James 1
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 James, a servant of God and of the Lord Jesus Christ, To the twelve tribes of the Dispersion: Greetings. | HINCV 1 परमेश्वर तथा प्रभु येशु मसीह के दास याकोब की, ओर से तितर-बितर हो रहे बारह गोत्रों को: नमस्कार. |
| BSB 2 Consider it pure joy, my brothers, when you encounter trials of many kinds, | HINCV 2 प्रिय भाई बहनो, जब तुम विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं का सामना करते हो तो इसे निरे हर्ष का विषय समझो |
| BSB 3 because you know that the testing of your faith develops perseverance. | HINCV 3 क्योंकि तुम जानते ही हो कि तुम्हारे विश्वास की परीक्षा से धीरज उत्पन्न होता है. |
| BSB 4 Allow perseverance to finish its work, so that you may be mature and complete, not lacking anything. | HINCV 4 धीरज को अपना काम पूरा कर लेने दो कि तुम निर्दोष और सिद्ध हो जाओ और तुममें किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए. |
| BSB 5 Now if any of you lacks wisdom, he should ask God, who gives generously to all without finding fault, and it will be given to him. | HINCV 5 यदि तुममें से किसी में भी ज्ञान का अभाव है, वह परमेश्वर से विनती करे, जो दोष लगाये बिना सभी को उदारतापूर्वक प्रदान करते हैं और वह ज्ञान उसे दी जाएगी, |
| BSB 6 But he must ask in faith, without doubting, because he who doubts is like a wave of the sea, blown and tossed by the wind. | HINCV 6 किंतु वह बिना शंका के विश्वास से मांगे क्योंकि जो संदेह करता है, वह समुद्र की उस चंचल लहर के समान है, जो हवा के चलने से उछाली और फेंकी जाती है. |
| BSB 7 That man should not expect to receive anything from the Lord. | HINCV 7 ऐसा व्यक्ति यह आशा बिलकुल न करे कि उसे प्रभु की ओर से कुछ प्राप्त होगा. |
| BSB 8 He is a double-minded man, unstable in all his ways. | HINCV 8 ऐसा व्यक्ति का मन तो दुविधा से ग्रस्त है—अपने सारे स्वभाव में स्थिर नहीं है. |
| BSB 9 The brother in humble circumstances should exult in his high position. | HINCV 9 दीन व्यक्ति अपने ऊंचे पद में गर्व करे |
| BSB 10 But the one who is rich should exult in his low position, because he will pass away like a flower of the field. | HINCV 10 और धनी दीनता में. जंगली फूल के समान उसका जीवन समाप्त हो जाएगा. |
| BSB 11 For the sun rises with scorching heat and withers the plant; its flower falls and its beauty is lost. So too, the rich man will fade away in the midst of his pursuits. | HINCV 11 सूर्य की तेज गर्मी से घास मुरझा जाती है और उसमें खिला फूल झड़ जाता है. उसकी सुंदरता नाश हो जाती है. इसी प्रकार धनी व्यक्ति अपनी उपलब्धियों के साथ साथ धूल में मिट जाएगा. |
| BSB 12 Blessed is the man who perseveres under trial, because when he has stood the test, he will receive the crown of life that God has promised to those who love Him. | HINCV 12 धन्य है वह व्यक्ति, जो परख-परीक्षाओं में स्थिर रहता है क्योंकि परीक्षा में खरा साबित होने पर उसे वह जीवन-मुकुट प्रदान किया जाएगा, जिसकी प्रतिज्ञा परमेश्वर ने उनके लिए की है, जो उनसे प्रेम करते हैं. |
| BSB 13 When tempted, no one should say, “God is tempting me.” For God cannot be tempted by evil, nor does He tempt anyone. | HINCV 13 परीक्षा में पड़ने पर कोई भी यह न कहे: “परमेश्वर मुझे परीक्षा में डाल रहे हैं,” क्योंकि न तो परमेश्वर को किसी परीक्षा में डाला जा सकता है और न ही वह स्वयं किसी को परीक्षा में डालते हैं. |
| BSB 14 But each one is tempted when by his own evil desires he is lured away and enticed. | HINCV 14 हर एक व्यक्ति स्वयं अपनी ही अभिलाषा में पड़कर तथा फंसकर परीक्षा में जा पड़ता है. |
| BSB 15 Then after desire has conceived, it gives birth to sin; and sin, when it is full-grown, gives birth to death. | HINCV 15 तब अभिलाषा गर्भधारण करती है और पाप को जन्म देती है और फिर पाप बढ़ जाता है और मृत्यु उत्पन्न करता है. |
| BSB 16 Do not be deceived, my beloved brothers. | HINCV 16 प्रिय भाई बहनो, धोखे में न रहना. |
| BSB 17 Every good and perfect gift is from above, coming down from the Father of the heavenly lights, with whom there is no change or shifting shadow. | HINCV 17 हर एक अच्छा वरदान और निर्दोष दान ऊपर से अर्थात् ज्योतियों के पिता की ओर से आता है, जिनमें न तो कोई परिवर्तन है और न अदल-बदल. |
| BSB 18 He chose to give us birth through the word of truth, that we would be a kind of firstfruits of His creation. | HINCV 18 उन्होंने अपनी इच्छा पूरी करने के लिए हमें सत्य के वचन के द्वारा नया जीवन दिया है कि हम उनके द्वारा बनाए गए प्राणियों में पहले फल के समान हों. |
| BSB 19 My beloved brothers, understand this: Everyone should be quick to listen, slow to speak, and slow to anger, | HINCV 19 प्रिय भाई बहनो, यह ध्यान रहे कि तुम सुनने में तत्पर, बोलने में धीर तथा क्रोध में धीमे हो, |
| BSB 20 for man’s anger does not bring about the righteousness that God desires. | HINCV 20 क्योंकि मनुष्य के क्रोध के द्वारा परमेश्वर की धार्मिकता नहीं मिल सकती. |
| BSB 21 Therefore, get rid of all moral filth and every expression of evil, and humbly accept the word planted in you, which can save your souls. | HINCV 21 इसलिये सारी मलिनता तथा बैरभाव का त्याग कर नम्रतापूर्वक उस वचन को ग्रहण करो, जिसे तुम्हारे हृदय में बोया गया है, जो तुम्हारे उद्धार में सामर्थ्यी है. |
| BSB 22 Be doers of the word, and not hearers only. Otherwise, you are deceiving yourselves. | HINCV 22 वचन की शिक्षा पर चलनेवाले बनो, न कि सिर्फ सुननेवाले, जो स्वयं को धोखे में रखते हैं |
| BSB 23 For anyone who hears the word but does not carry it out is like a man who looks at his face in a mirror, | HINCV 23 क्योंकि यदि कोई वचन की शिक्षा का सिर्फ सुननेवाले है किंतु पालन नहीं करता, वह उस व्यक्ति के समान है, जो अपना मुख दर्पण में देखता है. |
| BSB 24 and after observing himself goes away and immediately forgets what he looks like. | HINCV 24 उसमें उसने स्वयं को देखा और चला गया और तुरंत ही भूल गया कि कैसा था उसका रूप. |
| BSB 25 But the one who looks intently into the perfect law of freedom, and continues to do so—not being a forgetful hearer, but an effective doer—he will be blessed in what he does. | HINCV 25 किंतु जिसने निर्दोष व्यवस्था का गहन अध्ययन कर लिया है—जो वस्तुतः स्वतंत्रता का विधान है तथा जो उसी में स्थिर रहता है, वह व्यक्ति सुनकर भूलनेवाला नहीं परंतु समर्थ पालन करनेवाला हो जाता है. ऐसा व्यक्ति अपने हर एक काम में आशीषित होगा. |
| BSB 26 If anyone considers himself religious and yet does not bridle his tongue, he deceives his heart and his religion is worthless. | HINCV 26 यदि कोई व्यक्ति अपने आपको भक्त समझता है और फिर भी अपनी जीभ पर लगाम नहीं लगाता, वह अपने मन को धोखे में रखे हुए है और उसकी भक्ति बेकार है. |
| BSB 27 Pure and undefiled religion before our God and Father is this: to care for orphans and widows in their distress, and to keep oneself from being polluted by the world. | HINCV 27 हमारे परमेश्वर और पिता की दृष्टि में बिलकुल शुद्ध और निष्कलंक भक्ति यह है: मुसीबत में पड़े अनाथों और विधवाओं की सुधि लेना तथा स्वयं को संसार के बुरे प्रभाव से निष्कलंक रखना. |
Questions about James 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.