Romans 4

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 What then shall we say that Abraham, our forefather according to the flesh, has discovered?

HINIRV

1 तो हम क्या कहें, कि हमारे शारीरिक पिता अब्राहम को क्या प्राप्त हुआ?

BSB

2 If Abraham was indeed justified by works, he had something to boast about, but not before God.

HINIRV

2 क्योंकि यदि अब्राहम कामों से धर्मी ठहराया जाता, तो उसे घमण्ड करने का कारण होता है, परन्तु परमेश्वर के निकट नहीं। (उत्प. 15:6)

BSB

3 For what does the Scripture say? “Abraham believed God, and it was credited to him as righteousness.”

HINIRV

3 पवित्रशास्त्र क्या कहता है? यह कि “अब्राहम ने परमेश्वर पर विश्वास किया, और यह उसके लिये धार्मिकता गिना गया।”

BSB

4 Now the wages of the worker are not credited as a gift, but as an obligation.

HINIRV

4 काम करनेवाले की मजदूरी देना दान नहीं, परन्तु हक़ समझा जाता है।

BSB

5 However, to the one who does not work, but believes in Him who justifies the ungodly, his faith is credited as righteousness.

HINIRV

5 परन्तु जो काम नहीं करता वरन् भक्तिहीन के धर्मी ठहरानेवाले पर विश्वास करता है, उसका विश्वास उसके लिये धार्मिकता गिना जाता है।

BSB

6 And David speaks likewise of the blessedness of the man to whom God credits righteousness apart from works:

HINIRV

6 जिसे परमेश्वर बिना कर्मों के धर्मी ठहराता है, उसे दाऊद भी धन्य कहता है:

BSB

7 “Blessed are they whose lawless acts are forgiven, whose sins are covered.

HINIRV

7 “धन्य वे हैं, जिनके अधर्म क्षमा हुए, और जिनके पाप ढांपे गए।

BSB

8 Blessed is the man whose sin the Lord will never count against him.”

HINIRV

8 धन्य है वह मनुष्य जिसे परमेश्वर पापी न ठहराए।” (भज. 32:2)

BSB

9 Is this blessing only on the circumcised, or also on the uncircumcised? We have been saying that Abraham’s faith was credited to him as righteousness.

HINIRV

9 तो यह धन्य वचन, क्या खतनावालों ही के लिये है, या खतनारहितों के लिये भी? हम यह कहते हैं, “अब्राहम के लिये उसका विश्वास धार्मिकता गिना गया।”

BSB

10 In what context was it credited? Was it after his circumcision, or before? It was not after, but before.

HINIRV

10 तो वह कैसे गिना गया? खतने की दशा में या बिना खतने की दशा में? खतने की दशा में नहीं परन्तु बिना खतने की दशा में।

BSB

11 And he received the sign of circumcision as a seal of the righteousness that he had by faith while he was still uncircumcised. So then, he is the father of all who believe but are not circumcised, in order that righteousness might be credited to them.

HINIRV

11 और उसने खतने का चिन्ह पाया, कि उस विश्वास की धार्मिकता पर छाप हो जाए, जो उसने बिना खतने की दशा में रखा था, जिससे वह उन सब का पिता ठहरे, जो बिना खतने की दशा में विश्वास करते हैं, ताकि वे भी धर्मी ठहरें; (उत्प. 17:11)

BSB

12 And he is also the father of the circumcised who not only are circumcised, but who also walk in the footsteps of the faith that our father Abraham had before he was circumcised.

HINIRV

12 और उन खतना किए हुओं का पिता हो, जो न केवल खतना किए हुए हैं, परन्तु हमारे पिता अब्राहम के उस विश्वास के पथ पर भी चलते हैं, जो उसने बिन खतने की दशा में किया था।

BSB

13 For the promise to Abraham and his offspring that he would be heir of the world was not given through the law, but through the righteousness that comes by faith.

HINIRV

13 क्योंकि यह प्रतिज्ञा कि वह जगत का वारिस होगा, न अब्राहम को, न उसके वंश को व्यवस्था के द्वारा दी गई थी, परन्तु विश्वास की धार्मिकता के द्वारा मिली।

BSB

14 For if those who live by the law are heirs, faith is useless and the promise is worthless,

HINIRV

14 क्योंकि यदि व्यवस्थावाले वारिस हैं, तो विश्वास व्यर्थ और प्रतिज्ञा निष्फल ठहरी।

BSB

15 because the law brings wrath. And where there is no law, there is no transgression.

HINIRV

15 व्यवस्था तो क्रोध उपजाती है और जहाँ व्यवस्था नहीं वहाँ उसका उल्लंघन भी नहीं।

BSB

16 Therefore, the promise comes by faith, so that it may rest on grace and may be guaranteed to all Abraham’s offspring—not only to those who are of the law, but also to those who are of the faith of Abraham. He is the father of us all.

HINIRV

16 इसी कारण प्रतिज्ञा विश्वास पर आधारित है कि अनुग्रह की रीति पर हो, कि वह सब वंश के लिये दृढ़ हो, न कि केवल उसके लिये जो व्यवस्थावाला है, वरन् उनके लिये भी जो अब्राहम के समान विश्वासवाले हैं वही तो हम सब का पिता है

BSB

17 As it is written: “I have made you a father of many nations.” He is our father in the presence of God, in whom he believed, the God who gives life to the dead and calls into being what does not yet exist.

HINIRV

17 जैसा लिखा है, “मैंने तुझे बहुत सी जातियों का पिता ठहराया है” उस परमेश्वर के सामने जिस पर उसने विश्वास किया और जो मरे हुओं को जिलाता है, और जो बातें हैं ही नहीं, उनका नाम ऐसा लेता है, कि मानो वे हैं। (उत्प. 17:15)

BSB

18 Against all hope, Abraham in hope believed and so became the father of many nations, just as he had been told, “So shall your offspring be.”

HINIRV

18 उसने निराशा में भी आशा रखकर विश्वास किया, इसलिए कि उस वचन के अनुसार कि “तेरा वंश ऐसा होगा,” वह बहुत सी जातियों का पिता हो।

BSB

19 Without weakening in his faith, he acknowledged the decrepitness of his body (since he was about a hundred years old) and the lifelessness of Sarah’s womb.

HINIRV

19 वह जो सौ वर्ष का था, अपने मरे हुए से शरीर और सारा के गर्भ की मरी हुई की सी दशा जानकर भी विश्वास में निर्बल न हुआ, (इब्रा. 11:11)

BSB

20 Yet he did not waver through disbelief in the promise of God, but was strengthened in his faith and gave glory to God,

HINIRV

20 और न अविश्वासी होकर परमेश्वर की प्रतिज्ञा पर संदेह किया, पर विश्वास में दृढ़ होकर परमेश्वर की महिमा की,

BSB

21 being fully persuaded that God was able to do what He had promised.

HINIRV

21 और निश्चय जाना कि जिस बात की उसने प्रतिज्ञा की है, वह उसे पूरा करने में भी सामर्थी है।

BSB

22 This is why “it was credited to him as righteousness.”

HINIRV

22 इस कारण, यह उसके लिये धार्मिकता गिना गया।

BSB

23 Now the words “it was credited to him” were written not only for Abraham,

HINIRV

23 और यह वचन, “विश्वास उसके लिये धार्मिकता गिना गया,” न केवल उसी के लिये लिखा गया,

BSB

24 but also for us, to whom righteousness will be credited—for us who believe in Him who raised Jesus our Lord from the dead.

HINIRV

24 वरन् हमारे लिये भी जिनके लिये विश्वास धार्मिकता गिना जाएगा, अर्थात् हमारे लिये जो उस पर विश्वास करते हैं, जिसने हमारे प्रभु यीशु को मरे हुओं में से जिलाया।

BSB

25 He was delivered over to death for our trespasses and was raised to life for our justification.

HINIRV

25 वह हमारे अपराधों के लिये पकड़वाया गया, और हमारे धर्मी ठहरने के लिये जिलाया भी गया। (यशा. 53:5, यशा. 53:12)

Questions about Romans 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.