Leviticus 11

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 The LORD spoke again to Moses and Aaron, telling them,

HINIRV

1 फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा,

BSB

2 “Say to the Israelites, ‘Of all the beasts of the earth, these ones you may eat:

HINIRV

2 “इस्राएलियों से कहो: जितने पशु पृथ्वी पर हैं उन सभी में से तुम इन जीवधारियों का माँस खा सकते हो । (इब्रा. 9:10)

BSB

3 You may eat any animal that has a split hoof completely divided and that chews the cud.

HINIRV

3 पशुओं में से जितने चिरे या फटे खुर के होते हैं और पागुर करते हैं उन्हें खा सकते हो।

BSB

4 But of those that only chew the cud or only have a divided hoof, you are not to eat the following: The camel, though it chews the cud, does not have a divided hoof; it is unclean for you.

HINIRV

4 परन्तु पागुर करनेवाले या फटे खुरवालों में से इन पशुओं को न खाना, अर्थात् ऊँट, जो पागुर तो करता है परन्तु चिरे खुर का नहीं होता, इसलिए वह तुम्हारे लिये अशुद्ध ठहरा है।

BSB

5 The rock badger, though it chews the cud, does not have a divided hoof; it is unclean for you.

HINIRV

5 और चट्टानी बिज्जू, जो पागुर तो करता है परन्तु चिरे खुर का नहीं होता, वह भी तुम्हारे लिये अशुद्ध है।

BSB

6 The rabbit, though it chews the cud, does not have a divided hoof; it is unclean for you.

HINIRV

6 और खरगोश, जो पागुर तो करता है परन्तु चिरे खुर का नहीं होता, इसलिए वह भी तुम्हारे लिये अशुद्ध है।

BSB

7 And the pig, though it has a split hoof completely divided, does not chew the cud; it is unclean for you.

HINIRV

7 और सूअर, जो चिरे अर्थात् फटे खुर का होता तो है परन्तु पागुर नहीं करता, इसलिए वह तुम्हारे लिये अशुद्ध है।

BSB

8 You must not eat their meat or touch their carcasses; they are unclean for you.

HINIRV

8 इनके माँस में से कुछ न खाना, और इनकी लोथ को छूना भी नहीं; ये तो तुम्हारे लिये अशुद्ध है।

BSB

9 Of all the creatures that live in the water, whether in the seas or in the streams, you may eat anything with fins and scales.

HINIRV

9 “फिर जितने जलजन्तु हैं उनमें से तुम इन्हें खा सकते हों, अर्थात् समुद्र या नदियों के जलजन्तुओं में से जितनों के पंख और चोंयेटे होते हैं उन्हें खा सकते हो।

BSB

10 But the following among all the teeming life and creatures in the water are detestable to you: everything in the seas or streams that does not have fins and scales.

HINIRV

10 और जलचरी प्राणियों में से जितने जीवधारी बिना पंख और चोंयेटे के समुद्र या नदियों में रहते हैं वे सब तुम्हारे लिये घृणित हैं।

BSB

11 They shall be an abomination to you; you must not eat their meat, and you must detest their carcasses.

HINIRV

11 वे तुम्हारे लिये घृणित ठहरें; तुम उनके माँस में से कुछ न खाना, और उनकी लोथों को अशुद्ध जानना।

BSB

12 Everything in the water that does not have fins and scales shall be detestable to you.

HINIRV

12 जल में जिस किसी जन्तु के पंख और चोंयेटे नहीं होते वह तुम्हारे लिये अशुद्ध है।

BSB

13 Additionally, you are to detest the following birds, and they must not be eaten because they are detestable: the eagle, the bearded vulture, the black vulture,

HINIRV

13 “फिर पक्षियों में से इनको अशुद्ध जानना, ये अशुद्ध होने के कारण खाए न जाएँ, अर्थात् उकाब, हड़फोड़, कुरर,

BSB

14 the kite, any kind of falcon,

HINIRV

14 चील, और भाँति-भाँति के बाज,

BSB

15 any kind of raven,

HINIRV

15 और भाँति-भाँति के सब काग,

BSB

16 the ostrich, the screech owl, the gull, any kind of hawk,

HINIRV

16 शुतुर्मुर्ग, तखमास, जलकुक्कट, और भाँति-भाँति के शिकरे,

BSB

17 the little owl, the cormorant, the great owl,

HINIRV

17 हबासिल, हाड़गील, उल्लू,

BSB

18 the white owl, the desert owl, the osprey,

HINIRV

18 राजहँस, धनेश, गिद्ध,

BSB

19 the stork, any kind of heron, the hoopoe, and the bat.

HINIRV

19 सारस, भाँति-भाँति के बगुले, टिटीहरी और चमगादड़।

BSB

20 All flying insects that walk on all fours are detestable to you.

HINIRV

20 “जितने पंखवाले कीड़े चार पाँवों के बल चलते हैं वे सब तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं।

BSB

21 However, you may eat the following kinds of flying insects that walk on all fours: those having jointed legs above their feet for hopping on the ground.

HINIRV

21 पर रेंगनेवाले और पंखवाले जो चार पाँवों के बल चलते हैं, जिनके भूमि पर कूदने फाँदने को टाँगें होती हैं उनको तो खा सकते हो।

BSB

22 Of these you may eat any kind of locust, katydid, cricket, or grasshopper.

HINIRV

22 वे ये हैं, अर्थात् भाँति-भाँति की टिड्डी, भाँति-भाँति के फनगे, भाँति-भाँति के झींगुर, और भाँति-भाँति के टिड्डे।

BSB

23 All other flying insects that have four legs are detestable to you.

HINIRV

23 परन्तु और सब रेंगनेवाले पंखवाले जो चार पाँव वाले होते हैं वे तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं।

BSB

24 These creatures will make you unclean. Whoever touches their carcasses will be unclean until evening,

HINIRV

24 “इनके कारण तुम अशुद्ध ठहरोगे; जिस किसी से इनकी लोथ छू जाए वह साँझ तक अशुद्ध ठहरे।

BSB

25 and whoever picks up one of their carcasses must wash his clothes, and he will be unclean until evening.

HINIRV

25 और जो कोई इनकी लोथ में का कुछ भी उठाए वह अपने वस्त्र धोए और साँझ तक अशुद्ध रहे। (इब्रा. 9:10)

BSB

26 Every animal with hooves not completely divided or that does not chew the cud is unclean for you. Whoever touches any of them will be unclean.

HINIRV

26 फिर जितने पशु चिरे खुर के होते हैं परन्तु न तो बिलकुल फटे खुर और न पागुर करनेवाले हैं वे तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं; जो कोई उन्हें छूए वह अशुद्ध ठहरेगा।

BSB

27 All the four-footed animals that walk on their paws are unclean for you; whoever touches their carcasses will be unclean until evening,

HINIRV

27 और चार पाँव के बल चलनेवालों में से जितने पंजों के बल चलते हैं वे सब तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं; जो कोई उनकी लोथ छूए वह साँझ तक अशुद्ध रहे।

BSB

28 and anyone who picks up a carcass must wash his clothes, and he will be unclean until evening. They are unclean for you.

HINIRV

28 और जो कोई उनकी लोथ उठाए वह अपने वस्त्र धोए और साँझ तक अशुद्ध रहे; क्योंकि वे तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं।

BSB

29 The following creatures that move along the ground are unclean for you: the mole, the mouse, any kind of great lizard,

HINIRV

29 “और जो पृथ्वी पर रेंगते हैं उनमें से ये रेंगनेवाले तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं, अर्थात् नेवला, चूहा, और भाँति-भाँति के गोह,

BSB

30 the gecko, the monitor lizard, the common lizard, the skink, and the chameleon.

HINIRV

30 और छिपकली, मगर, टिकटिक, सांडा, और गिरगिट।

BSB

31 These animals are unclean for you among all the crawling creatures. Whoever touches them when they are dead shall be unclean until evening.

HINIRV

31 सब रेंगनेवालों में से ये ही तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं; जो कोई इनकी लोथ छूए वह साँझ तक अशुद्ध रहे।

BSB

32 When one of them dies and falls on something, that article becomes unclean; any article of wood, clothing, leather, sackcloth, or any implement used for work must be rinsed with water and will remain unclean until evening; then it will be clean.

HINIRV

32 और इनमें से किसी की लोथ जिस किसी वस्तु पर पड़ जाए वह भी अशुद्ध ठहरे, चाहे वह काठ का कोई पात्र हो, चाहे वस्त्र, चाहे खाल, चाहे बोरा, चाहे किसी काम का कैसा ही पात्र आदि क्यों न हो; वह जल में डाला जाए, और साँझ तक अशुद्ध रहे, तब शुद्ध समझा जाए।

BSB

33 If any of them falls into a clay pot, everything in it will be unclean; you must break the pot.

HINIRV

33 और यदि मिट्टी का कोई पात्र हो जिसमें इन जन्तुओं में से कोई पड़े, तो उस पात्र में जो कुछ हो वह अशुद्ध ठहरे, और पात्र को तुम तोड़ डालना।

BSB

34 Any food coming into contact with water from that pot will be unclean, and any drink in such a container will be unclean.

HINIRV

34 उसमें जो खाने के योग्य भोजन हो, जिसमें पानी का छुआव हो वह सब अशुद्ध ठहरे; फिर यदि ऐसे पात्र में पीने के लिये कुछ हो तो वह भी अशुद्ध ठहरे।

BSB

35 Anything upon which one of their carcasses falls will be unclean. If it is an oven or cooking pot, it must be smashed; it is unclean and will remain unclean for you.

HINIRV

35 और यदि इनकी लोथ में का कुछ तंदूर या चूल्हे पर पड़े तो वह भी अशुद्ध ठहरे, और तोड़ डाला जाए; क्योंकि वह अशुद्ध हो जाएगा, वह तुम्हारे लिये भी अशुद्ध ठहरे।

BSB

36 Nevertheless, a spring or cistern containing water will remain clean, but one who touches a carcass in it will be unclean.

HINIRV

36 परन्तु सोता या तालाब जिसमें जल इकट्ठा हो वह तो शुद्ध ही रहे; परन्तु जो कोई इनकी लोथ को छूए वह अशुद्ध ठहरे।

BSB

37 If a carcass falls on any seed for sowing, the seed is clean;

HINIRV

37 और यदि इनकी लोथ में का कुछ किसी प्रकार के बीज पर जो बोने के लिये हो पड़े, तो वह बीज शुद्ध रहे;

BSB

38 but if water has been put on the seed and a carcass falls on it, it is unclean for you.

HINIRV

38 पर यदि बीज पर जल डाला गया हो और पीछे लोथ में का कुछ उस पर पड़ जाए, तो वह तुम्हारे लिये अशुद्ध ठहरे।

BSB

39 If an animal that you may eat dies, anyone who touches the carcass will be unclean until evening.

HINIRV

39 फिर जिन पशुओं के खाने की आज्ञा तुम को दी गई है यदि उनमें से कोई पशु मरे, तो जो कोई उसकी लोथ छूए वह साँझ तक अशुद्ध रहे।

BSB

40 Whoever eats from the carcass must wash his clothes and will be unclean until evening, and anyone who picks up the carcass must wash his clothes and will be unclean until evening.

HINIRV

40 और उसकी लोथ में से जो कोई कुछ खाए वह अपने वस्त्र धोए और साँझ तक अशुद्ध रहे; और जो कोई उसकी लोथ उठाए वह भी अपने वस्त्र धोए और साँझ तक अशुद्ध रहे।

BSB

41 Every creature that moves along the ground is detestable; it must not be eaten.

HINIRV

41 “सब प्रकार के पृथ्वी पर रेंगनेवाले जन्तु घिनौने हैं; वे खाए न जाएँ।

BSB

42 Do not eat any creature that moves along the ground, whether it crawls on its belly or walks on four or more feet; for such creatures are detestable.

HINIRV

42 पृथ्वी पर सब रेंगनेवालों में से जितने पेट या चार पाँवों के बल चलते हैं, या अधिक पाँव वाले होते हैं, उन्हें तुम न खाना; क्योंकि वे घिनौने हैं।

BSB

43 Do not defile yourselves by any crawling creature; do not become unclean or defiled by them.

HINIRV

43 तुम किसी प्रकार के रेंगनेवाले जन्तु के द्वारा अपने आपको घिनौना न करना; और न उनके द्वारा अपने को अशुद्ध करके अपवित्र ठहराना।

BSB

44 For I am the LORD your God; consecrate yourselves, therefore, and be holy, because I am holy. You must not defile yourselves by any creature that crawls along the ground.

HINIRV

44 क्योंकि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ; इस कारण अपने को शुद्ध करके पवित्र बने रहो, क्योंकि मैं पवित्र हूँ । इसलिए तुम किसी प्रकार के रेंगनेवाले जन्तु के द्वारा जो पृथ्वी पर चलता है अपने आपको अशुद्ध न करना। (1 पत. 1:16)

BSB

45 For I am the LORD, who brought you up out of the land of Egypt so that I would be your God; therefore be holy, because I am holy.

HINIRV

45 क्योंकि मैं वह यहोवा हूँ जो तुम्हें मिस्र देश से इसलिए निकाल ले आया हूँ कि तुम्हारा परमेश्वर ठहरूँ; इसलिए तुम पवित्र बनो, क्योंकि मैं पवित्र हूँ।

BSB

46 This is the law regarding animals, birds, all living creatures that move in the water, and all creatures that crawl along the ground.

HINIRV

46 “पशुओं, पक्षियों, और सब जलचरी प्राणियों, और पृथ्वी पर सब रेंगनेवाले प्राणियों के विषय में यही व्यवस्था है,

BSB

47 You must distinguish between the unclean and the clean, between animals that may be eaten and those that may not.’”

HINIRV

47 कि शुद्ध अशुद्ध और भक्ष्य और अभक्ष्य जीवधारियों में भेद किया जाए।”

Questions about Leviticus 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.