Romans 3
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 What, then, is the advantage of being a Jew? Or what is the value of circumcision? | HINIRV 1 फिर यहूदी की क्या बड़ाई, या खतने का क्या लाभ? |
| BSB 2 Much in every way. First of all, they have been entrusted with the very words of God. | HINIRV 2 हर प्रकार से बहुत कुछ। पहले तो यह कि परमेश्वर के वचन उनको सौंपे गए। (रोम. 9:4) |
| BSB 3 What if some did not have faith? Will their lack of faith nullify God’s faithfulness? | HINIRV 3 यदि कुछ विश्वासघाती निकले भी तो क्या हुआ? क्या उनके विश्वासघाती होने से परमेश्वर की सच्चाई व्यर्थ ठहरेगी? |
| BSB 4 Certainly not! Let God be true and every man a liar. As it is written: “So that You may be proved right when You speak and victorious when You judge.” | HINIRV 4 कदापि नहीं! वरन् परमेश्वर सच्चा और हर एक मनुष्य झूठा ठहरे, जैसा लिखा है, “जिससे तू अपनी बातों में धर्मी ठहरे और न्याय करते समय तू जय पाए।” (भज. 51:4, भज. 116:11) |
| BSB 5 But if our unrighteousness highlights the righteousness of God, what shall we say? That God is unjust to inflict His wrath on us? I am speaking in human terms. | HINIRV 5 पर यदि हमारा अधर्म परमेश्वर की धार्मिकता ठहरा देता है, तो हम क्या कहें? क्या यह कि परमेश्वर जो क्रोध करता है अन्यायी है? (यह तो मैं मनुष्य की रीति पर कहता हूँ)। |
| BSB 6 Certainly not! In that case, how could God judge the world? | HINIRV 6 कदापि नहीं! नहीं तो परमेश्वर कैसे जगत का न्याय करेगा? |
| BSB 7 However, if my falsehood accentuates God’s truthfulness, to the increase of His glory, why am I still condemned as a sinner? | HINIRV 7 यदि मेरे झूठ के कारण परमेश्वर की सच्चाई उसकी महिमा के लिये अधिक करके प्रगट हुई, तो फिर क्यों पापी के समान मैं दण्ड के योग्य ठहराया जाता हूँ? |
| BSB 8 Why not say, as some slanderously claim that we say, “Let us do evil that good may result”? Their condemnation is deserved! | HINIRV 8 “हम क्यों बुराई न करें कि भलाई निकले?” जैसा हम पर यही दोष लगाया भी जाता है, और कुछ कहते हैं कि इनका यही कहना है। परन्तु ऐसों का दोषी ठहराना ठीक है। |
| BSB 9 What then? Are we any better? Not at all. For we have already made the charge that Jews and Greeks alike are all under sin. | HINIRV 9 तो फिर क्या हुआ? क्या हम उनसे अच्छे हैं? कभी नहीं; क्योंकि हम यहूदियों और यूनानियों दोनों पर यह दोष लगा चुके हैं कि वे सब के सब पाप के वश में हैं। |
| BSB 10 As it is written: “There is no one righteous, not even one. | HINIRV 10 जैसा लिखा है: “कोई धर्मी नहीं, एक भी नहीं। (सभो. 7:20) |
| BSB 11 There is no one who understands, no one who seeks God. | HINIRV 11 कोई समझदार नहीं; कोई परमेश्वर को खोजनेवाला नहीं। |
| BSB 12 All have turned away, they have together become worthless; there is no one who does good, not even one.” | HINIRV 12 सब भटक गए हैं, सब के सब निकम्मे बन गए; कोई भलाई करनेवाला नहीं, एक भी नहीं। (भज. 14:3, भज. 53:1) |
| BSB 13 “Their throats are open graves; their tongues practice deceit.” “The venom of vipers is on their lips.” | HINIRV 13 उनका गला खुली हुई कब्र है: उन्होंने अपनी जीभों से छल किया है: उनके होठों में साँपों का विष है। (भज. 5:9, भज. 140:3) |
| BSB 14 “Their mouths are full of cursing and bitterness.” | HINIRV 14 और उनका मुँह श्राप और कड़वाहट से भरा है। (भज. 10:7) |
| BSB 15 “Their feet are swift to shed blood; | HINIRV 15 उनके पाँव लहू बहाने को फुर्तीले हैं। |
| BSB 16 ruin and misery lie in their wake, | HINIRV 16 उनके मार्गों में नाश और क्लेश है। |
| BSB 17 and the way of peace they have not known.” | HINIRV 17 उन्होंने कुशल का मार्ग नहीं जाना। (यशा. 59:8) |
| BSB 18 “There is no fear of God before their eyes.” | HINIRV 18 उनकी आँखों के सामने परमेश्वर का भय नहीं।” (भज. 36:1) |
| BSB 19 Now we know that whatever the law says, it says to those who are under the law, so that every mouth may be silenced and the whole world held accountable to God. | HINIRV 19 हम जानते हैं, कि व्यवस्था जो कुछ कहती है उन्हीं से कहती है, जो व्यवस्था के अधीन हैं इसलिए कि हर एक मुँह बन्द किया जाए, और सारा संसार परमेश्वर के दण्ड के योग्य ठहरे। |
| BSB 20 Therefore no one will be justified in His sight by works of the law. For the law merely brings awareness of sin. | HINIRV 20 क्योंकि व्यवस्था के कामों से कोई प्राणी उसके सामने धर्मी नहीं ठहरेगा, इसलिए कि व्यवस्था के द्वारा पाप की पहचान होती है। (भज. 143:2) |
| BSB 21 But now, apart from the law, the righteousness of God has been revealed, as attested by the Law and the Prophets. | HINIRV 21 पर अब बिना व्यवस्था परमेश्वर की धार्मिकता प्रगट हुई है, जिसकी गवाही व्यवस्था और भविष्यद्वक्ता देते हैं, |
| BSB 22 And this righteousness from God comes through faith in Jesus Christ to all who believe. There is no distinction, | HINIRV 22 अर्थात् परमेश्वर की वह धार्मिकता, जो यीशु मसीह पर विश्वास करने से सब विश्वास करनेवालों के लिये है। क्योंकि कुछ भेद नहीं; |
| BSB 23 for all have sinned and fall short of the glory of God, | HINIRV 23 इसलिए कि सब ने पाप किया है और परमेश्वर की महिमा से रहित हैं, |
| BSB 24 and are justified freely by His grace through the redemption that is in Christ Jesus. | HINIRV 24 परन्तु उसके अनुग्रह से उस छुटकारे के द्वारा जो मसीह यीशु में है, सेंत-मेंत धर्मी ठहराए जाते हैं। |
| BSB 25 God presented Him as an atoning sacrifice in His blood through faith, in order to demonstrate His righteousness, because in His forbearance He had passed over the sins committed beforehand. | HINIRV 25 उसे परमेश्वर ने उसके लहू के कारण एक ऐसा प्रायश्चित ठहराया, जो विश्वास करने से कार्यकारी होता है, कि जो पाप पहले किए गए, और जिन पर परमेश्वर ने अपनी सहनशीलता से ध्यान नहीं दिया; उनके विषय में वह अपनी धार्मिकता प्रगट करे। |
| BSB 26 He did this to demonstrate His righteousness at the present time, so as to be just and to justify the one who has faith in Jesus. | HINIRV 26 वरन् इसी समय उसकी धार्मिकता प्रगट हो कि जिससे वह आप ही धर्मी ठहरे, और जो यीशु पर विश्वास करे, उसका भी धर्मी ठहरानेवाला हो। |
| BSB 27 Where, then, is boasting? It is excluded. On what principle? On that of works? No, but on that of faith. | HINIRV 27 तो घमण्ड करना कहाँ रहा? उसकी तो जगह ही नहीं। कौन सी व्यवस्था के कारण से? क्या कर्मों की व्यवस्था से? नहीं, वरन् विश्वास की व्यवस्था के कारण। |
| BSB 28 For we maintain that a man is justified by faith apart from works of the law. | HINIRV 28 इसलिए हम इस परिणाम पर पहुँचते हैं, कि मनुष्य व्यवस्था के कामों के बिना विश्वास के द्वारा धर्मी ठहरता है। |
| BSB 29 Is God the God of Jews only? Is He not the God of Gentiles too? Yes, of Gentiles too, | HINIRV 29 क्या परमेश्वर केवल यहूदियों का है? क्या अन्यजातियों का नहीं? हाँ, अन्यजातियों का भी है। |
| BSB 30 since there is only one God, who will justify the circumcised by faith and the uncircumcised through that same faith. | HINIRV 30 क्योंकि एक ही परमेश्वर है, जो खतनावालों को विश्वास से और खतनारहितों को भी विश्वास के द्वारा धर्मी ठहराएगा। |
| BSB 31 Do we, then, nullify the law by this faith? Certainly not! Instead, we uphold the law. | HINIRV 31 तो क्या हम व्यवस्था को विश्वास के द्वारा व्यर्थ ठहराते हैं? कदापि नहीं! वरन् व्यवस्था को स्थिर करते हैं। |
Questions about Romans 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.