Romans 4
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 What then shall we say that Abraham, our forefather according to the flesh, has discovered? | HINCV 1 हम अपने गोत्रपिता अब्राहाम के विषय में क्या कहें—क्या था इस विषय में उनका अनुभव? |
| BSB 2 If Abraham was indeed justified by works, he had something to boast about, but not before God. | HINCV 2 यदि कामों के द्वारा अब्राहाम को धार्मिकता प्राप्त हुई तो वह इसका घमंड अवश्य कर सकते थे, किंतु परमेश्वर के सामने नहीं. |
| BSB 3 For what does the Scripture say? “Abraham believed God, and it was credited to him as righteousness.” | HINCV 3 पवित्र शास्त्र का लेख क्या है? अब्राहाम ने परमेश्वर में विश्वास किया और इसी को उनकी धार्मिकता के रूप में मान्यता दी गई. |
| BSB 4 Now the wages of the worker are not credited as a gift, but as an obligation. | HINCV 4 मज़दूर की मज़दूरी उसका उपहार नहीं, अधिकार है. |
| BSB 5 However, to the one who does not work, but believes in Him who justifies the ungodly, his faith is credited as righteousness. | HINCV 5 वह व्यक्ति, जो व्यवस्था का पालन तो नहीं करता किंतु परमेश्वर में, जो अधर्मी को निर्दोष घोषित करते हैं, विश्वास करता है, इसी विश्वास के द्वारा धर्मी व्यक्ति के रूप में मान्यता प्राप्त करता है. |
| BSB 6 And David speaks likewise of the blessedness of the man to whom God credits righteousness apart from works: | HINCV 6 जैसे दावीद ने उस व्यक्ति की धन्यता का वर्णन किया है, जिसे परमेश्वर ने व्यवस्था का पालन न करने पर भी धर्मी घोषित किया: |
| BSB 7 “Blessed are they whose lawless acts are forgiven, whose sins are covered. | HINCV 7 धन्य हैं वे, जिनके अपराध क्षमा कर दिए गए, जिनके पापों को ढांप दिया गया है. |
| BSB 8 Blessed is the man whose sin the Lord will never count against him.” | HINCV 8 धन्य है वह व्यक्ति, जिसके पापों का हिसाब प्रभु कभी न लेंगे. |
| BSB 9 Is this blessing only on the circumcised, or also on the uncircumcised? We have been saying that Abraham’s faith was credited to him as righteousness. | HINCV 9 क्या यह आशीषें मात्र ख़तना वालों तक ही सीमित है या इसमें ख़तना रहित भी शामिल हैं? हमारा मत यह है: अब्राहाम के विश्वास को उनकी धार्मिकता के रूप में मान्यता दी गई. |
| BSB 10 In what context was it credited? Was it after his circumcision, or before? It was not after, but before. | HINCV 10 उन्हें यह मान्यता किस अवस्था में दी गई थी? जब उनका ख़तना हुआ तब या जब वह ख़तना रहित ही थे? ख़तना की अवस्था में नहीं परंतु ख़तना रहित अवस्था में. |
| BSB 11 And he received the sign of circumcision as a seal of the righteousness that he had by faith while he was still uncircumcised. So then, he is the father of all who believe but are not circumcised, in order that righteousness might be credited to them. | HINCV 11 उन्होंने ख़तना का चिह्न—विश्वास की धार्मिकता की मोहर—उस समय प्राप्त किया, जब वह ख़तना रहित ही थे इसका उद्देश्य था उन्हें उन सबके पिता-स्वरूप प्रतिष्ठित किया जाए, जो बिना ख़तना के विश्वास करेंगे, कि इस विश्वास को उनकी धार्मिकता के रूप में मान्यता प्राप्त हो; |
| BSB 12 And he is also the father of the circumcised who not only are circumcised, but who also walk in the footsteps of the faith that our father Abraham had before he was circumcised. | HINCV 12 साथ ही अब्राहाम को उन ख़तना किए हुओं के पिता के रूप में प्रतिष्ठित किया जाए, जो ख़तना किए हुए ही नहीं परंतु जो हमारे पिता अब्राहाम के उस विश्वास का स्वभाव रखते हैं, जो उन्होंने अपने ख़तना के पहले ही दिखाया था. |
| BSB 13 For the promise to Abraham and his offspring that he would be heir of the world was not given through the law, but through the righteousness that comes by faith. | HINCV 13 उस प्रतिज्ञा का आधार, जो अब्राहाम तथा उनके वंशजों से की गई थी कि अब्राहाम पृथ्वी के वारिस होंगे, व्यवस्था नहीं परंतु विश्वास की धार्मिकता थी. |
| BSB 14 For if those who live by the law are heirs, faith is useless and the promise is worthless, | HINCV 14 यदि व्यवस्था का पालन करने से उन्हें मीरास प्राप्त होती है तो विश्वास खोखला और प्रतिज्ञा बेअसर साबित हो गई है. |
| BSB 15 because the law brings wrath. And where there is no law, there is no transgression. | HINCV 15 व्यवस्था क्रोध का पिता है किंतु जहां व्यवस्था है ही नहीं, वहां व्यवस्था का उल्लंघन भी संभव नहीं! |
| BSB 16 Therefore, the promise comes by faith, so that it may rest on grace and may be guaranteed to all Abraham’s offspring—not only to those who are of the law, but also to those who are of the faith of Abraham. He is the father of us all. | HINCV 16 परिणामस्वरूप विश्वास ही उस प्रतिज्ञा का आधार है, कि परमेश्वर के अनुग्रह में अब्राहाम के सभी वंशजों को यह प्रतिज्ञा निश्चित रूप से प्राप्त हो सके—न केवल उन्हें, जो व्यवस्था के अधीन हैं परंतु उन्हें भी, जिनका विश्वास वैसा ही है, जैसा अब्राहाम का, जो हम सभी के गोत्रपिता हैं. |
| BSB 17 As it is written: “I have made you a father of many nations.” He is our father in the presence of God, in whom he believed, the God who gives life to the dead and calls into being what does not yet exist. | HINCV 17 जैसा कि पवित्र शास्त्र का लेख है: “मैंने तुम्हें अनेक राष्ट्रों का पिता ठहराया है.” हमारे गोत्रपिता अब्राहाम ने उन्हीं परमेश्वर में विश्वास किया, जो मरे हुओं को जीवन देते हैं तथा अस्तित्व में आने की आज्ञा उन्हें देते हैं, जो हैं ही नहीं. |
| BSB 18 Against all hope, Abraham in hope believed and so became the father of many nations, just as he had been told, “So shall your offspring be.” | HINCV 18 बिलकुल निराशा की स्थिति में भी अब्राहाम ने उनसे की गई इस प्रतिज्ञा के ठीक अनुरूप उस आशा में विश्वास किया: वह अनेकों राष्ट्रों के पिता होंगे, ऐसे ही होंगे तुम्हारे वंशज. |
| BSB 19 Without weakening in his faith, he acknowledged the decrepitness of his body (since he was about a hundred years old) and the lifelessness of Sarah’s womb. | HINCV 19 अब्राहाम जानते थे कि उनका शरीर मरी हुए दशा में था क्योंकि उनकी आयु लगभग सौ वर्ष थी तथा साराह का गर्भ तो मृत था ही. फिर भी वह विश्वास में कमजोर नहीं हुए. |
| BSB 20 Yet he did not waver through disbelief in the promise of God, but was strengthened in his faith and gave glory to God, | HINCV 20 उन्होंने परमेश्वर की प्रतिज्ञा के संबंध में अपने विश्वास में विचलित न होकर, स्वयं को उसमें मजबूत करते हुए परमेश्वर की महिमा की |
| BSB 21 being fully persuaded that God was able to do what He had promised. | HINCV 21 तथा पूरी तरह निश्चिंत रहे कि वह, जिन्होंने यह प्रतिज्ञा की है, उसे पूरा करने में भी सामर्थ्यी हैं. |
| BSB 22 This is why “it was credited to him as righteousness.” | HINCV 22 इसलिये अब्राहाम के लिए यही विश्वास की धार्मिकता मानी गई. |
| BSB 23 Now the words “it was credited to him” were written not only for Abraham, | HINCV 23 उनके लिए धार्मिकता मानी गई, ये शब्द मात्र उन्हीं के विषय में नहीं हैं, |
| BSB 24 but also for us, to whom righteousness will be credited—for us who believe in Him who raised Jesus our Lord from the dead. | HINCV 24 परंतु इनका संबंध हमसे भी है, जिन्हें परमेश्वर की ओर से धार्मिकता की मान्यता प्राप्त होगी—हम, जिन्होंने विश्वास उनमें किया है—जिन्होंने हमारे प्रभु येशु मसीह को मरे हुओं से दोबारा जीवित किया, |
| BSB 25 He was delivered over to death for our trespasses and was raised to life for our justification. | HINCV 25 जो हमारे अपराधों के कारण मृत्यु दंड के लिए सौंपे गए तथा हमें धर्मी घोषित कराने के लिए दोबारा जीवित किए गए. |
Questions about Romans 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.