Psalms 63

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 A Psalm of David, when he was in the Wilderness of Judah. O God, You are my God. Earnestly I seek You; my soul thirsts for You. My body yearns for You in a dry and weary land without water.

HINIRV

1 हे परमेश्वर, तू मेरा परमेश्वर है, मैं तुझे यत्न से ढूँढ़ूगा; सूखी और निर्जल ऊसर भूमि पर, मेरा मन तेरा प्यासा है, मेरा शरीर तेरा अति अभिलाषी है।

BSB

2 So I have seen You in the sanctuary and beheld Your power and glory.

HINIRV

2 इस प्रकार से मैंने पवित्रस्थान में तुझ पर दृष्टि की, कि तेरी सामर्थ्य और महिमा को देखूँ।

BSB

3 Because Your loving devotion is better than life, my lips will glorify You.

HINIRV

3 क्योंकि तेरी करुणा जीवन से भी उत्तम है, मैं तेरी प्रशंसा करूँगा।

BSB

4 So I will bless You as long as I live; in Your name I will lift my hands.

HINIRV

4 इसी प्रकार मैं जीवन भर तुझे धन्य कहता रहूँगा; और तेरा नाम लेकर अपने हाथ उठाऊँगा।

BSB

5 My soul is satisfied as with the richest of foods; with joyful lips my mouth will praise You.

HINIRV

5 मेरा जीव मानो चर्बी और चिकने भोजन से तृप्त होगा, और मैं जयजयकार करके तेरी स्तुति करूँगा।

BSB

6 When I remember You on my bed, I think of You through the watches of the night.

HINIRV

6 जब मैं बिछौने पर पड़ा तेरा स्मरण करूँगा, तब रात के एक-एक पहर में तुझ पर ध्यान करूँगा;

BSB

7 For You are my help; I will sing for joy in the shadow of Your wings.

HINIRV

7 क्योंकि तू मेरा सहायक बना है, इसलिए मैं तेरे पंखों की छाया में जयजयकार करूँगा ।

BSB

8 My soul clings to You; Your right hand upholds me.

HINIRV

8 मेरा मन तेरे पीछे-पीछे लगा चलता है; और मुझे तो तू अपने दाहिने हाथ से थाम रखता है।

BSB

9 But those who seek my life to destroy it will go into the depths of the earth.

HINIRV

9 परन्तु जो मेरे प्राण के खोजी हैं, वे पृथ्वी के नीचे स्थानों में जा पड़ेंगे;

BSB

10 They will fall to the power of the sword; they will become a portion for foxes.

HINIRV

10 वे तलवार से मारे जाएँगे, और गीदड़ों का आहार हो जाएँगे।

BSB

11 But the king will rejoice in God; all who swear by Him will exult, for the mouths of liars will be shut.

HINIRV

11 परन्तु राजा परमेश्वर के कारण आनन्दित होगा; जो कोई परमेश्वर की शपथ खाए, वह बड़ाई करने पाएगा; परन्तु झूठ बोलनेवालों का मुँह बन्द किया जाएगा।

Questions about Psalms 63? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.