James 1

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 James, a servant of God and of the Lord Jesus Christ, To the twelve tribes of the Dispersion: Greetings.

HINIRV

1 परमेश्वर के और प्रभु यीशु मसीह के दास याकूब की ओर से उन बारहों गोत्रों को जो तितर-बितर होकर रहते हैं नमस्कार पहुँचे।

BSB

2 Consider it pure joy, my brothers, when you encounter trials of many kinds,

HINIRV

2 हे मेरे भाइयों, जब तुम नाना प्रकार की परीक्षाओं में पड़ो तो इसको पूरे आनन्द की बात समझो,

BSB

3 because you know that the testing of your faith develops perseverance.

HINIRV

3 यह जानकर, कि तुम्हारे विश्वास के परखे जाने से धीरज उत्पन्न होता है।

BSB

4 Allow perseverance to finish its work, so that you may be mature and complete, not lacking anything.

HINIRV

4 पर धीरज को अपना पूरा काम करने दो, कि तुम पूरे और सिद्ध हो जाओ और तुम में किसी बात की घटी न रहे।

BSB

5 Now if any of you lacks wisdom, he should ask God, who gives generously to all without finding fault, and it will be given to him.

HINIRV

5 पर यदि तुम में से किसी को बुद्धि की घटी हो, तो परमेश्वर से माँगो, जो बिना उलाहना दिए सब को उदारता से देता है; और उसको दी जाएगी।

BSB

6 But he must ask in faith, without doubting, because he who doubts is like a wave of the sea, blown and tossed by the wind.

HINIRV

6 पर विश्वास से माँगे, और कुछ सन्देह न करे; क्योंकि सन्देह करनेवाला समुद्र की लहर के समान है जो हवा से बहती और उछलती है।

BSB

7 That man should not expect to receive anything from the Lord.

HINIRV

7 ऐसा मनुष्य यह न समझे, कि मुझे प्रभु से कुछ मिलेगा,

BSB

8 He is a double-minded man, unstable in all his ways.

HINIRV

8 वह व्यक्ति दुचित्ता है, और अपनी सारी बातों में चंचल है।

BSB

9 The brother in humble circumstances should exult in his high position.

HINIRV

9 दीन भाई अपने ऊँचे पद पर घमण्ड करे।

BSB

10 But the one who is rich should exult in his low position, because he will pass away like a flower of the field.

HINIRV

10 और धनवान अपनी नीच दशा पर; क्योंकि वह घास के फूल की तरह मिट जाएगा।

BSB

11 For the sun rises with scorching heat and withers the plant; its flower falls and its beauty is lost. So too, the rich man will fade away in the midst of his pursuits.

HINIRV

11 क्योंकि सूर्य उदय होते ही कड़ी धूप पड़ती है और घास को सुखा देती है, और उसका फूल झड़ जाता है, और उसकी शोभा मिटती जाती है; उसी प्रकार धनवान भी अपने कार्यों के मध्य में ही लोप हो जाएँगे। (भज. 102:11, यशा. 40:7,8)

BSB

12 Blessed is the man who perseveres under trial, because when he has stood the test, he will receive the crown of life that God has promised to those who love Him.

HINIRV

12 धन्य है वह मनुष्य, जो परीक्षा में स्थिर रहता है; क्योंकि वह खरा निकलकर जीवन का वह मुकुट पाएगा, जिसकी प्रतिज्ञा प्रभु ने अपने प्रेम करनेवालों को दी है।

BSB

13 When tempted, no one should say, “God is tempting me.” For God cannot be tempted by evil, nor does He tempt anyone.

HINIRV

13 जब किसी की परीक्षा हो, तो वह यह न कहे, कि मेरी परीक्षा परमेश्वर की ओर से होती है; क्योंकि न तो बुरी बातों से परमेश्वर की परीक्षा हो सकती है, और न वह किसी की परीक्षा आप करता है।

BSB

14 But each one is tempted when by his own evil desires he is lured away and enticed.

HINIRV

14 परन्तु प्रत्येक व्यक्ति अपनी ही अभिलाषा में खिंचकर, और फँसकर परीक्षा में पड़ता है।

BSB

15 Then after desire has conceived, it gives birth to sin; and sin, when it is full-grown, gives birth to death.

HINIRV

15 फिर अभिलाषा गर्भवती होकर पाप को जनती है और पाप बढ़ जाता है तो मृत्यु को उत्पन्न करता है।

BSB

16 Do not be deceived, my beloved brothers.

HINIRV

16 हे मेरे प्रिय भाइयों, धोखा न खाओ।

BSB

17 Every good and perfect gift is from above, coming down from the Father of the heavenly lights, with whom there is no change or shifting shadow.

HINIRV

17 क्योंकि हर एक अच्छा वरदान और हर एक उत्तम दान ऊपर ही से है, और ज्योतियों के पिता की ओर से मिलता है, जिसमें न तो कोई परिवर्तन हो सकता है, और न ही वह परछाई के समान बदलता है।

BSB

18 He chose to give us birth through the word of truth, that we would be a kind of firstfruits of His creation.

HINIRV

18 उसने अपनी ही इच्छा से हमें सत्य के वचन के द्वारा उत्पन्न किया, ताकि हम उसकी सृष्टि किए हुए प्राणियों के बीच पहले फल के समान हो।

BSB

19 My beloved brothers, understand this: Everyone should be quick to listen, slow to speak, and slow to anger,

HINIRV

19 हे मेरे प्रिय भाइयों, यह बात तुम जान लो, हर एक मनुष्य सुनने के लिये तत्पर और बोलने में धीर और क्रोध में धीमा हो।

BSB

20 for man’s anger does not bring about the righteousness that God desires.

HINIRV

20 क्योंकि मनुष्य का क्रोध परमेश्वर के धार्मिकता का निर्वाह नहीं कर सकता है।

BSB

21 Therefore, get rid of all moral filth and every expression of evil, and humbly accept the word planted in you, which can save your souls.

HINIRV

21 इसलिए सारी मलिनता और बैर-भाव की बढ़ती को दूर करके, उस वचन को नम्रता से ग्रहण कर लो, जो हृदय में बोया गया और जो तुम्हारे प्राणों का उद्धार कर सकता है।

BSB

22 Be doers of the word, and not hearers only. Otherwise, you are deceiving yourselves.

HINIRV

22 परन्तु वचन पर चलनेवाले बनो, और केवल सुननेवाले ही नहीं जो अपने आपको धोखा देते हैं।

BSB

23 For anyone who hears the word but does not carry it out is like a man who looks at his face in a mirror,

HINIRV

23 क्योंकि जो कोई वचन का सुननेवाला हो, और उस पर चलनेवाला न हो, तो वह उस मनुष्य के समान है जो अपना स्वाभाविक मुँह दर्पण में देखता है।

BSB

24 and after observing himself goes away and immediately forgets what he looks like.

HINIRV

24 इसलिए कि वह अपने आपको देखकर चला जाता, और तुरन्त भूल जाता है कि वह कैसा था।

BSB

25 But the one who looks intently into the perfect law of freedom, and continues to do so—not being a forgetful hearer, but an effective doer—he will be blessed in what he does.

HINIRV

25 पर जो व्यक्ति स्वतंत्रता की सिद्ध व्यवस्था पर ध्यान करता रहता है, वह अपने काम में इसलिए आशीष पाएगा कि सुनकर भूलता नहीं, पर वैसा ही काम करता है।

BSB

26 If anyone considers himself religious and yet does not bridle his tongue, he deceives his heart and his religion is worthless.

HINIRV

26 यदि कोई अपने आपको भक्त समझे, और अपनी जीभ पर लगाम न दे, पर अपने हृदय को धोखा दे, तो उसकी भक्ति व्यर्थ है। (भज. 34:13, भज. 141:3)

BSB

27 Pure and undefiled religion before our God and Father is this: to care for orphans and widows in their distress, and to keep oneself from being polluted by the world.

HINIRV

27 हमारे परमेश्वर और पिता के निकट शुद्ध और निर्मल भक्ति यह है, कि अनाथों और विधवाओं के क्लेश में उनकी सुधि लें, और अपने आपको संसार से निष्कलंक रखें।

Questions about James 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.