Mark 3
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Once again Jesus entered the synagogue, and a man with a withered hand was there. | HINCV 1 मसीह येशु एक यहूदी सभागृह में थे, जहां एक व्यक्ति था, जिसका हाथ लक़वा मारा हुआ था. |
| BSB 2 In order to accuse Jesus, they were watching to see if He would heal on the Sabbath. | HINCV 2 कुछ व्यक्ति इस अवसर की ताक में थे कि शब्बाथ पर मसीह येशु उस व्यक्ति को स्वस्थ करें और वे उन पर दोष लगा सकें. |
| BSB 3 Then Jesus said to the man with the withered hand, “Stand up among us.” | HINCV 3 मसीह येशु ने उस व्यक्ति को, जिसका हाथ सूख गया था, आज्ञा दी, “उठो! सबके सामने खड़े हो जाओ!” |
| BSB 4 And He asked them, “Which is lawful on the Sabbath: to do good or to do evil, to save life or to destroy it?” But they were silent. | HINCV 4 तब अन्यों को संबोधित करते हुए मसीह येशु ने पूछा, “शब्बाथ पर क्या करना व्यवस्था के अनुसार है—भला या बुरा? जीवन की रक्षा या विनाश?” वे सब मौन बने रहे. |
| BSB 5 Jesus looked around at them with anger and sorrow at their hardness of heart. Then He said to the man, “Stretch out your hand.” So he stretched it out, and it was restored. | HINCV 5 तब उन सब पर गुस्से से भरी दृष्टि डालते हुए, उनके मन की कठोरता पर व्यथित होकर मसीह येशु ने उस व्यक्ति से कहा, “अपना हाथ आगे बढ़ाओ.” उसने अपना हाथ आगे बढ़ाया—उसका हाथ पुनःस्वस्थ हो गया था. |
| BSB 6 At this, the Pharisees went out and began plotting with the Herodians how they might kill Jesus. | HINCV 6 इसलिये फ़रीसी बाहर चले गए तथा राजा हेरोदेस के समर्थकों के साथ येशु की हत्या का षड़्यंत्र रचने लगे. |
| BSB 7 So Jesus withdrew with His disciples to the sea, accompanied by a large crowd from Galilee, Judea, | HINCV 7 मसीह येशु अपने शिष्यों के साथ झील के पास चले गए. एक विशाल भीड़, जो गलील तथा यहूदिया प्रदेश से आकर इकट्ठी हुई थी, उनके पीछे-पीछे चल रही थी. |
| BSB 8 Jerusalem, Idumea, the region beyond the Jordan, and the vicinity of Tyre and Sidon. The large crowd came to Him when they heard what great things He was doing. | HINCV 8 मसीह येशु के बड़े-बड़े कामों का वर्णन सुनकर येरूशलेम नगर, इदूमिया प्रदेश, यरदन नदी के पार के क्षेत्र तथा सोर और सीदोन से भी अनेकों अनेक इस भीड़ में सम्मिलित हो गए थे. |
| BSB 9 Jesus asked His disciples to have a boat ready for Him so that the crowd would not crush Him. | HINCV 9 इस विशाल भीड़ के दबाव से बचने के उद्देश्य से मसीह येशु ने शिष्यों को एक नाव तैयार रखने की आज्ञा दी. |
| BSB 10 For He had healed so many that all who had diseases were pressing forward to touch Him. | HINCV 10 मसीह येशु ने अनेकों को स्वास्थ्यदान दिया था इसलिये वे सभी, जो रोगी थे, मात्र उन्हें छू लेने के उद्देश्य से उन पर गिरे पड़ते थे. |
| BSB 11 And when the unclean spirits saw Him, they fell down before Him and cried out, “You are the Son of God!” | HINCV 11 जब कभी दुष्टात्मा उनके सामने आती थी, वे उनके सामने गिरकर चिल्ला-चिल्लाकर कहती थी, “आप परमेश्वर के पुत्र हैं!” |
| BSB 12 But He warned them sternly not to make Him known. | HINCV 12 किंतु मसीह येशु ने उन्हें चेतावनी दी कि वे यह किसी से न कहें. |
| BSB 13 Then Jesus went up on the mountain and called for those He wanted, and they came to Him. | HINCV 13 इसके बाद मसीह येशु पर्वत पर चले गए. वहां उन्होंने उन्हें अपने पास बुलाया, जिन्हें उन्होंने सही समझा और वे उनके पास आए. |
| BSB 14 He appointed twelve of them, whom He designated as apostles, to accompany Him, to be sent out to preach, | HINCV 14 मसीह येशु ने बारह को चुना कि वे उनके साथ रहें, वह उन्हें प्रचार के लिए निकाल सकें |
| BSB 15 and to have authority to drive out demons. | HINCV 15 और उन्हें दुष्टात्मा निकालने का अधिकार हो. |
| BSB 16 These are the twelve He appointed: Simon (whom He named Peter), | HINCV 16 मसीह येशु द्वारा चुने हुए बारह के नाम इस प्रकार हैं: शिमओन (जिन्हें उन्होंने पेतरॉस नाम दिया), |
| BSB 17 James son of Zebedee and his brother John (whom He named Boanerges, meaning “Sons of Thunder”), | HINCV 17 ज़ेबेदियॉस के पुत्र याकोब तथा उनके भाई योहन, (जिनको उन्होंने उपनाम दिया था, बोएनेरगेस, जिसका अर्थ होता है “गर्जन के पुत्र”), |
| BSB 18 Andrew, Philip, Bartholomew, Matthew, Thomas, James son of Alphaeus, Thaddaeus, Simon the Zealot, | HINCV 18 आन्द्रेयास, फ़िलिप्पॉस, बारथोलोमेयॉस, मत्तियाह, थोमॉस, हलफ़ेयॉस के पुत्र याकोब, थद्देइयॉस, शिमओन कनानी |
| BSB 19 and Judas Iscariot, who betrayed Jesus. | HINCV 19 तथा कारियोतवासी यहूदाह, जिसने मसीह येशु के साथ धोखा किया. |
| BSB 20 Then Jesus went home, and once again a crowd gathered, so that He and His disciples could not even eat. | HINCV 20 जब मसीह येशु किसी के घर में थे तो दोबारा एक बड़ी भीड़ वहां इकट्ठी हो गयी—यहां तक कि उनके लिए भोजन करना भी असंभव हो गया. |
| BSB 21 When His family heard about this, they went out to take custody of Him, saying, “He is out of His mind.” | HINCV 21 जब मसीह येशु के परिवार जनों को इसका समाचार मिला तो वे मसीह येशु को अपने संरक्षण में अपने साथ ले जाने के लिए वहां आ गए—उनका विचार था कि मसीह येशु अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं. |
| BSB 22 And the scribes who had come down from Jerusalem were saying, “He is possessed by Beelzebul,” and, “By the prince of the demons He drives out demons.” | HINCV 22 येरूशलेम नगर से वहां आए हुए शास्त्रियों का मत था कि मसीह येशु में बेलज़बूल समाया हुआ है तथा वह दुष्टात्माओं के नायक की सहायता से दुष्टात्मा निकाला करते हैं. |
| BSB 23 So Jesus called them together and began to speak to them in parables: “How can Satan drive out Satan? | HINCV 23 इस पर मसीह येशु ने उन्हें अपने पास बुलाकर उनसे दृष्टान्तों में कहना प्रारंभ किया, “भला शैतान ही शैतान को कैसे निकाल सकता है? |
| BSB 24 If a kingdom is divided against itself, it cannot stand. | HINCV 24 यदि किसी राज्य में फूट पड़ चुकी है तो उसका अस्तित्व बना नहीं रह सकता. |
| BSB 25 If a house is divided against itself, it cannot stand. | HINCV 25 वैसे ही यदि किसी परिवार में फूट पड़ जाए तो वह स्थायी नहीं रह सकता. |
| BSB 26 And if Satan is divided and rises against himself, he cannot stand; his end has come. | HINCV 26 यदि शैतान अपने ही विरुद्ध उठ खड़ा हुआ है और वह बंट चुका है तो उसका अस्तित्व बना रहना असंभव है—वह तो नाश हो चुका है! |
| BSB 27 Indeed, no one can enter a strong man’s house to steal his possessions unless he first ties up the strong man. Then he can plunder his house. | HINCV 27 कोई भी किसी बलवान व्यक्ति के यहां ज़बरदस्ती प्रवेश कर उसकी संपत्ति उस समय तक लूट नहीं सकता जब तक वह उस बलवान व्यक्ति को बांध न ले. तभी उसके लिए उस बलवान व्यक्ति की संपत्ति लूटना संभव होगा. |
| BSB 28 Truly I tell you, the sons of men will be forgiven all sins and blasphemies, as many as they utter. | HINCV 28 मैं तुम पर एक अटूट सच प्रकट कर रहा हूं: मनुष्य द्वारा किए गए सभी पाप और निंदा क्षमा योग्य हैं. |
| BSB 29 But whoever blasphemes against the Holy Spirit will never be forgiven; he is guilty of eternal sin.” | HINCV 29 किंतु पवित्र आत्मा के विरुद्ध की गई निंदा किसी भी प्रकार क्षमा योग्य नहीं है. वह व्यक्ति अनंत पाप का दोषी है.” |
| BSB 30 Jesus made this statement because they were saying, “He has an unclean spirit.” | HINCV 30 मसीह येशु ने यह सब इसलिये कहा था कि शास्त्रियों ने उन पर दोष लगाया था कि मसीह येशु में दुष्टात्मा समाया हुआ है. |
| BSB 31 Then Jesus’ mother and brothers came and stood outside. They sent someone in to summon Him, | HINCV 31 तभी मसीह येशु की माता और उनके भाई वहां आ गए. वे बाहर ही खड़े रहे. उन्होंने संदेश भेजकर उन्हें बाहर बुलवाया. |
| BSB 32 and a crowd was sitting around Him. “Look,” He was told, “Your mother and brothers are outside, asking for You.” | HINCV 32 भीड़ उन्हें घेरे हुए बैठी थी. उन्होंने मसीह येशु को बताया, “वह देखिए! आपकी माता तथा आपके भाई और बहिन बाहर आपकी तलाश कर खड़े हैं.” |
| BSB 33 But Jesus replied, “Who are My mother and My brothers?” | HINCV 33 “कौन हैं मेरी माता और कौन हैं मेरे भाई?” मसीह येशु ने पूछा. |
| BSB 34 Looking at those seated in a circle around Him, He said, “Here are My mother and My brothers! | HINCV 34 तब अपनी दृष्टि अपने आस-पास बैठे भीड़ पर डालते हुए उन्होंने कहा, “ये हैं मेरी माता तथा मेरे भाई! |
| BSB 35 For whoever does the will of God is My brother and sister and mother.” | HINCV 35 जो कोई परमेश्वर की इच्छा को पूरी करता है, वही है मेरा भाई, मेरी बहन तथा मेरी माता.” |
Questions about Mark 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.