Romans 2
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 You, therefore, have no excuse, you who pass judgment on another. For on whatever grounds you judge the other, you are condemning yourself, because you who pass judgment do the same things. | HINIRV 1 अतः हे दोष लगानेवाले, तू कोई क्यों न हो, तू निरुत्तर है; क्योंकि जिस बात में तू दूसरे पर दोष लगाता है, उसी बात में अपने आपको भी दोषी ठहराता है, इसलिए कि तू जो दोष लगाता है, स्वयं ही वही काम करता है। |
| BSB 2 And we know that God’s judgment against those who do such things is based on truth. | HINIRV 2 और हम जानते हैं कि ऐसे-ऐसे काम करनेवालों पर परमेश्वर की ओर से सच्चे दण्ड की आज्ञा होती है। |
| BSB 3 So when you, O man, pass judgment on others, yet do the same things, do you think you will escape God’s judgment? | HINIRV 3 और हे मनुष्य, तू जो ऐसे-ऐसे काम करनेवालों पर दोष लगाता है, और स्वयं वे ही काम करता है; क्या यह समझता है कि तू परमेश्वर की दण्ड की आज्ञा से बच जाएगा? |
| BSB 4 Or do you disregard the riches of His kindness, tolerance, and patience, not realizing that God’s kindness leads you to repentance? | HINIRV 4 क्या तू उसकी भलाई, और सहनशीलता, और धीरजरूपी धन को तुच्छ जानता है? और क्या यह नहीं समझता कि परमेश्वर की भलाई तुझे मन फिराव को सिखाती है? |
| BSB 5 But because of your hard and unrepentant heart, you are storing up wrath against yourself for the day of wrath, when God’s righteous judgment will be revealed. | HINIRV 5 पर अपनी कठोरता और हठीले मन के अनुसार उसके क्रोध के दिन के लिये, जिसमें परमेश्वर का सच्चा न्याय प्रगट होगा, अपने लिये क्रोध कमा रहा है। |
| BSB 6 God “will repay each one according to his deeds.” | HINIRV 6 वह हर एक को उसके कामों के अनुसार बदला देगा। (भज. 62:12, नीति. 24:12) |
| BSB 7 To those who by perseverance in doing good seek glory, honor, and immortality, He will give eternal life. | HINIRV 7 जो सुकर्म में स्थिर रहकर महिमा, और आदर, और अमरता की खोज में हैं, उन्हें वह अनन्त जीवन देगा; |
| BSB 8 But for those who are self-seeking and who reject the truth and follow wickedness, there will be wrath and anger. | HINIRV 8 पर जो स्वार्थी हैं और सत्य को नहीं मानते, वरन् अधर्म को मानते हैं, उन पर क्रोध और कोप पड़ेगा। |
| BSB 9 There will be trouble and distress for every human being who does evil, first for the Jew, then for the Greek; | HINIRV 9 और क्लेश और संकट हर एक मनुष्य के प्राण पर जो बुरा करता है आएगा, पहले यहूदी पर फिर यूनानी पर; |
| BSB 10 but glory, honor, and peace for everyone who does good, first for the Jew, then for the Greek. | HINIRV 10 परन्तु महिमा और आदर और कल्याण हर एक को मिलेगा, जो भला करता है, पहले यहूदी को फिर यूनानी को। |
| BSB 11 For God does not show favoritism. | HINIRV 11 क्योंकि परमेश्वर किसी का पक्ष नहीं करता। (व्यव. 10:17, 2 इति. 19:7) |
| BSB 12 All who sin apart from the law will also perish apart from the law, and all who sin under the law will be judged by the law. | HINIRV 12 इसलिए कि जिन्होंने बिना व्यवस्था पाए पाप किया, वे बिना व्यवस्था के नाश भी होंगे, और जिन्होंने व्यवस्था पाकर पाप किया, उनका दण्ड व्यवस्था के अनुसार होगा; |
| BSB 13 For it is not the hearers of the law who are righteous before God, but it is the doers of the law who will be declared righteous. | HINIRV 13 क्योंकि परमेश्वर के यहाँ व्यवस्था के सुननेवाले धर्मी नहीं, पर व्यवस्था पर चलनेवाले धर्मी ठहराए जाएँगे। |
| BSB 14 Indeed, when Gentiles, who do not have the law, do by nature what the law requires, they are a law to themselves, even though they do not have the law. | HINIRV 14 फिर जब अन्यजाति लोग जिनके पास व्यवस्था नहीं, स्वभाव ही से व्यवस्था की बातों पर चलते हैं, तो व्यवस्था उनके पास न होने पर भी वे अपने लिये आप ही व्यवस्था हैं। |
| BSB 15 So they show that the work of the law is written on their hearts, their consciences also bearing witness, and their thoughts either accusing or defending them | HINIRV 15 वे व्यवस्था की बातें अपने-अपने हृदयों में लिखी हुई दिखाते हैं और उनके विवेक भी गवाही देते हैं, और उनकी चिन्ताएँ परस्पर दोष लगाती, या उन्हें निर्दोष ठहराती हैं। |
| BSB 16 on the day when God will judge men’s secrets through Christ Jesus, as proclaimed by my gospel. | HINIRV 16 जिस दिन परमेश्वर मेरे सुसमाचार के अनुसार यीशु मसीह के द्वारा मनुष्यों की गुप्त बातों का न्याय करेगा। |
| BSB 17 Now you, if you call yourself a Jew; if you rely on the law and boast in God; | HINIRV 17 यदि तू स्वयं को यहूदी कहता है, और व्यवस्था पर भरोसा रखता है, परमेश्वर के विषय में घमण्ड करता है, |
| BSB 18 if you know His will and approve of what is superior because you are instructed by the law; | HINIRV 18 और उसकी इच्छा जानता और व्यवस्था की शिक्षा पाकर उत्तम-उत्तम बातों को प्रिय जानता है; |
| BSB 19 if you are convinced that you are a guide for the blind, a light for those in darkness, | HINIRV 19 यदि तू अपने पर भरोसा रखता है, कि मैं अंधों का अगुआ, और अंधकार में पड़े हुओं की ज्योति, |
| BSB 20 an instructor of the foolish, a teacher of infants, because you have in the law the embodiment of knowledge and truth— | HINIRV 20 और बुद्धिहीनों का सिखानेवाला, और बालकों का उपदेशक हूँ, और ज्ञान, और सत्य का नमूना, जो व्यवस्था में है, मुझे मिला है। |
| BSB 21 you, then, who teach others, do you not teach yourself? You who preach against stealing, do you steal? | HINIRV 21 अतः क्या तू जो औरों को सिखाता है, अपने आपको नहीं सिखाता? क्या तू जो चोरी न करने का उपदेश देता है, आप ही चोरी करता है? (मत्ती 23:3) |
| BSB 22 You who forbid adultery, do you commit adultery? You who abhor idols, do you rob temples? | HINIRV 22 तू जो कहता है, “व्यभिचार न करना,” क्या आप ही व्यभिचार करता है? तू जो मूरतों से घृणा करता है, क्या आप ही मन्दिरों को लूटता है? |
| BSB 23 You who boast in the law, do you dishonor God by breaking the law? | HINIRV 23 तू जो व्यवस्था के विषय में घमण्ड करता है, क्या व्यवस्था न मानकर, परमेश्वर का अनादर करता है? |
| BSB 24 As it is written: “God’s name is blasphemed among the Gentiles because of you.” | HINIRV 24 “क्योंकि तुम्हारे कारण अन्यजातियों में परमेश्वर का नाम अपमानित हो रहा है,” जैसा लिखा भी है। (यशा. 52:5, यहे. 36:20) |
| BSB 25 Circumcision has value if you observe the law, but if you break the law, your circumcision has become uncircumcision. | HINIRV 25 यदि तू व्यवस्था पर चले, तो खतने से लाभ तो है, परन्तु यदि तू व्यवस्था को न माने, तो तेरा खतना बिन खतना की दशा ठहरा। (यिर्म. 4:4) |
| BSB 26 If a man who is not circumcised keeps the requirements of the law, will not his uncircumcision be regarded as circumcision? | HINIRV 26 तो यदि खतनारहित मनुष्य व्यवस्था की विधियों को माना करे, तो क्या उसकी बिन खतना की दशा खतने के बराबर न गिनी जाएगी? |
| BSB 27 The one who is physically uncircumcised yet keeps the law will condemn you who, even though you have the written code and circumcision, are a lawbreaker. | HINIRV 27 और जो मनुष्य शारीरिक रूप से बिन खतना रहा यदि वह व्यवस्था को पूरा करे, तो क्या तुझे जो लेख पाने और खतना किए जाने पर भी व्यवस्था को माना नहीं करता है, दोषी न ठहराएगा? |
| BSB 28 A man is not a Jew because he is one outwardly, nor is circumcision only outward and physical. | HINIRV 28 क्योंकि वह यहूदी नहीं जो केवल बाहरी रूप में यहूदी है; और न वह खतना है जो प्रगट में है और देह में है। |
| BSB 29 No, a man is a Jew because he is one inwardly, and circumcision is a matter of the heart, by the Spirit, not by the written code. Such a man’s praise does not come from men, but from God. | HINIRV 29 पर यहूदी वही है, जो आन्तरिक है; और खतना वही है, जो हृदय का और आत्मा में है; न कि लेख का; ऐसे की प्रशंसा मनुष्यों की ओर से नहीं, परन्तु परमेश्वर की ओर से होती है। (फिलि. 3:3) |
Questions about Romans 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.