Romans 3

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 What, then, is the advantage of being a Jew? Or what is the value of circumcision?

HINCV

1 तब भला यहूदी होने का क्या लाभ या ख़तना से क्या उपलब्धि?

BSB

2 Much in every way. First of all, they have been entrusted with the very words of God.

HINCV

2 हर एक नज़रिए से बहुत कुछ! सबसे पहले तो यह कि यहूदियों को ही परमेश्वर के ईश्वरीय वचन सौंपे गए.

BSB

3 What if some did not have faith? Will their lack of faith nullify God’s faithfulness?

HINCV

3 इससे क्या अंतर पड़ता है कि कुछ ने विश्वास नहीं किया. क्या उनका अविश्वास परमेश्वर की विश्वासयोग्यता को समाप्‍त कर देता है? नहीं! बिलकुल नहीं!

BSB

4 Certainly not! Let God be true and every man a liar. As it is written: “So that You may be proved right when You speak and victorious when You judge.”

HINCV

4 संसार का प्रत्येक व्यक्ति झूठा साबित हो सकता है किंतु परमेश्वर ही हैं, जो अपने वचन का पालन करते रहेंगे, जैसा कि पवित्र शास्त्र का लेख है: “आप अपनी बातों में धर्मी साबित हों तथा न्याय होने पर जय पाएं.”

BSB

5 But if our unrighteousness highlights the righteousness of God, what shall we say? That God is unjust to inflict His wrath on us? I am speaking in human terms.

HINCV

5 किंतु यदि हमारे अधर्म परमेश्वर की धार्मिकता दिखाते हैं तो हम क्या कहें? क्या परमेश्वर के क्रोधित होने पर उन्हें अधर्मी कहा जाएगा? मैं यह सब मानवीय नज़रिए से कह रहा हूं,

BSB

6 Certainly not! In that case, how could God judge the world?

HINCV

6 नहीं! बिलकुल नहीं! यह हो ही नहीं सकता! अन्यथा परमेश्वर संसार का न्याय कैसे करेंगे?

BSB

7 However, if my falsehood accentuates God’s truthfulness, to the increase of His glory, why am I still condemned as a sinner?

HINCV

7 यदि मेरे झूठ के कारण परमेश्वर का सच उनकी महिमा के लिए अधिक करके प्रकट होता है तो अब भी मुझे पापी घोषित क्यों किया जा रहा है?

BSB

8 Why not say, as some slanderously claim that we say, “Let us do evil that good may result”? Their condemnation is deserved!

HINCV

8 तब यह कहने में क्या नुकसान है—जैसा कि हमारे लिए निंदा से भरे शब्दों में यह दावा भी कहा जा रहा कि यह हमारा ही कहना है—कि “चलो बुराई करें कि इससे ही कुछ भला हो जाए?” उन पर घोषित दंड सही है.

BSB

9 What then? Are we any better? Not at all. For we have already made the charge that Jews and Greeks alike are all under sin.

HINCV

9 तब? क्या हम उनसे उत्तम हैं? बिलकुल नहीं! हम पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि यहूदी तथा यूनानी सभी पाप के अधीन हैं.

BSB

10 As it is written: “There is no one righteous, not even one.

HINCV

10 पवित्र शास्त्र का लेख भी यही है: “कोई भी धर्मी नहीं—एक भी नहीं;

BSB

11 There is no one who understands, no one who seeks God.

HINCV

11 कोई भी नहीं, जिसमें सोचने की शक्ति है; कोई भी नहीं, जो परमेश्वर को खोजता है!

BSB

12 All have turned away, they have together become worthless; there is no one who does good, not even one.”

HINCV

12 सभी परमेश्वर से दूर हो गए, वे सब निकम्मे हो गए. कोई भी भलाई करनेवाला नहीं, एक भी नहीं.”

BSB

13 “Their throats are open graves; their tongues practice deceit.” “The venom of vipers is on their lips.”

HINCV

13 “उनके गले खुली कब्र तथा उनकी जीभ छल-कपट का साधन हैं.” “उनके होंठों से घातक सांपों का विष छलकता है.”

BSB

14 “Their mouths are full of cursing and bitterness.”

HINCV

14 “उनके मुंह शाप तथा कड़वाहट से भरे हुए हैं.”

BSB

15 “Their feet are swift to shed blood;

HINCV

15 “उनके पांव लहू बहाने के लिए फुर्तीले हैं;

BSB

16 ruin and misery lie in their wake,

HINCV

16 विनाश तथा क्लेश उनके मार्ग में बिछे हैं,

BSB

17 and the way of peace they have not known.”

HINCV

17 शांति के मार्ग से वे हमेशा अनजान हैं.”

BSB

18 “There is no fear of God before their eyes.”

HINCV

18 “उसकी दृष्टि में परमेश्वर के प्रति कोई भय है ही नहीं.”

BSB

19 Now we know that whatever the law says, it says to those who are under the law, so that every mouth may be silenced and the whole world held accountable to God.

HINCV

19 अब हमें यह तो मालूम हो गया कि व्यवस्था के निर्देश उन्हीं से कहते हैं, जो व्यवस्था के अधीन हैं कि हर एक मुंह बंद हो जाए और पूरा विश्व परमेश्वर के सामने हिसाब देनेवाला हो जाए

BSB

20 Therefore no one will be justified in His sight by works of the law. For the law merely brings awareness of sin.

HINCV

20 क्योंकि सिर्फ व्यवस्था के पालन करने के द्वारा कोई भी व्यक्ति परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी घोषित नहीं होगा. व्यवस्था के द्वारा सिर्फ यह अहसास होता है कि पाप क्या है.

BSB

21 But now, apart from the law, the righteousness of God has been revealed, as attested by the Law and the Prophets.

HINCV

21 किंतु अब स्थिति यह है कि व्यवस्था के बिना ही परमेश्वर की धार्मिकता प्रकट हो गई है, जिसका वर्णन पवित्र शास्त्र तथा भविष्यवक्ता करते रहे थे

BSB

22 And this righteousness from God comes through faith in Jesus Christ to all who believe. There is no distinction,

HINCV

22 अर्थात् मसीह येशु में विश्वास द्वारा उपलब्ध परमेश्वर की धार्मिकता, जो उन सबके लिए है, जो मसीह येशु में विश्वास करते हैं, क्योंकि कोई भेद नहीं

BSB

23 for all have sinned and fall short of the glory of God,

HINCV

23 क्योंकि पाप सभी ने किया है और सभी परमेश्वर की महिमा से दूर हो गए है

BSB

24 and are justified freely by His grace through the redemption that is in Christ Jesus.

HINCV

24 किंतु परमेश्वर के अनुग्रह से पाप के छुटकारे द्वारा, प्रत्येक उस सेंत-मेंत छुटकारे में धर्मी घोषित किया जाता है, जो मसीह येशु में है.

BSB

25 God presented Him as an atoning sacrifice in His blood through faith, in order to demonstrate His righteousness, because in His forbearance He had passed over the sins committed beforehand.

HINCV

25 मसीह येशु, जिन्हें परमेश्वर ने उनके लहू में विश्वास द्वारा प्रायश्चित बलि के रूप में सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया. इसमें उनका लक्ष्य था कि अपनी ही धार्मिकता का सबूत मिलें, क्योंकि परमेश्वर अपनी सहनशीलता के कारण पूर्व युगों में किए गए पाप-दंड को इसलिये टालते रहे

BSB

26 He did this to demonstrate His righteousness at the present time, so as to be just and to justify the one who has faith in Jesus.

HINCV

26 कि परमेश्वर इस वर्तमान युग में अपनी धार्मिकता प्रकट करें कि वह स्वयं को तथा उसे धर्मी घोषित करें, जिसका विश्वास मसीह येशु में है.

BSB

27 Where, then, is boasting? It is excluded. On what principle? On that of works? No, but on that of faith.

HINCV

27 तब हमारे घमंड का क्या हुआ? उसका बहिष्कार कर दिया गया है. किस सिद्धांत के द्वारा? कामों के सिद्धांत के द्वारा? नहीं! यह हुआ है विश्वास की व्यवस्था द्वारा.

BSB

28 For we maintain that a man is justified by faith apart from works of the law.

HINCV

28 हमारी मान्यता यह है: मनुष्य व्यवस्था का सिर्फ पालन करने के द्वारा नहीं परंतु अपने विश्वास द्वारा धर्मी घोषित किया जाता है.

BSB

29 Is God the God of Jews only? Is He not the God of Gentiles too? Yes, of Gentiles too,

HINCV

29 क्या परमेश्वर सिर्फ यहूदियों ही के परमेश्वर हैं? क्या वह गैर-यहूदियों के परमेश्वर नहीं? निःसंदेह, वह उनके भी परमेश्वर हैं;

BSB

30 since there is only one God, who will justify the circumcised by faith and the uncircumcised through that same faith.

HINCV

30 क्योंकि परमेश्वर एक हैं. वही ख़तना किए हुओं तथा ख़तना रहित दोनों को उनके विश्वास के द्वारा धर्मी घोषित करेंगे.

BSB

31 Do we, then, nullify the law by this faith? Certainly not! Instead, we uphold the law.

HINCV

31 तो क्या हमारा विश्वास व्यवस्था को व्यर्थ ठहराता है? नहीं! बिलकुल नहीं! इसके विपरीत अपने विश्वास के द्वारा हम व्यवस्था को स्थिर करते हैं.

Questions about Romans 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.