Psalms 62

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 For the choirmaster. According to Jeduthun. A Psalm of David. In God alone my soul finds rest; my salvation comes from Him.

HINCV

1 मात्र परमेश्वर में मेरे प्राणों की विश्रान्ति है; वही मेरे उद्धार के कारण हैं.

BSB

2 He alone is my rock and my salvation. He is my fortress; I will never be shaken.

HINCV

2 वही मेरे लिए एक स्थिर चट्टान और मेरा उद्धार हैं; वह मेरे सुरक्षा-दुर्ग हैं, अब मेरा विचलित होना संभव नहीं.

BSB

3 How long will you threaten a man? Will all of you throw him down like a leaning wall or a tottering fence?

HINCV

3 तुम कब तक उस पुरुष पर प्रहार करते रहोगे, मैं जो झुकी हुई दीवार अथवा गिरते बाड़े समान हूं? क्या तुम मेरी हत्या करोगे?

BSB

4 They fully intend to cast him down from his lofty perch; they delight in lies; with their mouths they bless, but inwardly they curse. Selah

HINCV

4 उन्होंने मुझे मेरी उन्‍नत जगह से उखाड़ डालने का निश्चय कर लिया है. झूठाचार में ही उनका संतोष मगन होता है. अपने मुख से वे आशीर्वचन उच्चारते तो हैं, किंतु मन ही मन वे उसे शाप देते रहते हैं.

BSB

5 Rest in God alone, O my soul, for my hope comes from Him.

HINCV

5 मेरे प्राण, शांत होकर परमेश्वर के उठने की प्रतीक्षा कर; उन्हीं में तुम्हारी एकमात्र आशा मगन है.

BSB

6 He alone is my rock and my salvation; He is my fortress; I will not be shaken.

HINCV

6 वही मेरे लिए एक स्थिर चट्टान और मेरा उद्धार हैं; वह मेरे सुरक्षा-रच हैं, अब मेरा विचलित होना संभव नहीं.

BSB

7 My salvation and my honor rest on God, my strong rock; my refuge is in God.

HINCV

7 मेरा उद्धार और मेरा सम्मान परमेश्वर पर अवलंबित हैं; मेरे लिए वह सुदृढ़ चट्टान तथा आश्रय-स्थल है.

BSB

8 Trust in Him at all times, O people; pour out your hearts before Him. God is our refuge. Selah

HINCV

8 मेरे लोगो, हर एक परिस्थिति में उन्हीं पर भरोसा रखो; उन्हीं के सम्मुख अपना हृदय उंडेल दो, क्योंकि परमेश्वर ही हमारा आश्रय-स्थल हैं.

BSB

9 Lowborn men are but a vapor; the exalted are but a lie. Weighed on the scale, they go up; together they are but a vapor.

HINCV

9 साधारण पुरुष श्वास मात्र हैं, विशिष्ट पुरुष मात्र भ्रान्ति. इन्हें तुला पर रखकर तौला जाए तो वे नगण्य उतरेंगे; एक श्वास मात्र.

BSB

10 Place no trust in extortion or false hope in stolen goods. If your riches increase, do not set your heart upon them.

HINCV

10 न तो हिंसा-अत्याचार से कुछ उपलब्ध होगा, न लूटमार से प्राप्‍त संपत्ति कोई गर्व का विषय है; जब तुम्हारी समृद्धि में बढ़ती होने लगे, तो संपत्ति से मन न जोड़ लेना.

BSB

11 God has spoken once; I have heard this twice: that power belongs to God,

HINCV

11 परमेश्वर ने एक बात प्रकाशित की, मैंने दो बातें ग्रहण की: “परमेश्वर, आप सर्वसामर्थ्यी हैं.

BSB

12 and loving devotion to You, O Lord. For You will repay each man according to his deeds.

HINCV

12 तथा प्रभु, आपका प्रेम अमोघ”; इसमें संदेह नहीं, “आप हर एक पुरुष को उसके कर्मों के अनुरूप प्रतिफल प्रदान करेंगे.”

Questions about Psalms 62? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.