw Jesus, he was greatly pleased. He had wanted to see Him for a long time, because he had heard about Him and was hoping to see Him perform a miracle.

HINIRV

8 हेरोदेस यीशु को देखकर बहुत ही प्रसन्न हुआ, क्योंकि वह बहुत दिनों से उसको देखना चाहता था: इसलिए कि उसके विषय में सुना था, और उसका कुछ चिन्ह देखने की आशा रखता था।

BSB

9 Herod questioned Jesus at great length, but He gave no answer.

HINIRV

9 वह उससे बहुत सारी बातें पूछता रहा, पर उसने उसको कुछ भी उत्तर न दिया।

BSB

10 Meanwhile, the chief priests and scribes stood there, vehemently accusing Him.

HINIRV

10 और प्रधान याजक और शास्त्री खड़े हुए तन मन से उस पर दोष लगाते रहे।

BSB

11 And even Herod and his soldiers ridiculed and mocked Him. Dressing Him in a fine robe, they sent Him back to Pilate.

HINIRV

11 तब हेरोदेस ने अपने सिपाहियों के साथ उसका अपमान करके उपहास किया, और भड़कीला वस्त्र पहनाकर उसे पिलातुस के पास लौटा दिया।

BSB

12 That day Herod and Pilate became friends; before this time they had been enemies.

HINIRV

12 उसी दिन पिलातुस और हेरोदेस मित्र हो गए। इसके पहले वे एक दूसरे के बैरी थे।

BSB

13 Then Pilate called together the chief priests, the rulers, and the people,

HINIRV

13 पिलातुस ने प्रधान याजकों और सरदारों और लोगों को बुलाकर उनसे कहा,

BSB

14 and said to them, “You brought me this man as one who was inciting the people to rebellion. I have examined Him here in your presence and found Him not guilty of your charges against Him.

HINIRV

14 “तुम इस मनुष्य को लोगों का बहकानेवाला ठहराकर मेरे पास लाए हो, और देखो, मैंने तुम्हारे सामने उसकी जाँच की, पर जिन बातों का तुम उस पर दोष लगाते हो, उन बातों के विषय में मैंने उसमें कुछ भी दोष नहीं पाया है;

BSB

15 Neither has Herod, for he sent Him back to us. As you can see, He has done nothing deserving of death.

HINIRV

15 न हेरोदेस ने, क्योंकि उसने उसे हमारे पास लौटा दिया है: और देखो, उससे ऐसा कुछ नहीं हुआ कि वह मृत्यु के दण्ड के योग्य ठहराया जाए।

BSB

16 Therefore I will punish Him and release Him.”

HINIRV

16 इसलिए मैं उसे पिटवाकर छोड़ देता हूँ।”

BSB

17

HINIRV

17 पिलातुस पर्व के समय उनके लिए एक बन्दी को छोड़ने पर विवश था।

BSB

18 But they all cried out in unison: “Away with this man! Release Barabbas to us!”

HINIRV

18 तब सब मिलकर चिल्ला उठे, “इसका काम तमाम कर, और हमारे लिये बरअब्बा को छोड़ दे।”

BSB

19 (Barabbas had been imprisoned for an insurrection in the city, and for murder.)

HINIRV

19 वह किसी बलवे के कारण जो नगर में हुआ था, और हत्या के कारण बन्दीगृह में डाला गया था।

BSB

20 Wanting to release Jesus, Pilate addressed them again,

HINIRV

20 पर पिलातुस ने यीशु को छोड़ने की इच्छा से लोगों को फिर समझाया।

BSB

21 but they kept shouting, “Crucify Him! Crucify Him!”

HINIRV

21 परन्तु उन्होंने चिल्लाकर कहा, “उसे क्रूस पर चढ़ा, क्रूस पर!”

BSB

22 A third time he said to them, “What evil has this man done? I have found in Him no offense worthy of death. So after I punish Him, I will release Him.”

HINIRV

22 उसने तीसरी बार उनसे कहा, “क्यों उसने कौन सी बुराई की है? मैंने उसमें मृत्युदण्ड के योग्य कोई बात नहीं पाई! इसलिए मैं उसे पिटवाकर छोड़ देता हूँ।”

BSB

23 But they were insistent, demanding with loud voices for Jesus to be crucified. And their clamor prevailed.

HINIRV

23 परन्तु वे चिल्ला चिल्लाकर पीछे पड़ गए, कि वह क्रूस पर चढ़ाया जाए, और उनका चिल्लाना प्रबल हुआ।

BSB

24 So Pilate sentenced that their demand be met.

HINIRV

24 अतः पिलातुस ने आज्ञा दी, कि उनकी विनती के अनुसार किया जाए।

BSB

25 As they had requested, he released the one imprisoned for insurrection and murder, and he handed Jesus over to their will.

HINIRV

25 और उसने उस मनुष्य को जो बलवे और हत्या के कारण बन्दीगृह में डाला गया था, और जिसे वे माँगते थे, छोड़ दिया; और यीशु को उनकी इच्छा के अनुसार सौंप दिया।

BSB

26 As the soldiers led Him away, they seized Simon of Cyrene on his way in from the country, and they put the cross on him to carry behind Jesus.

HINIRV

26 जब वे उसे लिए जा रहे थे, तो उन्होंने शमौन नाम एक कुरेनी को जो गाँव से आ रहा था, पकड़कर उस पर क्रूस को लाद दिया कि उसे यीशु के पीछे-पीछे ले चले।

BSB

27 A great number of people followed Him, including women who kept mourning and wailing for Him.

HINIRV

27 और लोगों की बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली: और बहुत सारी स्त्रियाँ भी, जो उसके लिये छाती-पीटती और विलाप करती थीं।

BSB

28 But Jesus turned to them and said, “Daughters of Jerusalem, do not weep for Me, but weep for yourselves and for your children.

HINIRV

28 यीशु ने उनकी ओर फिरकर कहा, “हे यरूशलेम की पुत्रियों, मेरे लिये मत रोओ; परन्तु अपने और अपने बालकों के लिये रोओ।

BSB

29 Look, the days are coming when people will say, ‘Blessed are the barren women, the wombs that never bore, and breasts that never nursed!’

HINIRV

29 क्योंकि वे दिन आते हैं, जिनमें लोग कहेंगे, ‘धन्य हैं वे जो बाँझ हैं, और वे गर्भ जो न जने और वे स्तन जिन्होंने दूध न पिलाया।’

BSB

30 At that time ‘they will say to the mountains, “Fall on us!” and to the hills, “Cover us!”’

HINIRV

30 उस समय ‘वे पहाड़ों से कहने लगेंगे, कि हम पर गिरो, और टीलों से कि हमें ढाँप लो।’

BSB

31 For if men do these things while the tree is green, what will happen when it is dry?”

HINIRV

31 “क्योंकि जब वे हरे पेड़ के साथ ऐसा करते हैं, तो सूखे के साथ क्या कुछ न किया जाएगा?”

BSB

32 Two others, who were criminals, were also led away to be executed with Jesus.

HINIRV

32 वे और दो मनुष्यों को भी जो कुकर्मी थे उसके साथ मार डालने को ले चले।

BSB

33 When they came to the place called The Skull, they crucified Him there, along with the criminals, one on His right and the other on His left.

HINIRV

33 जब वे उस जगह जिसे खोपड़ी कहते हैं पहुँचे, तो उन्होंने वहाँ उसे और उन कुकर्मियों को भी एक को दाहिनी और दूसरे को बाईं और क्रूसों पर चढ़ाया।

BSB

34 Then Jesus said, “Father, forgive them, for they do not know what they are doing.” And they divided up His garments by casting lots.

HINIRV

34 तब यीशु ने कहा, “हे पिता, इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये जानते नहीं कि क्या कर रहें हैं?” और उन्होंने चिट्ठियाँ डालकर उसके कपड़े बाँट लिए। (1 पत. 3:9, प्रका. 7:60, यशा. 53:12, भज. 22:18)

BSB

35 The people stood watching, and the rulers sneered at Him, saying, “He saved others; let Him save Himself if He is the Christ of God, the Chosen One.”

HINIRV

35 लोग खड़े-खड़े देख रहे थे, और सरदार भी उपहास कर करके कहते थे, “इसने औरों को बचाया, यदि यह परमेश्वर का मसीह है, और उसका चुना हुआ है, तो अपने आपको बचा ले।” (भज. 22:7)

BSB

36 The soldiers also mocked Him and came up to offer Him sour wine.

HINIRV

36 सिपाही भी पास आकर और सिरका देकर उसका उपहास करके कहते थे। (भज. 69:21)

BSB

37 “If You are the King of the Jews,” they said, “save Yourself!”

HINIRV

37 “यदि तू यहूदियों का राजा है, तो अपने आपको बचा!”

BSB

38 Above Him was posted an inscription: THIS IS THE KING OF THE JEWS.

HINIRV

38 और उसके ऊपर एक दोषपत्र भी लगा था: “यह यहूदियों का राजा है।”

BSB

39 One of the criminals who hung there heaped abuse on Him. “Are You not the Christ?” he said. “Save Yourself and us!”

HINIRV

39 जो कुकर्मी लटकाए गए थे, उनमें से एक ने उसकी निन्दा करके कहा, “क्या तू मसीह नहीं? तो फिर अपने आपको और हमें बचा!”

BSB

40 But the other one rebuked him, saying, “Do you not even fear God, since you are under the same judgment?

HINIRV

40 इस पर दूसरे ने उसे डाँटकर कहा, “क्या तू परमेश्वर से भी नहीं डरता? तू भी तो वही दण्ड पा रहा है,

BSB

41 We are punished justly, for we are receiving what our actions deserve. But this man has done nothing wrong.”

HINIRV

41 और हम तो न्यायानुसार दण्ड पा रहे हैं, क्योंकि हम अपने कामों का ठीक फल पा रहे हैं; पर इसने कोई अनुचित काम नहीं किया।”

BSB

42 Then he said, “Jesus, remember me when You come into Your kingdom!”

HINIRV

42 तब उसने कहा, “हे यीशु, जब तू अपने राज्य में आए, तो मेरी सुधि लेना।”

BSB

43 And Jesus said to him, “Truly I tell you, today you will be with Me in Paradise.”

HINIRV

43 उसने उससे कहा, “मैं तुझ से सच कहता हूँ कि आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा।”

BSB

44 It was now about the sixth hour, and darkness came over all the land until the ninth hour.

HINIRV

44 और लगभग दोपहर से तीसरे पहर तक सारे देश में अंधियारा छाया रहा,

BSB

45 The sun was darkened, and the veil of the temple was torn down the middle.

HINIRV

45 और सूर्य का उजियाला जाता रहा, और मन्दिर का परदा बीच से फट गया, (आमो. 8:9; इब्रा. 10:19)

BSB

46 Then Jesus called out in a loud voice, “Father, into Your hands I commit My Spirit.” And when He had said this, He breathed His last.

HINIRV

46 और यीशु ने बड़े शब्द से पुकारकर कहा, “हे पिता, मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूँ।” और यह कहकर प्राण छोड़ दिए।

BSB

47 When the centurion saw what had happened, he gave glory to God, saying, “Surely this was a righteous man.”

HINIRV

47 सूबेदार ने, जो कुछ हुआ था देखकर परमेश्वर की बड़ाई की, और कहा, “निश्चय यह मनुष्य धर्मी था।”

BSB

48 And when all the people who had gathered for this spectacle saw what had happened, they returned home beating their breasts.

HINIRV

48 और भीड़ जो यह देखने को इकट्ठी हुई थी, इस घटना को देखकर छाती पीटती हुई लौट गई।

BSB

49 But all those who knew Jesus, including the women who had followed Him from Galilee, stood at a distance watching these things.

HINIRV

49 और उसके सब जान-पहचान, और जो स्त्रियाँ गलील से उसके साथ आई थीं, दूर खड़ी हुई यह सब देख रही थीं। (भज. 38:11, भज. 88:8)

BSB

50 Now there was a Council member named Joseph, a good and righteous man,

HINIRV

50 और वहाँ, यूसुफ नामक महासभा का एक सदस्य था, जो सज्जन और धर्मी पुरुष था।

BSB

51 who had not consented to their decision or action. He was from the Judean town of Arimathea and was waiting for the kingdom of God.

HINIRV

51 और उनके विचार और उनके इस काम से प्रसन्न न था; और वह यहूदियों के नगर अरिमतियाह का रहनेवाला और परमेश्वर के राज्य की प्रतीक्षा करनेवाला था।

BSB

52 He went to Pilate to ask for the body of Jesus.

HINIRV

52 उसने पिलातुस के पास जाकर यीशु का शव माँगा,

BSB

53 Then he took it down, wrapped it in a linen cloth, and placed it in a tomb cut into the rock, where no one had yet been laid.

HINIRV

53 और उसे उतारकर मलमल की चादर में लपेटा, और एक कब्र में रखा, जो चट्टान में खोदी हुई थी; और उसमें कोई कभी न रखा गया था।

BSB

54 It was Preparation Day, and the Sabbath was beginning.

HINIRV

54 वह तैयारी का दिन था, और सब्त का दिन आरम्भ होने पर था।

BSB

55 The women who had come with Jesus from Galilee followed, and they saw the tomb and how His body was placed.

HINIRV

55 और उन स्त्रियों ने जो उसके साथ गलील से आई थीं, पीछे-पीछे, जाकर उस कब्र को देखा और यह भी कि उसका शव किस रीति से रखा गया हैं।

BSB

56 Then they returned to prepare spices and perfumes. And they rested on the Sabbath, according to the commandment.

HINIRV

56 और लौटकर सुगन्धित वस्तुएँ और इत्र तैयार किया; और सब्त के दिन तो उन्होंने आज्ञा के अनुसार विश्राम किया। (निर्ग. 20:10, व्यव. 5:14)

Questions about Luke 23? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.