Psalms 63
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 A Psalm of David, when he was in the Wilderness of Judah. O God, You are my God. Earnestly I seek You; my soul thirsts for You. My body yearns for You in a dry and weary land without water. | HINCV 1 परमेश्वर, आप मेरे अपने परमेश्वर हैं, अत्यंत उत्कटतापूर्वक मैं आपके सान्निध्य की कामना करता हूं; सूखी और प्यासी भूमि में, जहां जल है ही नहीं, मेरा प्राण आपके लिए प्यासा एवं मेरी देह आपकी अभिलाषी है. |
| BSB 2 So I have seen You in the sanctuary and beheld Your power and glory. | HINCV 2 आपके पवित्र स्थान में मैंने आपका दर्शन किया है, कि आपके सामर्थ्य तथा तेज को निहारूं. |
| BSB 3 Because Your loving devotion is better than life, my lips will glorify You. | HINCV 3 इसलिये कि आपका करुणा-प्रेम मेरे जीवन की अपेक्षा कहीं अधिक श्रेष्ठ है, मेरे होंठ आपके स्तवन करते रहेंगे. |
| BSB 4 So I will bless You as long as I live; in Your name I will lift my hands. | HINCV 4 मैं आजीवन आपका धन्यवाद करता रहूंगा, आपकी महिमा का ध्यान करके मैं अपने हाथ उठाऊंगा. |
| BSB 5 My soul is satisfied as with the richest of foods; with joyful lips my mouth will praise You. | HINCV 5 होंठों पर गीत और मुख से स्तुति के वचनों से मेरे प्राण ऐसे तृप्त हो जाएंगे, जैसे उत्कृष्ट भोजन से. |
| BSB 6 When I remember You on my bed, I think of You through the watches of the night. | HINCV 6 जब मैं बिछौने पर होता हूं, तब आपका स्मरण करता हूं; मैं रात्रि के प्रहरों में आपके विषय में चिंतन करता रहूंगा. |
| BSB 7 For You are my help; I will sing for joy in the shadow of Your wings. | HINCV 7 क्योंकि आप ही मेरे सहायक हैं, आपके पंखों की छाया मुझे गीत गाने के लिए प्रेरित करती है. |
| BSB 8 My soul clings to You; Your right hand upholds me. | HINCV 8 मैं आपके निकट रहना चाहता हूं; आपका दायां हाथ मुझे संभाले रहता है. |
| BSB 9 But those who seek my life to destroy it will go into the depths of the earth. | HINCV 9 जो मेरे प्राणों के प्यासे हैं, उनका विनाश निश्चित है; वे पृथ्वी की गहराई में समा जाएंगे. |
| BSB 10 They will fall to the power of the sword; they will become a portion for foxes. | HINCV 10 वे तलवार से घात किए जाने के लिए सौंप दिए जाएंगे, कि वे सियारों का आहार बन जाएं. |
| BSB 11 But the king will rejoice in God; all who swear by Him will exult, for the mouths of liars will be shut. | HINCV 11 परंतु राजा तो परमेश्वर में उल्लसित रहेगा; वे सभी, जिन्होंने परमेश्वर में श्रद्धा रखी है, उनका स्तवन करेंगे, जबकि झूठ बोलने वालों के मुख चुप कर दिए जाएंगे. |
Questions about Psalms 63? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.