Leviticus 11
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 The LORD spoke again to Moses and Aaron, telling them, | HINCV 1 याहवेह ने मोशेह और अहरोन को आदेश दिया, |
| BSB 2 “Say to the Israelites, ‘Of all the beasts of the earth, these ones you may eat: | HINCV 2 “इस्राएल की प्रजा को यह आदेश दो, ‘पृथ्वी पर के सारे पशुओं में से |
| BSB 3 You may eat any animal that has a split hoof completely divided and that chews the cud. | HINCV 3 कोई भी पशु, जिसके खुर अलग हैं, जिसके खुर फटे हों और वह पागुर करता है, तुम्हारे लिए भोज्य है. |
| BSB 4 But of those that only chew the cud or only have a divided hoof, you are not to eat the following: The camel, though it chews the cud, does not have a divided hoof; it is unclean for you. | HINCV 4 “ ‘परंतु वे पशु, जो पागुर करते हैं अथवा जिनके खुर चिरे हैं, उनमें से ये पशु तुम्हारे खाने योग्य नहीं हैं: ऊंट, क्योंकि यह पागुर तो करता है, किंतु इसके खुर चिरे नहीं, यह तुम्हारे लिए अशुद्ध है; |
| BSB 5 The rock badger, though it chews the cud, does not have a divided hoof; it is unclean for you. | HINCV 5 इसी प्रकार चट्टानी बिज्जू क्योंकि यद्यपि यह पागुर करता है, परंतु इसके खुर चिरे नहीं होते, यह तुम्हारे लिए अशुद्ध है; |
| BSB 6 The rabbit, though it chews the cud, does not have a divided hoof; it is unclean for you. | HINCV 6 इसी प्रकार खरगोश भी, यह पागुर तो करता है, परंतु इसके खुर चिरे नहीं होते, यह तुम्हारे लिए अशुद्ध है, |
| BSB 7 And the pig, though it has a split hoof completely divided, does not chew the cud; it is unclean for you. | HINCV 7 और सूअर क्योंकि यद्यपि इसके खुर चिरे अर्थात् इसके खुर दो भागों में तो हैं, किंतु यह पागुर नहीं करता; तब यह तुम्हारे लिए अशुद्ध है. |
| BSB 8 You must not eat their meat or touch their carcasses; they are unclean for you. | HINCV 8 तुम्हें न तो उनके मांस को खाना है और न ही उनके शवों का स्पर्श; वे तुम्हारे लिए अशुद्ध हैं. |
| BSB 9 Of all the creatures that live in the water, whether in the seas or in the streams, you may eat anything with fins and scales. | HINCV 9 “ ‘तुम इन जलचरों को खा सकते हो: समुद्र अथवा नदियों के वे सारे जलचर जिनके पक्ष और शल्क हैं, तुम उनको खा सकते हो. |
| BSB 10 But the following among all the teeming life and creatures in the water are detestable to you: everything in the seas or streams that does not have fins and scales. | HINCV 10 किंतु समुद्र और नदियों के वे जलचर, अर्थात् जल के वे जंतु, जो समूहों में रहते हैं और जल के समस्त प्राणी, जिनके न तो पंख हैं और न छिलके, वे तुम्हारे लिए घृणित हैं, |
| BSB 11 They shall be an abomination to you; you must not eat their meat, and you must detest their carcasses. | HINCV 11 और क्योंकि वे तुम्हारे लिए घृणित हैं, तुम उनके मांस को खा नहीं सकते और उनके शव तुम्हारे लिए घृणित वस्तु हों. |
| BSB 12 Everything in the water that does not have fins and scales shall be detestable to you. | HINCV 12 जल के कोई भी जीव, जिसके पक्ष और शल्क नहीं हैं, वह तुम्हारे लिए घृणित है. |
| BSB 13 Additionally, you are to detest the following birds, and they must not be eaten because they are detestable: the eagle, the bearded vulture, the black vulture, | HINCV 13 “ ‘पक्षियों में से तुम्हारे लिए घृणित ये हैं; और जिनको खाना मना है; वे ये है: गरुड़, गिद्ध, काला गिद्ध, |
| BSB 14 the kite, any kind of falcon, | HINCV 14 लाल चील और काली चील और समस्त प्रकार की चीलें, |
| BSB 15 any kind of raven, | HINCV 15 समस्त प्रकार के कौवे, |
| BSB 16 the ostrich, the screech owl, the gull, any kind of hawk, | HINCV 16 शुतुरमुर्ग, उल्लू, सागर काक और शिकारे की सभी प्रजातियां, |
| BSB 17 the little owl, the cormorant, the great owl, | HINCV 17 छोटी प्रजाति के उल्लू, जलकौए और बड़ी प्रजाति के उल्लू, |
| BSB 18 the white owl, the desert owl, the osprey, | HINCV 18 बख़ारी उल्लू, जल मुर्गी और शवभक्षी गिद्ध, |
| BSB 19 the stork, any kind of heron, the hoopoe, and the bat. | HINCV 19 छोटा गरुड़, सभी प्रकार के बगुले, टिटिहरी और चमगादड़. |
| BSB 20 All flying insects that walk on all fours are detestable to you. | HINCV 20 “ ‘सभी प्रकार के पंख वाले कीड़े, जो अपने चारों पैरों पर चलते हैं, तुम्हारे लिए घृणित हैं. |
| BSB 21 However, you may eat the following kinds of flying insects that walk on all fours: those having jointed legs above their feet for hopping on the ground. | HINCV 21 फिर भी वे उड़ते हुए कीड़े, जो अपने चारों पैरों पर चलते हैं, तथा जिनके पैरों के ऊपर एक मुड़ी हुई टांग होती है, जिसके बल पर वे भूमि पर कूदते हैं, उनको तुम खा सकते हो. |
| BSB 22 Of these you may eat any kind of locust, katydid, cricket, or grasshopper. | HINCV 22 तुम उनमें से इनको खा सकते हो: सभी प्रकार की टिड्डियां, सभी प्रकार के पतंगे, सभी प्रकार के झींगुर और सभी प्रकार के टिड्डे. |
| BSB 23 All other flying insects that have four legs are detestable to you. | HINCV 23 किंतु सभी प्रकार के उड़ते हुए कीड़े, जो चार पैरों पर चलते हैं, वे तुम्हारे लिए घृणित हैं. |
| BSB 24 These creatures will make you unclean. Whoever touches their carcasses will be unclean until evening, | HINCV 24 “ ‘इन सभी जीवों के कारण भी तुम अशुद्ध हो जाओगे; जो कोई इनके शव को छू लेगा, वह संध्या तक अशुद्ध रहेगा, |
| BSB 25 and whoever picks up one of their carcasses must wash his clothes, and he will be unclean until evening. | HINCV 25 और जो कोई इनके शव को हटाता है, वह अपने वस्त्रों को धो डाले, वह शाम तक अशुद्ध रहेगा. |
| BSB 26 Every animal with hooves not completely divided or that does not chew the cud is unclean for you. Whoever touches any of them will be unclean. | HINCV 26 “ ‘उन पशुओं के विषय में, जिनके खुर चिरे तो हैं किंतु पूरी तरह दो भागों में नहीं हैं, और पागुर भी नहीं करते, वे तुम्हारे लिए अशुद्ध हैं. जो कोई उनको छू लेगा, वह अशुद्ध हो जाएगा. |
| BSB 27 All the four-footed animals that walk on their paws are unclean for you; whoever touches their carcasses will be unclean until evening, | HINCV 27 सभी चौपायों में वे प्राणी, जो अपने पंजों पर चलते हैं, तुम्हारे लिए अशुद्ध हैं, जो कोई उनके शव को छू लेगा, वह शाम तक अशुद्ध रहेगा, |
| BSB 28 and anyone who picks up a carcass must wash his clothes, and he will be unclean until evening. They are unclean for you. | HINCV 28 और जो कोई इनके शव को हटाता है, वह अपने वस्त्रों को धो ले. वह शाम तक अशुद्ध रहेगा; वे पशु तुम्हारे लिए अशुद्ध हैं. |
| BSB 29 The following creatures that move along the ground are unclean for you: the mole, the mouse, any kind of great lizard, | HINCV 29 “ ‘भूमि पर जो जंतु रेंगते हैं, वे तुम्हारे लिए अशुद्ध हैं. वे ये है: छछूंदर, चूहा, सभी प्रकार की गोह, |
| BSB 30 the gecko, the monitor lizard, the common lizard, the skink, and the chameleon. | HINCV 30 छिपकली, मगरमच्छ, टिकटिक, साण्डा और गिरगिट. |
| BSB 31 These animals are unclean for you among all the crawling creatures. Whoever touches them when they are dead shall be unclean until evening. | HINCV 31 वे जंतु, जो रेंगते हैं, इनमें से वे सभी तुम्हारे लिए अशुद्ध हैं. जो कोई इनके शव को छू लेता है, वह शाम तक अशुद्ध रहेगा. |
| BSB 32 When one of them dies and falls on something, that article becomes unclean; any article of wood, clothing, leather, sackcloth, or any implement used for work must be rinsed with water and will remain unclean until evening; then it will be clean. | HINCV 32 इनमें से उनका शव यदि किसी वस्तु पर गिर जाता है, तो वह वस्तु अशुद्ध हो जाएगी, चाहे वह लकड़ी की हो अथवा वस्त्र, खाल अथवा टाट की और किसी भी कार्य में इस्तेमाल की जाती हो. इसे जल में रख देना और शाम तक यह अशुद्ध रहे, इसके बाद यह वस्तु शुद्ध मानी जाए. |
| BSB 33 If any of them falls into a clay pot, everything in it will be unclean; you must break the pot. | HINCV 33 यदि किसी मिट्टी के पात्र में इन जंतुओं का शव गिर जाता है, उस पात्र में जो कुछ भी हो, वह अशुद्ध हो जाएगा. उस पात्र को तोड़ दिया जाए. |
| BSB 34 Any food coming into contact with water from that pot will be unclean, and any drink in such a container will be unclean. | HINCV 34 यदि इस पात्र का जल किसी भी खाने की वस्तु पर गिर जाए, तो वह खाना अशुद्ध माना जाएगा, और इसी प्रकार यदि यह जल किसी पीने के पदार्थ पर गिर जाए, तो वह पीने का पदार्थ अशुद्ध माना जाएगा. |
| BSB 35 Anything upon which one of their carcasses falls will be unclean. If it is an oven or cooking pot, it must be smashed; it is unclean and will remain unclean for you. | HINCV 35 कोई भी वस्तु, जिस पर इन जंतुओं के शव का भाग गिर जाए, वह वस्तु अशुद्ध मानी जाएगी; चाहे वह कोई भट्टी हो अथवा चूल्हा, इसे चूर-चूर कर दिया जाए; वे अशुद्ध हैं, और तुम्हारे लिए अशुद्ध बनी रहेंगी. |
| BSB 36 Nevertheless, a spring or cistern containing water will remain clean, but one who touches a carcass in it will be unclean. | HINCV 36 फिर भी झरना अथवा जल कुंड, जहां जल इकट्ठा किया जाता है, वह तो शुद्ध रहेगा, किंतु जो कोई इनके शव को छू लेगा, वह अशुद्ध होगा. |
| BSB 37 If a carcass falls on any seed for sowing, the seed is clean; | HINCV 37 जिस बीज को बोया जाना है, यदि इन जंतुओं के शव का कोई भाग उन बीजों में गिर जाता है, तो उस बीज को स्वच्छ ही माना जाएगा. |
| BSB 38 but if water has been put on the seed and a carcass falls on it, it is unclean for you. | HINCV 38 किंतु यदि उन बीजों पर जल डाला गया है और इन जंतुओं के शव का कोई भाग उस पर गिर जाता है, तो वे बीज तुम्हारे लिए अशुद्ध होंगे. |
| BSB 39 If an animal that you may eat dies, anyone who touches the carcass will be unclean until evening. | HINCV 39 “ ‘यदि उन पशुओं में से, जो तुम्हारे लिए खाने योग्य हैं, किसी पशु की मृत्यु हो जाए और कोई उसके शव को छू ले, तो वह व्यक्ति शाम तक अशुद्ध रहेगा. |
| BSB 40 Whoever eats from the carcass must wash his clothes and will be unclean until evening, and anyone who picks up the carcass must wash his clothes and will be unclean until evening. | HINCV 40 जो इस पशु के शव में से कुछ भाग को खा लेता है, वह व्यक्ति भी अपने वस्त्रों को धो डाले और वह शाम तक अशुद्ध रहेगा. जो इसके शव को हटाए, वह व्यक्ति भी अपने वस्त्रों को धो डाले और वह शाम तक अशुद्ध रहेगा. |
| BSB 41 Every creature that moves along the ground is detestable; it must not be eaten. | HINCV 41 “ ‘हर एक जंतु, जो भूमि पर रेंगता है, वह तुम्हारे लिए घृणित है और उसको खाया न जाए. |
| BSB 42 Do not eat any creature that moves along the ground, whether it crawls on its belly or walks on four or more feet; for such creatures are detestable. | HINCV 42 वे जंतु, जो भूमि पर रेंगते हैं, उसमें से हर एक जो अपने पेट पर रेंगता है, जो चार पैरों पर चलता है और जो बहुत पैर वाले हैं, तुम उनको न खाना, क्योंकि वे घृणित हैं. |
| BSB 43 Do not defile yourselves by any crawling creature; do not become unclean or defiled by them. | HINCV 43 कोई भी जंतु, जो रेंगता है, उसके द्वारा तुम स्वयं को घृणित न करना और न ही स्वयं को अशुद्ध करना, जिससे कि तुम अशुद्ध हो जाओ. |
| BSB 44 For I am the LORD your God; consecrate yourselves, therefore, and be holy, because I am holy. You must not defile yourselves by any creature that crawls along the ground. | HINCV 44 क्योंकि मैं वही याहवेह, तुम्हारा परमेश्वर हूं, इसलिये स्वयं को शुद्ध करो और पवित्र बनो, क्योंकि मैं पवित्र हूं. उन जंतुओं के द्वारा स्वयं को अशुद्ध न करना, जो भूमि पर रेंगते हैं. |
| BSB 45 For I am the LORD, who brought you up out of the land of Egypt so that I would be your God; therefore be holy, because I am holy. | HINCV 45 क्योंकि मैं ही याहवेह हूं, जिसने तुम्हें मिस्र देश से इसलिये निकाला, कि तुम्हारा परमेश्वर हो जाऊं; इसलिये ज़रूरी है, कि तुम पवित्र बनो, क्योंकि मैं पवित्र हूं. |
| BSB 46 This is the law regarding animals, birds, all living creatures that move in the water, and all creatures that crawl along the ground. | HINCV 46 “ ‘पशुओं तथा पक्षियों और हर एक प्राणी, जो जल में हैं तथा जो भूमि पर रेंगते हैं, उनके लिए यही विधि है, |
| BSB 47 You must distinguish between the unclean and the clean, between animals that may be eaten and those that may not.’” | HINCV 47 जिससे शुद्ध अथवा अशुद्ध और खाने तथा न खाने की वस्तुओं में भेद किया जा सके.’” |
Questions about Leviticus 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.